>

राशिफल 2023 (Rashifal 2023)

Yearly-horoscope-2023

वर्ष 2023 की शुरुआत कन्या लग्न और अश्विनी नक्षत्र के दूसरे चरण में हो रही है। इस वर्ष बुध एवं मंगल का मेल बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध और मंगल दोनों ही मित्र ग्रह है। यदि हम ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार देखे तो यह पता चलता है कि वर्ष 2023 संपूर्ण संसार में उद्योग एवं कई क्षेत्रों में अनेक प्रकार की क्रांति लाने वाला वर्ष होगा। पिछले काफी समय से ग्रहों की स्थिति में आ रही अनेक प्रकार की अशांति या फिर किसी कारण की वजह से लोगों के जीवन में आ रही उथल-पुथल - इन सभी चीजों से इस वर्ष थोड़ी बहुत राहत एवं शांति मिलती हुए दिख रही है।

यदि हम विश्व की स्थिति को देखे तो वर्ष 2023 में पश्चिम और उत्तर के देशों में कुछ अशांति तटस्थ बनी हुई रहने की संभावना है परंतु वर्ष के मध्य तक इस अशांति से कुछ हद तक राहत भी मिल सकती है यथार्थतः जिस प्रकार से रूस एवं यूक्रेन विवाद या फिर नाटो से संबंधित विवाद की स्थिति तटस्थ बनी हुई है, उसी प्रकार से पश्चिमी देशों में घट रही घटनाओं की स्थिति भी तटस्थ बनी रहने की संभावना है। ऐसे में, वर्ष के आरंभ में स्थिति थोड़ी-बहुत पहले जैसी ही रहेगी परंतु जैसे-जैसे समय बदलेगा एवं ग्रहों की स्थिति बदलेगी वैसे-वैसे आने वाले समय में थोड़ी बहुत शांति का आगमन भी होगा। यह शांति कितने समय तक बनी रहेगी यह तो नहीं कहा जा सकता है परंतु यह जरूर कहा जा सकता है कि वर्ष 2023 में इन विवादों पर कुछ हद तक विराम लगेगा।

kundali-2023

वर्ष 2023 भारतवर्ष के लिए काफी अच्छा होने वाला है। इस वर्ष भारत में अनेकों प्रकार की उन्नति देखने को मिलेगी। इस वर्ष हमारे देश में सामाजिक रूप से कई बदलाव होंगे एवं सबसे बड़ा बदलाव हमारे बुनियादी सुख-सुविधाओं में आएगा। आने वाले समय में बुनियादी सुख-सुविधाएं कम से कम 70 से 80% तक बढ़ जाएंगी एवं इसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। यह वर्ष फाइनेंस एवं शेयर बाजार के क्षेत्र से संबंधित लोगों के लिए थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। यह वर्ष शेयर बाजार के मामले में, सामान्य मार्केट के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। साथ ही यह वर्ष डायरेक्ट मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। जो लोग घर-परिवार, लग्जरी आइटम एवं भोग विलासिता की सामग्रियों से संबंधित व्यवसाय करते हैं, उनके लिए यह वर्ष काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। यह वर्ष शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इस वर्ष मेडिकल और आईटी के क्षेत्र में नए-नए खोज होने की संभावना है। वर्ष 2023 बदलाव लाने वाला वर्ष होगा, इस वर्ष लोगों के जीवन में लग्जरी बढ़ जाएगी एवं लोगों की भोग विलासिता भी बढ़ जाएगी। साथ ही इस वर्ष टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विस्तार होने की भी संभावना है जिसके परिणाम स्वरूप टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों के जीवन में और भी सुख-सुविधाएं आ सकती है। यह वर्ष भारत के लिए विश्व में एक नेता के रूप में उभरने एवं आगे बढ़ने के लिए बहुत बेहतर समय होने वाला है। इस वर्ष भारत अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बनाने में अग्रणी रहेगा एवं अन्य देशों के साथ भारत के संबंध बेहतर होने की भी संभावना है। वही पड़ोसी देशों को लेकर भारत की चिंता थोड़ी-बहुत बनी रह सकती है, खासकर उत्तर दिशा का क्षेत्र भारत के लिए चिंता का विषय रह सकता हैं परंतु अन्य क्षेत्रों में स्थिति बेहतर रहेगी। यह वर्ष स्वास्थ्य के मामले में काफी बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर वर्ष 2023 अधिकतर लोगों के स्वास्थ्य एवं ऊर्जा के मामले बेहतर रहेगा। वही लोगों को धन उपार्जन में निश्चित रूप से थोड़ा समय लगेगा। यह वर्ष प्रेम संबंधों एवं अविवाहित जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। वही शनि के राशि परिवर्तन के कारण यह वर्ष और भी विशेष बन जाएगा।

free-astrology-app

वार्षिक राशिफल 2023 राशि अनुसार

एस्ट्रोस्वामीजी राशिफल फलादेश 2023 का अध्यन करे और सरलता से आने वाले समय की योजनाओं का निर्माण करे जानिए अपना वार्षिक राशिफल 2023 (Varshik Rashifal 2023 ) अपनी राशि अनुसार।


Aries

मेष राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023 के अनुसार, आने वाला वर्ष मेष राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा

आगे पढ़े..
Taurus

वृषभ राशिफल 2023

वृषभ राशि फल 2023 के अनुसार, आने वाला वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी अच

आगे पढ़े..
Gemini

मिथुन राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 आपके लिए मिले-जुले अनुभव लाने वाला है।

आगे पढ़े..
Cancer

कर्क राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023 के अनुसार आने वाला वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यह

आगे पढ़े..
Leo

सिंह राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023 के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके लिए सामान्य होने वाला है। स्वा

आगे पढ़े..
Virgo

कन्या राशिफल 2023

कन्या राशि के स्वामी बुध है तथा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि द्वीस्वा

आगे पढ़े..
Libra

तुला राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023 के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। य

आगे पढ़े..
Scorpio

वृश्चिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि का स्थान राशि चक्र में आठवां है तथा वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल

आगे पढ़े..
Sagittarius

धनु राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023 के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके लिए कुल मिलाकर सामान्य रहने वाल

आगे पढ़े..
Capricorn

मकर राशिफल 2023

मकर राशि का राशि चक्र में दसवां स्थान है। मकर राशि के स्वामी शनि देव है एवं म

आगे पढ़े..
Aquarius

कुंभ राशिफल 2023

कुंभ राशिफल 2023 के अनुसार, आने वाला वर्ष कुल मिलाकर आपके लिए सामान्य रहेगा।

आगे पढ़े..
Pisces

मीन राशिफल 2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि का राशि चक्र में 12वां स्थान है। ज्योतिष श

आगे पढ़े..