>
horoscope-icon

तुला राशिफल 2023


तुला राशिफल 2023 के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यह वर्ष आपके लिए सुख सुविधाओं से भरपूर रहेगा। साथ ही साथ आप पारिवारिक सुख भी अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी यह वर्ष आपके लिये अच्छा गुजरेगा परंतु आपको अपने खाने-पीने का एवं पेट से संबंधित समस्याओं का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। इस वर्ष आपको प्रेम संबंध में भी सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको वर्ष के शुरुआती कुछ महीने समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है परंतु इसके बाद आपको सफलता की प्राप्ति होने लगेगी। व्यापार के लिहाज से यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा। आप अच्छा निवेश भी करेंगे। साथ ही साथ इस वर्ष आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा।

तुला स्वास्थ्य और रोग राशिफल 2023

वर्ष 2023 में तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र, तुला राशि से चतुर्थ घर में शनि के साथ बैठा है। मकर राशि में शुक्र के होने और आपकी राशि में सुख भाव होने के कारण वर्ष भर आपकी स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। वही शनि के साथ शुक्र की युति होने के परिणाम स्वरूप वह जातक जो लंबे समय से किसी रोग से परेशान है उन्हें इस वर्ष उन रोगों से मुक्ति मिल सकती है। आपकी राशि से रोग भाव में देव गुरु विराजमान है एवं इसके परिणाम स्वरूप आपको पेट से संबंधित समस्याएं जैसे कि गैस, लिवर आदि का कमजोर होना, खाने का सही से ना पचना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परंतु यदि आप सही समय पर खाने-पीने का ध्यान रखें तो शुक्र की कृपा से आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। आपकी राशि में अक्टूबर तक केतु विराजमान होंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपको मानसिक भय बना रह सकता है। ऐसे में केतु और देव गुरु की कृपा पाने के लिए, उन दोनो के मंत्र का जाप करें एवं दान-दक्षिणा भी करें।

तुला जीवन और खुशी राशिफल 2023

तुला राशि में सुख भाव का स्वामी शनि, तुला राशि के स्वामी शुक्र के साथ युति बना कर बैठा हैं। इसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष आपको जीवन के सभी सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। शनि की चाल धीमी होने के कारण आपको सुख का अनुभव थोड़ा समय लगने के बाद ही मिलेगा इसलिए इस बात को लेकर आप बिल्कुल भी चिंतित ना हो। इस वर्ष आप अपने मकान बनाने के सपने को हकीकत में बदल सकते हैं। साथ ही इस वर्ष आप अपना मनपसंदीदा वाहन भी खरीद सकते हैं। आप अपने परिवार और माता-पिता के साथ भी अच्छा वक्त गुजारेंगे। साथ ही आपको आपके भाई-बहन एवं मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह रहेगी कि आप अपने काम और अपने पेशे से भी संतुष्ट रहेंगे। इस वर्ष आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं जोकि पढ़ने, घूमने या फिर काम के सिलसिले में हो सकता है। इस वर्ष आप, अपने से जुड़े लोगों एवं संबंधियों से भी खुश रहेंगे। साथ ही साथ आप अपने समय का सदुपयोग भी सीख लेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके जीवन सुख के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

तुला वैवाहिक जीवन और प्यार राशिफल 2023

वर्ष 2023 में तुला राशि के जातकों के प्रेम का स्वामी शनि, शुक्र के साथ चतुर्थ घर में विराजमान है जिसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष आपको आपके प्रेम में सफलता मिलेगी। साथ ही वह लोग जो आज तक किसी प्रेम संबंध में नहीं रहे हैं उन्हें भी इस वर्ष अपने पहले प्रेम की प्राप्ति हो सकती है। अपने प्रेम संबंध को लंबे समय तक चलाने के लिए आप शुरुआत में ही अपने साथी का दिल जीतने की कोशिश करें। वही यदि हम आपकी शिक्षा के बारे में बात करें तो वर्ष की शुरुआत में आपको शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और इसके बाद आपको आपके मेहनत का फल मिलेगा एवं आप अपने परीक्षाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करेंगे। साथ ही पराक्रम घर में सूर्य बुध की युति होने के कारण आप और अधिक मेहनती बन जाएंगे एवं बड़ी सफलताओं को भी प्राप्त करेंगे। इस वर्ष तुला राशि के जातकों के लिए प्रबल संतान सुख का योग बन रहा है। यदि आपको सामान्य तरीके से संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आप इलाज या अन्य वैज्ञानिक उपायों के जरिए भी संतान सुख पा सकते हैं। आपको अपने संतान की तरफ से खुशी की प्राप्ति भी होगी एवं इस वर्ष आपकी संतान, समाज में आपका नाम भी रौशन कर सकती है। सप्तम भाव में राहु-चंद्रमा की युति होने के कारण यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। एक दूसरे में विश्वास की कमी आप दोनों की बीच दूरियां पैदा कर सकती है। साथ ही इस वर्ष उन लोगों को विशेष रुप से सावधानी रखने की जरूरत है जिनके दांपत्य जीवन में पहले से ही किसी तरह का विवाद चल रहा हो।

तुला भाग्य और धर्म राशिफल 2023

तुला राशि के भाग्य का स्वामी - बुध, तुला राशि से तीसरे स्थान में विराजमान है एवं बुध की सूर्य के साथ युति होने के कारण इस वर्ष आप थोड़ा अधिक भाग्यशाली रहेंगे। साथ ही भाग्य घर में सप्तम दृष्टि होने के परिणाम स्वरुप आपका मन पूजा-पाठ एवं धार्मिक गतिविधियों में थोड़ा अधिक लगेगा। इस वर्ष आपके घर परिवार में काफी सारे मांगलिक कार्य होंगे एवं इन कार्यों में आप बढ़-चढ़कर अपना योगदान भी देंगे। इस वर्ष आपको कुछ स्थानों में बिना किसी मेहनत के सफलता की प्राप्ति भी हो सकती है।

तुला नौकरी और व्यापार राशिफल 2023

तुला राशि के जातकों के नौकरी का स्वामी चंद्रमा, राहु के साथ, तुला राशि से सप्तम भाव में विराजमान है। इसके परिणाम स्वरूप वर्ष के शुरुआती कुछ महीने आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है परंतु वर्ष के मध्य एवं अंत के आते-आते आपको दुगनी सफलता की प्राप्ति होगी। वे जातक जो अपने नौकरी में प्रमोशन, जॉब में परिवर्तन या फिर अपने पैसों में वृद्धि चाहते हैं उन्हें वर्ष के मध्य से इन चीजों में सफलता मिलनी शुरू होगी। इस वर्ष आप अपने जॉब में किसी भी रिस्क को बिना सोचे-समझे लेने से बचें। साथ ही साथ इस वर्ष आप अपने जॉब के माध्यम से विदेश की यात्रा कर सकते है परंतु इसमें भी आपको प्रयास वर्ष के मध्य से ही शुरू करनी चाहिए। यह वर्ष तुला राशि के जातकों के व्यापार के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप इस वर्ष अच्छा निवेश एवं लाभ की प्राप्ति करेंगे। साथ ही इस वर्ष आपका व्यापार किसी नई जगह या विदेश में भी फैल सकता है। वे व्यक्ति जो जमीन, विद्युत उपकरण, मेडिसिन, होटल आदि के व्यापार से से जुड़े हुए हैं उनके लिए विशेष रूप से अच्छे समय का आगमन होने वाला है। इस वर्ष पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचें एवं आप विशेष रूप से मीन राशि एवं कुंभ राशि के जातकों के साथ व्यापार करने से बचें। साथ ही हनुमान जी की पूजा करें, इससे आपको अधिक सफलता की प्राप्ति हो सकती है।

तुला लाभ और निवेश राशिफल 2023

तुला राशि के लाभ एवं व्यय का स्वामी, तुला राशि से तीसरे देव गुरु - बृहस्पति के घर में विराजमान है जोकि आपका पराक्रम का भी घर होता है। इसका मतलब यह है कि आपकी मेहनत एवं आपकी बुद्धिमत्ता के कारण ही आपको माता लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति हो सकती है। धन के स्वामी मंगल आपकी राशि से आठवें घर में विराजमान है जोकि आपके लिए बड़ा धन के प्राप्ति के योग को दर्शाता है। साथ इस वर्ष आप अच्छा निवेश भी करेंगे जिससे आपको भविष्य में लाभ की प्राप्ति भी होगी। इस वर्ष आपको उस धन की भी प्राप्ति हो सकती है जो पिछले काफी लंबे समय से कहीं अटका या रुका हुआ है। साथ ही आप शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं परंतु यह निवेश आप जून महीने के बाद ही करें। आपको जुआ, लॉटरी आदि से भी अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कुबेर की प्रतिमा की पूजा करेंगे तो आपका धन संचय बढ़ जाएगा एवं आपकी धन की बचत अच्छी खासी होने लगेगी।

तुला पूछे जाने वाले प्रश्न राशिफल 2023

तुला ज्योतिषीय समाधान राशिफल 2023

वर्ष 2023 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें।
पेट की अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए सही समय पर खान-पान करें।
स्वास्थ्य में सुधार के लिए केतु और देव गुरु के मंत्र का जाप करे।
धन संचय को बढ़ाने के लिए कुबेर जी की प्रतिमा की पूजा करें।
साथ ही अपने सफलता में वृद्धि के लिए हनुमान जी की पूजा करें।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च