>
horoscope-icon

कन्या राशिफल 2022


कन्या राशिफल 2022 (Kanya Rashifal 2022) - कन्या राशिफल 2022 के अनुसार, आने वाला वर्ष कन्या राशि (Virgo) के जातकों के लिए कुल मिलाकर काफी अच्छा रहने वाला है। वर्ष 2022 का आगमन कन्या लग्न के हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण में हो रहा है। बुध ग्रह की दृष्टि शनि के साथ परस्पर पांचवें घर में हैं जोकि बुध ग्रह की अच्छी अवस्था मानी जा सकती है। निश्चित रूप से यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही श्रेष्ठ प्रतीत हो रहा है खासकर उन लोगों के लिए जो एकाउंटिंग, ट्रेडिंग, शेयर मार्केट, खेती तथा मैन पावर से संबंधित कार्य करते हैं। वस्तुतः यह वर्ष उनके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। तीसरे घर में स्थित केतु-चंद्र-मंगल के कारण इस साल आपके अंदर अदम्य साहस रहेगा और आप अपने व्यक्तित्व में बदलाव भी महसूस करेंगे। कन्या राशिफल 2022 के अनुसार चंद्र-मंगल की स्थिति आपको अपने समाज-परिवार में एक नया स्थान दिला सकती है परंतु केतु के कारण आपको उन जिम्मेदारियों में संघर्ष भी करना पड़ेगा। चौथे घर में स्थित सूर्य-शुक्र की मदद से इस वर्ष आप निश्चित रूप से घर-वाहन खरीदने, सुख-सुविधा जुटाने जैसे सपनों को साकार कर लेंगे। 2022 Kanya Rashifal के अनुसार, पांचवे घर में स्थित ग्रह आपके सोचने समझने की क्षमता को और बढ़ाएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता वर्ष भर आपके लिए सहायक साबित होगी। इस वर्ष आपका दांपत्य जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला होगा लेकिन आप सब संभाल लेंगे।भाग्य का राहु आपके लिए बाधक तो रहेगा ही परंतु वह आपको सफलता भी देगा।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

कन्या प्रेम संबंध राशिफल 2022

कन्या प्रेम संबंध राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपका प्रेम का कारक ग्रह-शनि, वर्ष शुरुआत में तथा कुछ समय छोड़कर फिर वर्ष अंत में आपके प्रेम घर में ही रहेगा जिसकी वजह से इस वर्ष आपका प्रेम सबंध काफी अच्छी रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और आज तक उनसे अपने दिल की बात नहीं कह पाए हैं तो यह समय अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अति उत्तम है। इसलिए आपको अपने दिल की बात कह देनी चाहिए क्योंकि इस वर्ष आपकी बात बन सकती है। Kanya Rashifal 2022 के अनुसार बुध की युति शुरुआत में है, इस दौरान ऐसे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है जो पहले से ही प्रेम संबंध में है क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आपके बीच दरार डाल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करने और दूसरों की बातों में ना आने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष शुरू हुआ प्रेम संबंध आगे चलकर विवाह में परिवर्तित हो सकता है। कुल मिलाकर यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के प्रेम संबंध के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

कन्या करियर (नौकरी) राशिफल 2022

Kanya career rashifal 2022 के अनुसार वर्ष के शुरुआत में नौकरीपेशा जातकों का ग्रह- बुध, शनि के साथ युति बनाए हुए हैं। इस वर्ष कन्या राशि के नौकरीपेशा जातकों को अपने क्षेत्रों में काफी संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन इन संघर्षों के कारण आपको धन की कोई कमी नहीं होगी। संघर्ष का मतलब यह है कि आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ जाएगा लेकिन आपको इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आपका यह वर्क एक्सपीरियंस भविष्य में आपके करियर के लिए लाभकारी साबित होगा। यह आपके प्रमोशन मे भी मददगार हो सकता है।

kundali-2022

कन्या शिक्षा राशिफल 2022

कन्या शिक्षा राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 कन्या राशि के जातकों के शिक्षा के लिए उत्तम है खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जो सिविल इंजीनियरिंग, सोशल वर्क, पत्रकारिता, और शिक्षण क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। यह वर्ष उन जातकों के लिए भी अच्छा है जो कृषि क्षेत्र में डिप्लोमा, डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं। इस वर्ष उन सभी शिक्षार्थियों को सफलता मिलेगी जो मेहनत करेंगे। इस वर्ष आपकी शिक्षा से संबंधित मनोकामनाएं पूरी होंगी। 2022 Kanya Rashifal Bhavishyavani के अनुसार अगर आप स्वदेश या विदेश के किसी भी संस्थान में प्रवेश पाना चाहते हैं तो उसके लिए प्रयास जरूर करें क्योंकि आपका यह सपना इस साल अवश्य पूरा होगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके शिक्षा के लिए अति उत्तम है।

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2022

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 का उदय कन्या राशि में हो रहा है और कन्या लग्न में हैं। वर्ष के आरंभ में कन्या राशि का स्वामी- बुध, शनि के शत्रु राशि में युति है। आपको इस वर्ष कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम, स्किन एलर्जी आदि परेशान कर सकते हैं। आपको साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम भी हो सकती है, इससे निजात पाने के लिए आपको मेडिटेशन करने और किसी थेरेपिस्ट से मिलने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह सारी समस्याएं आपको वर्ष के शुरुआत में ही परेशान करेंगे। Kanya Rashifal 2022 के अनुसार, 30 मई तक आपको अपने स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना है। इसके बाद आप धीरे-धीरे इस स्थिति से बाहर निकल जाएंगे। इसके बाद का समय आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। आप स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचने के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं।

कन्या पारिवारिक राशिफल 2022

कन्या पारिवारिक राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको अपने घर में मुखिया की भूमिका निभाने का भी मौका मिल सकता है और आप घर के मुखिया होने का फ़र्ज भली भांति निभाएंगे। हालांकि जिम्मेदारियों के कारण आपको अपने लिए थोड़ा कम समय मिलेगा और इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर छोटी-मोटी समस्याओं के रूप में देखा जा सकता है लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि वक्त के साथ आप एडजस्ट करना सीख लेंगे और खुद के लिए समय भी निकालने में सक्षम होंगे।

कन्या धन राशिफल 2022

कन्या धन राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष कन्या राशि के जातकों का धन-परिवार का स्वामी- शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ घर में सूर्य के साथ युति करते हुए भ्रमण कर रहा है। सूर्य के सुख भाव में होने के कारण इस वर्ष आपको धन की कमी नहीं होगी। इस वर्ष आप लग्जरी सुख-सुविधा जुटाने और घूमने फिरने में खर्च करेंगे। आप परिवार की सुविधा के लिए भी काफी धन खर्च करेंगें। इतने खर्चों के बावजूद भी आपको चिंता नहीं होगी क्योंकि आपको इस वर्ष अच्छे मात्रा में धन का लाभ होगा। संक्षेप में कहें तो इस वर्ष कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी।

kundali-2022

कन्या घर - वाहन राशिफल 2022

वर्ष 2022 की शुरुआत में आपका मकान-वाहन का कारक बृहस्पति कुंभ राशि में रहेगा। मकान-वाहन के घर में सूर्य शुक्र की युति के कारण आपको इस वर्ष वाहन, भूमि एवं मकान का सुख प्राप्त होगा। इस वर्ष आप किसी पॉश एरिया या कॉलोनी में घर भी खरीद सकते है। आपका घर-वाहन, आपकी इमेज में चार चाँद लगाएंगा। आपका स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग भी काफी इम्प्रूव हो जाएगा। इस वर्ष अगर आपका कोई काम समय पर पूरा ना हो रहा हो तो आप कुबेर की पूजा करके कार्यों में शीघ्रता ला सकते हैं।

कन्या संतान राशिफल 2022

कन्या सन्तान राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 आपके संतान से जुड़े मामलों के संदर्भ में मिला-जुला रहने वाला है। जो दंपत्ति लंबे समय से पुत्री की कामना कर रहे हैं उनकी यह कामना इस साल जरूर पूरी होगी। इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को संतान का सुख प्राप्त होगा। वर्ष के शुरुआत में वे लोग थोड़े निराश होंगे जिन्हें अपने संतान से बड़ी अपेक्षा है परंतु वर्ष मध्य और वर्ष अंत में आपका संतान आपकी अपेक्षा जरूर पूरा करेगा। आपको बस अपने संतान का मनोबल बनाए रखना है। यह उनके इरादों को और मजबूत करेगा और वे आपके उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

कन्या दांपत्य जीवन राशिफल 2022

कन्या दाम्पत्य जीवन 2022 राशिफल के अनुसार, इस वर्ष कन्या राशि के जातकों का दांपत्य जीवन का स्वामी गुरु, वर्ष के शुरुआत में मित्र राशि में विराजमान है। वृहस्पति (गुरु) आपकी राशि के सातवें घर से बारहवें घर में स्थित हैं और वह 16 अप्रैल 2022 तक वही रहेगा जोकि आपके दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। 16 अप्रैल के बाद भी गुरु के स्वग्रही होने के कारण पति-पत्नी में क्रोध की प्रवृत्ति रहेगी और इसके परिणाम स्वरूप आपका दांपत्य जीवन काफी उतार-चढ़ाव से गुज़रेगा। जो जातक लंबे समय से अपने पार्टनर से अलग होना चाहते हैं उनके लिए यह सही समय है और जो जातक संबंध में रहना चाहते हैं और अपने संबंध को सुधारना चाहते हैं, उन्हें किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में ना आने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए इस वर्ष बृहस्पति की पूजा, मनु जाप और पुखराज आदि धारण कर सकते हैं।

क्या वर्ष 2022 मे कन्या राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

कन्या बिज़नेस राशिफल 2022

कन्या व्यापार राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष व्यापारी वर्ग के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला होगा। इसलिए इस वर्ष आपको व्यापार में कोई भी बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है और अगर निवेश करना बहुत ही आवश्यक है तो विशेषज्ञों से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़े। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसानदायक साबित हो सकता है। जो लोग कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अप्रैल तक इंतजार करना चाहिए। अगर आप अप्रैल में निवेश करना चाहते हैं तो पार्टनरशिप में निवेश कर सकते हैं। Kanya rashifal 2022 के अनुसार सोना, कागज, कपड़ा, लकड़ी, शिक्षण एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग, अपने क्षेत्रों में सोच समझकर ही रिस्क ले। शेयर मार्केट के निवेशकों को काफी स्टडी करने के बाद ही पैसा निवेश करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर यह वर्ष व्यापार वर्ग के लिए काफी रिस्की रहने वाला है।

कन्या राशि के ज्योतिष उपाय 2022

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्य और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

• इस वर्ष विष्णु सहस्रनाम का पाठ तथा बृहस्पति मनु जाप करे।

• पुखराज धारण करें।

Read Kanya Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च