>
horoscope-icon

मीन राशिफल 2023


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि का राशि चक्र में 12वां स्थान है। ज्योतिष शास्त्र में मीन राशि को द्विस्वाभाव राशि माना जाता है। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के जातक काफी कोमल हृदय एवं सौम्य स्वभाव के होते हैं। साथ ही मीन राशि के जातक बहुत ही तीर्व बुद्धि के भी होते हैं। मीन राशि के जातक दूसरों को सदैव सम्मान देते हैं एवं दूसरों से अपने सम्मान की अपेक्षा भी करते हैं। उन्हें अपने मान सम्मान का सदैव ध्यान रहता है एवं वे हमेशा अपने मान सम्मान के विषय में विचार करते रहते हैं। वर्ष 2023 मीन राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक दिख रहा है। इस वर्ष आपको आपकी बुद्धिमता एवं ज्ञान के कारण काफी लाभ की प्राप्ति होगी। यह लाभ आपको पारिवारिक क्षेत्र, स्वास्थ्य के क्षेत्र या धन अर्जन के क्षेत्र में हो सकता है। साथ ही आपकी सामाजिक स्थिति काफी बेहतर और सकारात्मक होती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ-साथ आपके कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना भी होगी। इस वर्ष ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार बन रही है जिसके परिणाम स्वरूप आपको कई प्रकार की उन्नति एवं लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीन स्वास्थ्य और रोग राशिफल 2023

वर्ष 2023 मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए काफी शुभ होने वाला है। वर्ष के प्रारंभ में बृहस्पति स्वयं मीन राशि में विराजमान है। वैसे तो इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु आपको छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कुछ वजन बढ़ सकता है। साथ ही आपको पेट से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आपको सिर दर्द या पाचन क्रिया में छोटी-मोटी समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है परंतु आप अपने स्थायित्व स्वभाव के बलबूते किसी भी समस्या को अपने नियंत्रण में करने की क्षमता रखते हैं। आपको सामाजिक रूप से काफी उन्नति मिल सकती है। साथ ही इस वर्ष आपको समाज में काफी मान सम्मान मिल सकता है या फिर आप किसी विशेष चुनाव में विजय भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बेहतर होता हुआ दिखाई दे रहा है।

मीन जीवन और खुशी राशिफल 2023

वर्ष 2023 मीन राशि के जातकों के सुख, वैभव और समृद्धि के लिए बहुत अच्छा होने वाला है। सुख भाव के स्वामी बुध की स्थिति सूर्य के साथ काफी प्रबल दिखाई दे रही है। इस वर्ष आपके जीवन में उच्च कोटि को प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा की गई मेहनत एवं संघर्ष के परिणाम स्वरूप आपको काफी लाभ की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आप अपने सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों और मित्रों के लिए काफी सम्मानजनक स्थिति उत्पन्न करेंगे और इन सभी लोगों का सम्मान प्राप्त करेंगे जिससे आपका सुख-वैभव और भी बढ़ जाएगा। इस वर्ष आपकी पारिवारिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आप अपने परिवारजनों के साथ आसानी से सामंजस्य स्थापित कर पाएंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2023 आपके सुख-समृद्धि के लिए काफी बेहतर दिखाई दे रहा है।

मीन वैवाहिक जीवन और प्यार राशिफल 2023

वर्ष 2023 मकर राशि के जातकों के विवाह तथा प्रेम संबंधों के लिए कुछ चिंताजनक हो सकता है। आपको अपने साथी के प्रति अविश्वास की भावना को त्याग देना चाहिए परंतु यदि आप इस भावना को बनाए रखेंगे तो आपको निश्चित रूप से काफी प्रकार की झंझटों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने संबंधों को पटरी पर लाने के लिए भी कुछ मेहनत जरूर करनी पड़ेगी। हर किसी को अविश्वास की नजर से देखना आपके लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि यदि आप दूसरों पर विश्वास करेंगे तभी वे आप पर विश्वास करेंगे। इस वर्ष पति पत्नी के संबंधों में कुछ सकारात्मकता दिखाई दे रही है परंतु आप अपने पार्टनर का सम्मान करते रहे जिससे आपके रिश्ते में और भी मजबूती आएगी। यह वर्ष संतान पक्ष के लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी संतान के तरफ से कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मीन भाग्य और धर्म राशिफल 2023

वर्ष 2023 में मीन राशि के जातकों को भाग्य का काफी सहयोग मिलेगा। जो लोग आपसे पिछले काफी समय से नाराज थे और किसी भी क्षेत्र में आपका सहयोग नहीं करते थे, इस वर्ष वे आपका सहयोग करेंगे। इस वर्ष आपके ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा होगी। जो लोग युवा, आयुर्वेद या ज्योतिष के क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं उनके लिए भी यह वर्ष उत्तम है। यह वर्ष निश्चित रूप से आपके अध्यात्म एवं भाग्य के लिए काफी शुभ होने वाला है एवं आपको भाग्य का काफी अच्छा सहयोग भी मिलेगा।

मीन नौकरी और व्यापार राशिफल 2023

वर्ष 2023 मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए काफी शुभ दिख रहा है। जो लोग पिछले काफी समय से नौकरी पाने के लिए प्रयास एवं इंतजार कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। यदि आप उच्च सरकारी पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए अति उत्तम है। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष पदोन्नति मिल सकती है। फरवरी से लेकर जून तक का समय आपके पदोन्नति के लिए काफी शुभ है। इस वर्ष आपको आपके नौकरी में लाभ एवं पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में आपके काम और मेहनत की सराहना भी हो सकती है। व्यापारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग, खासकर कागज, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातु एवं खनिज संपदा से संबंधित व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष बहुत ही शुभ दिख रहा है। यह वर्ष उन लोगों के लिए भी अति उत्तम है जो नया व्यापार करना चाहते हैं। साथ ही आप जिस व्यापार को शुरू करने के लिए लंबे समय से सोच रहे थे, उस व्यापार को हकीकत बनाने के लिए यह बिल्कुल सही समय है। कुल मिलाकर यह वर्ष व्यापारिक एवं कारोबारी क्षेत्रों के मामले में मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ दिखाई दे रहा है।

मीन लाभ और निवेश राशिफल 2023

वर्ष 2023 मीन राशि के जातकों के निवेश के लिए उत्तम वर्ष है। यदि आप शेयर मार्केट या कॉमेडीटी मार्केट में धातुओं के ऊपर निवेश करते हैं तो आपको काफी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यह वर्ष विशेष रूप से व्यापारिक क्षेत्रों में निवेश करने के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही यदि आप आभूषणों, सुख-सुविधा से संबंधित वस्तुओं एवं घर-गृहस्ती से संबंधित वस्तुओं पर निवेश करते हैं तो आपको उत्तम लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही यह समय उनके लिए भी उत्तम है जो सेवा के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं।

मीन पूछे जाने वाले प्रश्न राशिफल 2023

मीन ज्योतिषीय समाधान राशिफल 2023

वर्ष 2023 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें।
आप अपने पेट के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें और ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपके पेट के लिए फायदेमंद हो।
आप अपने साक्षी के प्रति अविश्वास की भावना को बिल्कुल ही त्याग दें, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च