>
horoscope-icon

कन्या राशिफल 2023


कन्या राशि के स्वामी बुध है तथा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि द्वीस्वाभाव राशि मानी जाती है। कन्या राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति काफी सकारात्मक एवं सौम्य स्वभाव के होते हैं। राशि का स्वामी बुध होने के कारण कन्या राशि के जातक काफी तीर्व बुद्धि वाले होते हैं, साथ ही वह थोड़ा शर्मीले भी होते हैं। कन्या राशि के जातकों का रूप काफी सुंदर रहता है तथा उनमें दूसरों को अपनी वाणी से आकर्षित करने की क्षमता भी पाई जाती है। वर्ष 2023 की शुरुआत कन्या लग्न एवं हस्त नक्षत्र में हो रही है। इसके साथ ही इस चंद्रमा की स्थिति वृश्चिक राशि से तीसरे घर में मंगल और केतु के साथ होगी। यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों का स्वभाव लगभग हर समय काफी अच्छा रहता है एवं उन्हें क्रोध भी बहुत कम आता है परंतु इस वर्ष उन्हें थोड़ा ज्यादा क्रोध आएगा।

कन्या स्वास्थ्य और रोग राशिफल 2023

वर्ष 2023 की शुरुआत कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्थिति के लिए अच्छा समय लाएगी एवं आपका स्वास्थ्य वर्ष भर काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष आप अपने जीवन के हर पल को खुलकर जी पाएंगे परंतु आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह ना हो नहीं तो आपको स्वास्थ संबंधित समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आप सर्दी के मौसम में कोल्ड - कफ आदि से बचें। बुध, शनि ग्रह के साथ मकर राशि में स्थित रहेंगे एवं इस कारणवश आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप शनि ग्रह के लिए कुछ पूजा-पाठ, शनि के मंत्रों का जाप या फिर शनि मंदिर में जा सकते है जिससे आपके स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी। साथ ही आप बहुत ठंडी खाने-पीने की चीजों के सेवन से बचे।

कन्या जीवन और खुशी राशिफल 2023

वर्ष 2023 में कन्या राशि के जातकों के उन कल्पनाओं का साकार होने का समय आने वाला है जिनके लिए वह लंबे समय से परेशान थे परंतु इसके लिए आपको कुछ संघर्ष भी करना पड़ेगा। यह वर्ष आपके लंबे समय से बनाई हुई पूंजी के उपयोग करने का सही समय है एवं आप इस वर्ष किसी भी समय उस पूंजी का उपयोग कर सकते हैं। आप किसी बड़े पद पर पहुंचने, अच्छा घर बनाने या फिर अच्छा रिटर्न पाने के लिए अपने धन का निवेश कर सकते हैं। साथ ही आप इस वर्ष अपने सुख समृद्धि एवं लग्जरी के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। इस वर्ष आप अपने शत्रुओं से दूर रहें एवं उन लोगों को ज्यादा भाव ना दे जो आपसे जलते हैं।

कन्या वैवाहिक जीवन और प्यार राशिफल 2023

वर्ष 2023 कन्या राशि के जातकों के प्रेम संबंध के लिए काफी बेहतर दिख रहा है। यदि आपके जीवन में कोई साथी नहीं है तो इस वर्ष किसी खास का आगमन हो सकता है। पुराने संबंधों में थोड़ा-बहुत कड़वाहट दिख रही है इसलिए आप गणेश जी की पूजा करके रिश्ते के बीच आई कड़वाहट को दूर कर सकते हैं या फिर आप गणेश भगवान के मंत्रों का जाप करके भी कड़वाहट को दूर कर सकते हैं। यदि इस वर्ष आप गर्भवती है या फिर आपकी पत्नी गर्भवती है तो आपको संतान के रूप में कन्या संतान की प्राप्ति हो सकती है एवं आपकी जो भी संतान होगी वह काफी बुद्धिमान एवं सुंदर होगी। यह वर्ष वैवाहिक जीवन के मामले में थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है। इसको सुधारने के लिए आप बड़ों का मान सम्मान करें एवं अपने वैवाहिक पार्टनर को बृहस्पतिवार को कुछ तोहफा दे एवं इससे आपके रिश्ते में सुधार हो सकता है।

कन्या भाग्य और धर्म राशिफल 2023

वर्ष 2023 कन्या राशि के जातकों के भाग्य के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा दिख रहा है। इस वर्ष काफी मेहनत के बावजूद, आपको सफलता के रास्ते में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको किसी जगह निराशा हाथ लग सकती है। इसका मुख्य कारण यह है कि वर्ष की शुरुआत में शुक्र, सूर्य के काफी समीप है एवं कमजोर स्थिति में होने के साथ-साथ वक्री भी है जिसके परिणाम स्वरूप आपको भाग्य से संबंधित काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन परेशानियों से बचने के लिए आप गायत्री मंत्र का जाप करें या फिर शुक्रवार के दिन आप सफेद रंग के घोड़े को चारा भी खिला सकते हैं जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। भगवान सूर्य की पूजा करने एवं गरीबों को भोजन कराने और दान करने से आपको काफी लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं इस वर्ष धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक क्षेत्रों से आपका विश्वास थोड़ा डगमगाने लगेगा एवं इसके परिणाम स्वरूप अब धार्मिक कार्यों से थोड़ा दूर रहेंगे। आप अपने परेशानियों से बचने के लिए भगवान के नाम का स्मरण करें एवं गायत्री मंत्र का जाप करें एवं इससे आपको काफी ज्यादा फायदा होगा।

कन्या नौकरी और व्यापार राशिफल 2023

वर्ष 2023 कन्या राशि के जातकों के व्यापार के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, खासकर कुछ शत्रुओं के वजह से आपके चलते हुए या बढ़ते हुए कार्यों पर रुकावट आ सकता है। यह परेशानियां आपको अप्रैल-मई तक कुछ ज्यादा परेशान कर सकती है परंतु इसके बाद आप स्थिति को अपने नियंत्रण में कर पाएंगे। इसके उपाय के लिए आपको भगवान की पूजा करनी चाहिए एवं अपने व्यापार के स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा खासकर पीले रंग से संयुक्त प्रतिमा को पूर्व या फिर उत्तर दिशा में स्थापित कर सकते हैं। इसके परिणाम स्वरूप आपको व्यापार में काफी उन्नति की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र या ऑफिस में यंत्र की स्थापना भी कर सकते हैं जिससे आपको काफी लाभ की प्राप्ति होगी। यह वर्ष नौकरीपेशा जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग पिछले काफी समय से सरकारी पदों के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष लाभ की प्राप्ति हो सकती है एवं ईश्वर की कृपा से नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वह जातक जो अपने जॉब में लंबे समय से काम कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष उन्नति की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह वर्ष जॉब करने वाले जातकों के लिए काफी बेहतर रहने की संभावना है।

कन्या लाभ और निवेश राशिफल 2023

वर्ष 2023 के प्रारंभ में ग्रहों की अनुकूलता नहीं होने के कारण आपको काफी सोच समझकर धन का निवेश करना होगा। आप बड़े ही ठंडे दिमाग एवं समझदारी से काम लेते हैं परंतु इतने सबके बावजूद आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपके धन की स्थिति सामान्य रह सकती हैं इसलिए आप अपने धन की स्थिति को सुधारने के लिए लक्ष्मी देवी की पूजा करें और साथ ही भगवान कुबेर की मूर्ति को अपने धन के स्थान पर स्थापित करें, इससे आपको काफी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही शुक्रवार के दिन किसी स्त्री को अच्छा तोहफा देने से आपके धन में वृद्धि हो सकती है। कुल मिलाकर धन एवं पैसों से संबंधित कार्यों में सोच समझ कर एवं धैर्य के साथ निर्णय ले तभी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

कन्या पूछे जाने वाले प्रश्न राशिफल 2023

कन्या ज्योतिषीय समाधान राशिफल 2023

वर्ष 2023 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें।
स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर करने के लिए शनि के मंत्रों का जाप करें।
अपने प्रेम संबंध को सुधारने के लिए गणेश जी की पूजा या फिर उनके मंत्रों का जाप करें।
वैवाहिक स्थिति को सुधारने के लिए अपने पार्टनर को बृहस्पतिवार को कुछ अच्छा तोहफा दे।
व्यापार में लाभ की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की प्रतिमा को पूर्व या उत्तर दिशा में व्यापार के स्थान पर स्थापित करें।
भाग्य की समस्याओं से बचने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें या शुक्रवार के दिन सफेद रंग के घोड़े को चारा खिलाएं। साथ ही सूर्य भगवान की पूजा करें एवं गरीबों में दान दक्षिणा करें।
धन की स्थिति सुधारने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करें एवं अपने धन के स्थान पर भगवान कुबेर की प्रतिमा स्थापित करें।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2023 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च