>

राशिफल 2022 (Rashifal 2022)

Yearly-horoscope-2022

राशिफल 2022 (Rashifal 2022) इस बार होगा बेहद खास। साल 2020 के बाद साल 2021 भी सभी राशि के जातकों के लिए काफी मुश्किल रहा है। दुनिया अभी भी करोना महामारी से उभरने में लगी हुई है। करोना महावारी ने 2021 में भी हमारे जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसका असर हमारे पर्सनल एवं प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर देखने को मिला है। इस महामारी ने 2021 में हमारे जीवन को काफी बाधित किया है और इस वजह से हमारे कई ऐसे काम जिन्हें हम 2021 में पूरा करना चाहते थे, उन्हें पूरा करने में  हम असफल रहे। ऐसे में हम सभी की निगाहें आने वाले वर्ष 2022 पर काफी उम्मीद के साथ टिकी हैं। तो आइए एस्ट्रोस्वामीजी की वार्षिक राशिफल 2022 (Varshik Rashifal 2022)ज्योतिष भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि आने वाला वर्ष 2022 आपके सभी के लिए कैसा रहेगा।

एस्ट्रोस्वामीजी ज्योतिष सेवा आपके लिए प्रस्तुत करते हैं वर्ष 2022 का राशिफल। जानिए इस वर्ष आपका भाग्य कौन- कौन सा मोर लेगा और क्या है आपके भाग्य के पिटारे के अंदर। एस्ट्रो स्वामी जी के विद्वान ज्योतिषी की मदद से आपको मुख्यतः निम्न तीन बातों का पता चलेगा:

• किस तरह वर्ष 2022 में आपके भाग्य में परिवर्तन होगा।

• कौन से खास महत्वपूर्ण उपाय करने से आपके जीवन में बड़े परिवर्तन आएंगे।

• वित्त सम्बंधित मामलो में करना पड़ेगा चुनौतियो का सामना या होगा धन का आगमन?

• क्या साल 2022 मे खत्म होगी सच्चे प्यार की तलाश?

• वैवाहिक जीवन रहेगा सरल या आने वाले हैं उतार-चढ़ाव?

• कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? बढ़ेगा पारिवारिक लगाव या होंगे आपसी मन-मुटाव?

• नौकरी पेशे मे मिलेगी सफलता या हाथ लगेगी सिर्फ निराशा?

• जीवन के संघर्षों और जद्दोजहद में आपको कैसे होगी विजय प्राप्त?

एस्ट्रोस्वामीजी जी के विद्वान ज्योतिषी के शोध के अनुसार आप जानेंगे कि वर्ष 2022 आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा तथा पिछले 2 वर्षों से जारी महामारी और उससे उत्पन्न बाधाओं से आप किन उपायों के जरिए बाहर निकलेंगे और आपको कैसे आर्थिक उन्नति और समृद्धि मिलेगी। साथ ही नव वर्ष राशिफल 2022 के संस्करण के जरिए आप जानेंगे कि आपके सामाजिक तथा दांपत्य जीवन के ऊपर शनि और बृहस्पति के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।  इसके अलावा आप यह भी जानेंगे कि वर्ष 2022 में आपके लव रिलेशनशिप में आपको किस प्रकार सफलता मिलेगी और वर्ष का कौन सा समय आपके प्रेम संबंध के लिए सबसे उत्तम रहेगा। एस्ट्रोस्वामीजी संस्थान द्वारा प्रस्तुत वार्षिक राशिफल 2022 (Varshik Rashifal 2022) के द्वारा आपको आपके जॉब और व्यापार में किस प्रकार से सफलता मिलेगी तथा कौन से ऐसे ग्रह है जिनके कारण आपको थोड़ी निराशा भी हाथ लग सकती है और इससे बचने के लिए आपको कौन-कौन से उपाय करने हैं, इन सारी चीजों की जानकारियां प्राप्त होंगी। वर्ष 2022 राशिफल के जरिए आप जानेंगे कि किन चीजों से आपको सतर्क रहना तथा बचाव करना है और किन चीजों को अपनाने से सफलता आपके कदम चूमेगी।

kundali-2022

वर्ष 2022 राशिफल में, बुध और चंद्रमा का आने वाले वर्ष में आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है और वर्ष के शुरुआत में बन रहे कालसर्प दोष का आपके स्वास्थ्य पर किस प्रकार प्रभाव पड़ेगा तथा कौन से उपायों को करने से आपके बिगड़ते हुए स्वास्थ्य में सुधार आएगी, इन सारी चीजों का भी उल्लेख है। वर्ष 2022 राशिफल के द्वारा, पिछले काफी समय से जीवन में जो निराशा और डर आपको परेशान कर रहे है या फिर आपके लंबे समय से चल रहे आंतरिक विरोधाभास जिसका आपको समय-समय पर सामना करना पड़ता है, इन सारी बाधाओं से बचने का उपाय आप निश्चित रूप से जान पाएंगे। साथ ही आप अपने जीवन को वापस से पटरी पर लाने के उपायों और पूजा के विधि-विधान से भी अवगत होंगे।

वर्ष कुंडली 2022 का फलादेश

राशिफल 2022 (Rashifal 2022) के अनुसार, वर्ष का आरंभ कन्या लग्न और वृश्चिक राशि में हो रहा है, वर्ष प्रारंभ में लग्न की स्थिति हस्त नक्षत्र के पहले चरण में तथा चंद्रमा की स्थिति ज्येष्ठ नक्षत्र के पहले चरण में है। साथ ही लग्नेश बुध परस्पर पांचवें घर में शनि के साथ विराजमान है तथा शनि शुद्ध रही है जिसके कारणवश शनि का निश्चित रूप से बुध पर प्रभाव पड़ने वाला है। हमारे इस वर्ष के गहन अध्ययन करने के पश्चात, मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि आने वाला वर्ष नए कामगारों तथा बौद्धिक लोगों के लिए बहुत ही विशेष एवं महत्वपूर्ण रहने वाला है परंतु एक बात स्पष्ट एवं साफ है कि जातकों को काफी मेहनत भी करनी पड़ेगी जिसके परिणाम स्वरूप भाग्य उनका साथ देगा और  उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता भी मिलेगी। वही जो जातक सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठे रहेंगे उन्हें इस वर्ष भी निराशा हाथ लग सकती है। वर्ष 2022 राशिफल विशेषकर विद्यार्थियों के जीवन में बहुत ही सकारात्मक प्रभाव लाने वाला है और इसका सीधा प्रभाव विद्यार्थियों के शिक्षा एवं अध्ययन पर पड़ने वाला है। वर्ष 2022 के सकारात्मक प्रभाव के कारण विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा एवं परीक्षाओं में पिछले साल की तुलना में कम बाधाओं का सामना करना पड़ेगा तथा उनकी पढ़ाई फिर से ट्रैक पर आ सकती है। इस वर्ष उन्हें बड़ी परीक्षाओं में सफलता भी मिल सकती है।

वर्ष 2022 में ग्रह गोचर के स्थिति के बारे में बात करें तो इस वर्ष सारे नव ग्रह पांच भाग में स्थित है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस स्थिति में केदार नाम का योग उत्पन्न होता है अर्थात वर्ष 2022 में केदार नाम का योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अति उत्तम माना गया है। इस योग के प्रभाव से ऐतिहासिक चुनौतियों का सामना करते हुए कुछ नए कीर्तिमान स्थापित होने की बहुत अधिक संभावनाएं दिख रही है। विज्ञान के क्षेत्र में खासकर, यह संभावनाएं बहुत ही अधिक दिख रही है। समाज में इन कीर्तिमान का बड़ा एवं गहरा प्रभाव पड़ेगा। यदि आने वाले वर्ष के सामाजिक संरचना या फिर विश्व पटल पर दिखने वाले परिदृश्य तथा विश्व पटल पर नित नए नए नियमों और नए बनते बिगड़ते संबंधों के विषय में बात करें तो वर्ष 2022 में भी मिडिल ईस्ट का क्षेत्र कहीं ना कहीं परेशानियों, चुनौतियों एवं विरोधाभास से भरा हुआ ही रहने वाला है। यदि हम विश्व भर के स्वास्थ्य के विषय पर आए तो स्थिति लगभग सामान्य होती दिख रही है। तेजी से बढ़ते टीकाकरण तथा अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण वर्ष 2022 में महामारी का कोई बड़ा एवं अधिक प्रभाव नहीं रहने वाला है परंतु यह अवश्य है कि पिछले तीन-चार वर्षो से बन रही आर्थिक समस्याएं जिससे सारा विश्व जूझ रहा था, वह निश्चित रूप से इस वर्ष भी दिखाई दे रही है अर्थात विश्व भर में महामारी से उत्पन्न आर्थिक समस्याओं का प्रभाव इस वर्ष भी रहेगा परंतु एक खुशी की बात यह भी है कि वर्ष 2022 में पूरे विश्व की आर्थिक स्थिति सुधार की ओर अग्रसर होगी। 2022 में कालसर्प योग विश्व कुंडली में बनता हुआ दिख रहा है, जिसमें राहु का मुख भाग्य स्थान में है और केतु का स्थायित्व में चंद्रमा और मंगल के साथ में है जिसके कारणवश स्थिति बहुत ही विभिन्न प्रकार की रहने वाली है। परंतु कहीं ना कहीं समाज के परिदृश्य के विषय में बात करें तो लोग सामान्यतः संवेदना से दूर होते चले जाएंगे तथा सभी अपने और अपने जीवन के विषय में अधिक विचार-विमर्श करेंगे एवं इस प्रकार लोग अपने में ही सिमटते जाएंगे और कहीं ना कहीं विश्व में बढ़ते डिप्रेशन के  का एक कारण यह भी है। आने वाले वर्ष में लोगों की भौतिकवाद स्थिति और सोच, अपने चरम सीमा पर दिखाई दे रही है। वर्ष 2022 में शनि और बृहस्पति का मकर, कुंभ, मीन राशियों में परस्पर संचार है। शनि और बृहस्पति पूर्ण जगत में बहुत ही बड़ी भूमिका निभाते हैं क्योंकि यह दोनों बहुत ही बड़े ग्रह है तथा मानव जीवन पर इनका प्रभाव बड़े और महत्वपूर्ण तरीके से पड़ता है तथा शनि और बृहस्पति के स्थिति के बारे में सचेत रहना बहुत ही आवश्यक है। हम यह निश्चित रूप से कह सकते हैं कि इस वर्ष सेवा सामंजस्य एवं पर्सनल लाइफ मुख्य धारा में रहने वाले हैं।

free-astrology-app

ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के शोध पर आधारित यह राशिफल आपके स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, करियर, प्रेम-संबंध, मकान-वाहन, व्यापार आदि  से जुड़ी सभी जानकारियां देगा। संक्षेप में कहें तो आपको इस राशिफल में हर वह छोटी से छोटी जानकारी मिलेगी जिसकी मदद से आप आने वाले वर्ष 2022 में अपने जीवन को बेहतर बना  सकेंगे और उसका फायदा उठाकर सफलता भी प्राप्त करेंगे।  तो आइए विस्तार में जानते हैं कि वर्ष 2022 प्रत्येक राशि के जातकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कैसा रहेगा।

वार्षिक राशिफल 2022 राशि अनुसार

एस्ट्रोस्वामीजी राशिफल फलादेश 2022 का अध्यन करे और सरलता से आने वाले समय की योजनाओं का निर्माण करे जानिए अपना वार्षिक राशिफल 2022 (Varshik Rashifal 2022 ) अपनी राशि अनुसार।


Aries

मेष राशिफल 2022

मेष राशिफल 2022 (Mesh Rashifal 2022) - मेष (Aries) राशिफल 2022 के अनुसार, आने वा

आगे पढ़े..
Taurus

वृषभ राशिफल 2022

वृषभ राशिफल 2022 (Vrishabh Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला साल वृषभ राशि (

आगे पढ़े..
Gemini

मिथुन राशिफल 2022

मिथुन राशिफल 2022 (Mihtun Rashifal 2022) - मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार, आने व

आगे पढ़े..
Cancer

कर्क राशिफल 2022

कर्क राशिफल 2022 (Kark Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला साल आपके लिए चुनौती

आगे पढ़े..
Leo

सिंह राशिफल 2022

सिंह राशिफल 2022 (Singh Rashifal 2022) - आने वाला वर्ष आपके लिए काफी विशेष हो

आगे पढ़े..
Virgo

कन्या राशिफल 2022

कन्या राशिफल 2022 (Kanya Rashifal 2022) - कन्या राशिफल 2022 के अनुसार, आने वा

आगे पढ़े..
Libra

तुला राशिफल 2022

तुला राशिफल 2022 (Tula Rashifal 2022) - वर्ष 2022 की शुरुआत तुला राशि से बारह

आगे पढ़े..
Scorpio

वृश्चिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशिफल 2022 (Vrishchik Rashifal 2022) के अनुसार, वर्ष 2022 का उदय वृश

आगे पढ़े..
Sagittarius

धनु राशिफल 2022

धनु राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal 2022) - आने वाला वर्ष 2022 कुल मिलाकर धनु राश

आगे पढ़े..
Capricorn

मकर राशिफल 2022

मकर राशिफल 2022 (Makar Rashifal 2022) - वर्ष 2022 का उदय कन्या लग्न में हो रह

आगे पढ़े..
Aquarius

कुंभ राशिफल 2022

कुंभ राशिफल 2022 (Kumbh Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष कुंभ राशि (Aq

आगे पढ़े..
Pisces

मीन राशिफल 2022

मीन राशिफल 2022 (Meen Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके लिए मिलाज

आगे पढ़े..