>
horoscope-icon

तुला राशिफल 2022


तुला राशिफल 2022 (Tula Rashifal 2022) - वर्ष 2022 की शुरुआत तुला राशि से बारहवें घर में हो रही है। लग्नेश के तीसरे घर में होने के कारण इस वर्ष आपको कार्य के अधिक अवसर मिलेंगे। आपको अपने करियर के ग्रोथ के लिए उन सभी अवसरों का पूरा फायदा उठाना है। दूसरे घर में स्थित चंद्र-मंगल-केतु के कारण आप वर्ष के शुरुआत में परिवारिक संपत्ति से जुड़े कुछ मामलों में उलझे रह सकते हैं और इस वजह से आपके दूसरे ईयरली प्लांस भी प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ती तबीयत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 2022 Tula Rashifal के अनुसार, चतुर्थ घर में शनि, बुध की स्थिति वर्ष भर बेहतर रहेगी। शनि के स्वग्रही होने से तथा भाग्येश बुध की कृपा से इस वर्ष आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और भाग्य का साथ भी बना रहेगा। अगर आप किसी कार्य को लंबे समय से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो उसके लिए इस वर्ष प्रयास जरूर करें क्योंकि इस वर्ष सितारे आपके साथ हैं। पांचवें घर में स्थित गुरु आपको शिक्षा, संतान और प्यार से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देगा और सही समय पर सही निर्णय लेने में आपकी सहायता भी करेगा। तुला वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आठवां घर में राहु आप को स्वस्थ बनाए रखेगा। साथ ही अगर आप विदेश में रहते हैं या घर से दूर रहते हैं तो आपका साथ भी देगा। तुला राशि 2022 भविष्यवाणी में आप इस वर्ष बड़े अधिकारी भी बन सकते हैं और इस वजह से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। धन से जुड़े मामलों में इस वर्ष आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। गलत निर्णय लेने से आपको धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए हर एक निर्णय काफी सोच समझ कर ले। फिजूल खर्चे से बचें क्योंकि यह ना सिर्फ आपकी सेविंग को कम कर देगा बल्कि आपके बजट को भी बिगाड़ देगा। कुल मिलाकर कहें तो यह वर्ष कुछ मामलों में आपके लिए अच्छा तो कुछ मामलों में सामान्य ही रहेगा।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

तुला प्रेम संबंध राशिफल 2022

तुला प्रेम राशिफल 2022 (Libra Love Relationship Horoscope 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके प्रेम जीवन में मिलाजुला अनुभव लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत में ही आपके लिए प्रेम प्राप्त करने का प्रबल योग हैं। बुध और शनि की कृपा और अपनी वाणी से इस वर्ष आप अपने साथी का दिल जीतने में सफल होंगे। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में है उन्हें वर्ष के शुरुआत में अपने प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए क्योंकि आपको निराशा हाथ लग सकती है। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी से कोई भी बात ना छुपाने की सलाह दी जाती है क्योंकि जब यह बात सामने आएगी तो आपके पार्टनर का भरोसा टूट जाएगा और इसका प्रतिकूल प्रभाव आपके प्रेम संबंध पर पड़ेगा।

तुला करियर (नौकरी) राशिफल 2022

तुला करियर राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के जातकों का नौकरी का स्वामी कुंडली में नीच राजयोग बना रहा है परंतु केतु के कारण योग थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इसका मतलब यह है कि कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर कोई और पानी फेरने को आतुर होगा इसलिए आपको इसका ध्यान रखना होगा खासकर वर्ष शुरुआत से 17 अप्रैल तक ज्यादा ध्यान देना होगा। Libra Career Horoscope 2022 के अनुसार, जो लोग डेयरी, लिकर, सिनेमा, विदेशी आवागमन, समुद्री पदार्थ और खेल-कूद के क्षेत्र में नौकरी करते हैं, वे अगर सतर्क रहें तो इस वर्ष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष काफी उत्तम है। नई जॉब, प्रमोशन और विदेश में जॉब करने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है।

kundali-2022

तुला शिक्षा राशिफल 2022

आने वाला वर्ष तुला राशि के जातकों के शिक्षा के लिए काफी अच्छा प्रतीत हो रहा है क्योंकि इस वर्ष शिक्षा का स्वामी शनि चतुर्थ भाव में है। यह वर्ष खासकर मैथ, धार्मिक शिक्षा और इतिहास के विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा है। बृहस्पति का पांचवे घर में होना आपको बड़ी परीक्षाओं में सफलता देगा। सितारे इस वर्ष आपके साथ हैं इसलिए आप कोई भी बड़ा परीक्षा देना चाहते हैं तो मई-जून से ही उसकी तैयारी में जुट जाइए, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Libra Health Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष आपका स्वास्थ्य का स्वामी शुक्र आपकी राशि से तीसरे घर यानी धनु राशि में सूर्य के साथ विचरण कर रहा है। वर्ष की शुरुआत में शुक्र, सूर्य के साथ मित्र राशि में होगा जिसकी वजह से यह पूरा वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा। वर्ष की शुरुआत से 28 अप्रैल तक शुक्र की स्थिति आपके लिए लाभदायक होगी किंतु जो लोग पिछले कुछ समय से वात-पित्त, कफ और शुक्र से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं उनके लिए 28 अप्रैल से लेकर 23 मई तक का समय थोड़ा कष्टदायक हो सकता है। Tula Rashifal 2022 के अनुसार, अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति भी आपकी राशि से छठे घर में रहेगा। ग्रहों की स्थिति को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस वर्ष आपको अपने खान-पान और फिटनेस का ध्यान रखना होगा नहीं तो आपको बेवजह पेट संबंधित बीमारियां जैसे गैस, अपाचन आदि से जूझना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है तभी आप अपनी जिंदगी को ढंग से जी पाएंगे।

तुला पारिवारिक राशिफल 2022

Tula Rashifal 2022 में ग्रहों की स्थिति के अनुसार, यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए मिलाजुला रहने वाला है। वर्ष के शुरुआत से 17 अप्रैल तक आपको कुछ पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। आपको अपने परिवार के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार के कुछ लोग आपसे नाखुश रहेंगे और इन सब का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप थोड़ा स्ट्रेस्ड फील कर सकते हैं,इसलिए आपको मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि समय अनुकूल नहीं है इसलिए आपको परिवार से जुड़ा हर निर्णय काफी सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि स्थिति 17 अप्रैल के बाद से सुधरने लगेगी। परिवार में एकता और खुशी भी दिखेगी।

तुला धन राशिफल 2022

तुला धन राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 में आपका धन परिवार का स्वामी मंगल आपकी राशि से दूसरे घर में स्वग्रही होकर चंद्रमा और केतु के साथ विचरण कर रहा है। वर्ष के शुरुआत में खासकर जनवरी से लेकर 17 अप्रैल तक केतु आपके लिए धन संबंधित परेशानियां उत्पन्न करेगा जिसकी वजह से आप मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। हालांकि 17 अप्रैल के बाद केतु के बदलने और आप अपनी सूझबूझ और सही समय पर सही निर्णय लेने के कारण स्थिति को 360 डिग्री परिवर्तित कर देंगे। आपके कार्य की भी काफी प्रशंसा होगी। साथ ही आपको अचानक कोई धन लाभ होगा या आपका रुका हुआ पैसा आपको मिल जाएगा और यह आपकी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत बना देगा और आपके धन की कमी की परेशानी खत्म हो जाएगी। यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला होगा इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि वर्ष के शुरुआत में आप सावधान रहें और सोच समझकर ही कोई निर्णय लें तभी आप आर्थिक तंगी से बच सकते हैं।

kundali-2022

तुला घर - वाहन राशिफल 2022

इस वर्ष तुला राशि के जातकों का मकान वाहन का स्वामी शनि स्वग्रही है और बुध ग्रह के साथ युति कर रहा है। स्वग्रही शनि आपके लिए इस वर्ष वाहन सुख का प्रबल योग बना रहा है। साथ ही इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने का प्रबल योग है। अगर हो सके तो इस वर्ष जमीन का लेनदेन ना करें। इस वर्ष मकान और नया बना बनाया घर खरीदने का भी योग है। शनि का लाभ आपको वर्ष की शुरुआत में ही मिल जाएगा। इस वर्ष आप जो लंबे समय से अच्छे प्रयास कर रहे थे उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष मकान-वाहन से संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा।

तुला संतान राशिफल 2022

वर्ष 2022 में तुला राशि के जातकों के लिए संतान का भाव काफी अच्छा है। जो जातक लंबे समय से संतान संबंधित खुशियों का इंतजार कर रहे हैं, उनका यह इंतजार इस वर्ष खत्म होगा क्योंकि उनके लिए यह वर्ष काफी उत्तम है। आपकी संतान की सफलता की वजह से समाज में आपके प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। इस वर्ष देव गुरु बृहस्पति की कृपा तुला राशि के जातकों पर होगी, काफी लोगों के लिए इस वर्ष संतान से संबंधित सुख प्राप्ति का योग है। इस वर्ष आपको अपनी संतान के विनम्र व्यवहार से भी काफी खुशी होगी।

तुला दांपत्य जीवन राशिफल 2022

इस वर्ष आपका दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल आपकी राशि से दूसरे घर में चंद्र-केतु के साथ विचरण कर रहा है। इस वर्ष काफी संभावनाएं हैं कि आपका ध्यान आपकी घर-गृहस्ती से इधर-उधर भटकेगा, जिसकी वजह से आपके पर्सनल लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है और आपका आपके पार्टनर से वाद-विवाद भी हो सकता है। इस वर्ष आपको अपने दांपत्य जीवन से जुड़े कई फैसले काफी सोच समझकर लेने होंगे। किसी अन्य व्यक्ति या परिवार के सदस्य का आप दोनों के बीच हस्तक्षेप करना आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होगा, इससे आप दोनों के बीच आपसी विश्वास की कमी आ सकती है। इस वर्ष आप अपने जीवन साथी के कठोर वचन से दुखी हो सकते है और आपको इससे निराशा होगी। 5 मार्च से लेकर 9 अप्रैल तक का समय काफी चैलेंजिंग होगा, इसलिए आपको इस दौरान अपनी क्रोध और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही अपने पार्टनर के साथ प्रेम से पेश आने का प्रयास करें।

क्या वर्ष 2022 मे तुला राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

तुला बिज़नेस राशिफल 2022

तुला व्यापार राशिफल 2022 (Libra Business Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष तुला राशि के जातकों को व्यापार में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष उन लोगों को काफी सावधानी से व्यापार में धन निवेश करने और अपने प्रोडक्ट क्वालिटी का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है जो खासकर भूमि, मेडिकल, बिजली का सामान, होटल, शेयर मार्केट और डिफेंस इक्विपमेंट के व्यापार से जुड़े हैं क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। यह स्थिति विशेषकर वर्ष शुरुआत से लेकर वर्ष के मध्य तक बनी रहेगी। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी लेकिन उसके बाद भी आपको प्रोडक्ट क्वालिटी पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है तभी आप रिस्क से बाहर आएंगे। संक्षेप में कहें तो इस वर्ष आपको व्यापार से जुड़े मामलों में काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला राशि के ज्योतिष उपाय 2022

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्य और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

- इस वर्ष श्री सूक्त का पाठ या तो खुद करें या किसी विप्र से करवाएं।

- शयन कक्ष तथा वस्त्रों में इत्र का प्रयोग करें।

- "ॐ श्री महालक्ष्मी नमः" का मंत्र जाप करें, ऐसा करना काफी शुभ होगा।

Read Tula Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च