>
horoscope-icon

कर्क राशिफल 2022


कर्क राशिफल 2022 (Kark Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला साल आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन आप अपने प्रयासों से इन चुनौतियों को पार कर लेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। इस वर्ष कर्क राशि का उदय एकादश लाभ-भाव में हो रहा है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा की दृष्टि शुभ है। यह वर्ष निश्चित रूप से थोड़ा चैलेंजिंग रहेगा क्योंकि इस वर्ष चंद्र मंगल राजयोग की कमी देखी जाएगी परंतु आप अपने पराक्रम से चुनौतियों को पार कर लेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। यह वर्ष विशेषकर उन जातकों के लिए लाभकारी है जो कला-सिनेमा, कृषि, पशुपालन, केमिकल, समुद्री सामग्री और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं। केतु के प्रभाव के कारण आपका मन संसार और कार्य से कभी-कभार विरक्त हो सकता है। शुक्र और सूर्य आपकी राशि से छठे घर में विराजमान है, यह आपको निश्चित रूप से आपकी चुनौतियों तथा शत्रु के सामने मजबूत रखेगा। शनि और बुध का आपके राशि से सातवें घर में विराजमान होना, आपके व्यापार तथा दांपत्य जीवन में स्थिरता लाएगा। 2022 Kark Rashifal अनुसार आठवें घर में विराजित बृहस्पति कर्क राशि के जातकों के लिए प्रॉपर्टी के क्षेत्र में लाभकारी हो सकता है। एकादश भाव में स्थित राहु, आपके लिए विदेश यात्रा का योग बना सकता है और आपको काफी धन लाभ भी करवा सकता है। कुल मिलाकर यह वर्ष कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा, खासकर व्यापार वर्ग के लिए। Cancer Horoscope 2022 in hindi से जाने कैसा रहेगा वर्ष 2022 आपके स्वास्थ्य, धन, परिवार, बिज़नेस, करियर और जॉब, दाम्पत्य जीवन और मकान व वाहन के लिए।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

कर्क प्रेम संबंध राशिफल 2022

कर्क प्रेम संबंध राशिफल 2022 अनुसार, वर्ष 2022 में आपका प्रेम संबंधित ग्रह- मंगल आपकी राशि में चंद्रमा और केतु के साथ विचरण कर रहा है। जिसके कारण वर्ष के शुरुआती चार महीने आपके प्रेम संबंध के लिए अच्छे नहीं होंगे। इस दौरान आप अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी कंफ्यूजड होंगे, इसलिए ऐसे समय में आपको अपने रिलेशनशिप से जुड़ा कोई भी निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है। Kark Rashifal 2022 के अनुसार मई, जून और जुलाई का समय आपके प्रेम संबंध के लिए अच्छा होगा, आपके पुराने रिश्तों में सुधार होगा। इस वर्ष आपको किसी भी नए रिश्ते में जुड़ने से पहले भली-भांति सोच समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में आपके प्रेम संबंध में मुश्किलें पैदा कर सकता है। अपनी मुश्किलें अपने पार्टनर से साँझा करना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

कर्क करियर (नौकरी) राशिफल 2022

कर्क नौकरी(करियर) राशिफल 2022 के अनुसार, नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। शुरुआती दो-तीन महीने काफी चैलेंजिंग रहेंगे। ये महीने खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा चैलेंजिंग होंगे जो डिफेंस, हॉस्पिटल, मेडिसिन, भूमि, बैंकिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं, लेकिन इसके बाद का समय अच्छा रहेगा। वर्ष के मध्य से लेकर वर्ष अंत तक का समय काफी उन्नति और सफलता वाला रहेगा। जो लोग विदेश जाकर जॉब करना या ट्रांसफर चाहते है, वे अगर जून के बाद प्रयास करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। जो जातक खेल और सिनेमा जगत से जुड़े हैं उन्हें इस वर्ष काफी सफलता मिलेगी। वर्ष के शुरुआत में भले ही आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़े परंतु उसके बाद का समय काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष आप अपने काम और लगन से ऑफिस में अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं जोकि आपके करियर के लिए लाभकारी होगा।

kundali-2022

कर्क शिक्षा राशिफल 2022

कर्क शिक्षा राशिफल 2022 अनुसार, यह वर्ष कर्क राशि के जातकों के शिक्षा के लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप उच्च शिक्षा की सोच रहे हैं तो इस वर्ष आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सफलता पाने के लिए आप वर्ष के मध्य में कोई परीक्षा दे सकते हैं, यह आपके करियर के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। Rashifal 2022 अनुसार, विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए यह वर्ष काफी उत्तम है। आप अपनी मेहनत और लगन से इस वर्ष अपना यह ख्वाब पूरा कर सकते है। आपको अपने परिश्रम का फल वर्ष के अंत में किसी बड़ी सफलता के रूप के मिलेगा।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2022

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2022 अनुसार, वर्ष 2022 में कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, ज्यादातर मानसिक चिंताएं और कभी-कभार आपके मन का भ्रम भी आपको परेशान कर सकता है। यह स्थिति पूरे वर्ष बनी रह सकती है। इससे निजात पाने के लिए आप हवन-पूजा, मेडिटेशन, मस्तिष्क को दुरुस्त करने वाला योग आदि कर सकते हैं। अपने मनपसंद व्यक्ति से इस बारे में बातचीत करना और अपनी परेशानियां साझा करना भी आपके लिए सहायक होगा। इस वर्ष आपके राशि स्वामी चंद्रमा के साथ मंगल-केतु होने के कारण आपके लिए मतिभ्रम की स्थिति बन सकती हैं। कुछ लोग आपको मिसगाइड भी कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से बचने और किसी की बातों में जल्दी ना आने की सलाह दी जाती है, तभी आपका मन और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क पारिवारिक राशिफल 2022

Rashifal 2022 अनुसार, इस वर्ष ग्रहों की स्थिति आपके परिवार के लिए अच्छा योग बना रही हैं। परिवार में प्रेम और सद्भाव देखने को मिलेगा। वर्ष के शुरुआती दो-तीन महीने काफी अच्छे गुजरेंगे, परिवार में कोई नया व्यक्ति जुड़ सकता है। कर्क पारिवारिक राशिफल 2022 द्वारा आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की सलाह दी जाती है क्योंकि आप अपने काम के कारण अपने परिवार को कई बार नजरअंदाज कर सकते हैं और आपका यह रवैया परिवार के सदस्यों को नाराज कर सकता है। अगर आप अपने परिवार को किसी हॉलीडे पर ले जाए तो यह आपके परिवार की खुशियों के लिए काफी अच्छा रहेगा।

कर्क धन राशिफल 2022

कर्क राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपका धन का स्वामी सूर्य, शुक्र के साथ धनु राशि में विचरण कर रहा है। यह आपके लिए अच्छा धन योग बना रहा है लेकिन आपको धन और परिवार के बीच बैलेंस बनाने की सलाह दी जाती है क्योंकि अगर आप किसी एक चीज पर ही ध्यान देंगे तो दूसरे चीज में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष आपको कुछ धन संबंधित विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है। Cancer Finance Horoscope 2022 Hindi के अनुसार, जनवरी और फरवरी का महीना काफी अच्छा रहेगा, धन के नए स्रोत बनेंगे। वही मार्च, अप्रैल और मई के महीने में कारोबार काफी अच्छा चलेगा किंतु धन की स्थिति सामान्य ही रहेगी। जून, जुलाई और अगस्त के दौरान आपको धन से जुड़े कुछ विवाद परेशान कर सकते हैं। इसके बाद सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में स्थिति थोड़ी सामान्य होगी और दिसंबर के महीने में सब कुछ काफी अच्छा रहेगा।

free-astrology-app

कर्क घर - वाहन राशिफल 2022

कर्क मकान-वाहन राशिफल 2022 अनुसार, इस वर्ष कर्क राशि का मकान वाहन का स्वामी शुक्र आपकी धनु राशि में सूर्य के साथ विचरण कर रहा है। आप जिस मकान, वाहन या संपत्ति को खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, आप उसे जनवरी से के बीच में खरीद सकते हैं। 2 मई से लेकर 5 जून तक का समय वर्ष का सबसे उत्तम समय है और यह समय मकान-वाहन, संपत्ति और माता की संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए काफी लाभकारी होगा। 16 जुलाई से 6 अगस्त तक आपका काफी धन खर्च होगा, जिसमें बहुत सारे अनावश्यक खर्च होंगे इसलिए आपको इस दौरान धन खर्च को लेकर थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। सितंबर का महीना सामान्य ही गुजरेगा लेकिन 1 से 22 अक्टूबर तक का समय आपके लिए थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। उसके बाद वर्ष अंत तक का समय काफी शुभ रहेगा।

कर्क संतान राशिफल 2022

वर्ष 2022 कर्क राशि के जातकों के संतान के लिए अच्छा प्रतीत हो रहा है। यह वर्ष उन दंपतियों के लिए काफी उत्तम है जो लंबे समय से संतान की इच्छा रखते हैं क्योंकि उन्हें इस वर्ष गुड न्यूज़ मिल सकती है। वर्ष के शुरुआत में आप अपनी संतान से थोड़े निराश हो सकते हैं लेकिन वर्ष के मध्य और अंत में आपके संतान की सफलता आपको प्रसन्नता और समाज में प्रतिष्ठा दोनों देगी। इसलिए आपको अपने संतान के साथ संयम और प्रेम से पेश आने की सलाह दी जाती है। नए विवाहित जोड़े अगर संतान की प्लानिंग कर रहे हैं तो सफलता पाने के लिए वर्ष के शुरुआती चार महीने छोड़कर प्रयास कर सकते हैं।

कर्क दांपत्य जीवन राशिफल 2022

आने वाला वर्ष कर्क राशि के जातकों के दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आकपा दांपत्य जीवन का स्वामी शनि स्वगृही होकर बुध के साथ युति कर रहा है, जोकि दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही बुध आपके जीवन में मधुरता और प्रेम लाएगा। जिन जातकों का विवाह अभी तक नहीं हुआ है उनके लिए जून तक और वर्ष के अंत में भी मांगलिक कार्य का योग है। यह वर्ष उन जातकों के रिश्ते में सुधार और प्रेम लाएगा जो लंबे समय से अपने वैवाहिक जीवन में नाखुश है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन के लिए काफी लाभकारी है।

क्या वर्ष 2022 मे कर्क राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

कर्क बिज़नेस राशिफल 2022

कर्क व्यापार राशिफल 2022 अनुसार, इस वर्ष कर्क राशि का व्यापार का स्वामी शनि, बुध के साथ स्वगृही है और आपके राशि से सातवें घर में विराजमान है। यह वर्ष उन जातकों के लिए काफी अच्छा है जो हेवी मशीनरी, मैनपावर, खनिज, लोहा-लकड़ी, तेल, चमरा आदि के व्यापार से जुड़े हुए हैं। निश्चित रूप से 30 मई तक का समय व्यापार वर्ग के लिए काफी शुभ है। इस दौरान व्यापार के लिए किए गए प्रयासों के आपको काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। Kark Rashifal 2022 के अनुसार, 7 मई से लेकर 16 मई तक शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिसके कारणवश आपको व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं अथवा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपको इससे भी कुछ सीखने को ही मिलेगा जिसका इस्तेमाल आप भविष्य में अपने व्यापार के बेहतरी के लिए कर सकते हैं। वही बाकी वर्ष शनि वक्र और मार्गी होकर मकर में रहेगा, जो आपके लिए वर्ष भर बेहतर परिणाम देगा। कुल मिलाकर कहे तो यह वर्ष व्यापार वर्ग के लिए काफी शुभ है।

कर्क राशि ज्योतिष्य उपाय

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्य और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

• इस वर्ष आप "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय " मंत्र का जाप करें, यह आपको परेशानियों से बचाएगा और सफलता भी देगा।

• भगवान विष्णु की स्वर्ण प्रतिमा दान करने से इस वर्ष आपको पुण्य मिलेगा।

Read Kark Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च