>
horoscope-icon

कर्क राशिफल 2023


कर्क राशिफल 2023 के अनुसार आने वाला वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यह वर्ष लाभ के क्षेत्र में विशेष रूप से कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है। आपको प्रेम संबंध में भी सफलता की प्राप्ति होगी। परंतु आपको स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है विशेष रूप से मानसिक समस्याएं आपके लिए बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। यह आपके व्यवसाय के लिए काफी उत्तम है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। निवेश क्षेत्र में आपको थोड़ा अधिक सावधानी बरतनी होगी। उस वर्ष भाग्य का भी आपको साथ मिलेगा।

कर्क स्वास्थ्य और रोग राशिफल 2023

वर्ष 2023 में कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य स्थिति को ज्योतिष से रूप से देखे तो आपके लग्नेश चंद्रमा की स्थिति, राहु के साथ में मेष राशि में बनी हुई है एवं इससे यह पता चलता है कि आपका शारीरिक स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा परंतु इस वर्ष आपको मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। यह मानसिक समस्याएं खासकर ज्यादा चिंता एवं बेवजह किसी बात को लेकर परेशान रहने से उत्पन्न हो सकती हैं एवं इस कारणवश आपको थोड़ी स्वास्थ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको पेट या कमर से संबंधित हल्का फुल्का दर्द का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपकी समस्याओं के साथ-साथ, आपके परिवार के बीच कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए आपको सकारात्मक रहने की कोशिश करनी है क्योंकि तनाव की वजह से शरीर की परेशानियां बढ़ जाती हैं इसलिए आप अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें। आपकी कुंडली में ग्रह गोचर के कारण चंद्रमा की स्थिति बदलती जाएगी यथार्थतः कुछ छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़कर, आपका स्वास्थ्य वर्ष भर बेहतर रहेगा। इन छोटी-मोटी समस्याओं में आपको सर्दी-जुखाम, स्किन से संबंधित एलर्जी, मुहासे जैसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा।

कर्क जीवन और खुशी राशिफल 2023

वर्ष 2023 में कर्क राशि के जातकों के सुख का स्वामी, शुक्र की स्थिति शनि के साथ सप्तम स्थान में बनी हुई है। इस कारणवश इस वर्ष आपका और आपके रिश्तेदारों का संबंध काफी अच्छा और सुखमय रहने वाला है। साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी आपको सुख और वैभव की प्राप्ति हो सकती है। यदी हम आपके घर-परिवार के सुख के बारे में बात करें तो यह बात स्पष्ट है कि कोई भी व्यक्ति को मूल सुख की प्राप्ति उसके घर से होती है, ऐसे में चतुर्थ भाव में केतु की स्थिति होने के कारण आप अपने काम के प्रति कुछ अधिक प्रेरित रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपना ज्यादा समय अपने कारोबार और कारोबार से संबंधित संबंधों में लगाएंगे एवं इस कारणवश आपके घर गृहस्ती के सुख में थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस वर्ष आपका धार्मिक क्षेत्रों की ओर झुकाव भी बढ़ेगा। अध्यात्मिक ज्ञान पाने की चाह में आपके अंदर एकांत की इच्छा भी उत्पन्न हो सकती है। आप अपना कुछ समय धार्मिक क्षेत्रों में देना चाहेंगे जिसकी वजह से आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क वैवाहिक जीवन और प्यार राशिफल 2023

वर्ष 2023 कर्क राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आप अपने जीवन में जिस सुख एवं आनंद की कामना करते हैं वह आपको आपके सहयोगी के द्वारा निश्चित रूप से प्राप्त होगी। यदि आपको पिछले काफी समय से अपने वैवाहिक जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ रहा है या फिर पति पत्नी के संबंध के बीच दरार उत्पन्न हो रही है तो इस वर्ष आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यदि आप आपसी झगड़े के वजह से कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़े हुए हैं तो इस वर्ष आपकी यह चिंता दूर हो सकती हैं क्योंकि आपके संबंध सुधर सकते हैं और उनमें मजबूती भी आ सकती है। यह वर्ष प्रेम संबंध के मामले में भी काफी अच्छा है, इस वर्ष आपको आपका मनचाहा प्रेमी भी मिल सकता है एवं आपको आपके प्रेमी का पूर्ण समर्पण भी मिल सकता है। साथ ही आपके रोमांचक विचार और सुखद सपने भी इस वर्ष पूर्ण होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ की प्राप्ति हो सकती है इसका मतलब आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही आपको शिक्षा के साथ-साथ, आनंद की प्राप्ति होगी एवं आपको मानसिक रूप से खुश रहने का भी समय मिलेगा।

कर्क भाग्य और धर्म राशिफल 2023

वर्ष 2023 में कर्क राशि के जातकों को ईश्वर की कृपा एवं बड़ों के आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। इस वर्ष आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप जो भी कार्य करने का सोचेंगे उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपका स्वयमेव का कार्य तो निश्चित रूप से पूर्ण हो होगा ही, साथ ही साथ आपके पार्टनरशिप में किए हुए कार्य एवं आपके कार्यालय में आपके द्वारा किए गए कार्यों में भी आपको उन्नति मिलेगी। इस वर्ष बृहस्पति ग्रह आपके भाग्य स्थान में है एवं अपने ही राशि में स्थित है जिसकी वजह से स्वग्रही बृहस्पति आपको थोड़ा अधिक सामाजिक बना देगा। जिसके परिणाम स्वरूप आपके जो भी व्यक्तिगत विचार होंगे, वह सामाजिक हित में होंगे एवं इसका लाभ आपको भविष्य में निश्चित रूप से मिलेगा। जिन लोगों का आप सहयोग करोगे जिनसे आप कांटेक्ट बनाओगे उनसे आपको आने वाले भविष्य में काफी सारे लाभ की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर यदि हम बृहस्पति की मूवमेंट को देखें तो वर्ष 2023 में आपका भाग्य स्थान काफी बेहतर स्थिति में दिखाई दे रहा है एवं इसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष आपको भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा।

कर्क नौकरी और व्यापार राशिफल 2023

वर्ष 2023 कर्क राशि के जातकों के व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। आपके लाभ घर के स्वामी तथा सुख भाव के स्वामी शुक्र योगकारक होकर शनि अपने मित्र घर में सप्तम स्थान में विराजमान है। इसके परिणाम स्वरूप यदि आप कॉस्मेटिक, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, आईटी, लिक्विड, खाने-पीने की चीज़ों का निर्माण या कपड़ों से संबंधित व्यवसाय करते हैं तो इस वर्ष आपको काफी अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिसकी वजह से आपके व्यवसाय में उन्नति होगी। वर्ष 2023 कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत और प्रयास करनी पड़ेगी जिसकी वजह से आपके अंदर थोड़ी क्रोध की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं एवं इसके परिणाम स्वरूप आपको आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके नेतृत्व में किसी तरह की परेशानी आ रही थी तो वह परेशानियां थोड़ी हद तक बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको अत्यंत सावधानी के साथ अपने कार्य को करना होगा एवं यदि आप किसी व्यक्ति विशेष के बातों को सुनकर प्रभावित हो जाते हैं तो आपको उस व्यक्ति की बातों को सुनना बंद करना चाहिए एवं अपनी आंखों से देखी हुई चीजों पर विश्वास करके ही निर्णय लेना होगा। साथ ही साथ कोई भी निर्णय को लेने से पहले आप अच्छे तरीके से एवं धैर्य के साथ सोच-विचार कर ले। इस वर्ष आपको व्यवसाय के क्षेत्रों में विशेष रुप से आईटी के क्षेत्र में काफी उन्नति की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क लाभ और निवेश राशिफल 2023

वर्ष 2023 में लाभ घर में मंगल की स्थिति वक्री है जोकि सामान्य दिखाई देती है इसलिए इस वर्ष आपको कई क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपका लाभ आक्रामक हो सकता है एवं इसका तात्पर्य यह है कि आपको अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस वर्ष आपको आपकी मेहनत के परिणाम स्वरूप कई चीजों की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति विवाह या प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी यह वर्ष लाभदायक रहेगा एवं उनको सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको संतान संबंधित सुख की भी प्राप्ति होगी। यह वर्ष व्यवसायिक लोगों के लिए भी काफी अच्छा रहेगा, उन्हें काफी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वर्ष 2023 कर्क राशि के जातकों के लिए धन-संपत्ति के क्षेत्र में काफी बेहतर रहने वाला है। इसके साथ ही आपको अपने परिवार वालों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए लाभ के क्षेत्र में काफी अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष कर्क राशि के जातकों को निवेश के क्षेत्र में थोड़ा सचेत रहना होगा। आपको विशेष रूप से किसी बड़े क्षेत्र में ज्यादा पैसे निवेश करने से बचना होगा। इसका तात्पर्य यह है कि आप प्रॉपर्टी के क्षेत्र, रियल स्टेट के क्षेत्र या किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करने से बचें। साथ ही इस वर्ष आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका शत्रुओं से बचाव के कारण धन खर्च हो सकता है जिसके परिणाम स्वरूप आपको धन की हानि भी हो सकती है। कुल मिलाकर कर्क राशि के जातकों को निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार एवं दूसरों से सलाह मशवरा जरूर से कर लेनी चाहिए। साथ ही आप किसी भी कार्य को करने से पहले भगवान गणपति का नाम ले एवं उनका पूजन जरूर करें जिससे आपको आपके कार्य में निश्चित रूप से लाभ की प्राप्ति होगी।

कर्क पूछे जाने वाले प्रश्न राशिफल 2023

कर्क ज्योतिषीय समाधान राशिफल 2023

वर्ष 2023 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें।
इस वर्ष आपको आपके मानसिक स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देना है इसलिए आप मेडिटेशन करें।
अत्यधिक क्रोध से बचें एवं अपने क्रोध को काबू में रखने का प्रयास करें।
किसी भी बड़े निवेश कों करने से पहले अच्छे से सोच विचार ले एवं गणेश जी का नाम लिए बिना कोई भी कार्य का आरंभ ना करें।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च