>

Saptahik Rashifal - साप्ताहिक राशिफल 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021

मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी सृजनात्मक और इसके साथ ही रोमांचक भी दिखाई दे रहा है। मंगल की स्थिति तुला राशि में मित्र घर में सूर्य के साथ में है। भले ही मंगल अस्त चल रहे हैं जिसके कारण आपको आलस्य और अनावश्यक तनाव जरूर हो सकता है।  लेकिन फिर भी एक अलग सा आनंद जीवन में रहने वाला है। आपको आत्मसंतुष्टि अनुभव होगी यह सप्ताह आपके लिए सफलता के भी कुछ नए आयामों को खुलता हुआ नजर आ रहा है। पारिवारिक और धन से संबंधित क्षेत्रों में मनमुटाव और मन में कुछ भारीपन भी हो सकता है। लेकिन जब हम एक बड़े लेवल की बात करते हैं तो भविष्य कुछ फायदे में ही रहने वाला है। अपने भविष्य को लेकर के आपके जो चिंता है। निश्चित रूप से आप को काफी लाभ देने वाली रहेगी कार्य क्षेत्र में आपको काफी मेहनत भी करनी पड़ेगी लेकिन इसका जो परिणाम है। वह काफी बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान भी प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा आपको सावधान रहना चाहिए। यदि आप सांस से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित है। तो आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा कीजिए ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः इस मंत्र का जाप करने से आपका यह सप्ताह काफी बेहतर रहने वाला है।

पढ़े मेष राशि वार्षिक राशिफल 2022

jyotish-pramarsh

वृषभ राशि

इस सप्ताह की शुरुआत कुछ कन्फ्यूजन और चिंताओं से युक्त होती हुई दिखाई दे रही है। खास करके समाज में अपनी पोजीशन और उसके बने रहने का खतरा आपको परेशान कर सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं भी आपको कुछ परेशान कर सकती हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको यह सप्ताह कुछ विशेष लाभ होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। शत्रुओं से भी थोड़ा सा दूरी रखने की आवश्यकता है और बिना वजह किसी से उलझना लाभदायक नहीं रहने वाला होगा। व्यापार में तथा दांपत्य जीवन में भी कई प्रकार की समस्याएं उठ खड़ी हो सकती हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार अवश्य करें और कोशिश करें कि कोई बड़ा फैसला ना ही लें तो बेहतर रहेगा। भाग्य का सपोर्ट आपको पूरी तरीके से मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही आपको अपने से बड़े लोगों से सलाह मशवरा जरूर लेना चाहिए, उस से आपको लाभ प्राप्त होगा कार्यक्षेत्र में आपको कुछ छोटी मोटी सफलताएं निश्चित रूप से प्राप्त हो सकती हैं उससे आपका मन कुछ सकारात्मक होगा। इस सप्ताह आपका कार्य थोड़ा मध्यम रहेगा। अपने इष्ट देवता का स्मरण करने से और गायत्री मंत्र का जाप करने से आपको लाभ प्राप्ति रहेगी।

पढ़े वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2022

मिथुन राशि

आपका यह सप्ताह काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। बुध कन्या राशि में होने के कारण आप अपने व्यवहार के मुताबिक नए-नए विचार आपके मन में आएंगे। साथ ही आपकी जो रचनात्मकता है वह आपके विचारों में भी दिखाई देगी। आपको सामाजिक रूप से और पारिवारिक रूप से खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होती हुई भी दिखाई दे रही है। आपका मन हर्ष उल्लास के साथ उमंगो से भरा पूरा रहेगा। इस समय आप अपने परिवार के साथ में काफी सुखद अनुभव भी करेंगे। यदि आप सरकारी नौकरी में है या फिर किसी विशेष होने पर हैं तो आपको पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अति उत्तम दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा ध्यान रखने की जरूरत भी महसूस हो रही है। कुछ बिना बात के खर्चे हो सकते हैं इसलिए अपने अर्थहीन खर्चों पर लगाम रखना बहुत जरूरी है नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए किसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। त्योहारों के मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देना होगा। भाग्य का सपोर्ट आपको मध्यम रूप से मिलता रहेगा। यह सप्ताह काफी अच्छा इतने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। भगवान गणेश जी का पूजन करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ओम महालक्ष्मी नमः इस मंत्र का जाप करने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा और यह सप्ताह काफी बेहतर रहने वाला है।

पढ़े मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2022

कर्क राशि

यह सप्ताह आपका भविष्य की चिंताओं को लेकर के व्यस्तता से भरा हुआ रह सकता है। इसके साथ ही आप कुछ बड़े कदम भी भविष्य के लिए उठा सकते हैं जो कि आने वाले समय में काफी अच्छे रहने वाले हैं। उनके परिणाम शानदार होंगे। आप इस समय अपने पैर जमाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और उसके परिणाम भी दिखाई देंगे। इस समय आपके दोस्त आपके भाई आपके लिए काफी बड़े सहयोगी के रुप में उभर सकते हैं और आपको काफी लाभ दे सकते हैं। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। उसका आपके स्वास्थ्य के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है। आपको अपने जीवन में कुछ समय अपने लिए निकालना चाहिए जिसमें कि आप योग व्यायाम इत्यादि का भी सहारा ले सके ताकि आपके मानसिक समस्याओं का कुछ निदान हो सके। व्यापारिक संबंध काफी अच्छे समय रहने वाले हैं हो सकता है। व्यापार में फिलहाल कोई खास लाभ न प्राप्त हो रहा हो लेकिन भविष्य के लिए निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि आपको काफी बेहतरीन मिलने वाली है। इसके साथ ही आप इस समय छोटी-मोटी समस्याओं को ना देख कर के भविष्य में होने वाले बड़े वाले लाभ पर आपका दृष्टि रहने वाला है। आपको अपने विचार उत्तम रखनी चाहिए। भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए और मृत्युंजय महामंत्र का जाप करने से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही सफेद कलर की चीजें दान करने से भी आप को लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2022

सिंह राशि

आपका यह सप्ताह कुछ मानसिक अवसाद और आलस्य से भरा हुआ हो सकता है। कोई भी कार्य करने से पहले आप उसके बारे में बहुत बार विचार कर सकते हो। जिससे कि उस काम में काफी सारी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। पिछले काफी समय से आप कोई भी कार्य कर रहे हैं। उसके परिणाम आप के अनुरूप नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। घर परिवार से भी आपको जिस प्रकार का सहयोग मिलना चाहिए वह सहयोग अभी मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यदि आपको ही महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो आपको इस सप्ताह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रुक जाना चाहिए और भविष्य में कोई कदम उठाना होगा कार्य क्षेत्र के परिणाम भी बहुत बेहतर नहीं दिखाई दे रहे हैं। हां इतना जरूर है कि भाग्य आपको मध्यम रूप से निश्चित रूप से सहयोग कर रहा है। आपको कोई पुराना धन प्राप्त हो सकता है या फिर अचानक धन प्राप्त हो सकता है। यदि कोई पारिवारिक समस्या बहुत लम्बे समय से चल रही हे तो इस सप्ताह आपको उसका कोई सही समधान निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे की आपको लाभ प्राप्त होगा किसी भी कार्य को करने से पहले आपको अपने गुरुजनों की सलाह निश्चित रूप से ले लेनी चाहिए और बिना किसी कारण के किसी से उलझना इस समय बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको इस सप्ताह एक या दो बार सुंदरकांड का पाठ जरूर करना चाहिए और भगवान हनुमान जी की पूजा करने से आपको काफी प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे।

kundli

पढ़े सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2022

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार से आपका यह सप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है। इस समय आपका अपने मन वाणी पर बहुत ही अच्छा कंट्रोल रहेगा। लोग आपकी बातों की बहुत प्रशंसा करेंगे आपके कामों की भी बहुत प्रशंसा करेंगे। परिवार में आपको बहुत अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। इस समय आपके आर्थिक उन्नति होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। समाज में भी आपको कुछ नहीं जिम्मेदारियां मिलते भी दिखाई दे रही हैं। निश्चित रूप से सामाजिक रुप से आपको कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी व्यवहार मधुरता के कारण लोगों के हृदय में अपनी जगह निश्चित रूप से बना लोगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय काफी अच्छा चल रहा है और आपको लाभ प्राप्त होगा। भाग्य आपको मध्यम और उच्चतर सहयोग देता हुआ नजर आ रहा है। इस समय आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण फैसले होने वाले हैं जिसका असर आपके संपूर्ण जीवन पर एक सकारात्मक रूप से पड़ेगा। आपको अपनी शत्रुओ से थोड़ा सा सावधानी बरतनी चाहिए और अपने कोई जरूरी कागजात भी कुछ संभाल कर रखने चाहिए। हर किसी पर भरोसा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भगवान शंकर की पूजा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। साथ ही हीरा रतन धारण करने से भी आपको काफी अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं रहेंगी।

पढ़े कन्या र राशि वार्षिक राशिफल 2022

तुला राशि

यह सप्ताह आपका पारिवारिक व्यस्तता और आर्थिक चिंता में रहने की संभावना दिखाई दे रही है। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा और साथ में आप अपने भीतर एक नई उर्जा का अनुभव भी महसूस करेंगे लेकिन आपकी काफी ताकत पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं में निकलती हुई दिखाई दे रही है। इस समय आप अपने घर की बेहतरी के लिए प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में आप नई गाड़ी नया मकान या फिर आपके जीवन में कुछ नए सामान और संसाधन जुड़ने के योग की संभावनाएं प्रबल है। इस समय काफी अधिक संभावना है कि आप कोई नया घर या नहीं गाड़ी परचेज करें। खर्चे भी बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही यह सप्ताह आपका थोड़ा बहुत स्वास्थ्य से संबंधित चिंताओं में भी रहेगा। इस प्रकार के संभावनाएं हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य का सपोर्ट इस समय मिलने की संभावनाएं बहुत कम है। अधिकतर यह सप्ताह आपका मेहनत और चिंताओं में व्यतीत होने की संभावना है। आपको मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए ओम महालक्ष्मी नमः इस मंत्र का जाप करने से आपका यह सप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होगा।

पढ़े तुला राशि वार्षिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशि

आपका यह सप्ताह शुरुआत में कुछ रोमांचक होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं लेकिन उसके आगे कुछ चिंताएं और स्वास्थ्य से संबंधित कुछ गंभीर परेशानियां भी आपको परेशान कर सकती हैं। खास करके दांतो से संबंधित बीमारियां और सिर दर्द आपको दिक्कत दे सकता है। पारिवारिक संबंध इस समय आपके सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन भी आपका सामान्य रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है कि आप राजनीतिक रूप से कोई नया पद ग्रहण करें या फिर कोई राजनीतिक एक्टिविटी के कारण आपके जीवन में कुछ व्यस्तता आए। राजनीति क्षेत्र से आपको कुछ धन लाभ होने की भी संभावना ही दिखाई दे रही है। इसके साथ में आपके करियर में बहुत से अलग-अलग लाभ भी प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई देंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार से यह सप्ताह आपका कुछ विशेष प्रकार के अचानक से होने वाले खर्चों के कारण भी आपको परेशान कर सकता है। अत्यधिक क्रोध से आपके स्वास्थ्य और आपके व्यक्तित्व के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य का सपोर्ट आपको पूर्ण का रहने वाला है। आपको भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। ओम नमः शिवाय मंत्र के जाप करने से यह सप्ताह आपका काफी अच्छा व्यतीत होगा।

पढ़े वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2022

धनु राशि

यह सप्ताह आपके लिए खासकर के आर्थिक तौर पर खर्चीला साबित हो सकता है। या फिर बिना बात के धन का दुरुपयोग होने की संभावनाएं हैं। यदि आप कोई बड़े परचेस किया शॉपिंग के विषय में सोच रहे हैं तो अपना धन सोच समझ कर के खर्च करे। प्रेम संबंधों में भी यह सप्ताह आपके लिए कुछ चिंताओं से भरा हो सकता है। आपके सामने वाला आपके ऊपर अविश्वास की भावना रख सकता है। या फिर कहीं परीक्षा की भी बात हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने मन से कोई भी बड़ा फैसला नहीं करना है और यदि आप किसी को कुछ कहना चाहते हैं तो विचार पूर्वक ही किसी को कहीं अन्यथा आपकी कड़वी बात से उनके हृदय पर बड़ी चोट हो सकती है। परिवार की तरफ से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा कुछ शत्रु भी आपको परेशान कर सकते हैं परंतु आपको जीत नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत परेशानियां मिलने वाली है और कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। पदोन्नति की संभावनाएं बहुत अधिक मात्रा में दिख रही है। कुछ यात्राओं की भी संभावनाएं इस सप्ताह दिखाई दे रही है। खास करके विदेश यात्राओं की जिन यात्राओं की आप पिछले काफी समय से तैयारियां कर रहे थे आपको गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा करने से यह सत्ता आपका काफी बेहतर जा सकता है।

पढ़े धनु राशि वार्षिक राशिफल 2022

मकर राशि

यह सप्ताह आपका बहुत ही सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा भी रहेगा धन का क्षेत्र काफी अच्छा है। आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होती भी दिखाई दे रही है। इस सप्ताह आप काफी मेहनत भी करने वाले हैं और उसका लाभ भी आपको निश्चित रूप से भविष्य में आएगा। आपको भावनाओं में नहीं बहना चाहिए अन्यथा आपको कुछ समस्याएं भी आ सकती है। भाग्य का आपको 100% सपोर्ट इस सप्ताह मिलने वाला है। निश्चित रूप से यह सप्ताह आपका काफी बेहतर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने किसी खास व्यक्ति के साथ में विचार-विमर्श जरूर कर लीजिए अन्यथा आपको बाद में पछतावा हो सकता है। किसी भी लालच में आपको इसमें नहीं आना चाहिए लालच आपको परेशान कर सकता है। इस समय आप कोई भी कार्य करेंगे। निश्चित रूप से उसके परिणाम भविष्य में काफी बेहतर होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं और आय के कुछ नए स्रोत भी बनने के चांस दिखाई दे रहे हैं। आपके जीवन में कोई नए लोग भी इस समय आ सकते हैं जिससे कि आपका एक मानसिक संतुष्टि भी आपको मिलेगी और आपका यह सपना काफी सकारात्मक प्रभाव छोड़ते हुए बीतेगा। आपको भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े मकर राशि वार्षिक राशिफल 2022

astrology-app

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला साबित हो सकता है। कुछ बेहतर यात्राएं हो सकती है। या फिर आप कुछ बड़े फैसले भविष्य के लिए ले सकते हैं जिनमें की अर्थ का कुछ उपयोग अधिक मात्रा में हो सकता है। इसका आपको ध्यान देना है। पारिवारिक रूप से आप थोड़ा परेशान रहेंगे प्रेम के क्षेत्र में भी आपको थोड़ा सा विशेष ध्यान देने की जरूरत है तथा अपने प्रेमी को कुछ समय भी देने की आवश्यकता है। इससे आप के संबंध में ताजगी बनी रहेगी भाग्य का सपोर्ट आपको इस समय बहुत ही अच्छा दिखाई दे रहा है। व्यापारी क्षेत्र में आपका काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा तथा आपको मान सम्मान की भी प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में खास करके त्वचा से संबंधित रोग और एलर्जी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना बहुत जरूरी है। कुछ व्यर्थ की यात्राएं हो सकती है। जिसकी वजह से कि आपको मानसिक तनाव होने की संभावना ही दिख रही है। कहीं बाहर निकलने से पहले विचार करना आवश्यक रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर व्यर्थ का क्रोध ना करें इससे आपकी पर्सनैलिटी के ऊपर एक नकारात्मक प्रभाव जा सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए मां लक्ष्मी का पूजन कीजिए। ओम महालक्ष्मी नमः इस मंत्र का जाप करने से आपको निश्चित रूप से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2022 

मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतरीन दिखाई दे रहा है। बृहस्पति आपकी राशि से 11 भाव लाभ घर में हैं जो की बहुत ही अच्छा योग है। साथ में शनि के साथ उनकी युति भी चल रही है। कह सकते हैं कि आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप बहुत समय से जॉब सर्च कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको जॉब मिलने की संभावना है। यदि आप बहुत समय से बिजनेस के विषय में विचार कर रहे हैं तो आपका बिजनेस शुरू करने का यह बहुत ही अच्छा वक्त है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा है। आपको सामाजिक और आर्थिक रूप से उन्नति मिलने की सभी प्रकार की संभावना ही दिखाई दे रही है। इस समय आप के ग्रहों में कुल दीपक नाम का योग बन रहा है। जिससे कि आपका अपने परिवार में अपने कुल में मान सम्मान बढ़ने की सारी उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। इस समय आपका अपने प्रेमी और दांपत्य जीवन में भी काफी अच्छा संबंध रहेगा। जिससे कि आपका मन संतोष और संतुष्ट रहेगा आप कोई भी फैसला बहुत ही शांत दिमाग से कर पाएंगे और उसका फल भी आपको बहुत ही सकारात्मक तरीके से मिलने की संभावनाएं हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा जरूर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पेट से संबंधित समस्याएं खास करके गैस और एसिड आपको परेशान कर सकता है। आपको ऐसा भोजन करना चाहिए जो सुपाच्य हो और आपको परेशान ना करें। आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपका सप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होगा।

पढ़े मीन राशि वार्षिक राशिफल 2022 


Recently Added Articles