>
horoscope-icon

मिथुन राशिफल 2022


मिथुन राशिफल 2022 (Mihtun Rashifal 2022) - मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार, आने वाला साल मिथुन राशि (Gemini) के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां एक तरफ आपको करियर में सफलता मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ आपको परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा। वर्ष 2022 मिथुन राशि का उदय क्रम भाव में है और राशि का अधिपति पांचवे घर में शनि के साथ युति कर रहा है। यह वर्ष आपके जीवन में कुछ नई चीजें लेकर आएगा। इस वर्ष आपको अपने परिश्रम का खूब फल मिलेगा। इस वर्ष आपको अपने सामंजस्यपूर्ण व्यवहार और मध्यस्थ वाली भूमिका को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा।

Rashifal 2022 के अनुसार, वर्ष के शुरुआत में आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसी दौरान आपको कुछ पारिवारिक मतभेद का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वक्त के साथ स्थिति सामान्य होती जाएगी। यह वर्ष आपके करियर के लिए बहुत ही अच्छा है। इस वर्ष आपको कार्य और बिजनेस के क्षेत्र में काफी सफलता मिलेगी, खासकर ऑनलाइन बिजनेस में अधिक सफलता मिलेगी। यह वर्ष सिनेमा और खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए उन्नति कारक है। धन, मकान और संतान से जुड़े मामलों में यह वर्ष मिलाजुला रहेगा।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

मिथुन प्रेम संबंध राशिफल 2022

मिथुन प्रेम संबंध राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 की शुरुआत में आपके प्रेम संबंध का स्वामी शुक्र, सूर्य के साथ, वक्री होकर भ्रमण करेगा। जनवरी और फरवरी माह में आपको अपने प्रेम संबंध में ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी लेकिन फरवरी के बाद का समय मिथुन राशि के जातकों के प्रेम संबंध के लिए उत्तम है खासकर उनके लिए जो लोग नए प्रेम संबंध चाहते हैं। यह समय उनके लिए भी अच्छा है जिन्हें प्रेम संबंध में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इस दौरान आपके प्रेम संबंध में सुधार होने का योग है। साथ ही इस दौरान वे रिश्ते खत्म होंगे जो पहले से ही खत्म होने के कगार पर है और नए प्रेम संबंध बनेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों के प्रेम संबंध के लिए अच्छा रहने वाला है।

मिथुन करियर (नौकरी) राशिफल 2022

मिथुन करियर राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष नौकरी पेशा जातकों का स्वामी बृहस्पति भाग्य स्थान में ही है। इस वर्ष आपको नौकरी के क्षेत्र में अवसरों का भरमार मिलेगा। आपको दोनों, सरकारी और गैर-सरकारी, क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। यह वर्ष उन जातको के सर्वश्रेष्ठ है जो खेल जगत, सिनेमा और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। यह वर्ष आर्मी, पुलिस फोर्स, अर्धसैनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए भी उन्नति कारक है। इसलिए जो लोग इन क्षेत्रों में जाना चाहते हैं उन्हें इस वर्ष पूरी तैयारी के साथ जरूर प्रयास करना चाहिए।

kundali-2022

मिथुन शिक्षा राशिफल 2022

मिथुन शिक्षा राशिफल 2022 के अनुसार,ग्रहों की स्थिति के अनुसार, यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों के शिक्षा के लिए काफी शुभ है। जिन लोगों को पिछले वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ा था, इस वर्ष उन्हें इन बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। यह वर्ष उनके लिए और भी उत्तम है जो उच्च शिक्षा और विदेश में शिक्षा की चाहत रखते हैं। खासकर जो छात्र आईटी, सौंदर्य जगत, कंप्यूटर साइंस और आर्ट के क्षेत्र में है, उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। जिन छात्रों की शिक्षा में पैसे की कमी के कारण बाधाएं आ रही थी, उनकी यह समस्या इस साल हल होगी क्योंकि उन्हें इस वर्ष परिवार या सरकार से शिक्षा के लिए धन मिलने का योग है।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2022

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Gemini Health Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष आपके राशि का स्वामी बुध, शनि के साथ, आपकी राशि से आठवें घर में विराजमान है। स्वामी बुध, वर्ष 2022 शुरुआत से लेकर 12 मार्च 2022 तक शनि के साथ भ्रमण करेंगे, जिसके कारण आपको छोटी-मोटी चोट और वाहन आदि से भय हो सकता है। इस दौरान आपको कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे स्किन एलर्जी, जोड़ों में दर्द, वात-पित्त कारक रोग आदि भी हो सकता है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होता नजर आएगा। Rashifal 2022 के अनुसार, मार्च से लेकर 14 मई 2022 तक का समय आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन इसके बाद 15 जून 2022 तक आपको फिर से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, जिसके बाद पूरे साल आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2022 (Gemini Family Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार, वर्ष 2022 आपके पारिवारिक जीवन के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार से जुड़े कुछ मामलों में आपको सफलता मिलेगी तो वहीं कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और इस वर्ष आप अपने परिवार पर खूब धन भी खर्च करेंगे। परिवार के सदस्य आपके मुश्किल समय में आपके साथ खड़े रहेंगे और आप अपनी समस्याएं उनसे साझा भी कर सकते हैं। हालांकि कभी-कभार आपको पारिवारिक मतभेद का भी सामना करना पड़ेगा लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ समय बाद ही सब ठीक हो जाएगा।

मिथुन धन राशिफल 2022

मिथुन धन राशिफल 2022 (Gemini Finance Horoscope 2022 in Hindi) ) के अनुसार, इस वर्ष धन तथा परिवार का स्वामी चंद्रमा वर्ष शुरुआत में आपकी राशि से छठे घर में केतु तथा मंगल के साथ अपनी नीच राशि में भ्रमण करेगा। इस वर्ष मुख्यतः आपको धन का काफी आवागमन देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से आपको धन की कमी तो नहीं होगी लेकिन आप सेविंग करने में भी असफल रहेंगे। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप यह सारा पैसा अपनी संपत्ति, परिवार, मकान-वाहन आदि में ही खर्च करेंगे। Rashifal 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपको अपनी मानसिक शांति का काफी ध्यान रखना होगा क्योंकि इस वर्ष आपको आपका संयम ही सही मार्गदर्शन देगा।

free-astrology-app

मिथुन घर - वाहन राशिफल 2022

मिथुन मकान-वाहन राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपको मकान और वाहन दोनों का सुख प्राप्त होगा। इस वर्ष आपके मकान-वाहन का स्वामी बुध, शनि के साथ विचरण कर रहा है। जिसके कारण आपको वर्ष के शुरुआती दो या तीन महीने तक घर या गाड़ी खरीदने का प्लान ना करने की सलाह दी जाती है क्योंकि ज्यादा उम्मीद है कि आपको इसमें असफलता हाथ लगेगी। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो मई से लेकर अगस्त तक का समय घर खरीदने के लिए काफी उत्तम रहेगा। नवंबर से दिसंबर के बीच आपको वाहन सुख का भी योग है। अगर आप पुराने घर को रेनोवेट करना चाहते हैं तो, वर्ष के शुरुआत में ही प्रयास करें। इसी दौरान आप चाहे तो सेकंड हैंड वाहन भी खरीद सकते हैं।

मिथुन संतान राशिफल 2022

मिथुन संतान 2022 राशिफल के अनुसार, यह वर्ष संतान से जुड़े मामलों में सामान्य रहने वाला है। जातको को अपनी संतान से बड़ी उम्मीदें ना रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि वर्ष के शुरुआत में आपको निराशा हाथ लग सकती है। यह वर्ष निसंतान दंपतियों के लिए बहुत ही शुभ है क्योंकि उन्हें वर्ष के मध्य में संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। कुछ लोगों को अपने संतान केे आहार-विहार से परेशानी हो सकती है। वर्ष के अंत में संतान से संबंधित सभी दोष दूर होंगे और आपको अपनी संतान से खुशियां भी मिलेगी। इस वर्ष आपको अपने संतान पर किसी प्रकार का भी दबाव ना डालने की सलाह दी जाती है क्योंकि अधिक उम्मीद, अधिक निराशा का कारक बन सकती है और इसके कारण आपके संतान के व्यवहार में बदलाव भी देखा जा सकता है। इसलिए आपको अपनी संतान से प्रेम और संयम के साथ पेश आने की सलाह दी जाती है।

मिथुन दांपत्य जीवन राशिफल 2022

मिथुन दांपत्य 2022 राशिफल के अनुसार, वर्ष 2022 के आरंभ में सूर्य, शुक्र के साथ, दांपत्य घर में विराजमान है। वहीं राशि स्वामी बुध, शनि ग्रह के साथ, विचरण कर रहा है। इसका असर आपको अपने दांपत्य जीवन पर देखने को मिलेगा। वर्ष के शुरुआती दो-तीन महीने में आपको पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल की कमी भी नजर आएगी और यह आपके प्रेम संबंध को थोड़ा फीका कर सकता है। आप इस दौरान काफी दुविधा में भी होंगे, इसलिए आपको मार्च 2022 तक किसी प्रकार का निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है, खासकर एक दूसरे से अलग होने की, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में आप दोनों को अलग भी कर सकता है। वर्ष के शुरुआती मात्र दो-तीन महीने में धैर्य रखना आपके दांपत्य जीवन में सुधार व खुशियां ला सकता है। इसके बाद वर्ष भर आपका रिश्ता उत्तम बना रहेगा।

क्या वर्ष 2022 मे मिथुन राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

मिथुन बिज़नेस राशिफल 2022

मिथुन व्यापार राशिफल 2022 (Gemini Business Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष आपके व्यापार का स्वामी ग्रह-गुरु, शनि की राशि कुंभ में वर्ष 2022 प्रवेश के समय भ्रमण करेगा। वहीं राशि से भाग्य स्थान में होने के कारण इस वर्ष आपको बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यह वर्ष व्यापारियों के लिए काफी उत्तम है खासकर उनके लिए जो शिक्षा, क्रीड़ा का सामान, ज्वेलरी, कागज, लोहे और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हैं। वर्ष के मध्य में व्यापार की गति में थोड़ी गिरावट आएगी लेकिन मई-जून के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। यह वर्ष उनके लिए काफी अच्छा है जो कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह वर्ष आपके व्यापार के लिए काफी अच्छा साबित होगा।

मिथुन राशि के ज्योतिष उपाय

इस वर्ष गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से सारे आपके विघ्न दूर होंगे।

Read Mithun Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च