>
horoscope-icon

मकर राशिफल 2022


मकर राशिफल 2022 (Makar Rashifal 2022) - वर्ष 2022 का उदय कन्या लग्न में हो रहा है जो मकर राशि (Capricorn) से नवा घर बनता है। यह योग यह दर्शाता है कि इस वर्ष आप काफी भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शुभ है। राशि और वर्ष के स्वामी की युति होने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको लाभ भी मिलता रहेगा। इस वर्ष आपको अच्छे धन और पैतृक संपत्ति का लाभ होगा क्योंकि वर्ष के शुरुआत में गुरु धन भाव में रहेगा। पंचम राहु आपके प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियां उत्पन्न करेगा। वर्ष के शुरुआती 6 महीने थोड़े कठिन होंगे लेकिन वर्ष के मध्य से चीजें कुछ हद तक सामान्य होने लगेगी। इसलिए आपको इस वर्ष अपने प्रेम संबंध पर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ घर में मंगल-चंद्र-केतु की युति होने से इस वर्ष आपको धन लाभ तो होगा ही साथ ही मकान-वाहन, व्यापार और जॉब से जुड़े मामलों के लिए भी यह वर्ष अधिक लाभकारी रहेगा। Makar Rashifal 2022 के अनुसार, जो जातक मैनपावर, दूध, पानी, फैशन, कला, गायन और द्रव्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े हैं उनका व्यवसाय इस साल अच्छा चलेगा। खेल और सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को इस साल सफलता मिलेगी। अगर आप शेयर मार्केट में धन निवेश करना चाहते हैं तो बैंक, मेडिकल, फार्मा, लोहा, भारी मशीनरी, कपड़ा आदि के कंपनियों में निवेश करें आपको सफलता मिल सकती है। ज्वार, कपास, फल एवं कृषि के अन्य फसलों के कारोबारी के व्यवसाय में उन्नति होगी। Capricorn Horoscope 2022 Hindi से आप जानेंगे की शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में आपको वर्ष मध्य तक निराशा हाथ लग सकती है लेकिन उसके बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

मकर प्रेम संबंध राशिफल 2022

मकर प्रेम संबंध राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष राहु, वर्ष के शुरुआत से लेकर वर्ष मध्य तक प्रेम संबंध वाले घर में रहेगा और आपका प्रेम का कारक ग्रह आपकी राशि से बारहवें घर में विराजमान होगा जो यह दर्शाता है कि आपको निश्चित रूप से वर्ष के मध्य तक अपने प्रेम जीवन में संघर्ष करना पड़ेगा। जिन जातकों के संबंध में पहले से ही प्रॉब्लम्स चल रही है, वे इस दौरान अलग भी हो सकते हैं। इस दौरान आपको किसी भी तरह की कमिटमेंट नहीं करने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि आगे चल कर आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे और इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ेगा और आप दोनों के बीच प्रॉब्लम्स और भी बढ़ सकती हैं। Makar Love Rashifal 2022 के अनुसार, राहु परिवर्तन होने के बाद, आपके प्रेम संबंध के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा जोकि वर्ष अंत तक चलेगा।

मकर करियर (नौकरी) राशिफल 2022

मकर नौकरी(करियर) राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपकी राशि का नौकरी का स्वामी- शुक्र के आपके राशि से बारहवें घर में तथा नौकरी भाव से तीसरे स्थान में होने के कारण आपको नौकरी के नए-नए अवसर मिलेंगे। जो जातक लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उन्हें भी इस वर्ष सफलता मिलेगी। जो लोग देश-विदेश में अपनी कंपनी का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, उन्हें इस वर्ष मौका मिलेगा। जो जातक देश-विदेश में कही भी अपना स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं, उन्हें भी निश्चित रूप से इस वर्ष सफलता मिलेगी। खेल, सिनेमा, कला, गायन आदि क्षेत्रों से जुड़े जातको को भी सफलता मिलेगी। आप अपना ही नहीं बल्कि अपने परिवार और देश का नाम भी रौशन करेंगे। इस वर्ष आपको अपने जॉब से धन और प्रसिद्धि दोनों मिलेगी, आप खूब उन्नति करेंगे।

kundali-2022

मकर शिक्षा राशिफल 2022

आने वाला वर्ष मकर राशि के जातकों के शिक्षा के लिए सामान्य रहेगा। राहु के शिक्षा रचना में होने के कारण इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही आपको आपके परिश्रम के अनुसार फल भी नहीं मिलेगा। अगर आप किसी बड़ी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सौ प्रतिशत से अधिक मेहनत करनी होगी तभी जाके आपको सफलता मिलेगी। यह वर्ष कानूनी पढ़ाई, फैशन डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर आदि के शिक्षार्थियों के लिए थोड़ा अच्छा है। अगर हो सके तो कोई भी बड़ी परीक्षा अप्रैल के बाद ही दें क्योंकि वर्ष के शुरुआत के मुकाबले उस वक्त सफलता मिलने के ज्यादा आसार होंगे। ग्रहों की स्थिति अनुकूल ना होने के कारण इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Capricorn Health Horoscope 2022) के अनुसार, वर्ष 2022 में मकर राशि का उदय वर्ष लग्न से नौवें घर में हो रहा है। मकर राशि के जातकों का स्वामी शनि स्वग्रही है और साथ में बुध की युति भी है। शनि का राशेश राशि में होने से इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको छोटी-मोटी समस्याएं जैसे सर दर्द, ज्वाइंट पेन आदि की शिकायत रह सकती है। शनि की साढ़े साती भी मध्य वाली रहेगी तो गले से नीचे तथा नाभि से ऊपर वाले भाग में थोड़ी परेशानी रह सकती है। इसलिए आपको अपने खान-पान और फिटनेस का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपको जो भी शारीरिक परेशानियां होंगी वे सारी साधारण होंगी और कुछ समय बाद ठीक हो जाएंगी। Makar Swasthya Rashifal 2022 के अनुसार, 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक का समय सामान्य ही रहेगा क्योंकि इस दौरान शनि कुंभ राशि में होगा। शनि के पुनः मकर राशि में आने से स्थिति फिर यथावत हो जाएगी। बुध की युति आपको गंभीर रोगों से बचाएगी। यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा सकारात्मक नहीं रहने वाला है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के बेहतरी के लिए मेडिटेशन और योगा करने की सलाह दी जाती है।

मकर पारिवारिक राशिफल 2022

Makar rashifal 2022 के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस वर्ष आपके परिवार के लिए अच्छा योग बना रही है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाएंगे और आपको अपने परिवार का पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। अगर आप किसी कारणवश अपने परिवार से दूर रह रहे हैं तो जून-जुलाई के महीने में आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा क्योंकि इस दौरान शनि परिवार भाव में रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं, इसमें आपका थोड़ा खर्चा जरूर होगा लेकिन इससे आपके परिवार के सदस्य काफी खुश होंगे। परिवार में प्रेम और सद्भाव भी देखने को मिलेगा।

मकर धन राशिफल 2022

मकर धन राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष के शुरुआत में आपकी राशि का धन का स्वामी शनि, आपकी राशि में ही विराजमान है। भाग्येश बुध भी साथ में होने के कारण इस वर्ष आपको अच्छे मात्रा में धन लाभ होगा परंतु आप सेविंग नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष धन का आगमन अच्छी मात्रा में होगा जिसकी वजह से आपका कोई भी काम नहीं रुकेगा। Makar Rashifal 2022 के अनुसार, 29 अप्रैल से 16 जुलाई तक शनि धन-परिवार के भाव में रहेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको अचानक से धन लाभ होगा। आप अपने परिवार पर दिल खोलकर पैसे खर्च करेंगे। वर्ष के शुरुआत में गुरु धन-परिवार वाले भाव में रहेगा जिसकी वजह से जनवरी से लेकर 10 अप्रैल के बीच पैतृक सम्पति तथा मातृ-पितृ पक्ष से भी लाभ प्राप्त होगा। उसके बाद गुरु के तीसरे घर में जाने पर आपको वर्ष भर कमाने के नए नए मौके मिलते रहेंगे। यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएगा।

free-astrology-app

मकर घर - वाहन राशिफल 2022

वर्ष 2022 के शुरुआत में मकर राशि के जातकों का मकान-वाहन का स्वामी- मंगल लाभ घर में चंद्र-केतु के साथ युति कर रहा है। आपका मकान वाहन से संबंधित कार्य 12 मार्च तक पेंडिंग रह सकता है क्योंकि इस दौरान केतु का प्रभाव ज्यादा रहेगा। इस वर्ष चंद्र-मंगल का राजयोग बन रहा है जो आपको निश्चित रूप से मकान वाहन का परिपूर्ण सुख देगा। जो जातक मकान-वाहन बदलना चाहते हैं और जो जातक पुराने मकान को रेनोवेट करना चाहते हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी। जुलाई में शनि पुनः धन भाव से आपकी राशि में आएगा जिसके परिणाम स्वरूप आप बड़ी मात्रा में धन निवेश करेंगे। आपको धन निवेश करने से पहले मार्केट की अच्छे से स्टडी करने की सलाह दी जाती है। अगर फिर भी मकान-वाहन से संबंधित कार्यों में दिक्कत आ रही हो तो शनि मंत्र का पाठ अवश्य करें।

मकर संतान राशिफल 2022

वर्ष 2022 में आपका संतान का स्वामी शुक्र, सूर्य के साथ आपकी राशि से बारहवें घर में विराजमान है। वर्ष की शुरुआत में आप अपनी संतान से निराश हो सकते हैं। राहु, शुक्र की स्थिति अच्छी न होने के कारण, आपकी संतान आपकी अपेक्षाओं पर खड़ी नही उतरेगी इसलिए आपको अपने संतान से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं ना रखने की सलाह दी जाती है। जो जातक लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको भी वर्ष शुरुआत से लेकर अप्रैल तक असफलता ही मिलेगी। जैसे ही राहु, गुरु और शनि का गोचर परिवर्तित होगा, मई से चीजें धीरे-धीरे आपके पक्ष में होने लगेंगे। आपको अपने संतान से जो भी अपेक्षाएं हैं वह पूरी होने लगेगी और आपको अपने संतान से सुख भी मिलेगा। इसके बाद वर्ष अंत तक का समय अच्छा है, आपको संतान पक्ष से कोई शिकायत नहीं रहेगी।

मकर दांपत्य जीवन राशिफल 2022

मकर राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में आपका दांपत्य जीवन का स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से लाभ घर में विराजमान रहेगा। इस वर्ष आपका दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। जनवरी से लेकर मार्च तक का समय बहुत ही शुभ है। अगर किसी के वैवाहिक जीवन में लंबे समय से प्रॉब्लम्स चल रही है तो वो प्रॉब्लम्स इस बीच खत्म हो जाएंगी। 12 अप्रैल से 22 अक्टूबर तक का समय अविवाहित जातकों के लिए खास होगा, शादी से संबंधित कार्य संपन्न हो सकते हैं और उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। जुलाई से फिर शनि की दृष्टि आपके दांपत्य जीवन पर रहेगी। एक दूसरे का आदर-सम्मान करें, एक दूसरे की भावनाओं की कदर भी करें और एक दूसरे की पसंद-नापसंद का भी ध्यान रखें। शनि आपके रिश्ते की परख कर सकता इसलिए इस दौरान जरूरी है कि आप एक दूसरे पर विश्वास करें और एक दूसरे का साथ दे। कुल मिलाकर पूरा वर्ष आपके दांपत्य जीवन के लिए सामान्य रहेगा।

क्या वर्ष 2022 मे मकर राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

मकर बिज़नेस राशिफल 2022

मकर व्यापार राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 व्यापार वर्ग के लिए काफी अच्छा प्रतीत हो रहा है। इस वर्ष व्यापार का स्वामी के लाभ घर में होने से आपके कारोबार में अच्छी उन्नति होगी। चंद्र-मंगल-केतु की युति वर्ष राशि मे होने से आपको इस वर्ष विदेश में भी व्यापार करने का मौका मिलेगा। आपको इस मौके का अपने व्यापार के विस्तार के लिए पूरा फायदा उठाना है। दूध, पानी, तरल पदार्थ, धातु, चांदी, आभूषण, मेडिकल, कपड़ा, घर का साजो-सामान आदि के व्यापारियों के लिए यह वर्ष सर्वोत्तम है। जो जातक शेयर मार्केट में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए भी समय काफी अनुकूल है। वर्ष के शुरुआत में गुरु धन भाव में होगा जिसके कारण आपको धन की कोई कमी नहीं होगी। वही अप्रैल के बाद गुरु के आपकी राशि के पराक्रम भाव में आने से वर्ष अंत तक व्यापार में बहुत कार्य रहेगा। व्यापार वर्ग के लिए यह वर्ष काफी उत्तम है।

मकर राशि के ज्योतिष उपाय

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्य और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

• इस वर्ष आपको भगवान शनि, मंगल, गुरु और राहु का मंत्र जाप करना है।

• विष्णु की प्रतिमा घर में स्थापित करके पूजा करें, यह आपको सारी अशुभ चीजों से बचाएगा।

• भाग्य का स्टोन धारण करें।

Read Makar Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च