>
horoscope-icon

कुंभ राशिफल 2022


कुंभ राशिफल 2022 (Kumbh Rashifal 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष कुंभ राशि (Aquarius) के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष का उदय आपकी राशि से आठवें घर में तथा वृश्चिक एवं जेष्ठा नक्षत्र में हो रहा है। यह संयोग आपके लिए उन्नति के साथ साथ, नई-नई चुनौतियां भी लाएगा। इस वर्ष आप अपनी बुद्धि और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की मदद से सभी प्रकार की चुनौतियों को पार कर लेंगे। राशि में गुरु आपको नायक पद दे सकता है और आप को राजनीति के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसलिए आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। चौथे घर का राहु आपको धन मकान का सुख तो देगा ही परंतु वह आपको साथ में चुनौतिया भी देगा। भाग्येश शुक्र के लाभ घर में होने के कारण भाग्य आपका समय समय पर साथ देगा। चंद्र-मंगल-केतु के दशम भाव में होने के कारण आप कार्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और आप में लोगों को परखने की क्षमता भी बढ़ेगी । आपको बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि जिन पर आप आंख मूंदकर विश्वास करते हैं वे आपको धोखा दे सकते हैं। कुंभ वार्षिक राशिफल 2022 (Kumbh Varshik Rashifal 2022) के अनुसार, लाभ घर में शुक्र, सूर्य के होने से आप को वर्ष भर धन तथा अन्य लाभ होता रहेगा। आपको अपने व्यवसाय में प्रचुर मात्रा में धन का लाभ होगा और निवेश करने का मौका भी मिलेगा। बारहवें शनि और बुध के कारण आपके कुछ अन्य आवश्यक खर्च होंगे। इसलिए आपको वर्ष भर निवेश करते समय बजट का ध्यान रखना चाहिए। यह वर्ष शिक्षा, सन्तान और प्रेम से जुड़े मामलों में उन्नतिकारक होगा। Kumbh Rashifal 2022) के अनुसार, इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

कुंभ प्रेम संबंध राशिफल 2022

कुंभ प्रेम संबंध राशिफल 2022 (Aquarius Love Relationship Horoscope 2022) के अनुसार, वर्ष 2022 की शुरुआत में आपका प्रेम संबंध का कारक ग्रह बुध, शनि के साथ आपकी राशि से बारहवें घर में विचरण कर रहा है। इसका मतलब यह है कि यह वर्ष आपके प्रेम संबंध के लिए काफी अच्छा साबित होगा। इस वर्ष आपको लंबे समय के बाद अपने साथी का मन जीतने का मौका मिलेगा, इसलिए आपको इस मौके को बिल्कुल भी नहीं गवाना चाहिए। इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन को अच्छी तरह से जियेंगे। अगर जाति, धर्म या परिवार आपके प्रेम के मार्ग में बाधा बन रहा हो तो इस वर्ष यह अवश्य दूर होगा। अगर आपका अपने पार्टनर से बातचीत बंद हो तो आप किसी मित्र की सहायता से अपने पार्टनर की नाराजगी दूर कर सकते हैं। आपका अपने रिश्ते को बचाने के लिए इतना प्रयास करना, आपके साथी को प्रसन्न भी कर सकता है।

कुंभ करियर (नौकरी) राशिफल 2022

वर्ष 2022 के शुरुआत में आपका जॉब का स्वामी- मंगल आपके जॉब हाउस में चंद्रमा, केतु के साथ युति कर रहा है। चंद्र मंगल राजयोग बहुत ही शुभ होता है और इसका सीधा मतलब यह है कि इस वर्ष आप अपने करियर में खूब तरक्की करेंगे। Kumbh Career Rashifal 2022 के अनुसार, जो जातक गवर्नमेंट सर्विस, मेडिकल, डिफेन्स, फार्मा, अकाउंटिंग न्यायिक प्रणाली से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा है। कभी-कभी अति सफलता केतु के प्रभाव के कारण हमसे गलती भी करवा बैठती है तो इसका मतलब यह है कि आपको सफलता मिलने के बाद भी अपनी जमीन से जुड़े रहना है और घमंड नहीं करना है अन्यथा सब कुछ बर्बाद भी हो सकता हैं। इस वर्ष गवर्नमेंट और प्राइवेट, दोनों ही क्षेत्रों में कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छे अवसर होंगे। अगर आप ट्रांसफर चाहते हैं तो उसके लिए प्रयास कर सकते हैं क्योंकि स्थान परिवर्तन का योग 10 मार्च से 5 सितंबर तक अच्छा है। खेल, सिनेमा, गायन, डिजाइनिंग और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े जातकों के लिए समय सामान्य ही रहेगा। इस वर्ष आपको अपने समय को अच्छे से मैनेज करना होगा क्योंकि आपका समय ही आपको उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा। कुल मिलाकर यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के करियर के लिए उत्तम है।

kundali-2022

कुंभ शिक्षा राशिफल 2022

Kumbh Rashifal 2022 के अनुसार, इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों का शिक्षा का स्वामी बुध उच्च शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आपको अपने मनचाहे क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर अवश्य मिलेगा। जो जातक विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी अच्छे अवसर मिलेंगे। एकाउंटिंग, बैंकिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, होटल मैनेजमेंट, फार्मा आदि के छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको अपनी पढ़ाई पूरी लगन से करनी है। इसका फल आपको स्वतः ही मिल जाएगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके शिक्षा के लिए काफी उत्तम रहेगा।

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2022

Kumbh Rashifal 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 का उदय आपकी राशि से आठवें घर में हो रहा है। आपका राशि स्वामी-शनि, आपकी राशि से बारहवें घर में विराजमान है। वर्ष की शुरुआत से लेकर अप्रैल तक देव गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में रहेंगे। इस दौरान आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं खासकर वजन बढना या लिवर, किडनी, पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती है। इससे जातकों को कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी परंतु जिन लोगों की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा है, उनको ध्यान रखना होगा क्योंकि उनकी लापरवाही के कारण उनकी तबीयत और बिगड़ सकती है। दोबारा से गुरु का परिवर्तन होने के बाद 29 अप्रैल से लेकर लगभग 11 जुलाई तक शनि, मंगल स्वास्थ्य भाव में होंगे। इस बीच आपको छोटी-मोटी सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना है और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी लापरवाही नहीं करनी हैं। जुलाई के बाद से लेकर वर्ष अंत तक आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस वर्ष आपको अपने खान-पान और फिटनेस का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2022

कुंभ परिवार राशिफल 2022 के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। परिवार में आपसी संबंध मजबूत होंगे और परिवार के सदस्य एक दूसरे के ज्यादा करीब आएंगे। आपको अपने परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि कभी-कभार परिवार में छोटे- मोटे विवाद हो सकते हैं लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी इसलिए आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुल मिलाकर वर्ष 2022 परिवार और परिवार से जुड़े मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है।

कुंभ धन राशिफल 2022

वर्ष 2022 की शुरुआत में आपका धन-परिवार का स्वामी बृहस्पति आपकी राशि मे विचरण करेगा जिसके कारण आपको धन संबंधित पूर्ण सुख मिलेगा। 12 अप्रैल 2022 को गुरु, सूर्य के साथ आपके धन परिवार के घर में प्रवेश करेगा और वर्ष भर वही बना रहेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको अपना रुका हुआ धन मिलेगा। आपकी कमाई भी बढ़ेगी और यह सिलसिला वर्ष भर चलता रहेगा। गुरु का स्थान हानि-दोष में होने के कारण आप इस वर्ष कोई बड़ा निवेश करेंगे और इस वजह से आपकी सेविंग कम हो सकती है। शनि के बारहवें घर में होने के कारण हो सकता है कि आपको व्यापार और शेयर मार्केट में निवेश करना पड़े तथा शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश में भी पैसा खर्च करना पड़े।क्योंकि इस वर्ष आपकी निवेश करने की संभावनाएं ज्यादा है इसलिए आपको सोच समझकर ही निवेश करना चाहिए। कुल मिलाकर आपको धन का अच्छा लाभ होगा और आप इसका सुख भी भोगेंगे। धन निवेश करते वक्त अपनी बुद्धि का पूर्ण उपयोग करें और बाकी बातों में भी सावधानी बरतें।

free-astrology-app

कुंभ घर - वाहन राशिफल 2022

कुंभ मकान-वाहन राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपका मकान-वाहन का स्वामी आपकी राशि से एकादश भाव में हैं, साथ ही सूर्य के साथ शुक्र भी विचरण कर रहा है। चतुर्थ भाव का स्वामी का लाभ घर और मित्र राशि में होने के कारण, आप मकान-वाहन आदि में शर्तिया निवेश कर सकते हैं और आप यह निवेश भूमि, मकान, व्यापार आदि में करेंगे। Kumbh Rashifal 2022 के अनुसार, 4 मार्च 2022 को शुक्र का परिवर्तन होगा तो मार्च 2022 से अक्टूबर 2022 के बीच आपको भूमि, मकान एवं वाहन से संबंधित सुख मिलेगा। इस वर्ष प्रवेश के समय केंद्र में चंद्र-मंगल राजयोग होगा जो आपको पूर्ण सुख देगा। संक्षेप में कहें तो वर्ष 2022 मकान- वाहन से जुड़े मामलों के लिए काफी अच्छा है।

कुंभ संतान राशिफल 2022

वर्ष 2022 आपके संतान से जुड़े मामलों के लिए काफी अच्छा प्रतीत हो रहा है। निसंतान दंपत्ति को मार्च से लेकर अगस्त के बीच खुशखबरी मिल सकती है। उनका परिवार इस वर्ष पूरा होने की पूर्ण संभावना है। जिन जातकों को अपनी संतान से बड़ी अपेक्षाएं हैं, उनके संतान उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और उन्हें अपने संतान का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चाहे संतान के साथ समय बिताने की बात हो या उनकी शिक्षा या कार्य से संबंधित कोई बात हो, आपको हर मामले में अपने संतान से प्रसन्नता होगी। संतान पक्ष का स्वामी मजबूत होने के कारण, इस वर्ष आपकी संतान से जुड़ी हर चिंता दूर होगी।

कुंभ दांपत्य जीवन राशिफल 2022

कुंभ दाम्पत्य जीवन 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों का दांपत्य जीवन का स्वामी- सूर्य, शुक्र के साथ लाभ घर में युति कर रहा है। शुक्र, सूर्य की युति, पति पत्नी को जुड़े रखेगी। इस वर्ष जातकों का अपने जीवन साथी के लिए प्रेम, सद्भाव और उनके प्रति ईमानदारी उनके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। सूर्य, शुक्र के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होने के कारण जिन जातकों के रिश्ते में दूरी आ गई थी, वे अब अपने साथी के करीब आएंगे। यह वर्ष उन जातकों को करीब लाएगा। आपको कार्य के सिलसिले में कुछ समय के लिए अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है परंतु यह दूरियां भी आप लोगों को और नजदीक ही लाएंगी। कुल मिलाकर वर्ष 2022 आपके दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

क्या वर्ष 2022 मे कुंभ राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

कुंभ बिज़नेस राशिफल 2022

कुंभ राशिफल 2022 के अनुसार, आपका व्यापार भाव का स्वामी सूर्य, वर्ष लग्न से चतुर्थ भाव और आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में विराजमान है। चौथा घर सेटिस्फेक्शन और ग्यारहवां भाव लाभ का होता है। इस वर्ष आप अपने व्यापार में उन्नति देख बहुत खुश होंगे और आपको अच्छी मात्रा में धन का लाभ भी होगा। जो जातक सोना, चांदी, तांबा, धातु का सामान, रेस्टोरेंट, कंप्यूटर, टीवी आदि के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह वर्ष स्वर्णिम है। बिजनेस में निवेश करने अथवा नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए भी यह वर्ष उत्तम है। इसलिए अगर आप लंबे समय से कोई बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए यह वर्ष एक सुनहरा मौका है, किंतु निवेश करने से पहले आपको अच्छे से जांच पड़ताल करनी है और कुछ सावधानियां भी बरतनी है, जिसका लाभ आपको भविष्य में होगा।

कुंभ राशि के ज्योतिष उपाय

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्यों और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

• नीला नीलम रत्न धारण करें।

• सूर्य को जल अर्पण करें।

• गणेश चालीसा का पाठ करें, इससे आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

Read Kumbh Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च