>
horoscope-icon

मीन राशिफल 2022


मीन राशिफल 2022 (Meen Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके लिए मिलाजुला अनुभव लेकर आएगा। वर्ष प्रवेश में मीन राशि (Pisces) का स्वामी जनवरी से लेकर 12 अप्रैल तक आपकी राशि से बारहवें घर में रहेगा। इस दौरान आपको अपने घर से थोड़ा दूर रहना पड़ सकता है और आपको कुछ स्वास्थ संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके बाद 12 अप्रैल से लेकर लगभग वर्ष अंत तक आपकी राशि का स्वामी आपके राशि में ही रहेगा, जिसकी वजह से आपके जीवन में स्वास्थ्य, व्यापार, प्यार, नौकरी आदि से जुड़ी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं परंतु आपको सफलता भी मिलेगी। तीसरे घर का राहु आपके अंदर कार्य करने की क्षमता को वर्ष भर बनाए रखेगा। Meen Varshik Rashifal 200 के अनुसार अप्रैल के बाद राहु के धन भाव में आने से आपको पैतृक संपत्ति आदि का लाभ मिल सकता है। भाग्य स्थान में चंद्र-मंगल-केतु वर्ष की शुरुआत में आपको भाग्य,धन, शिक्षा और प्यार से जुड़े मामलों में सामान्य फल देगा। इसके बाद वर्ष भर आपको सभी चीजें परिपूर्ण मात्रा में मिलेंगी। हालांकि कुछ जातकों को इस वर्ष उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कैरियर में सूर्य की युति होने से आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति और संपदा दोनों मिलेगी। समय-समय पर आपका प्रमोशन भी होगा। बुध और शनि के एकादश भाव में होने से आपको वर्ष भर लाभ मिल सकता है। बुध और शनि इस वर्ष आपको मकान-वाहन, माता सुख आदि से जुड़े मामलों में संतुष्ट रखेगा। संक्षेप में कहें तो यह वर्ष कुछ मामलों को छोड़कर आपके लिए बहुत ही शुभ और उन्नति कारक है।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

मीन प्रेम संबंध राशिफल 2022

मीन प्रेम संबंध राशिफल 2022 (Pisces Love Relationship Horoscope 2022) के अनुसार, वर्ष 2022 की शुरुआत में आपका प्रेम संबंध का स्वामी-चंद्र, मंगल और केतु के साथ विचरण कर रहा है। नीच भाव का चंद्र-मंगल राजयोग आपको सफलता तो देगा ही परंतु आपका प्रेम संबंध लंबे समय तक चलेगा या नहीं, इसमें संदेह है। वर्ष के शुरुआत में आपको प्रेम में सफलता मिलेगी लेकिन वर्ष मध्य में आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। Meen Rashifal 2022 भविष्यवाणी के अनुसार, इस वर्ष आपको अपने प्रेम जीवन में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। अगर आप अपने प्रेम संबंध को लंबे समय या पूरे जीवन के लिए बनाए रखना चाहते हैं तो पहले आप दोनों एक दूसरे को समझे और फिर उसके बाद ही कमिटमेंट करें क्योंकि जल्दबाजी में बनाए गए रिश्तों की उम्र कम ही होती है। इस वर्ष वही जातक प्रेम में सफल होंगे जो धैर्य से काम लेंगे। आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास और एक दूसरे की कदर करने की सलाह दी जाती है। आप अपने रिश्ते में किसी तीसरे को इंटरफेयर करने ना दें क्योंकि केतु रूपी कोई तीसरा व्यक्ति आपके बने बनाए रिश्ते को खराब कर सकता है।

मीन करियर (नौकरी) राशिफल 2022

यह वर्ष मीन राशि के जातकों के करियर के लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आपका करियर का स्वामी बृहस्पति आपको करियर के क्षेत्र में लाभ देगा। जो लोग कार्य के सिलसिले में घर से काफी दूर रहते हैं, उन्हें घर के पास की नौकरी करने का मौका मिलेगा। आप अपने काम के बल पर दफ्तर में बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करने और उनका विश्वास जीतने में सफल होंगे। वर्ष प्रवेश के समय सूर्य शुक्र की युति होना यह दर्शाता है कि इस वर्ष आपकी पदोन्नति हो सकती है। Meen Career Rashifal के अनुसार, जो लोग शिक्षण, खेल, सिनेमा, ज्वेलरी, राजनीति, मैन-पावर आदि क्षेत्रों में काम करते हैं उनके लिए यह वर्ष उन्नति कारक है। आपकी उतरती हुई साढ़ेसाती ना सिर्फ आपके काम के बोझ को कम करेगी बल्कि आपको उन्नति के मार्ग पर अग्रसर भी करेगी। भाग्य का साथ और कर्म का सहयोग आपको आगे बढ़ने में पूरी मदद करेगा। अच्छी मात्रा में धन का आगमन होने से आपकी लाइफ स्टाइल में काफी इंप्रूवमेंट होगा। आपकी सफलता आपको ओर प्रोफेशनल बनाने के लिए मोटिवेट करेगी। आपके सितारे वर्ष भर आपका साथ देंगे परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आपके कार्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की सलाह दी जाती है।

kundali-2022

मीन शिक्षा राशिफल 2022

इस वर्ष मीन राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। वर्ष प्रवेश के समय चंद्र-मंगल-केतु की युति होने के कारण इस वर्ष आपको बहुत परिश्रम करने के बाद ही सफलता मिलेगी। स्थिति अनुकूल ना होने के कारण इस वर्ष जो भी छात्र भाग्य के भरोसे बैठेंगे उनका कुछ भी होना मुश्किल होगा। अतः इस वर्ष आपको पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। केतु आपकी एकाग्रता को बार-बार भंग करने की कोशिश करेगा। आप अपनी एकाग्रता को बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। जो छात्र अपने लक्ष्य को बार-बार बदलेंगे, वे ज्यादातर असफल ही रहेंगे। जो छात्र एक लक्ष्य चुनकर उस पर ईमानदारी से मेहनत करेंगे, वे सफल ही होंगे। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा आईएएस आदि पब्लिक सर्विसेज की तैयारी के लिए यह वर्ष उत्तम है और सफल वही छात्र होंगे जो मेहनत करेंगे।

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2022

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Pisces Health Horoscope 2022) के अनुसार, वर्ष 2022 का उदय मीन राशि से सातवें घर में हो रहा है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति आपकी राशि से बारहवें घर में विराजमान हैं जो वर्ष प्रवेश से लेकर 13 अप्रैल तक वही विचरण करेगा। उसके बाद बृहस्पति आपको वर्ष भर मीन राशि का फल देता रहेगा। अप्रैल तक आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा लेकिन उसके बाद आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। शनि की तीसरी दृष्टि के प्रभाव के कारण आपको पेट, आंख, नाक, गले तथा जोड़ों से संबंधित रोग सता सकते हैं। आपके पिता की भी तबीयत बिगड़ सकती है। आपको खुद के और पिता के इलाज पर थोड़ा धन भी खर्चा करना पड़ेगा। ग्रहों की स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल ना होने के कारण इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको देवगुरु बृहस्पति तथा शनि शांति का पाठ भी अवश्य करना चाहिए, इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस वर्ष हो सके तो यात्रा करने से बचें क्योंकि यात्रा के दौरान आपको चोर आदि का भय हो सकता है। शनि की दृष्टि के कारण आपका यह भय वर्ष भर बना रह सकता है।

मीन पारिवारिक राशिफल 2022

2022 Meen Rashifal के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के अनुसार यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला होगा परंतु आपको इस वर्ष भाग्य का साथ भी मिलेगा। परिवार में प्रेम-सद्भाव बना रहेगा। इस वर्ष आपको अपने परिवार के मुखिया की भूमिका निभाने को मिल सकती है और आप इससे जुड़ी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जिस तरह आप परिवार की जिम्मेदारियां उठाएंगे और परिवार का नेतृत्व करेंगे, उससे परिवार के सदस्य काफी खुश होंगे। वर्ष के मध्य में मंगल शुक्र के प्रभाव से परिवार में थोड़ा कलह-क्लेश हो सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है परंतु यह विवाद इस वर्ष ही खत्म हो जाएगा। इस वर्ष आपके परिवार के सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन धन राशिफल 2022

मीन धन राशिफल 2022 (Pisces Finance Horoscope 2022) के अनुसार, वर्ष प्रवेश के समय आपका धन-परिवार का स्वामी मंगल आपकी राशि से भाग्य स्थान में रहेगा। इस वर्ष आपके सितारे आपका पूरा साथ देंगे। चंद्र-मंगल का एक साथ होना आपकी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत करेगा। वर्ष के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ेगा, परंतु आपके प्रयासों से यह विवाद खत्म भी होगा। आपको पैतृक संपत्ति में हिस्सा भी मिल सकता है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके धन-संपत्ति में वृद्धि ही करेगा।

free-astrology-app

मीन घर - वाहन राशिफल 2022

मीन मकान-वाहन राशिफल 2022 के अनुसार, मीन राशि के जातकों का मकान-वाहन का स्वामी बुध, वर्ष प्रवेश में शनि के साथ लाभ घर में विचरण कर रहा है जो कि काफी शुभ माना जाता है। बुध का शनि के साथ विचरण करने से आपको मकान वाहन का सुख तय समय या आपके प्रायोजित समय से थोड़े दिनों बाद मिल सकता है। मंगल की दृष्टि होने के कारण आपको वर्ष के मध्य और अक्टूबर-नवंबर में मकान वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। आपका लाइफ स्टाइल काफी हद तक इंप्रूव होगा। आपको घर के साजो सामान की बहुत सारी चीजें खरीदने का मन होगा और आप उन सब को खरीद भी लेंगे। इस वर्ष आप अपने घर को रेनोवेट भी कर सकते हैं। लाभेश शनि की कृपा से आपको वर्ष भर लाभ के नए-नए मौके मिलते रहेंगे।

मीन संतान राशिफल 2022

मीन सन्तान राशिफल 2022 (Pisces Children Horoscope 2022) के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए संतान के क्षेत्र में यह वर्ष सामान्य रहेगा। निसंतान दंपति को थोड़ी देर से ही सही लेकिन इस वर्ष उन्हें संतान का सुख जरूर प्राप्त होगा। जो जातक संतान से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं उन्हें इस वर्ष निराशा हाथ लग सकती है। खासकर वर्ष की शुरुआत में शनि की दृष्टि होने के कारण आप अपने संतान से थोड़े नाराज रह सकते हैं। जिन लोगों की संतान खेल, कला, सिनेमा आदि क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपनी संतान से खुशी मिलेगी। इस वर्ष आपको अपने संतान पर किसी भी चीज के लिए मानसिक दबाव ना बनाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ज्यादा दबाव से उनको स्ट्रेस हो सकता है और इसका असर उनके जीवन पर भी पड़ेगा। Meen Rashifal 2022 भविष्यवाणी के अनुसार, अपने बच्चे की तुलना किसी भी अन्य बालक या बालिका से ना करें क्योंकि यह उनका मनोबल तोड़ सकता है। समय आने पर वे अपनी मेहनत और लगन से आप का नाम जरूर रोशन करेंगे।

मीन दांपत्य जीवन राशिफल 2022

मीन दाम्पत्य जीवन 2022 (Pisces Marriage Horoscope 2022 ) के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में आपका दांपत्य जीवन का स्वामी-बुध, शनि के साथ लाभ घर में विचरण कर रहा है। मित्र ग्रह के मित्र घर में होने के कारण यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन के लिए बहुत शुभ है। इस वर्ष आपके दांपत्य जीवन में प्रेम की कोई कमी नहीं होगी। आप अपने जीवन साथी के साथ हर समय खड़े रहेंगे और उनका दिल जीतने में भी सफल होंगे। जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं, उन्हें इस साल फिर से प्रयास करना चाहिए, उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। जो लोग अपने जीवनसाथी से कार्य या किसी अन्य कारणवश दूर रहते हैं, उन्हें इस वर्ष साथ रहने का मौका मिलेगा। अपने बड़ों की सेवा करने से शनि आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके रिश्ते में आशीर्वाद रूपी प्रेम बनाए रखेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इसलिए यह वर्ष अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का एक सुनहरा अवसर है।

क्या वर्ष 2022 मे मीन राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

मीन बिज़नेस राशिफल 2022

मीन व्यापार राशिफल 2022 (Pisces Business Horoscope 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष मीन राशि के व्यापारिक वर्ग के लिए बहुत ही उत्तम है। यह वर्ष एकाउंटिंग, बैंकिंग, ऑनलाइन कंसलटेंसी, कपास, भूमि, कोचिंग सेंटर, शिक्षण संस्थान, कपड़ा, शूज, तेल, धातु, खेल सामग्री आदि के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए स्वर्णिम है। आपकी प्रतिबद्धता ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगी। वर्ष के मध्य में आपको आपका निवेश किया हुआ पैसा दोगुना मात्रा में वापस मिलेगा यानी आप को 100% का फायदा होगा। इस वर्ष आप अपनी मेहनत से अपने व्यापार का भी विस्तार करेंगे। जो जातक विदेश में व्यापार करना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। जो जातक व्यापार की शुरुआत करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे, उनका यह इंतजार इस वर्ष खत्म होगा क्योंकि कोई भी व्यापार शुरू करने के लिए यह वर्ष अति उत्तम है। इस वर्ष आपको व्यापार में खूब धन लाभ भी होगा।

मीन राशि के ज्योतिष उपाय

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

- इस वर्ष मंगल-चंद्र-केतु का शांति पाठ और मंत्र जाप करें।

- एक सफेद मूंगा या चंद्रमणि या शुक्र मणि धारण करें।

- नवग्रह स्त्रोत का पाठ करें, यह आपको सफलता देगा।

Read Meen Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च