>
horoscope-icon

मेष राशिफल 2022


मेष राशिफल 2022 (Mesh Rashifal 2022) - मेष (Aries) राशिफल 2022 के अनुसार, आने वाला साल मेष राशि के जातकों के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और मिश्रित अनुभव लेकर आने वाला है। वर्ष 2022 का आरंभ कन्या लग्न और वृश्चिक राशि में हो रहा है। मेष राशि का स्थान इस चार्ट के अनुसार आठवें घर में है, जोकि जीवन में अचानक होने वाले लाभ और हानियों के लिए जाना जाता है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मेष राशि के स्वामी-मंगल, केतु और चंद्रमा के साथ अपनी ही राशि के जेष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण में भ्रमण करते हुए नजर आ रहे हैं। मेष वार्षिक राशिफल 2022 (Mesh Varshik Rashifal 2022) के अनुसार, वर्ष 2022 मेष राशि के जातकों के लिए निश्चित रूप से कुछ नए इनोवेटिव और क्रिएटिव चीजों को प्राप्त करने का उत्साह और ऊर्जा लेकर आएगा, जोकि 2022 में आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। स्पष्ट रूप से 2022 में आपके जीवन में काफी कुछ सकारात्मक होगा। इसके साथ ही धन और भाग्य के स्वामी-शुक्र, सूर्य के साथ चौथे भाव में अच्छी स्थिति में है, जिसके परिणाम स्वरूप आपके जीवन में धन्य-धान्य का आगमन होगा और आपके सितारे आपका साथ देते हुए नजर आएंगे। साथ ही यह वर्ष आपके स्वास्थ्य और कार्य के लिए काफी अच्छा प्रतीत हो रहा है। साल के शुरुआती दो-तीन महीने में आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रहेंगी लेकिन उसके बाद बाकी का साल आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहेगा।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

मेष प्रेम संबंध राशिफल 2022

मेष प्रेम संबंध राशिफल 2022 (Aries Love Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, इस वर्ष आपके प्रेम संबंध का कारक ग्रह सूर्य वर्ष के शुरुआत में भाग्य स्थान में है। शुक्र के साथ विचरण करने के कारण वर्ष के शुरुआत में आपका प्रेम संबंध शुरू हो सकता है इसलिए आपको अपने दिल की बात अपने प्रिय से वर्ष के शुरुआत में ही कह देनी चाहिए। साथ ही किसी पुराने संबंध में अनबन हो तो वह आपके प्रयासों से सही हो सकता है। आपको अपने पार्टनर से बहस करने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके अच्छे खासे रिश्ते में खटास डाल सकता है और दूरियां बढ़ सकती हैं। आप अपने पार्टनर से छोटे-मोटे सरप्राइज की भी उम्मीद कर सकते हैं। संक्षेप में कहें तो यह वर्ष आपके प्रेम संबंध के लिए मिला जुला रहने वाला है।

मेष करियर (नौकरी) राशिफल 2022

मेष नौकरी – करियर राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष मेष राशि के जातकों के करियर के लिए उत्तम रहेगा। इस वर्ष आपके नौकरी या करियर (Career) के स्वामी शनि, वर्ष के शुरुआत से लेकर जून अंत तक आपके करियर हाउस में ही रहेंगे। यह वर्ष मेष राशि के जातकों के लिए अपने आप को साबित करने और कोई नई मुकाम पाने का है। दिसंबर में शनि परिवर्तन के बाद आपको पदोन्नति मिलेगी और मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर भी किया जाएगा, खासकर उन लोगों को जो मशीनरी, मैनपावर, चमरा, तेल आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। यह समय उनके लिए भी अच्छा है जो लोग लंबे समय से नौकरी (Job) की तलाश में है। खेल जगत तथा सिनेमा से जुड़े जातकों को वर्ष के मध्य में लाभ होता नजर आ रहा है। यह वर्ष प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए भी काफी अच्छा है।

kundali-2022

मेष शिक्षा राशिफल 2022

मेष शिक्षा राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपकी शिक्षा के लिए काफी शुभ है। इस वर्ष शिक्षा का स्वामी सूर्य और शिक्षा का कारक ग्रह बृहस्पति क्रमशः 9वे और 11वें घर में विराजमान है। इस साल आप अपनी परिश्रम से किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा में और बेहतर परिणाम के लिए आपको रोज मेडिटेशन करना चाहिए। यह आपको अपना ध्यान एकत्रित करने में मदद करेगा। शुरुआत के तीन-चार महीने आपके शिक्षा के लिए काफी अच्छे हैं। किन्तु साल का मध्य और अंत सामान्य ही रहेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपकी शिक्षा के लिए उत्तम रहेगा।

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2022

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Aries Health Horoscope 2022) के अनुसार, मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य जीवन इस साल कुल मिला कर अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस वर्ष मंगल आपकी राशि से आठवें घर में चंद्रमा और केतु के साथ विचरण कर रहा है, आठवां मंगल ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ माना जाता है । हालांकि आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको पेट तथा नाभि से नीचे के रोग थोड़ा परेशान कर सकते है। इस वर्ष आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण पाने की कोशिश करनी है क्योंकि ज्यादा क्रोध करना आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। आपके मन में चंचलता ज्यादा रहेगी जो आपको अपना ध्यान एकत्रित करने में बाधा डाल सकती है। इस वर्ष 16 जनवरी 2022 से मंगल में परिवर्तन होगा जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर साल के शुरुआती दो-तीन महीने तक रहेगा, जिसके बाद बाकी का साल आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहेगा।

मेष पारिवारिक राशिफल 2022

मेष पारिवारिक राशिफल 2022 (Aries Family Horoscope 2022 in Hindi) ) के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस वर्ष आपके परिवार के लिए बहुत अच्छा समय लेकर आएगी। परिवार में प्रेम और सद्भाव बढ़ने की पूरी संभावना है। आप हर कठिन वक्त में अपने परिवार को अपने साथ पाएंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि परिवार में कुछ बातों को लेकर छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है। ऐसे में आप बहस ना करने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके घर के शांति को कुछ समय के लिए भंग कर सकता है। अक्टूबर के महीने में आपको अपने परिवार का विशेष ध्यान रखना है क्योंकि इस वक्त आपके परिवार की चिंता किसी कारणवश थोड़ी बढ़ सकती है। अक्टूबर के बाद का समय आपके पारिवारिक जीवन के लिए काफी अच्छा होगा।

मेष धन राशिफल 2022

मेष धन राशिफल 2022 (Aries Finance Horoscope 2022) के अनुसार, वर्ष 2022 में धन तथा कुटुम्ब का स्वामी शुक्र परस्पर 9वे, 10वे, 11वे और 12वे घर में विचरण करेगा जोकि आपके धन और परिवार के लिए काफी शुभ होगा। इस वर्ष आपको आपके मेहनत का परिणाम बड़े धन लाभ के रूप में मिलेगा। इस वर्ष मई और जून में आपका लग्जरी सामान और परिवार के ऊपर अच्छा खासा धन खर्च होगा। जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का समय काफी लाभकारी होगा लेकिन 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच आपको धन का नुकसान हो सकता है, इसलिए इस दौरान आपको अपने धन और उसके खर्चे को लेकर थोड़ा सचेत रहना चाहिए। नवंबर और दिसंबर का महीना धन संबंधित कार्यों के लिए बहुत शुभ रहेगा।

free-astrology-app

मेष घर - वाहन राशिफल 2022

मेष मकान-वाहन राशिफल 2022 (Aries House-Vehicle Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार इस वर्ष आपके मकान और वाहन का कारक ग्रह चंद्रमा वर्ष के शुरुआत में आपके राशि स्वामी मंगल के साथ चंद्र-मंगल राजयोग अथवा नीचभंग राज योग बना रहा है। यह वर्ष नया घर बनाने या पुराने घर को रेनोवेट करने के लिए अच्छा है। इस वर्ष नए वाहन का योग कम नजर आ रहा है लेकिन अगर आप अपने पुराने वाहन को भी अच्छे से चलाते हैं तो आपको वाहन का सुख मिल सकता है।

मेष संतान राशिफल 2022

मेष सन्तान राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपको संतान का पूर्ण सुख मिलेगा क्योंकि इस वर्ष आपका संतान स्वामी भाग्य स्थान में विराजमान हैं। आपको संतान की तरक्की से हर्ष-उल्लास और खुशी मिलेगी। हालांकि कई बार आपके संतान की नटखटता और चंचलता आपको परेशान भी कर सकती है और यह आपके आवेश का कारण बन सकता है। लेकिन ऐसे में भी आपको परिस्थिति का सामना संयम और विवेक से करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर अपने संतान पर उखड़ जाना, आपके संतान के व्यवहार में बदलाव ला सकता है। इसके अलावा आपको संतान संबंधित किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आपको अपने संतान के किए गए कार्यों के वजह से सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलेगी।

मेष दांपत्य जीवन राशिफल 2022

मेष दाम्पत्य जीवन राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपका दांपत्य जीवन सामान्य से लेकर बेहतर रहेगा। इस वर्ष आपके दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र आपकी राशि से 9वें घर में है। वर्ष के शुरुआत से लेकर अप्रैल अंत तक आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच अच्छी तालमेल होगी और आप एक दूसरे को समझने में सफल रहेंगे। आपके खुशहाल दांपत्य जीवन का सकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन में भी देखा जाएगा। मई से जुलाई के दौरान आपको अपने दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप से बचे और एक दूसरे का साथ दें। साल के अंत में, 25 सितंबर से लेकर 22 अक्टूबर तक आप अपने रिश्ते पर ध्यान दें और पुरानी करवी बातों को ना याद करें। इससे आपके संबंध में सुधार होगा और आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

क्या वर्ष 2022 मे मेष राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

मेष बिज़नेस राशिफल 2022

मेष राशि फल 2022 के अनुसार, यह वर्ष कुल मिलाकर आपके व्यापार के लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार का स्वामी शुक्र इस वर्ष भाग्य स्थान में विराजमान है। इस साल सौंदर्य, शिक्षा, म्यूजिक और आर्ट्स या मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से संबंधित क्षेत्रों में व्यापार करना लाभकारी सिद्ध होगा और यह आपके व्यापार के विस्तार का कारण भी बनेगा। हालांकि 15 अक्टूबर से लेकर 15 दिसंबर तक का समय मेष राशि के जातकों के व्यापार के लिए थोड़ा कठिन होगा। इस वक्त व्यापार में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह गिरावट अस्थाई होगी पर थोड़े समय बाद व्यापार अपने पटरी पर आने लगेगा।

मेष राशि के ज्योतिष उपाय

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

• इस वर्ष सुंदरकांड का पाठ महीने में एक बार जरूर करें।

• गुड़ और काले तिल का दान करें।

• करीबन 100 आम के वृक्ष लगाएं, इससे धन संबंधित परेशानियां कम होंगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

• चंद्रमणि और शुक्रमणि का रत्न धारण करें।

Read Mesh Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च