>
horoscope-icon

धनु राशिफल 2022


धनु राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal 2022) - आने वाला वर्ष 2022 कुल मिलाकर धनु राशि (Sagittarius) के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत आपकी राशि से दसवें घर में हो रही है। वर्ष लग्न का स्वामी बुध, शनि के साथ आपकी राशि से दूसरे स्थान में विराजमान है। धन भाव में होने के कारण यह वर्ष आपको प्रचुर मात्रा में धन देगा। सूर्य-शुक्र के लग्न में होने के कारण इस वर्ष आप स्वस्थ भी रहेंगे। आपका राशि स्वामी गुरु अप्रैल तक पराक्रम भाव में रहेगा और आपके पराक्रम में चार चांद लगाएगा। 2022 Dhanu Rashifal के अनुसार, अप्रैल के बाद से लेकर वर्ष अंत तक गुरु आपके चौथे घर में रहेगा, इसकी वजह से आपकी सुख-सुविधा में काफी वृद्धि होगी। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं परंतु पिता के सहयोग से आपकी माता की तबीयत में सुधार होगा। वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, छठें घर में विराजित राहु आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा, वह आपको शत्रु से बचाएगा, आपकी पराक्रम क्षमता को बढ़ाएगा और बिजनेस आदि में निवेश करने में भी आपको सपोर्ट करेगा। इसलिए आपको इस समय का, अपने पर्सनल ग्रोथ के लिए पूरा फायदा उठाने की सलाह दी जाती है। बारहवें घर में स्थित मंगल, केतु, चंद्र के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं जैसे सर और आंखों से संबंधित रोग और आपको अपने हेल्थ पर खर्चा भी करना पड़ सकता है। Sagittarius Horoscope 2022 in hindi से जाने कैसा रहेगा वर्ष 2022 आपके स्वास्थ्य, धन, परिवार, बिज़नेस, करियर और जॉब, दाम्पत्य जीवन और मकान व वाहन के लिए।

लाइव ज्योतिष सलाह के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय ज्योतिषियों से परामर्श करें। पाये 5 मिनट का फ्री कंसल्टेशन

धनु प्रेम संबंध राशिफल 2022

Dhanu Prem Rashifal 2022 के अनुसार, वर्ष के शुरुआत में आपका प्रेम संबंध का स्वामी मंगल, आपकी राशि से बारहवें घर में चंद्र-मंगल-केतु के साथ विचरण कर रहा है। इसका मतलब यह है कि आने वाला साल आपके प्रेम संबंध के लिए बहुत अच्छा नहीं है। आपको अपने प्रेम जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। कुछ लोगों को तो काफी संघर्ष के बाद सफलता मिल जाएगी लेकिन ज्यादातर लोगों को निराशा हाथ लग सकती है, लेकिन आपको फिर भी हिम्मत ना हारने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपको अप्रैल से लेकर मई के अंत तक सफलता मिल सकती है। पूरे साल में यह समय आपके प्रेम संबंध के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। इसलिए आपको इस समय का पूरा फायदा उठाना चाहिए अपने प्रेम संबंध को सुधारने के लिए। जो लोग पहले से प्रेम संबंध में है, उन्हें अपने संबंध को लेकर सीरियस होने की सलाह दी जाती है क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपके रिश्ते में दरार ला सकती है और आपके पार्टनर आप से नाराज हो सकते हैं।

धनु करियर (नौकरी) राशिफल 2022

Dhanu Career Rashifal 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 में धनु राशि के जातकों का नौकरी का स्वामी ग्रह- बुध, शनि के साथ विचरण कर रहा है। इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में नई-नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। जो लोग अपने नौकरी को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं उनका यह डर इस वर्ष खत्म होगा क्योंकि इस वर्ष उनके जॉब में थोड़ी स्टेबिलिटी आएगी। इस वर्ष आप कैरियर स्विच करने का रिस्क भी ले सकते हैं। जो जातक बेरोजगार हैं उनकी नौकरी की तलाश फरवरी-मार्च तक खत्म होगी, बस उन्हें प्रयास करते रहना होगा। जो जातक विदेश में जॉब करना चाहते हैं उन्हें 10 मार्च से लेकर 12 अक्टूबर तक अप्लाई करने की सलाह दी जाती है, यह समय शुभ है और आपको सफलता जरूर मिलेगी। खेल, सिनेमा, गायन आदि क्षेत्र में जातकों की सामान्य उन्नति होगी। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा।

kundali-2022

धनु शिक्षा राशिफल 2022

धनु शिक्षा राशिफल 2022 (Sagittarius Education Horoscope 2022) के अनुसार, धनु राशि के जातकों के शिक्षा केे लिए वर्ष 2022 काफी अनुकूल है। यह वर्ष मेडिकल, फार्मा, वकालत, जुडिशरी, एकाउंटिंग और कृषि क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए काफी उत्तम हैं। वर्ष 2022 उन छात्रों के लिए भी बहुत शुभ है जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की कामना रखते हैं। 2022 Dhanu Rashifal के अनुसार, योग और अंतरिक्ष विज्ञान के छात्र अपने क्षेत्र में सफल होंगे। इस वर्ष आपको बहुत मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी जाती है क्योंकि सितारे आपके साथ हैं और आप पढ़ाई से जुड़ी कोई भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Saggitarius Health Horoscope 2022) के अनुसार, वर्ष 2022 की शुरुआत में धनु राशि का स्वामी बृहस्पति, आपकी राशि से तृतीय भाव में विराजमान है। सूर्य और शुक्र भी वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि में विराजमान है। इस वर्ष आप आरोग्य रहने वाले हैं। शुक्र आपके लंबे समय से हुए हेल्थ प्रॉब्लमस को पूरी तरह से खत्म कर देगा। साथ ही सूर्य भी हृदय से जुड़ी परेशानियों को दूर करेगा। जो लोग त्वचा संबंधित रोग से पीड़ित है, उनका स्वास्थ्य इस साल बेहतर होगा। बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, वे ज्वर पीड़ा आदि के शिकार हो सकते हैं। यह खतरा वर्ष शुरुआत से 18 फरवरी, उसके बाद फिर 22 मई से 11 जुलाई तक रहेगा। उसके बाद वर्ष भर का समय आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। सर और आंखों से जुड़ी समस्याएं आपको वर्ष की शुरुआत में परेशान कर सकती है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने की सलाह दी जाती है।

धनु पारिवारिक राशिफल 2022

धनु राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope 2022) के अनुसार, आने वाला वर्ष आपके परिवार के लिए मिलाजुला रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में आपकी माता का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। साथ ही वर्ष की शुरुआत में आप अपनी पारिवारिक भूमिका को निभाने में भी असफल रह सकते हैं और यह स्थिति जनवरी से लेकर 18 अप्रैल तक बनी रहेगी। उसके बाद शनि और गुरु की स्थिति में परिवर्तन आएगा और जुलाई में शनि दोबारा मकर राशि में होगा। इसकी वजह से आपको धन लाभ होगा जिसके परिणाम स्वरूप परिवार में आपकी भूमिका मजबूत होगी। पारिवारिक कलह-क्लेश में कमी आएगी और माता का स्वास्थ्य भी सुधरने लगेगा। इसके बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी और परिवार में खुशियाँ भी दस्तक देगी।

धनु धन राशिफल 2022

धनु धन राशिफल 2022(Saggitarius Finance Horoscope 2022) के अनुसार, इस वर्ष धनु राशि के जातकों का धन और कुटुम्ब का स्वामी स्वग्रही होकर बुध के साथ विचरण कर रहा है। आपको अपने माता के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही वर्ष के शुरुआती 4 महीने तक आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी टाइट रहेगी। इस दौरान आपको कोई भी वित्तीय निर्णय काफी सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जुलाई के शुरुआत से वर्ष अंत तक शनि, मकर राशि में बना रहेगा जिसकी वजह से आपकी धन संबंधित परेशानियां काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

free-astrology-app

धनु घर - वाहन राशिफल 2022

वर्ष 2022 की शुरुआत में आपका मकान-वाहन का स्वामी, आपका देव गुरु- बृहस्पति आपकी राशि से तीसरे घर में पराक्रम भाव में विराजमान है। वर्ष के शुरुआत में ही आपको पैतृक संपत्ति अथवा मकान-वाहन का सुख प्राप्त होगा। आप अपने अभी तक के अथक प्रयास के कारण, इस वर्ष अपने सपनों के घर-वाहन को खरीदने में सक्षम होंगे। अप्रैल में गुरु का परिवर्तन मीन राशि में होने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं इसलिए अगर आप वर्ष के मध्य या अंत में कोई मकान-वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे वर्ष के शुरुआत में ही खरीदने की कोशिश करें। वर्ष का शुरुआती समय मकान-वाहन से जुड़े मामलों के लिए अच्छा है इसलिए बेहतर यही होगा कि आप मकान-वाहन से जुड़े सारे काम वर्ष के शुरुआत में ही निपटा लें क्योंकि बाद में इन कार्यों में बाधाएं आ सकती है।

धनु संतान राशिफल 2022

वर्ष 2022 में धनु राशि के जातक अपने संतान से काफी संतुष्ट रहेंगे। आप पूरे साल अपने संतान से खुश रहेंगे। आपके संतान आपको समय-समय पर खुश करेंगे। आपको आपके संतान की स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, विवाह, उनके संतान आदि से जुड़ी सभी मनोकामनाएं इस वर्ष पूरी होंगी। इस वर्ष आपके संतान आपकी उम्मीदों पर भली-भांति खरे उतरेंगे। जो दंपत्ति लंबे समय से संतान प्राप्ति के लिए इंतजार कर रहे हैं, उनका यह इंतजार इस वर्ष खत्म हो सकता है। आपका परिवार इस वर्ष पूर्ण हो सकता है क्योंकि इस वर्ष आपको संतान सुख का प्रबल योग है। जो लोग संतान से दूर रहने की वजह से संतान सुख से वंचित थे, इस वर्ष उनके संतान उनके साथ समय बिताएंगे।

धनु दांपत्य जीवन राशिफल 2022

वर्ष की शुरुआत में आपका दांपत्य जीवन का स्वामी ग्रह बुध, शनि ग्रह के साथ युति बनाए हुए हैं। शनि की कृपा से वर्ष भर आप दोनों के बीच प्रेम, सद्भाव और एक दूसरे के लिए आदर-भाव बना रहेगा। आपको कुछ समय के लिए कार्य के सिलसिले में अपने जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है। उस वक़्त आप थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं और आपको अपने साथी की याद भी आएगी परंतु यह स्थिति कुछ समय के लिए ही होगी। जिन दंपत्ति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है, इस वर्ष उनके आपसी विवाद समाप्त होंगे। अगर आपके अपने प्रयास से विवाद नहीं खत्म हो रहा हो तो आप घर परिवार के किसी सदस्य की मदद ले सकते हैं, आप दोनों के बीच सुलह जरूर होगी। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा।

क्या वर्ष 2022 मे धनु राशि वालो को मिलेगा उनका सच्चा प्यार? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

धनु बिज़नेस राशिफल 2022

इस वर्ष आपका व्यापार का स्वामी बुध आपको कारोबार में वृद्धि देगा। आप अन्य स्थानों में भी अपना कारोबार फैला सकते हैं। यह वर्ष व्यापार में बड़े निवेश करने के लिए अच्छा है। अप्रैल के बाद आपके कारोबार के लिए गोल्डन पीरियड शुरू होगा। इस दौरान आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं खासकर ऑनलाइन फैसिलिटी, आलमंड, कपड़ा, प्लास्टिक का सामान, शिक्षा, शिक्षण सामग्री, प्रेस, प्रशासन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, शूज आदि का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आप किसी पार्टनर को भी साथ में जोड़ सकते हैं। इससे आपका कार्यभार भी घटेगा और निवेश में भी मदद मिलेगी।

धनु राशि केज्योतिष उपाय

वर्ष 2022 में शुभ कार्यों में वृद्धि तथा अशुभ कार्य और बाधाओं को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

• इस वर्ष आदित्य सूर्य स्तोत्र का पाठ करें।

• गुरु मंत्र का जाप करें, यह आपके लिए सहायक सिद्ध होगा।

• पुखराज धारण करें।

Read Dhanu Rashifal 2022 in English

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
21 मार्च – 20 अप्रैल
21 अप्रैल – 21 मई
22 मई – 21 जून
22 जून – 22 जुलाई
23 जुलाई – 23 अगस्त
24 अगस्त – 22 सितंबर
23 सितंबर – 23 अक्टूबर
24 अक्टूबर – 22 नवंबर
23 नवंबर – 21 दिसंबर
22 दिसंबर –20 जनवरी
21 जनवरी – 18 फरवरी
19 फरवरी – 20 मार्च