>

व्यापार ज्योतिष सलाह

व्यापार में आज हर कोई व्यक्ति सफल बनना चाहता है| लगातार जिस तरीके से भारत में व्यापार को लेकर नए-नए और युवा उद्यमी सामने आ रहे हैं तो वहीं उनमें से कुछ व्यक्ति गलत व्यापार शुरू करके पछतावा करते हुए भी नजर आते हैं|

अधिकतर लोगों का यही कहना है कि व्यापार शुरू करते समय अगर उनको सही मार्गदर्शन मिल गया होता तो निश्चित रूप से वह एक सही राह पर बढ़ सकते थे| व्यापार शुरू तो कोई भी व्यक्ति कर लेता है लेकिन उस व्यापार को चलाना ही सबसे बड़ी समस्या बन कर सामने आ रहा है| हर व्यक्ति चाहता है कि उसका व्यापार दिनों दिन बढ़ता जाए, लेकिन व्यापार में सफलता मनमुताबिक नहीं मिलती देखकर व्यक्ति बहुत जल्दी दुखी भी हो जाता है|

आपको बता दें कि व्यक्ति की कुंडली में व्यापार से संबंधित सभी जानकारियां काफी अच्छी तरीके से बताई गई होती हैं| अगर व्यापार को शुरू करने से पहले सही ज्योतिष सलाह मिल जाए और सही ज्योतिषाचार्य के मार्गदर्शन में एक सही व्यापार शुरू किया जाए तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद अधिक होती है| व्यक्ति की कुंडली में यह बात काफी अच्छे से लिखी हुई होती है कि उस व्यक्ति को किस चीज़ का काम करना चाहिए लेकिन अक्सर लोग बिना ज्योतिष सलाह और बिना अपनी कुंडली को देखे हुए ही व्यापार शुरू कर लेते हैं|

व्यापार-व्यवहार दोनों ही चीजों पर ग्रहों का सीधा सम्बन्ध होता है| “ग्रहाधीनम जगत सर्वं ” सारे ब्रह्मांड में ग्रहों का अधिपत्य है| राशि जो की ग्रहों का भ्रमण वृत्त है और राशि पर ग्रहों की गति राशियों का भोग, सारे विश्व भर के मौसमों और जीवों के व्यवहार को प्रभावित करता है| उसी कारण वस्तुओं की कमी और बढ़ोतरी से व्यापार भी अछूता नहीं रह जाता| कुंडली में व्यापार के लिए सप्तम और एकादश भाव का विचार किया जाता है|

यदि व्यक्ति को व्यापार के अंदर लाभ प्राप्त नहीं हो रहा होता है तो उसको जल्द से जल्द इन निम्न उपायों को करना चाहिए-
1. व्यापारिक संस्थानों में हो सके तो कुबेर जी की मूर्ति स्थापित करें|
2. सकारात्मक उर्जा के लिए ग्रह शांति, हवन करे और उत्तर पूर्व दिशा में एक कलश रखें|
3. ब्रह्मस्थान को लाल रंग से पेन्ट करे तथा ब्रह्मस्थान को साफ सुथरा रखें|
4. परिसर के मुख्य गेट को पीला या सफ़ेद पेन्ट करवाए|

व्यक्ति की कुंडली को अगर सही ज्योतिषाचार्य से एक बार दिखा लिया जाए तो ज्योतिषाचार्य अपने अनुभव के द्वारा यह बता सकते हैं कि उस व्यक्ति को किस-किस चीज से जुड़ा हुआ व्यापार करना चाहिए और उसको व्यापार में कब लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है|

हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की दशा और दिशा अलग-अलग होती है| ज्योतिषाचार्य व्यापार से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब देने से पहले जातक की ग्रहों की दिशा देखते हैं और तब जातक को उपाय बताते हैं|

यदि आप भी अपने व्यापार में उन्नति चाहते हैं और एक सफल व्यवसायी बनना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द एस्ट्रोस्वामीजी की ज्योतिष सेवा का लाभ उठा लेना चाहिए| एस्ट्रोस्वामीजी के ज्योतिषाचार्य अपने अनुभव के द्वारा आपको सही और एक सटीक राय देंगे, जो कि आपको भविष्य में निश्चित रूप से लाभ प्रदान करती हुई नजर आएगी|

अगर आप भी अपने व्यापार अपने बिजनेस में किसी भी तरीके की समस्या से दो चार हो रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द एस्ट्रोस्वामीजी की इस सेवा का लाभ उठा लेना चाहिए.