>
horoscope-icon

सिंह राशिफल 2022


सिंह राशिफल 2022 (Singh Rashifal 2022) - आने वाला वर्ष आपके लिए काफी विशेष होने वाला है। वर्ष 2022 में सिंह राशि (Leo) का अधिपति सूर्य, धनु राशि में शुक्र के साथ विचरण कर रहा है। वर्ष के आरंभ से अप्रैल तक आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कुशल व्यवहार और प्रतिष्ठा से समाज में नई ऊंचाइयों को तय करेंगे। इस वर्ष केतु चंद्र-मंगल का प्रभाव चतुर्थ भाव में है। आप प्रॉपर्टी, घर, मकान-वाहन तथा अपने पर्सनल ग्रोथ पर ज्यादा ध्यान देंगे। पांचवें घर में सूर्य शुक्र की युति आपको विवेकवान बनाएगी, जिसके कारण आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे और आपको इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। 2022 Singh Rashifal के अनुसार, छठे घर में शनि, बुध की युति तथा शनि के स्वग्रही होने के कारण आप अपने शत्रुओं को पराजित कर विजयी होने में सफल होंगे और आपके धन लाभ की भी संभावना रहेगी। सप्तम स्थान में बृहस्पति की स्थिति काफी शुभ है। आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच सामंजस्य और बैलेंस बनाकर चलेंगे। इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर काफी ध्यान देना होगा नहीं तो आपका वजन काफी बढ़ जाएगा क्योंकि वृहस्पति आपका वजन बढ़ा सकता है जोकि कई बीमारियों का जनक हो सकता है। इस वर्ष प्रथम राहु नौकरीपेशा जातकों के लिए काफी उन्नति कारक होगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। Leo Horoscope 2022 in hindi से जाने कैसा रहेगा वर्ष 2022 आपके स्वास्थ्य, धन, परिवार, बिज़नेस, करियर और जॉब, दाम्पत्य जीवन और मकान व वाहन के लिए।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

सिंह प्रेम संबंध राशिफल 2022

सिंह प्रेम संबंध राशिफल 2022 अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में आपके प्रेम संबंध का कारक गुरु कुंभ राशि में रहेगा। साथ ही सूर्य और शुक्र भी प्रेम भाव में विचरण करेंगे। जिसका सीधा प्रभाव आपके प्रेम संबंध पर देखने को मिलेगा। फरवरी तक शुक्र धनु राशि में रहेगा जिसके कारण वर्ष के शुरुआत में पार्टनर्स के बीच कमिटमेंट की कमी देखी जाएगी। Singh prem rashifal 2022 अनुसार, फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच आपका पार्टनर आपके लिए कमिटेड रहेगा। यह वर्ष लगभग सभी जातकों के प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने पार्टनर का सहयोग भी मिलेगा। इस वर्ष आपको अपने पार्टनर से कुछ भी नहीं छिपाने की सलाह दी जाती है। यह आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। साथ ही आपको झूठी शान दिखाने से भी बचना चाहिए क्योंकि जब यह बात आपके पार्टनर को पता चलेगी तो उन्हें काफी दुख पहुंचेगा।

सिंह करियर (नौकरी) राशिफल 2022

यह वर्ष सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, खासकर 16 अप्रैल तक का समय काफी शुभ है। इस वर्ष जातकों को प्रमोशन, नई जॉब, विदेश में जॉब मिलने का योग है। आपको प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। साथ ही आप प्राइवेट क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आईटी, इंजीनियरिंग, सौंदर्य प्रदर्शन, इत्र, बैंक तथा सिल्वर इंडस्ट्री से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। जो जातक लंबे समय से बेरोजगार है, वे उपयुक्त क्षेत्रों में जरूर प्रयास करें क्योंकि इस वर्ष उनकी मेहनत रंग लाएगी और उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

kundali-2022

सिंह शिक्षा राशिफल 2022

सिंह शिक्षा राशिफल 2022 (Singh Shiksha Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष सिंह राशि के सभी जातकों के शिक्षा के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। जो जातक प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष सफलता मिल सकती है। इस वर्ष आप अपने मेहनत से बड़ी से बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भारत में ही रह कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। जो जातक विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, इस वर्ष उनकी सफलता के थोड़े कम आसाढ़ है लेकिन आप परिश्रम करते रहे, आपको आज नहीं तो कल सफलता जरूर मिलेगी।

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2022

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार, भाव चक्र के अनुसार, वर्ष 2022 में सिंह राशि का उदय बारहवें स्थान में हो रहा है। सूर्य, शुक्र के साथ चौथे घर में विराजमान है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में निश्चित रूप से उतार-चढ़ाव देखा जाएगा और इसका आपके स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है। इस वर्ष आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है और आपके स्वास्थ्य पर कुछ धन भी खर्च होगा मगर आपके अंदर उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी और यह आपको बीमारियों से लड़ने में काफी मदद करेगा। 21 मार्च तक आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और मानसिक रूप से मजबूत भी रहेंगे। Singh Rashifal 2022 के अनुसार, 21 मार्च से 15 अप्रैल तक आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं खासकर हाई बीपी प्रॉब्लम, अनिद्रा और पांव में जलन हो सकती है। इससे निजात पाने के लिए अगर आप प्राकृतिक उपचार, खासकर जल चिकित्सा आदि का सहारा लेंगे तो अच्छा महसूस करेंगे। 15 अप्रैल से लेकर 15 जुलाई तक का समय अच्छा प्रतीत हो रहा है। हालांकि 19 जुलाई से 18 अगस्त तक आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसके बाद 18 अक्टूबर तक का समय शुभ है लेकिन 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक फिर आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके बाद से लेकर वर्ष अंत तक का समय आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा।

सिंह पारिवारिक राशिफल 2022

सिंह पारिवारिक राशिफल 2022 के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के कारण, वर्ष के शुरुआती दो-तीन महीने आपके परिवार के लिए थोड़े कठिन हो सकते हैं। कोई शत्रु आपके परिवार में फूट डालने की कोशिश कर सकता है इसलिए जरूरी है कि इस दौरान परिवार में एक दूसरे को समझा जाए और उनपे विश्वास किया जाए। आपको किसी की बातों में जल्दी ना आने की सलाह दी जाती है। अप्रैल से स्थिति सामान्य होने लगेगी। परिवार में प्रेम और सद्भाव भी देखने को मिलेगा। हालांकि परिवार में कुछ सदस्यों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती है लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 20 अगस्त से दिसंबर तक का समय आपके घर-परिवार के लिए काफी उत्तम रहेगा।

सिंह धन राशिफल 2022

सिंह धन राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपका धन का स्वामी- बुध, शनि के साथ शत्रु घर में विचरण कर रहा है जिसके कारणवश वर्ष के शुरुआत में आपको धन तथा परिवार से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। कोई शत्रु आपको धन हानि भी पहुंचा सकता है इसलिए आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यह स्थिति 12 मार्च 2022 तक बनी रहेगी लेकिन अप्रैल तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। Singh Rashifal 2022 अनुसार अप्रैल से लेकर 23 जुलाई तक सिचुएशन आपके कंट्रोल में रहेगी और धन का आगमन भी होगा। 23 जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक धन लाभ तो अच्छा होगा लेकिन साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ जाएंगे। 20 अगस्त से लेकर वर्ष अंत तक का समय आपकी आर्थिक स्थिति के लिए काफी शुभ रहेगा। कुल मिलाकर देखें तो वर्ष के शुरुआती दो-तीन महीने छोड़कर पूरा वर्ष आपके धन लाभ के लिए अच्छा रहेगा। श्री यंत्र की स्थापना और पूजा करें, यह आपको परेशानियों से बचा सकता है।

free-astrology-app

सिंह घर - वाहन राशिफल 2022

सिंह मकान-वाहन राशिफल 2022 अनुसार, वर्ष 2022 की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों का मकान-वाहन का कारक ग्रह- मंगल, चंद्र-केतु में विचरण कर रहा है। यह परेशानी वाली स्थिति वर्ष शुरुआत से लेकर फरवरी अंत तक रहेगी इसका मतलब यह है कि अगर आप कोई मकान या वाहन खरीदनेे की प्लानिंग कर रहे है तो इस दौरान आपका यह काम नहीं बन पाएगा। फरवरी के बाद से लेकर अप्रैल अंत तक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी और आपके काम भी बननें शुरु होंगे। अप्रैल के बाद से लेकर वर्ष अंत तक का समय सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ दिखाई दे रहा है इसलिए आपको अपने सारे बड़े और महत्वपूर्ण कार्य इस दौरान निपटाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके लिए पारिवारिक संपत्ति, कार, वाहन आदि के सुख के भी प्रबल योग है। इस वर्ष आपको कोई भी पुराना वाहन ना खरीदने कितना सलाह दी जाती है क्योंकि आपको इसमें धन हानि होगी, बेहतर होगा कि आप अपने बजट के अनुसार नया वाहन ही खरीदें।

सिंह संतान राशिफल 2022

सिंह सन्तान राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष सिंह राशि के संतान का स्वामी बृहस्पति, शनि की राशि में परिभ्रमण कर रहा है। इसका सीधा मतलब यह है कि इस वर्ष आपको अपने संतान से सम्मान, प्रेम, आदर और खुशियाँ मिलेगी। 2022 Singh Rashifal के अनुसार, यह वर्ष उन जातकों के लिए भी अच्छा है जो दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। वे अगर फरवरी के बाद प्रयास करें तो सफलता मिलने के ज्यादा आसार है। इस वर्ष उन्हें भी सफलता मिलेगी जो प्रथम संतान के लिए प्रयास कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहे तो यह वर्ष काफी अच्छा है और इस वर्ष आपको संतान का सुख प्राप्त होगा।

सिंह दांपत्य जीवन राशिफल 2022

वर्ष 2022 में आपका दांपत्य जीवन का स्वामी- शनि, आपकी राशि से छठे घर में विराजमान है, वही सातवें घर में गुरु 10 अप्रैल तक विचरण करेगा। जिसके कारण आप कुछ खट्टे-मीठे अनुभव महसूस करेंगे। इस बीच कुछ पल या अनुभव ऐसे भी आएंगे जिसे आप जीवन भर अच्छी यादों के रूप में याद रखना चाहेंगे। 11 अप्रैल से बृहस्पति आपके दांपत्य जीव-भाव से मीन राशि में विचरण करेगा। यह स्थिति वर्ष अंत तक बनी रहेगी। इस दौरान आपको काफी सतर्क रहना होगा क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। आपका अपने रिश्ते पर विश्वास और भरोसा ही आपके दांपत्य जीवन को प्रेम युक्त बना सकता है। यह आपके रिश्ते को मजबूत भी करेगा। आपको देव गुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना या मंत्र जाप करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा।

क्या वर्ष 2022 मे सिंह राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

सिंह बिज़नेस राशिफल 2022

वर्ष 2022 की शुरुआत में आपका व्यापार का स्वामी शनि आपकी राशि में विचरण करेगा। साथ ही गुरु भी शुरुआत में व्यापार भाव में ही विचरण करेगा। किसी भी नए व्यापार की शुरुआत के लिए अप्रैल तक का समय बहुत शुभ है। जो जातक लंबे समय से कागज, कपड़ा, ज्वेलरी, तेल, शूज, मशीन, सिक्योरिटी सर्विस, होममेड सर्विस, गाड़ी, ट्रैवेल आदि बिजनेस में संघर्ष कर रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष बहुत ही शुभ रहने वाला है। जो जातक लंबे समय से आर्थिक परेशानी में है, वह किसी पार्टनर के साथ मिलकर बिजनेस कर सकते है, यह उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में काफी मदद करेगा और उनकी धन की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। अप्रैल के बाद का समय विदेशी व्यापार में निवेश करने के लिए अच्छा है। शेयर मार्केट में भी निवेश करने के लिए यह समय काफी उत्तम है।

सिंह राशि के ज्योतिष उपाय

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्य और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

• श्री यंत्र की पूजा और स्थापना करें।

• शिव * नाम का पाठ करें, यह आपको आपदा-विपदा से बचाएगा।

Read Singh Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च