>
horoscope-icon

वृषभ राशिफल 2022


वृषभ राशिफल 2022 (Vrishabh Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला साल वृषभ राशि (Taurus) के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ क्षेत्रों में आपको संघर्ष करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ क्षेत्रों में आपका काम आसानी से बन जाएगा। वर्ष के शुरुआती दो-तीन महीने में आपको हर क्षेत्र में संघर्ष और दुर्घटनाओं करना पड़ सकता है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं वर्ष भर परेशान कर सकती हैं, परंतु इसके अलावा बाकी सभी क्षेत्रों के लिए पूरा साल अच्छा प्रतीत हो रहा है खासकर घर-परिवार से जुड़े मामलों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा है । आपकी अपने कार्य और जीवन के प्रति एकाग्रता और लगन आपको सफलता देगी। सिनेमा, कला तथा फैशन जगत से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष काफी लाभदायक होगा। वृषभ वार्षिक राशिफल 2022 (Vrishabh Varshik Rashifal 2022) के अनुसार, व्यापारी वर्ग के लोग इस साल बड़े बड़े डील क्लोज कर सकते हैं और उनके लिए यह वर्ष काफी सफल साबित होगा। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष थोड़ा संघर्षमय रहेगा।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

वृषभ प्रेम संबंध राशिफल 2022

वृषभ प्रेम संबंध राशिफल 2022 (Taurus Love Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष प्रेम संबंध का स्वामी बुध आपकी राशि से भाग्य स्थान में शत्रु घर में विराजमान है। यह वर्ष पहली बार प्रेम संबंध में जुड़ने वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार इस वर्ष नए प्रेम संबंध भी बनेंगे, किंतु अगर आप पहले से ही प्रेम संबंध में हैं और आपकी लव लाइफ में काफी प्रॉब्लमस चल रही है तो आपको इस साल भी काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पर सकता है। जिसके कारणवश खराब प्रेम संबंध वालों के लिए जुलाई-अगस्त का समय काफी परेशानी भरा रहेगा। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के झूठे वादों से बचे। साथ ही आप मानसिक शांति के लिए अपने रिश्ते से कुछ समय के लिए ब्रेक भी ले सकते हैं।

वृषभ करियर (नौकरी) राशिफल 2022

वर्ष 2022 वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए बहुत सारे नए अवसरों को लेकर आएगा। यह वर्ष उन जातकों के लिए काफी अच्छा है जो नौकरी में है या नौकरी की इच्छा रखते हैं। नौकरी का स्वामी शनि पूरे वर्ष अपनी ही राशियों में विचरण करेगा, जिसके कारण जातकों के विदेश जाने, नई जॉब तथा स्थान परिवर्तन का प्रबल योग बन रहा है। Vrishabh Naukri and Career Rashifal 2022 के अनुसार जो जातक डिफेंस, लोहे, मैनपावर, स्वच्छ भारत अभियान जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं खासकर उनको इस साल प्रबल लाभ मिलेगा। इस वर्ष आप पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं, ऑफिस में आप के नीचे काफी लोग कार्य करेंगे। जॉब में धन की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर होगी। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके कैरियर के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

kundali-2022

वृषभ शिक्षा राशिफल 2022

वृषभ राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष के आरंभ में शिक्षा का स्वामी शत्रु ग्रह के साथ शत्रु घर में विचरण कर रहा है। इस वर्ष आपको शिक्षा के छेत्र में मार्च तक कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हो सके तो इस दौरान आप किसी भी बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा देने से बचें। इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों को शिक्षा के मामले में सचेत रहने की आवश्यकता है। Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार मार्च से अगस्त तक अगर आप कोई भी परीक्षा देते हैं तो आपको कुछ सफलता मिल सकती है। जो जातक विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की ईक्षा रखते हैं, उन्हें निराशा का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष वृषभ राशि के जातक बुध ग्रह के लिए मंत्र जाप और ध्यान कर सकते हैं।

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2022

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Taurus Health Horoscope 2022) के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को इस साल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस वर्ष वृषभ राशि का स्वामी शुक्र आपकी राशि से आठवें घर में विचरण कर रहा है। Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार, आपको खून की कमी, कफ और आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आपको गुप्त रोग आदि से भी जूझना पड़ सकता है, लेकिन यह सारी समस्याएं आपको साल के शुरुआत से लेकर 10 मार्च तक ही परेशान कर सकती हैं। उसके बाद आपका स्वास्थ्य सामान्य होने लगेगा। इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही अगर आप वर्ष भर थोड़ा अपने फिटनेस और खान-पान का ध्यान रखेंगे तो आपको कोई भी मेजर प्रॉब्लम नहीं होगी।

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2022

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2022 के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस वर्ष आपके परिवार के लिए थोड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। साल के शुरुआती तीन महीने तक का समय आपके परिवार के लिए प्रतिकूल रहेगा। परिवार में प्रेम, सद्भाव और एकता की कमी दिखेगी। इस नाजुक समय में आपको अपने परिवार से जुड़े मामलों में रिस्क लेने से बचना चाहिए। हालांकि मार्च के बाद समय धीरे-धीरे सामान्य होता प्रतीत होगा। Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार आपके परिवार में फिर से खुशहाली दस्तक देगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार भी बढ़ेगा।

वृषभ धन राशिफल 2022

वृषभ धन राशिफल 2022 (Taurus Finance Horoscope 2022) के अनुसार, साल 2022 में धन का स्वामी वर्ष के शुरुआत में शत्रु राशि में शत्रु राशि के साथ विचरण कर रहा है। इसका प्रभाव मार्च 2022 तक आपके धन पड़ेगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आपको वर्ष के शुरुआत में धन से जुड़े किसी भी रिस्क को नहीं लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपको और भी बड़ी परेशानी में डाल सकता है। Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार, मार्च के बाद से लेकर अगस्त सब का समय बहुत ही अच्छा है खासकर एग्रीकल्चर, ट्रेडिंग, शेयर मार्केट, स्टेशनरी आदि क्षेत्रों में काफी तेजी रहेगी और यह इन्वेस्ट करने का सही मौका होगा। सितंबर से दिसंबर तक का समय सामान्य रहेगा और धन से जुड़े मामलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा।

free-astrology-app

वृषभ घर - वाहन राशिफल 2022

Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार इस वर्ष आपका मकान-वाहन का स्वामी सूर्य आपके राशि स्वामी के साथ आपकी राशि से आठवें भाव में विचरण करेगा। सूर्य का प्रभाव खासकर उन लोगों पर होगा जो लोग सरकारी क्षेत्र में है और सेना आदि से संबंध रखते हैं, उनको इस वर्ष घर और वाहन का सुख मिलता दिख रहा है। इस वर्ष के शुरुआत में सूर्य शुक्र के साथ रहेगा, जिसकी वजह से लगभग सभी लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार टू व्हीलर, थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन का सुख प्राप्त होगा। साथी इस वर्ष आप नया या पुराना मकान भी खरीद सकते हैं, जून के बाद का समय इस कार्य के लिए काफी शुभ होगा।।

वृषभ संतान राशिफल 2022

वृषभ संतान राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपको संतान से जुड़े कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी तो कुछ मामलों में वे आपकी उम्मीदों पर खड़े भी उतरेंगे। जनवरी से लेकर अप्रैल तक संतान स्वामी बुध के भाग्य स्थान में होने के कारण आपको थोड़ी बहुत चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। पहली संतान चाहने वाले जातकों को अप्रैल महीने के बाद ही प्रयास करना चाहिए। वहीं दूसरी और तीसरी संतान चाहने वाले जातकों के लिए वर्ष भर का समय अनुकूल है। Vrishabh Rashifal 2022 के अनुसार अगर आप अपनी संतान से कोई बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं तो वर्ष के शुरुआत में धैर्य न खोए क्योंकि अप्रैल के बाद वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और उनकी इस सफलता से आपको खुशी भी मिलेगी। जो जातक संतान चाहते हैं वे संतान प्राप्ति के लिए संतान गोपाल मंत्र का अनुष्ठान जाप कर सकते हैं। संतान के कष्टों के निवारण के लिए आप त्रयोदशी का व्रत भी रख सकते हैं।

वृषभ दांपत्य जीवन राशिफल 2022

वृषभ दांपत्य जीवन राशिफल 2022 (Taurus Marriage Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष आपका दांपत्य जीवन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। इस वर्ष दांपत्य जीवन का स्वामी वर्ष की शुरुआत में चंद्रमा और केतु के साथ अपने ही घर में विचरण कर रहा है, जिसके कारणवश जनवरी से लेकर मार्च महीने तक आपको अपने दांपत्य जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अप्रैल महीने से यह स्थिति सुधरेगी और आपके संबंध में मधुरता आनी शुरू होगी। Vrishabh Vivah Rashifal 2022 के अनुसार वे जातक जो अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चिंतित है, इस वर्ष उनको सफलता मिल सकती है क्योकि अप्रैल से अक्टूबर तक मांगलिक कार्य होने योग है। इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों के दांपत्य जीवन के लिए अप्रैल से वर्ष अंत तक का समय उत्तम है। वे जातक जिन्हें कोट-कचहरी का सामना करना पड़ रहा है, अप्रैल-मई में उनकी परेशानियों के निवारण का योग है।

क्या वर्ष 2022 मे वृषभ राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

वृषभ बिज़नेस राशिफल 2022

वर्ष 2022 वृषभ राशि के जातकों के व्यापारिक जीवन के लिए बहुत ही शुभ है। इस वर्ष व्यापार का स्वामी वृषभ राशि वालों का स्वगृही है। यह वर्ष आपके व्यापार के लिए काफी संतोषजनक और लाभप्रद दिख रहा है, इसलिए अगर आप कोई डील बहुत लंबे से समय से क्लोज करना चाह रहे हैं तो उसके लिए आपको इस वर्ष जरूर प्रयास करना चाहिए। आपके लिए व्यापारिक यात्राओं का योग बन रहा है जिससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष उन जातकों को काफी लाभ होगा जो बिजली संबंधित सामान, सर्जरी, शिक्षा, सुरक्षा, खेल तथा दंत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। जो लोग प्रॉपर्टी और रियल स्टेट से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा।

Read Vrishabha Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च