>

Saptahik Rashifal - साप्ताहिक राशिफल (04 अक्टूबर - 10 अक्टूबर) 2021

मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि में ग्रहों का निरीक्षण किया जाए तो चंद्रमा सिंह राशी में बहुत मजबूत होकर के विराजमान है। बृहस्पति और शनि की स्थिति कर्म स्थान में है जो कि काफी बेहतर है। कुल मिलाकर के कुंडली के पांच भाव में सभी ग्रहों की उपस्थिति बन रही है जो कि केदार नाम का एक शुभ योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार से मेष राशि के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा होने जा रहा है। कार्य क्षेत्र में और आपके फैसले भी काफी अच्छे होंगे और स्थिर बुद्धि से लिए गए फैसले आपको भविष्य बहुत लाभदायक रहेंगे। परिवार और धन के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा परंतु आपको बहुत सी सहायता आपके दोस्तों से और जो संबंध आपने अच्छे व्यहवार से बनाए हैं उनसे भी आपको लाभ प्राप्त होँगे। आपको लग्जरी पर जरूरत से ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए उससे आपको कुछ फाइनेंसियल समस्याएं आ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। शत्रु आपके ऊपर कुछ कठोर हो सकते हैं लेकिन आप उनको निश्चित रूप से अपना एक अच्छा जवाब भी देंगे। अपने बड़ों और बुजुर्गों का सम्मान करें निश्चित रूप से यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतर रहेगा।

पढ़े मेष राशि वार्षिक राशिफल 2022

jyotish-pramarsh

वृषभ राशि

इस सप्ताह वृषभ में स्थित उच्च राहु भ्रमित तो आपको करेंगे। इस सप्ताह परंतु साथ में ही आपको कुछ नए अवसर भी प्रदान करेंगे। आप का मनोबल उच्चतर रहेगा चौथे घर में चंद्रमा की स्थिति बहुत मजबूत है। घर परिवार पर आपका बहुत ही अच्छा कंट्रोल रहेगा और आपको बहुत मान सम्मान भी होगा। पांचवें घर में मंगल सूर्य और बुध का राज योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। उच्च शिक्षा में आपको लाभ मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। प्यार प्रेम के क्षेत्र में भी आपको दूसरी ओर से मजबूत सहयोग मिलेगा। रिलेशनशिप के क्षेत्र में आपका आगे बढ़ना आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। भाग्य का सपोर्ट आपको भरपूर मिलेगा, कुछ व्यापार में समस्याएं निश्चित रूप से आ सकती हैं। आपको भगवान शनि की पूजा करनी चाहिए और ओम प्राम प्रीम प्रौम सम शनिश्चराय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। निश्चित रूप से यह सप्ताह आपका काफी अच्छा रहेगा।

पढ़े वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2022

मिथुन राशि

राशि स्वामी बुध इस सप्ताह सुख भाव में विराजमान है जो कि एक बहुत ही अच्छा संकेत कहा जा सकता है। यह सप्ताह आपका सुख सुविधाओं और मनोरंजन के कार्यों में अत्यधिक बीतने वाला है। आपका अधिक समय पारिवारिक लोगों दोस्तों और प्रेमियों के बीच जाने वाला है। समाज में भी आपके अच्छे स्वभाव के कारण आपकी बहुत ही अच्छीस्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विदेश यात्रा होने की भी संभावनाएं दिखाई दे रही है। इसके साथ ही कुछ आर्थिक दबाव भी आपके ऊपर आता हुआ दिखाई दे रहा है। परंतु आप निश्चित रूप से उससे बाहर निकल जाएंगे भाग्य का प्रभाव मध्यम कार्य रहेगा। भविष्य के प्रति भी आपके मन में थोड़ी बहुत चिंताएं दिखाई दे रही हैं। कार्य क्षेत्र से मन इच्छा वाला रिजल्ट मिलने में थोड़ी सी कठिनाई आ सकती है। व्यापार और व्यावहारिक क्षेत्र काफी अच्छा है। भगवान शंकर की पूजा करें ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से आपका यह सप्ताह काफी अच्छा बीतने वाला है।

पढ़े मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2022

कर्क राशि

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा की स्थिति द्वितीय भाव में होने के कारण यह सप्ताह आपका आर्थिक चिंतन और पारिवारिक लोगों के बीच बीतने वाला है। काफी आनंददायक समय रहेगा, यदि आप पॉलिटिक्स के क्षेत्र से हैं तो आपके लिए यह समय अपने फ्लावर्स को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा है। समाज में आपकी पकड़ और अच्छी मजबूत होने वाली है और आपकी बातों का लोगों के ऊपर निश्चित रूप से काफी अच्छा प्रभाव भी पड़ने वाला है। आपकी बातों का आकर्षण काफी अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आपको कुछ ऐसा नहीं कहना है जिससे कि भविष्य में आपको कोई समस्या आ जाए। शुक्र केतु का वृश्चिक राशि में होने से आपको आंतरिक रूप से थोड़ी सी चिड़चिड़ापन के आप शिकार हो सकते हैं। व्यापार के लिए बहुत ही अच्छा समय है। भाग्य का सपोर्ट आपको पूरी तरीके से मिल रहा है। धन के नए-नए सोर्स आपको प्राप्त होंगे यह सप्ताह आपके काफी बेहतर रहने वाला है।

पढ़े कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2022

सिंह राशि

यह सप्ताह आपका नए संकल्प और विश्वास के साथ प्रारंभ होगा। आपका मन और बुद्धि दोनों एक ही दिशा में कार्य करेंगे जो की बहुत ही विशेष होगा। धन कुटुंब के लिए भी समय बहुत सकारात्मक है। परिवार में आपके कार्यों के ऊपर वार्तालाप होंगे और आपको कुछ नहीं जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग आपके साथ हमेशा रहेगा। इस सप्ताह आपकी मेहनत भी बहुत होने वाली है और निश्चित रूप से उसका परिणाम मीठा रहेगा। स्वास्थ्य आपका काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा होने वाली है और आपकी मेहनत का सकारात्मक लाभ आपको प्राप्त होने वाला है। भाग्य का आपको अच्छा सहयोग रहेगा। कुल मिलाकर के यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है। आपको हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करना चाहिए और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

kundli

पढ़े सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2022

कन्या राशि

बुध का मंगल और सूर्य के साथ कन्या राशी में हो ना आपके लिए  लाभदायक है। बुध दिव्स्भव ग्रह है, जिसके साथ भी संयोग में आता है उसी प्रकार का प्रभाव देना प्रारंभ करता है। मंगल और सूर्य का प्रभाव आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपके जो फैसले होंगे वह बहुत ही अच्छे होंगे सकारात्मक होंगे और आपको बहुत लाभ प्रदान करने वाले होंगे। कहीं ना कहीं आपको और आप से जुड़े हुए लोगों को काफी सकारात्मक लाभ प्राप्त होंगे। शुक्र और केतु की प्रकर्म भाव में स्थिति के कारण समाज में आपको थोड़ा बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मात्र बुद्धि के बल पर  लिए गए फैसले आपको परेशान कर सकते हैं। शनि और बृहस्पति का पांच वे  घर में होना निश्चित रूप से कुछ शिच्छ जगत से सम्बंधित परेशानियों की तरफ भी इशारा कर रहा है। खास करके आप विद्यार्थी हैं तो आपको एजुकेशन में थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का लाभ आपको निम्न स्तर रहेगा लेकिन आपकी जो मेहनत है, उसका निश्चित रूप से फल आपको प्राप्त होगा। आपको लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और ओम गं गणपतए नमः इस मंत्र का जाप करना चाहिए, निश्चित रूप से आपको बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े कन्या र राशि वार्षिक राशिफल 2022

तुला राशि

तुला राशि शुक्र वृश्चिक राशि में केतु के साथ में लाभ और हानि के तराजू में इस सप्ताह को तोल रहा है। कह सकते हैं कि यह सप्ताह आपका मिलाजुला रहेगा। बहुत से सुखद अनुभव भी आपको प्राप्त होंगे और कुछ कठिन संघर्ष भी देखने को मिलेंगे। चंद्रमा एकादश भाव में सिंह राशि में है आपका जो संघर्ष है और आपका जो देखना है वह लाभ है, परंतु जो लाभ आपको जिस प्रकार से मिलना चाहिए नहीं मिल पा रहा है और कहीं ना कहीं थोड़ा आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपको कुछ लग्जरी सामग्री की प्राप्ति भी हो सकती है। कोई अच्छी गाड़ी आप खरीद सकते हैं, लेकिन कुछ खर्चे भी आपके बढ़ रहे हैं। भाग्य का सपोर्ट आपको मध्यम रहेगा और स्वास्थ्य में भी कुछ दिक्कतें देखने में आ सकती है। खास करके आपको पाचन तंत्र की समस्या और कमर में कुछ दर्द वगैरह की शिकायत भी हो सकती है। आपको भगवान गणेश जी की पूजा करनी है और गणेश चालीसा का पाठ करना है,  निश्चित रूप से यह सप्ताह आपका बहुत अच्छा रहेगा।

पढ़े तुला राशि वार्षिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए काम के क्षेत्र में बहुत ही बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कार्य में आर्थिक रूप से पदोन्नति होने की पूरी संभावनाएं दिखाई दे रही है। काम के बोझ के कारण थोड़ा स्वास्थ्य के ऊपर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। खास करके सिर दर्द चिंता और चिड़चिड़ापन आपको परेशान कर सकता है। दांत दर्द भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपके दोस्त आपको कुछ न कुछ बड़ा और बेहतरीन लाभ प्राप्त कर ने में मददगार होंगे या फिर किसी बड़े अधिकारी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस सप्ताह व्यापार का क्षेत्र बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन भी संतोषजनक रहेगा इस सप्ताह आपका अधिकतर समय काम और भविष्य में काम को लेकर के योजनाएं इन सब में ही निकल जाने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। लेकिन इसके साथ में आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपको कुछ योगा या फिर व्यायाम अपने जीवन में जोड़ना होगा। सफ़ेद  मोती धारण करने से आपके मन को शांति मिलेगी सप्ताह आपका सामान्य रहेगा।

पढ़े वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2022

धनु राशि

यह सप्ताह आपका स्थिर और मध्यम रहने वाला है। जीवन की दौड़ भाग चलते रहने वाली परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है जिसके कारण आप थोड़ा व्यस्त हो सकते है। कुछ यात्राओं का भी योग है। आंखों का आपको विशेष ध्यान देना होगा आपको आंखों में कुछ समस्याएं होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत आपको लाभ देगी। भाग्य का आपको बहुत ही बेहतर सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। शत्रु इस समय आप से दूरी ही बना करके रखेंगे, क्योंकि जो आप का प्रभाव है उनको आपसे बहुत दूर रखने वाला है। इस समय आपकी ख्याति समाज में रहेगी आपके नाम का चर्चा रहेगा और आप इस समय का लाभ भी उठा सकते हैं। भगवान सूर्य की पूजा करें गायत्री मंत्र का जाप करें, यह सप्ताह आपका मध्यम तरीके से बीत जाएगा।

पढ़े धनु राशि वार्षिक राशिफल 2022

मकर राशि

शनि और बृहस्पति आपके राशि में ही विराजमान है। बहुत ही अच्छा समय है आपके लिए आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी और सही फैसले भी करने होंगे। लेकिन आपके भविष्य की जो मजबूत नीव यहीं से शुरू होती है। यह समय आपके जीवन में मील का पत्थर साबित होने वाला है। कई जगहों पर आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने ही लोग आपको कंफ्यूज भी कर सकते हैं परंतु आपको इन सब चीजों से बाहर निकलना है। आपको जो लाभ पिछले बहुत समय से अच्छा हो रहा था उसमें भी थोड़ा सा अब कुछ ब्रेक आने की संभावना ही दिख रही है। परंतु आपके मन में घबराहट नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह कुछ ही दिन के लिए होगा। आपका भाग्य आपको पूरा सपोर्ट कर रहा है। विल पावर में थोड़ी कमजोरी आ सकती है। चंद्रमा आठवें घर में कुछ आपको मानसिक रूप से कमजोर कर सकता है। पर इसके लिए आपको भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए और हो सके तो कोई रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। उसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन को काफी बेहतरीन प्रदान करेगा, यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

पढ़े मकर राशि वार्षिक राशिफल 2022

astrology-app

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके लिए कुछ विरोधाभास और व्यापारिक रूप से चिंताओं को लाने वाला हो सकता है। कहीं ना कहीं मानसिक रूप से और आर्थिक रूप से कुछ परेशानी आपको सप्ताह भर चिंता देती रहेगी। यदि आप इससे बचने के लिए अपने परिवार में या दांपत्य जीवन में कुछ शांति की तलाश करेंगे तो वहां भी आपको कुछ समस्याओं से पाला पड़ सकता है। सबसे बेहतर तो यही रहेगा कि आप किसी से बिना मतलब के ना उलझे और किसी भी बात को बहुत ज्यादा आगे ना बढ़ाएं। जितना हो सके कम बोले कार्य क्षेत्र में भी आपको कोई बहुत खास लाभ इस समय मिलता व नहीं दिखाई दे रहा है। आपका स्वयं के ऊपर जो विश्वास है वह निश्चित रूप से आपके लिए भविष्य के लिए काफी बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको भगवान शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। साथ में गणेश जी के मंदिर में जाकर के गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए। इन उपायों से यह सप्ताह आपका सामान्य रहेगा।

पढ़े कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2022 

मीन राशि

यह सप्ताह आपका बहुत ही मनोरंजक उत्साह और आत्म चिंतन में बीतने वाला है। आपको कई प्रकार के लाभ होने की संभावनाएं इस सप्ताह दिखाई दे रही हैं। आप अपनी शिक्षा के माध्यम से भी बहुत प्रकार के लाभ प्राप्त करोगे। इसके साथ ही व्यापार एवं जॉब से भी आपको कई प्रकार के लाभ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपका मन थोड़ा असंतुष्ट सा जरूर रहेगा लेकिन फिर भी आप अपने आप को एकाग्र करने में ज्यादा समय लगाएंगे। इस समय आप जो भी बात कहेंगे उस बात को सभी लोग ध्यान पूर्वक सुनेंगे भी और उस पर अमल भी करेंगे। भाग्य कभी सपोर्ट आपको मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। भाई बहनों के बीच में थोड़ा बहुत मनमुटाव हो सकता है, लेकिन अंतिम में आपका ही सिक्का जमेगा शत्रु कुछ समय के लिए आप के ऊपर हावी हो सकते हैं। आपको मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए। दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए या फिर दुर्गा बीसा कवच की स्थापना अपने घर पर करनी चाहिए। निश्चित रूप से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा यह सप्ताह बहुत ही अच्छा जाएगा।

पढ़े मीन राशि वार्षिक राशिफल 2022 


Recently Added Articles
माँ सिद्धिदात्री - नवरात्रि का नौवां  दिन
माँ सिद्धिदात्री - नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की नौवीं रूप सिद्धिदात्री की पूजा से उनके भक्तों को महान सिद्धियाँ ...

Mata Katyayani
Mata Katyayani

नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। इनके चार भुजाएं होती हैं। ऊपर वाले दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में वर मुद्...

लोकसभा चुनाव 2024 ज्योतिषी भविष्यवाणी
लोकसभा चुनाव 2024 ज्योतिषी भविष्यवाणी

भारत में 2024 में लोकतंत्र का महा पर्व, 18वीं लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। आप सभी पाठकों को यह जानकर खुशी होगी कि हमने 2019 में पिछली 17वीं लोकसभा ...

माँ ब्रह्मचारिणी
माँ ब्रह्मचारिणी

माँ ब्रह्मचारिणी, नवरात्रि के दूसरे दिन पूजित की जाती है। यह माँ दुर्गा का दूसरा रूप है। माँ ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों के दुःखों और परेशानियों को हटाकर...