>
horoscope-icon

सिंह राशिफल 2023


सिंह राशिफल 2023 के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके लिए सामान्य होने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। वही सुख के मामले में यह वर्ष आपके लिए अच्छा दिख रहा है, आपको मकान-वाहन, पारिवारिक आदि सुख की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के मामले में वर्ष के शुरुआती कुछ महीने आपको अधिक सचेत रहना होगा। वहीं भाग्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य ही रहेगा। इस वर्ष आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंध को लेकर शुरुआत में थोड़ी परेशानी आ सकती है परंतु वर्ष के मध्य एवं अंत के आते-आते, आपको अपने प्रेम संबंध में सफलता की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह स्वास्थ्य और रोग राशिफल 2023

वर्ष 2023 में वर्ष प्रवेश के समय, सिंह राशि के जातकों का स्वामी सूर्य, सिंह राशि से पांचवे घर में बुध के साथ बुद्धादित्य योग बनाया हुआ है एवं यह योग काफी अच्छा योग है। सूर्य, शुक्र के नक्षत्र में होने से आपको आरोग्य बनाता है, ऐसे में यदि आप लंबे समय से किसी रोग से ग्रसित हैं तो इस वर्ष आपको उस रोग से मुक्ति मिल सकती है। शुक्र छठे घर में शनि के साथ है इस कारणवश जो लोग धूम्रपान, शराब आदि का सेवन करते हैं उन्हें इस वर्ष इन नशों दूर रहना होगा या फिर इनका सेवन कम करना होगा एवं इसके परिणाम स्वरूप वे लोग बीमारी से दूर रह पाएंगे। वह जातक जिनकी आयु 50 वर्ष से अधिक है उन्हें पीठ के दर्द का कष्ट हो सकता है। ऐसे में रोग एवं बीमारियों से दूर रहने के लिए महामृत्युंजय जाप करें। कुल मिलाकर देखें तो वर्ष 2023 स्वास्थ्य के मामले में सामान्य रहने वाला है परंतु वर्ष के अंत समय स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। वर्ष के आरंभ से लेकर मई तक पेट की परेशानियों का विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। साथ ही, वर्ष 2023 स्वास्थ्य के मामले में बच्चों और वयस्कों के लिए उत्तम दिख रहा है।

सिंह जीवन और खुशी राशिफल 2023

वर्ष 2023 में आपके जीवन का सुखेष मंगल आपके राशि से दशम भाव में विराजमान है। साथ ही देवगुरु बृहस्पति की नवी दृष्टि आपके लिए माता-पिता, वाहन, मकान आदि के सुख को दर्शाता है। मंगल के वक्री होने की वजह से वर्ष के शुरुआत में शायद आपको इन सुखों की प्राप्ति ना हो पाए परंतु वर्ष के मध्य तक आते-आते आपको इन सुखों की प्राप्ति होने लगेगी। हमारा सुख-भाव हमारे जीवन की संतुष्टि का भाव भी होता है। ऐसे में इस वर्ष आपको अपने द्वारा किए गए सारे कार्यों में संतुष्टि की प्राप्ति होगी। आपको, अपने और अपने पिता के बीच के संबंध को थोड़ा बेहतर करने की जरूरत पड़ेगी। यदि आपके पैतृक संपत्ति को लेकर किसी तरह का विवाद चल रहा है तो इस वर्ष उस विवाद में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ इस वर्ष आपके लिए पारिवारिक सुख का भी उच्च योग बन रहा है।

सिंह वैवाहिक जीवन और प्यार राशिफल 2023

वर्ष 2023 में सिंह राशि के जातको के शिक्षा का स्वामी- बृहस्पति, सिंह राशि से अष्टम भाव में है। इस कारणवश आपके लिए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा योग बन रहा है और साथ ही बृहस्पति की यह स्थिति आपके लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता को भी दर्शाती है। पंचम भाव में सूर्य-बुध होने के कारण आपको प्रेम के क्षेत्र में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है एवं इस संघर्ष के बाद ही आपको सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही यह समय नए प्रेम संबंध बनाने के लिए अनुकूल नहीं है परंतु वर्ष के मध्य में आपको इसमें सफलता मिल सकती है। संतान के सुख से वंचित जातकों को वर्ष के अंत में संतजन के सुख की प्राप्ति हो सकती है। यह वर्ष उन जातकों के लिए काफी उत्तम है जो अपनी संतान से किसी तरह की आस लगाए बैठे हैं, इस वर्ष आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी एवं आपको गौरवान्वित महसूस कराएगी। वर्ष के आरंभ में वैवाहिक जीवन का स्वामी- शनि आपकी राशि से छठे घर में शुक्र के साथ अपनी ही राशि में विराजमान है। इसके परिणाम स्वरूप यह वर्ष आपके और आपके जीवनसाथी के लिए काफी अच्छा होगा, आप अपने जीवनसाथी को लेकर गौरवान्वित महसूस करेंगे। साथ ही यदि आप दोनों के बीच किसी तरह का विवाद चल रहा है तो वह भी सुलझ जाएगा।

सिंह भाग्य और धर्म राशिफल 2023

इस वर्ष सिंह राशि के जातकों के भाग्य का स्वामी मंगल दशम भाव में विराजमान है। साथ ही चंद्र-राहु के भाग्य स्थान में युति होने की वजह से इस वर्ष आपको अपने भाग्य पर निर्भरता कम रखनी होगी। साथ ही साथ धर्म और अध्यात्म में आपकी रूचि भी कम हो सकती है। इस वर्ष आपका मन अस्थिर एवं भटका हुआ रह सकता है ऐसे में आपकी पहली प्राथमिकता अपने मन को शांत करने की रहेगी। आप दान-धर्म, पूजा-पाठ या ऐसे किसी कार्य को करने की कोशिश करें जिससे आपको मन की शांति एवं संतुष्टि मिलती हो एवं इसके परिणाम स्वरूप आपका मन स्थिर रहेगा और आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा।

सिंह नौकरी और व्यापार राशिफल 2023

वर्ष 2023 में व्यवसाय का स्वामी शनि छठे घर में विराजमान है। इस कारणवश इस वर्ष आपको व्यवसाय के क्षेत्र में काफी मेहनत एवं संघर्ष करनी पड़ सकती है। खासकर जो लोग लोहे, तेल, मशीनरी आदि का व्यवसाय करते हैं, उन लोगों को वर्ष के शुरुआती तीन महीने धैर्य रखना होगा। शनि आपके धैर्य का फल आपको मीठा ही देगा। वर्ष के शुरुआती दो-तीन महीने निवेश करने से बचें। निवेश को छोड़कर यह समय अन्य क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायों के लिए सामान्य रहेगा। वही नौकरी के स्वामी शुक्र की युति शनि के साथ होने से इस वर्ष आपके लिए नौकरी में पद-प्रतिष्ठा, सम्मान एवं उन्नति मिलने का योग है। आप अपने स्थान में परिवर्तन करने से बचें नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नई जॉब में काम करने वाले जातक अपने कार्यों में धैर्य रखें क्योंकि आपके लिए लंबी सफलता का योग है।

सिंह लाभ और निवेश राशिफल 2023

वर्ष 2023 में सिंह राशि के जातकों के धन और लाभ का स्वामी बुध, सूर्य के साथ धनु राशि में विराजमान है। यदि हम लाभ घर पर दृष्टि डालें तो यह पता चलता है कि इस वर्ष आपको अच्छी मात्रा में लाभ मिलने का योग है एवं आपकी धन संचय भी अच्छी मात्रा में होगी। साथ ही साथ आपका धन जो लंबे समय किसी जगह फस हुआ है, इस वर्ष उस धन के आने का भी योग है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी मात्रा में धन-लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारी को लेकर खुले मन से धन खर्च कर सकते हैं। साथ ही आप यात्राओं पर भी धन खर्च करेंगे एवं आप अपनी लाइफस्टाइल पर भी धन खर्च कर सकते हैं। यदि हम निवेश की बात करें तो वर्ष के शुरुआती चार महीने आप किसी भी बड़े निवेश को करने से बचें। आप शेयर मार्केट, लोहे आदि की चीजों में निवेश करने से बचें। आप वक्त और अनुभव के साथ धन संचय करने की कला भी सीख जाएंगे।

सिंह पूछे जाने वाले प्रश्न राशिफल 2023

सिंह ज्योतिषीय समाधान राशिफल 2023

वर्ष 2023 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें।
बीमारियों से दूर रहने के लिए महामृत्युंजय जाप करें।
वर्ष के शुरुआती चार महीने, किसी प्रकार का बड़ा निवेश करने से बचें।
ऐसे कार्यों को करें जिन्हें करने से आपको मन की शांति एवं संतुष्टि की प्राप्ति होती हो।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च