>
मकर राशि वालों के लिए यह साल काफी अच्छा रहने वाला है I राशि स्वामी शनि आपकी राशि से आपका टैलेंट हाउस में बैठे हुए हैं, जो कि आपकी क्षमता को बहुत अधिक बढ़ाएगी आपको इस वर्ष थोड़ा आलस से बचना होगा I क्योंकि आलस्य आपको काम में दिक्कतें दे सकता है I हेल्थ से संबंधित आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है,आप साल भर स्वस्थ रहेंगे छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम का आप हमेशा ध्यान रखें,उसमें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो I काम करने की क्षमता आपकी इस बार काफी अच्छी है मकान वाहन का सुख भी इस वर्ष आपको मिलता हुआ दिख रहा है I प्रेम संबंधों के लिए या वर्ष आपका सर्वश्रेष्ठ है I मन के मुताबिक चीज होगी,जातकों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनके लिए यह साल बहुत अच्छा है I जिनके पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार का प्रॉब्लम चल रहा है, वह भी इस बार दूर होगा I परिवार के साथ समय बिताने का मौका आपको मिलेगा I गुप्त शत्रु आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं ,व्यापार और करियर केजो लॉर्ड है वह भी आपकी बहुत अच्छे व्यापार और कैरियर में आपको इस वर्ष अच्छी सफलता मिल रही है I धन के संकेत भी आपकी बहुत अच्छे अच्छा धन आपको इस वर्ष मिलने वाला है I साथ ही खर्च भी अधिक होगा, क्योंकि आपके निवेश घर में चार ग्रह बैठे हैं जो की मिक्स ग्रह है तो खर्चा आपका कुछ फिजूल खर्च भी होगा I कुछ अच्छा खर्चा भी होगा, आपको काफी फोकस के साथ और बड़े ध्यान से करना होगा I संतान पक्ष आपको इस बार लाभ मिलने की आशंका है I साथी जो लोग विदेश में जॉब करना चाहते हैं, या विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं I उनके लिए भी या वर्ष सर्वश्रेष्ठ है I आप पढ़ने के लिए विदेश जा सकते हैं I और आपकी जो मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है I कुल मिलाकर यह साल आपका अच्छा है I थोड़ा शनि का उपासना करेंगे शनि की पूजा करेंगे तो यह साल आपका और भी अच्छा आपके लिए हो जाएगा I
प्रेमी जोड़ों के लिए यह वर्ष काफी शुभ रहेगा। चंद्रमा की स्थिति प्रेम के घर में होने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। यदि आप किसी को लंबे समय से पसंद कर रहे हैं और अपने दिल की बात नहीं कह पाए हैं, तो इस वर्ष इसे व्यक्त करने का समय है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं और उसे नाम देना चाहते हैं, उनके लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा। मनमुटाव या मिसअंडरस्टैंडिंग दूर होगी और आप एक अच्छा रिलेशनशिप जी पाएंगे। लॉन्ग डिस्टेंस वाले रिश्तों को इस वर्ष खत्म किया जा सकता है।
o सिंगल्स (Singles)
सिंगल लोगों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से लाभकारी है। लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद आपको समझदार और अंडरस्टैंडिंग पार्टनर मिलने की संभावना है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से बचें क्योंकि इससे गहरा जुड़ाव नहीं बन पाएगा।
o रिश्ते में (In a Relationship)
जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह साल अपने रिश्ते को एक नया नाम देने वाला है। शादी की बात कर सकते हैं और रिश्ते को शादी में बदल सकते हैं। चंद्रमा की शुभ स्थिति के कारण आपके अनुसार परिणाम मिल सकता है।
o विवाहित (Married)
शादीशुदा जोड़ों के लिए भी वर्ष अनुकूल रहेगा। यदि पहले से कोई परेशानी थी तो वह दूर होगी। मार्च 2026 के बाद रिश्ते में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। संतान सुख के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे जोड़ों को इस वर्ष संतान की प्राप्ति हो सकती है। विशेष जेंडर की संतान की इच्छा भी पूरी हो सकती है। किसी थर्ड पर्सन के कारण दूरी हो तो आप संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
o प्रेम सुझाव (Love Tip)
पहली बार रिलेशनशिप में आने वाले व्यक्तियों को लॉन्ग डिस्टेंस रिश्तों से बचना चाहिए। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं और इसे शादी में बदलना चाहते हैं, वे जल्दी से बातचीत करें और अपने रिश्ते को शादी में परिवर्तित करें।
o प्रेम उपाय (Love Remedy)
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शुक्र ग्रह का मंत्र जाप करें या शुक्र के लिए ओपल स्टोन धारण करें। आधुनिक उपाय के रूप में क्रिस्टल ब्रेसलेट पहन सकते हैं।
करियर में व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। वर्तमान व्यवसाय अच्छा चलेगा और यदि आप नया व्यवसाय खोलना चाहते हैं, तो धातु या लिक्विड से संबंधित व्यवसाय आपके लिए लाभकारी रहेगा। मार्च 2026 के बाद लकड़ी, कपड़ा, लोहा आदि व्यापार में भी उन्नति होगी। लेबर या मेन पावर की कमी मार्च के बाद पूरी होगी।
नौकरी पेशा जातकों के लिए भी यह वर्ष शुभ है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा होगा। पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उनके लिए भी वर्ष अच्छा रहेगा। यदि स्थान परिवर्तन या प्रमोशन चाहिए, तो मार्च से जून के बीच अवसर मिलेगा। जनवरी से अप्रैल के बीच सैलरी वृद्धि और अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। फर्स्ट टाइम जॉब के लिए फरवरी और मार्च का महीना शुभ रहेगा।
o करियर टिप (Career Tip)
करियर के लिए टिप: धैर्य और लगन के साथ कार्य करें। जल्दबाजी से बचें। आपका सब्र और लगातार प्रयास आपको सर्वाधिक लाभ देगा।
o करियर उपाय (Career Remedy)
लाभ न मिलने पर निम्न उपाय करें:
मकर राशि वालों के लिए स्वास्थ्य का वर्ष सामान्यतः अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी बीमारी दिखाई नहीं दे रही है। छोटी-मोटी समस्याओं को आप खान-पान, योग, व्यायाम और नियमित दिनचर्या अपनाकर दूर कर सकते हैं। हालांकि, दूसरे घर में राहु होने के कारण मन में स्वास्थ्य को लेकर भ्रम रह सकता है। इसलिए समय-समय पर अच्छे ज्योतिषी और चिकित्सक की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। बृहस्पति छठे घर में होने से पेट या गैस संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। पुराने रोग या पेट संबंधी समस्याओं वाले लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
o स्वास्थ्य सुझाव (Health Tip)
o स्वास्थ्य उपाय (Health Remedy)
o ज्योतिषीय उपाय (Astrological Remedies)
परिवार के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। साल के मध्य तक मिसअंडरस्टैंडिंग और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। माता या परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। बड़े भाई या अन्य बड़ों से मन-मुटाव की संभावना है। यदि आप साल के पूर्व और मध्य तक धैर्य बनाए रखते हैं और सही ढंग से बात करते हैं, तो जुलाई 2026 के बाद पारिवारिक समय बेहतर होगा। परिवार में बड़ों का सम्मान करना और उनके साथ समय व्यतीत करना आपके भाग्य को सुधारने में मदद करेगा। मांगलिक कार्य और विवाह जैसे शुभ अवसर भी इस वर्ष संभावित हैं।
o पारिवारिक सुझाव (Family Tip)
धैर्य और बुद्धिमत्ता से पारिवारिक मुद्दों का समाधान करें। किसी भी समस्या को सुलझाने की कोशिश करें और बड़ों का आधार लें। संवाद और समझदारी से आपका पारिवारिक जीवन बेहतर होगा।
o पारिवारिक उपाय (Family Remedy)
यदि प्रयासों के बावजूद पारिवारिक समस्याएं समाप्त नहीं हो रही हैं, तो निम्न उपाय करें:
वित्तीय दृष्टि से यह वर्ष धन के मामले में आपके लिए शुभ रहेगा। राहु की उपस्थिति अचानक धन लाभ देने वाली रहेगी। लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति होगी। यदि आपने पहले शेयर मार्केट या अन्य निवेश किया है, उसका लाभ भी मिलेगा। करियर में प्रमोशन और ग्रोथ तथा व्यापार में अधिक धन लाभ का योग है। पैतृक संपत्ति या भूमि से भी लाभ मिलने की संभावना है। नए व्यवसाय या निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। सोना और धातुओं में निवेश करने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
o वित्तीय सलाह (Financial Advice)
इस वर्ष अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। खर्च पर नियंत्रण रखें और सही दिशा में निवेश करें। किसी मित्र या परिचित को धन देने से बचें, क्योंकि भविष्य में उसकी वापसी मुश्किल हो सकती है। नए व्यवसाय में निवेश करना चाहते हैं तो मार्च 2026 के बाद करें।
o वित्तीय उपाय (Financial Remedy)
धन संबंधी लाभ और सुरक्षित निवेश के लिए आप निम्न उपाय कर सकते हैं: