>
horoscope-icon

वृश्चिक राशिफल 2023


वृश्चिक राशि का स्थान राशि चक्र में आठवां है तथा वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि को स्थिर तथा स्त्री राशि माना गया है। वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले लोग अत्यंत परिश्रमी, स्पष्ट वक्ता एवं कभी ना भूलने वाले लोग होते हैं, वृश्चिक राशि के जातक विशेष रूप से उन बातों को कभी नहीं भूलते हैं जिनसे इन्हें आहत पहुंची हो। वृश्चिक राशि के जातक स्वभाव से थोड़ा क्रोधी एवं हटी होते हैं। इनके अंदर एक अलग ही प्रकार का जुनून होता है जिससे यदि ये किसी चीज को प्राप्त करने का मन बना लेते हैं तो उसे प्राप्त करके ही मानते हैं। वृश्चिक राशि के जातक हमेशा उत्साह से भरपूर रहते है एवं इसके परिणाम स्वरूप यह स्वयं तो सकारात्मक रहते ही हैं साथ ही साथ दूसरों में भी सकारत्मकता फैलाते है। वृश्चिक राशि के जातक हर प्रस्तुति में खुद को ढालने के लिए सिद्धहस्त होते हैं। वह बहुत ही खुले विचार के साथ लोगों की मदद भी करते हैं। वर्ष 2023 के शुरुआती कुछ समय तक मंगल, वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा के साथ भी रहेगा जो कि चंद्र मंगल राजयोग भी होता है एवं इसके परिणाम स्वरूप वृश्चिक राशि के जातकों को धन हानि हो सकता है परंतु स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा लेकिन कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

वृश्चिक स्वास्थ्य और रोग राशिफल 2023

वर्ष 2023 वृश्चिक राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर साल रहेगा। पूरे वर्ष आप काफी बेहतर महसूस करेंगे एवं आपके भीतर एक अच्छी ऊर्जा भी रहेगी। परंतु केतु और चंद्रमा के प्रभाव के कारण आपको छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केतु-चंद्रमा के प्रभाव से आपके विचार में अधिकता आ सकती है एवं इसके परिणाम स्वरूप आप बहुत ज्यादा सोचने लगेंगे जिससे आपका मन अशांत हो सकता है एवं आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप अपने विचारों को नियंत्रण में करने की कोशिश करें। वही इस वर्ष ब्लड प्रेशर की वजह से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको दांतों के दर्द, सिर से संबंधित चोट से बचना है। आपके ग्रहों के स्थिति का आकलन करने के बाद यह पता चलता है कि मंगल ग्रह के लिए कुछ उपाय करने की जरूरत पड़ेगी। आप प्रत्येक दिन या फिर मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही आप शाकाहारी भोजन का सेवन करें एवं अपने विचारों और चिंताओं को नियंत्रित करने की कोशिश करें। साथ ही साथ आप योगा भी करें। इन सब उपायों को करने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगी एवं आपकी शारीरिक स्थिति बेहतर होगी।

वृश्चिक जीवन और खुशी राशिफल 2023

वर्ष 2023 वृषभ राशि के जातकों के सुख-समृद्धि के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने सुख समृद्धि का ध्यान रखने के साथ-साथ अपने मित्रों एवं आसपास के लोगों का भी ध्यान रखेंगे। इस वर्ष आप अपने कार्यक्षेत्र के साथी या अपने रिश्तेदारों को काफी खुशी प्रदान करने वाले हैं। इस वर्ष आप नए घर का निर्माण शुरू कर सकते हैं या फिर किसी नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही इस वर्ष आप सोने की खरीदारी या फिर किसी अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके सुख-समृद्धि के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। इस वर्ष आपके ऊपर आपके गुरुओं एवं पितरों की कृपा भी दिखाई दे रही है।

वृश्चिक वैवाहिक जीवन और प्यार राशिफल 2023

वर्ष 2023 वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम संबंध के लिए काफी अच्छा दिख रहा है।यह वर्ष आपके अस्थिर प्रेम संबंधों को सुधारने के लिए काफी अच्छा है। आपके प्रेम संबंध में पिछले काफी समय से जो कड़वाहट, अविश्वास और समस्याएं उत्पन्न हो रही थी, इस बार वह सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी और स्थिति आपके विवाह तक भी पहुंच सकती है। यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको आपके परिवार से काफी मदद मिल सकती है। साथ ही आपकी जो कुछ भी समस्याएं हैं, उन्हें आप आसानी से इस वर्ष सुलझा पाएंगे। साथ ही आप अपने साथी को अपनी मनोदशा एवं अपने भीतर की बातों को अच्छे और स्पष्ट रूप से समझा पाएंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके वैवाहिक जीवन के लिए काफी उत्तम है। यह वर्ष संतान के मामले में भी काफी अच्छा दिखाई दे रहा है एवं इस वर्ष आपके संतान की शिक्षा इत्यादि की स्थिति काफी बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए काफी शुभ रहेगा।

वृश्चिक भाग्य और धर्म राशिफल 2023

वर्ष 2023 में वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का सामान्य सहयोग मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। वैसे तो वृश्चिक राशि के जातक भाग्य के भरोसे बैठने में विश्वास नहीं रखते परंतु इस वर्ष खासकर आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना है। आपको स्वयं मेहनत करनी होगी जिसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। वर्ष 2023 में वृश्चिक राशि के जातक आध्यात्मिक रूप से अंतर्द्वंद में धीरे होंगे एवं इस मनोव्यथा के कारण आपको कोई रास्ता नहीं मिलेगा एवं इसके परिणाम स्वरूप आपके विचार आपको परेशान करेंगे। इसलिए आप अपने मन को शांत एवं स्थिर करने के लिए चंद्रमा से संबंधित उपाय करें। साथ ही आप अच्छे लोगों के साथ मिले-जुले एवं बात करें। साथ ही साथ आप एकांत में समय बिताने से बचें एवं आप किसी भी वाद-विवाद से दूर ही रहे। आप सोमवार व्रत करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक नौकरी और व्यापार राशिफल 2023

वर्ष 2023 वृश्चिक राशि के जातकों के नौकरी एवं व्यापार के लिए बेहतर होने वाला है। यदि आप लंबे समय से सरकारी नौकरी या फिर प्राइवेट सेक्टर में किसी ऊंचे पद के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको इसमें सफलता मिलने की संभावना है। खासकर आपको शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पदों पर सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। यदि आप टीचिंग प्रैक्टिस करते हैं तो आपको इसका लाभ मिलेगा एवं आपको नौकरी मिल जाएगी। आपको प्राइवेट क्षेत्र में टीचिंग करने से भी लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको विदेश विभाग या विदेश गमन से संबंधित क्षेत्रों में भी नौकरी मिल सकती है। वर्ष 2023 वृश्चिक राशि के जातकों के व्यापार के लिए भी काफी अच्छा है। यह वर्ष खासकर लिक्विड से संबंधित व्यवसाय, आभूषण, साज-सज्जा, वस्त्र इत्यादि से संबंधित क्षेत्रों में व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए काफी शुभ है। साथ ही इस वर्ष इन सब व्यापारों में काफी अच्छा प्रदर्शन होने की वजह से कंपटीशन भी बढ़ जाएगी परंतु आपको कई सारे अवसर मिलने की भी संभावना है। अपने व्यवसाय में अत्यधिक लाभ प्राप्त करने हेतु आप गायत्री मंत्र का जाप करें एवं इसके साथ-साथ माता लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु का पूजन भी करें।

वृश्चिक लाभ और निवेश राशिफल 2023

वर्ष 2023 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए निवेश के मामले में एक अच्छा वर्ष है। इस वर्ष आप अपने व्यवसाय और विदेश दमन के क्षेत्रों में अत्यधिक निवेश करेंगे एवं इससे आपको लाभ की प्राप्ति भी होगी। साथ ही इस वर्ष आपको निवेश करने के बाद त्वरित लाभ भी मिल सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जेमस्टोन, ज्वैलरी एवं वस्त्र आभूषण के क्षेत्रों में निवेश करना अच्छा रहेगा एवं इन क्षेत्रों में निवेश से आपको लाभ की प्राप्ति भी हो पाएगी। आपको भोग-विलास के वस्तुओं पर अत्यधिक खर्च करने से बचना है नहीं तो आपके खर्चे बढ़ सकते हैं एवं इसके परिणाम स्वरूप आपका बजट भी बिगड़ सकता है। आप महालक्ष्मी की पूजा करें, इससे आपके धन खर्च में सुधार आएगा एवं आपका धन संचय भी बढ़ेगा।

वृश्चिक पूछे जाने वाले प्रश्न राशिफल 2023

वृश्चिक ज्योतिषीय समाधान राशिफल 2023

वर्ष 2023 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें।
आप प्रत्येक दिन या मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अपने व्यवसाय में अत्यधिक लाभ प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप एवं माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।
धन संचय बढ़ाने के लिए आप महालक्ष्मी की पूजा करें।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च