>

Saptahik Rashifal - साप्ताहिक राशिफल (27 सितम्बर - 03 अक्टूबर) 2021

मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी खास होने वाला है और आप बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। कहीं ना कहीं आप भविष्य को लेकर के बहुत सकारात्मक हैं। मंगल की स्थिति कन्या राशि में सूर्य के साथ में बहुत ही अच्छी है। धन से संबंधित फायदे नजर आ रहे हैं। पारिवारिक रूप से भी आपको बहुत सफलता मिलती भी दिखाई दे रही है। पैसे में कुछ अत्यधिक खर्चे हो सकते हैं और जो आपके धन के स्रोत हैं उनमें थोड़ा साफ कन्फ्यूजन भी आ सकती है। व्यापार के लिए समय बहुत अच्छा है। कार्य क्षेत्र के लिए भी समय बहुत अच्छा है। पेट से संबंधित कुछ समस्याएं थोड़ा सा आपको परेशान जरूर कर सकती है, लेकिन आप अपने सकारात्मक विचार और व्यवहार के कारण इन सभी समस्याओं से आगे निकल जाओगे और मानसिक रूप से मजबूत ही से इन सब समस्याओं से आप मिलोगे,इस प्रकार की स्थिति इस सप्ताह रहने वाली है। केतु ग्रह की शांति करें। ओम नमः इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

पढ़े मेष राशि वार्षिक राशिफल 2022

jyotish-pramarsh

वृषभ राशि

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ मानसिक चिंताओं से प्रारंभ हो सकती है। हालांकि आपका जो मनोबल है वह बड़ा सुदृढ़ रहेगा और आप किसी भी प्रकार की चिंता से डटकर मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। पांचवी घर में स्थित सूर्य मंगल की स्थिति बहुत मजबूत है जिससे कि आपको एक मोरल सपोर्ट मिलेगा इसके साथ ही आपके विचार उच्च रहेंगे छठे घर में शुक्र और बुध की स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी और आपके अपने लोगों के साथ में अच्छे संबंध स्थापित होंगे। व्यापार करने वाले लोग अभी कुछ भी नया फैसला करने से बचें और समय को थोड़ा सा आगे बढ़ जाने दीजिए। भाग्य का सपोर्ट पूरी तरीके से आपको प्राप्त होगा। मन में एक शांति भी प्रतीत होगी जॉब करने वालों के लिए समय ठीक-ठाक है। कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों का आशीर्वाद जरूर दीजिए शनि भगवान की पूजा कीजिए आपके लिए सप्ताह शुभ होगा।

पढ़े वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2022

मिथुन राशि

भविष्य को लेकर के आपकी जो बहुत समय से कल्पना है उसके साकार होने का यह बहुत ही सही समय है। ग्रह स्थिति इस समय आपको बहुत से लाभ देने को तत्पर है निश्चित रूप से आप एक अच्छा वाहन या फिर एक अच्छे घर के स्वामी बनने की जो आपकी इच्छा है वह पूर्ति होने की संभावनाएं दिख रही हैं। तुला राशि में शुक्र और बुध की स्थिति आपके लिए काफी बेहतर है। इस समय आपके विचार बहुत ही बैलेंस है और साथ में आप दूसरों के सपोर्ट को भी अच्छी तरीके से प्राप्त कर पा रहे हो। आपके शब्द इस समय नपे तुले हुए हैं। भाग्य का सपोर्ट कुछ मंदिर लेकिन आपको प्राप्त जरूर हो रहा है। अनावश्यक खर्चे होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। अनावश्यक यात्राएं भी होने की संभावना दिखाई दे रही है। आपको मां काली की पूजा करनी चाहिए, निश्चित रूप से आपका यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

पढ़े मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2022

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके लिए बहुत से लाभ लेकर आएगा लेकिन साथ में कुछ चिंताएं भी लेकर आएगा। स्वास्थ्य के अनुसार समय बहुत अच्छा है। सप्ताह अंत में कुछ पेट से संबंधित और कंधे में दर्द से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। सामाजिक रुप से आपकी ख्याति बहुत बढ़ने वाली है। घर परिवार में सुख सुविधाओं का बहुत अच्छा योग है। कार्य क्षेत्र में भी आपको बहुत से लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। खास करके आपको आपके कार्य में पदोन्नति की भी संभावनाएं दिखाई दे रही है। आपको अपने विचारों पर थोड़ा सा कंट्रोल करने की आवश्यकता है अन्यथा आपको तनाव हो सकता है। व्यापारिक संबंध बहुत ही बेहतर रहेंगे। आपका आपके दोस्तों के साथ कहीं यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है। भगवान शंकर की पूजा करें और मन को शांत रखें।

पढ़े कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2022

सिंह राशि

यह सप्ताह आपके लिए कुछ परीक्षा लेने वाला समय रहेगा, खासकर के कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों को भी तुलनात्मक तरीके से देखा जाएगा जो कि आपके लिए थोड़ा सा कष्ट कारक हो सकता है। आपके ऑफिस का माहौल आपके घर के माहौल को भी प्रभावित कर सकता है। इस प्रकार के ग्रहों की स्थिति में बन रही है। आपको अपने मन पर और खुद पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। परिवार से आपको हौसला और सपोर्ट दोनों मिलता रहेगा। इसके साथ ही फाइनेंसियल कंडीशन भी अच्छे रहेगी। सामाजिक रुप से भी आपको काफी सहायता और सपोर्ट रहेगा। गुप्त शत्रु आपके ऊपर आक्रमण कर सकते हैं परंतु आप उनको अपनी सहजता से दूर कर दोगे आपकी सूझबूझ निश्चित रूप से आपके काम आएगी। हनुमान जी की पूजा करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

kundli

पढ़े सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2022

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहने वाला है। आपके विचार आपके लिए भी तथा आप के संपर्क में आने वाले लोगों को भी ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं। कई क्षेत्रों में आपको बहुत से लाभ प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है, परिवार के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। धन से संबंधित क्षेत्रों मेंआपको निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा। कुछ आपको अपनी सामाजिक स्थिति पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि इस हफ्ते एक संभावना यह बन रही है कि थोड़ा सा आपका जो सोशल सामाजिक कार्य है, उसमें कुछ नुकसान हो सकता है परंतु फिर भी आप अपनी बुद्धिमता से जो चीजें कंट्रोल से बाहर हो रही है। उनको अपने कंट्रोल में लाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके साथ ही भाग्य का मध्यम सपोर्ट आपको रहेगा। लक्ष्मी गणेश जी की आराधना आपके लिए इस समय बहुत ही अच्छे रहने वाली है। “ओम गं गणपतए नमः” इस मंत्र का जाप कीजिए आपका यह सप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होगा।

पढ़े कन्या र राशि वार्षिक राशिफल 2022

तुला राशि

यह सप्ताह आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टि से देखें तो काफी बेहतर है। शुक्र आपकी राशि में बुध के साथ विराजमान हैं। आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत और तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार और धन की तरफ से कुछ समस्याएं देखने को मिल रही है और अचानक से अत्यधिक आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है तो इस पर आपको ध्यान देना है। आप काफी मेहनत इस सप्ताह करने वाले हैं। निश्चित रूप से उसका लाभ भी आपको प्राप्त होगा। कुछ चीजों में आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है खास करके आपको अपने स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देना होगा और यदि किसी वजह से आपके स्वास्थ्य में कोई परेशानी आप महसूस करते हैं तो आपको उड़द दाल का दान किसी गरीब व्यक्ति को करना चाहिए। आपको कुछ समय अपने व्यस्त जीवन से निकाल करके योगा को भी देना चाहिए। उससे आपकी समस्याएं काफी हद तक ठीक हो जाएगी।

पढ़े तुला राशि वार्षिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए शुरुआत में कुछ मानसिक समस्याओं और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर के आ रहा है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहना होगा, खास करके यदि आप कोई भी कार्य कर रहे हैं। वह मानसिक या शारीरिक जो भी हो उस की एक सीमा जरूर तय कर ले क्योंकि यदि आप सीमा से अधिक जाएंगे तो आपको उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक रूप से दिन आपके काफी अच्छे रहेंगे। सामाजिक स्थिति भी आपके काफी अच्छी और मजबूत बनती भी दिखाई दे रही है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्रों में भी कुछ कंफ्यूजन वाली स्थिति रहेगी। कोई फैसला लेने से पहले आपको किसी विशेषज्ञ या जानकार से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। भाग्य का सपोर्ट आपको अच्छा मिलता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही आपको नए नए कार्य मिलने की भी संभावनाएं दिख रही हैं। आपके कार्य में कुछ और नई नई चीजें जुड़ेंगे जो कि आपके लिए काफी बेहतर है। इस समय आपके इन्वेस्टमेंट भी काफी अच्छी दिखाई दे रही है। निश्चित रूप से इन्वेस्टमेंट आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित होगी। भगवान शंकर की पूजन करने से और रुद्राक्ष धारण करने से आपका सप्ताह बहुत ही अच्छा होने वाला है।

पढ़े वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2022

धनु राशि

इस सप्ताह आपके राशि का स्वामी बृहस्पति मकर राशि में वक्री होकर के शनि के साथ युति में है। अपनी राशि से दूसरे स्थान पर होने के कारण यह बहुत ही अच्छा योग है। निश्चित रूप से आपको पारिवारिक और आर्थिक रूप से काफी सहयोग और काफी फायदा होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर हो सकता है आपको यदि स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों से बचना है तो आपको बहुत ज्यादा चिंता नहीं करनी है। इस सप्ताह मेहनत भी बहुत ज्यादा होने वाली है निश्चित रूप से आप कुछ बेहतर प्रयास करेंगे, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा लाभ का घर इस समय काफी अच्छा है। भाग्य का भी सपोर्ट आपको बहुत ही अच्छे तरीके से मिल रहा है। इस सप्ताह आपको सरकार की तरफ से या फिर किसी जानी-मानी संस्था की तरफ से कोई बहुत बड़ा लाभ पद या फिर पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपकी कोई धार्मिक या फिर विदेश की यात्रा भी होने की संभावनाएं हैं। भगवान सूर्य की पूजा करने से आपका यह सप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होगा।

पढ़े धनु राशि वार्षिक राशिफल 2022

मकर राशि

यह सप्ताह आपका काफी रोमांचक और उत्साह पूर्ण रहने वाला है। शनि की स्थिति अपनी राशि में बृहस्पति के साथ होने से काफी सकारात्मक स्थिति बनी हुई है। थोड़ा स्वास्थ्य को लेकर के चिंता है और सामाजिक रुप से भी थोड़ा जो आपका एक रुतबा है, उसमें कमी दिखाई दे रही है परंतु भविष्य में यह सब चीजें काफी बेहतर भी होंगी। बृहस्पति के साथ शनि  होने के कारण कहीं न कहीं जो आपके पुराने दोस्त हैं जिनके साथ आपके काफी लंबे समय  संबंध रहे हैं उनमें भी कड़वाहट दिखाई दे रही है। राहु और चंद्रमा की स्थिति वृषभ राशि में होने के कारण मानसिक भ्रम और इसके साथ ही परिवार में कलह और प्रेमी के साथ भी संबंधों में कुछ समस्याएं दिखाई दे रही हैं। भाग्य का सपोर्ट आपको इन सब चीजों से काफी हद तक बचाएगा। आप काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे जिससे कि आप की काफी प्रशंसा होगी। लाभ आने में थोड़ा सा समय लग सकता है। आपको बुध ग्रह की पूजा व भगवान गणेश की पूजा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े मकर राशि वार्षिक राशिफल 2022

astrology-app

कुंभ राशि

यह सप्ताह  कुछ शांति पूर्वक और स्वास्थ्य में कुछ ढीला ढाला पर रह सकता है। परिवार में भी खासकर के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा मनमुटाव भी दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र मैं अपने कार्य से आप असंतुष्ट नजर आ रहे हैं और आपका मन विचलित हो सकता है आपको थोड़ा अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आर्थिक रूप से आपका समय मध्यम रहेगा। सामाजिक रुप से भी समय मध्यम रहेगा, कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं जिसमें भाग्य का आपको काफी अच्छा सपोर्ट रहेगा। भविष्य की योजनाओं के ऊपर भी आप का चिंतन होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। किसी बड़े अधिकारी वर्ग या फिर किसी बड़े व्यक्ति से मिलने की संभावनाएं भी नजर आ रही है। लक्ष्मी नारायण का पूजन करने से आपका सप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होगा।

पढ़े कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2022 

मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी लाभदायक और खास करके कार्य क्षेत्र में आपको काफी बेहतर लाभ प्राप्त हो सकते हैं। यदि पिछले काफी समय से आप कोई नया कार्य करने का विचार कर रहे हैं तो अब सही समय है कि आप उस कार्य को एक रचनात्मक रूप प्रदान करें । आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए काफी अच्छा है और व्यापार से आपको अच्छा लाभ आने की संभावना है। आपका इस समय समाज में स्थिति काफी बेहतर होगी तथा सामाजिक रुप से आपको काफी मान सम्मान प्राप्त होने की संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा सा आपको समय देने की आवश्यकता है, हो सकता है कि समय ना देने के कारण दांपत्य जीवन में जो परेशानियों का आपको सामना करना पड़ जाए। लाभ का घर आपका इस समय काफी अच्छा है। निश्चित रूप से आपको काफी बेहतर लाभ प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य में आपको खासकर के पेट से संबंधित कुछ रोग होने की भी स्थिति दिखाई दे रही है तो आपको साफ सफाई का ध्यान देना है। हनुमान जी की पूजा करने से निश्चित रूप से आपको काफी लाभ होगा और आपका सप्ताह काफी अच्छे तरीके से व्यतीत होगा।

पढ़े मीन राशि वार्षिक राशिफल 2022 

 


Recently Added Articles
लोकसभा चुनाव 2024 ज्योतिषी भविष्यवाणी
लोकसभा चुनाव 2024 ज्योतिषी भविष्यवाणी

भारत में 2024 में लोकतंत्र का महा पर्व, 18वीं लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। आप सभी पाठकों को यह जानकर खुशी होगी कि हमने 2019 में पिछली 17वीं लोकसभा ...

स्कंदमाता
स्कंदमाता

नवरात्रि के पाँचवें दिन माँ दुर्गा की पूजा का प्रारंभ होता है। इस दिन माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है। वह बिना संतान की मांग करने वाली नारियों के लिए...

Mata Katyayani
Mata Katyayani

नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। इनके चार भुजाएं होती हैं। ऊपर वाले दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में वर मुद्...

माँ ब्रह्मचारिणी
माँ ब्रह्मचारिणी

माँ ब्रह्मचारिणी, नवरात्रि के दूसरे दिन पूजित की जाती है। यह माँ दुर्गा का दूसरा रूप है। माँ ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों के दुःखों और परेशानियों को हटाकर...