>
horoscope-icon

मकर राशिफल 2023


मकर राशि का राशि चक्र में दसवां स्थान है। मकर राशि के स्वामी शनि देव है एवं मकर राशि का स्वरूप मगरमच्छ जैसा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के जातक काफी मेहनती और प्रैक्टिकल होते हैं। साथ ही वह अपने काम के प्रति बहुत महत्वकांक्षी होते है अर्थात वह अपने काम को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। मकर राशि के लोग भीतर से बहुत भावुक होते हैं, वह दूसरों को दुखी देखकर स्वयं भी दुखी हो जाते हैं एवं दुखी लोगों की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। वर्ष 2023 के शुरुआत में शनि स्वयं मकर राशि में विराजमान रहेंगे एवं इसके बाद वह अपनी ही राशि से कुंभ में जाएंगे। ग्रहों की आकलन के अनुसार, यह वर्ष मकर राशि के जातकों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत जीवन के लिए काफी बेहतर रहने वाला है, वही उनकों कार्यक्षेत्र और घर-गृहस्ती में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर स्वास्थ्य और रोग राशिफल 2023

वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यह वर्ष आपके जीवन में नवचेतना एवं नई ऊर्जा को लाएगा। आपको थोड़ा बहुत सर्दी-जुखाम से बचना होगा परंतु आप अन्य परेशानियों से बचे रहेंगे। यह वर्ष आपके लिए नए-नए अनुभव एवं नए क्षेत्रों में अनुभव दिलाने वाला होगा। शनि, शुक्र की एकता लग्न में होने के परिणाम स्वरूप यह वर्ष आपके लिए नई तरक्की एवं नई उर्जा लाएगा। इस वर्ष आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे एवं आप दूसरों के लिए कुछ नया कर गुजरने के लिए तैयार रहेंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2023 आपके स्वास्थ्य के लिए काफी शुभ रहेगा।

मकर जीवन और खुशी राशिफल 2023

वर्ष 2023 में मकर राशि के जातकों को सुख और समृद्धि के मार्ग में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके भीतर की दूसरों के प्रति संशय और अविश्वास की भावना, आपके लिए हानिकारक एवं घातक साबित हो सकती है। इन भावनाओं से आप बचने एवं अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करे। वही राहु और चंद्रमा की एकता आपके लिए कष्टकारी सिद्ध हो सकती है। आपको घर, प्रॉपर्टी या वाहन जैसी जीवन की सुख-सुविधाओं को खरीदने वक्त अपने धन खर्च पर विशेष रुप से ध्यान देना होगा। आपको फिजूलखर्ची का नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए आप धन खर्च सोच-समझ कर करें। परिवार में आ रही समस्याओं एवं झगड़ा-झंझट की वजह से आपका मन अस्थिर और परेशान हो सकता है। इसके लिए आप रुद्राक्ष धारण करें एवं सोमवार के दिन भगवान शंकर के मंदिर में जाकर ओम नमः शिवाय का जाप करें, इससे आपको लाभ मिलेगा एवं आपका मन भी शांत होगा।

मकर वैवाहिक जीवन और प्यार राशिफल 2023

वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए काफी शुभ होने वाला है। साथ ही वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत कड़वाहट हो सकती है परंतु कहीं ना कहीं इसके परिणाम स्वरूप आगे चलकर आपके संबंध में लंबे समय के लिए मजबूती भी आ सकती है। आपको अपनी संतान के तरफ से भी कई प्रकार की खुशियां प्राप्त होंगी। पांचवें घर में मंगल के होने के कारण इस वर्ष आपके लिए सकारात्मकता दिखाई दे रही है। इस वर्ष आप काफी उत्साहित रहेंगे। यह वर्ष आपके शिक्षा और संबंधों के लिए अति उत्तम है। आप अति उत्साहित होने से बचे एवं आप अपने व्यक्तिगत संबंधों में सावधान भी रहे। आप अपने व्यक्तिगत संबंधों में लालच से दूर रहें नहीं तो आपको अपने स्नेही जनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर वर्ष 2023 सन्तान के क्षेत्र और संबंधों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर भाग्य और धर्म राशिफल 2023

वर्ष 2023 में मकर राशि के जातकों पर भाग्य का मध्यम कारी प्रभाव रहेगा। वैसे तो इस वर्ष आपको कोई मुख्य कार्य में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी परंतु सामान्यतः इस वर्ष आप जीवन में संघर्ष करते रहेंगे। आपके कुछ पुराने मित्र या सहयोगी, आपके संघर्ष में आपकी सहायता करेंगे। इस वर्ष गणेश भगवान की पूजा आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। आप ईश्वर के ऊपर अपनी आस्था बनाए रखें, इससे आपको निश्चित रूप से आशीर्वाद और लाभ की प्राप्ति होगी। इस वर्ष आप धार्मिक कार्यों में अधिक भाग लेंगे एवं पूजा-पाठ पर भी आपका विश्वास बढ़ेगा। आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के सानिध्य में भी कुछ समय तक रहेंगे। कुल मिलाकर आपकी कुंडली एवं ग्रहों की स्थिति के अनुसार इस वर्ष आप नए-नय सकारात्मक अनुभव प्राप्त करेंगे एवं आप कुछ संघर्ष भी करेंगे।

मकर नौकरी और व्यापार राशिफल 2023

वर्ष 2023 में मकर राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से मनमुटाव होने के कारण आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। केतु के दसवें घर में होने के परिणाम स्वरूप कहीं ना कहीं आप स्वयं ही अपने लिए समस्याओं को खड़ा कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखनी चाहिए एवं क्रोध में कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए। आप कोई भी जरूरी कदम उठाने से पहले दूसरों की सलाह जरूर लें। केतु के इस स्थिति के उपाय के लिए आप मछलियों को कुछ दाना खिलाएं, इससे आपको लाभ होगा। यह वर्ष व्यवसायिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर धातु एवं औषधियों से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही फिजूलखर्ची होने की भी संभावना है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन सफेद वस्तुओं का दान करे या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करे, इससे आपको लाभ होगा।

मकर लाभ और निवेश राशिफल 2023

वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के लिए निवेश के क्षेत्र में अति उत्तम होने वाला है। इस वर्ष आप निश्चित रूप से अपने कार्य एवं धन संपदा को बढ़ाने के लिए तथा विदेश यात्राओं के लिए धन निवेश करेंगे। इस वर्ष आपको थोड़ी बहुत संकटों का सामना करना पड़ सकता है परंतु यदि हम भविष्य को ध्यान में रखते हुए देखे तो आने वाले समय में यह वर्ष आपके लिए अति उत्तम साबित होगा एवं इस वर्ष में किए गए संघर्षों के परिणाम स्वरुप आप भविष्य में बेहतर स्थिति में होंगे। इस वर्ष आपको कहीं भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की राय या अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा-जरूर कर लेना चाहिए एवं इसके परिणाम स्वरूप आपको काफी लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मकर पूछे जाने वाले प्रश्न राशिफल 2023

मकर ज्योतिषीय समाधान राशिफल 2023

वर्ष 2023 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें।
आप मन की शांति के लिए रुद्राक्ष धारण करें एवं सोमवार के दिन भगवान शंकर के मंदिर में जाकर ओम नमः शिवाय का जाप करें।
आप पूर्णिमा के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।
आप गणेश भगवान की पूजा करें क्योकि इस वर्ष गणेश भगवान की पूजा करना आपके लिए अत्यंत शुभ कार्य है।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च