>

Saptahik Rashifal - साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 नवंबर 2021

मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक देखा जा रहा है। इस सप्ताह आपके कोई बड़ी बिजनेस डील होने की भी संभावना ही दिख रही है। आपके रिलेशन इस समय आपको लाभ देते हुए नजर आ रहे हैं। इस समय आपकी जो थिंकिंग है जो विचार है वह सब बहुत ही सकारात्मक नजर आ रहे हैं। आपको ध्यान देना है धन के क्षेत्र में कुछ आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके पास कुछ नकारात्मक धन का भी आगमन हो सकता है। लेकिन इस समय आपका जो विल पावर है। कॉन्फिडेंस है। वह बहुत ऊंचे लेवल पर होने की संभावना ही दिखाई दे रही हैं। यह सप्ताह आपके लिए आपके कैरियर के क्षेत्र में आपके दांपत्य के क्षेत्र में आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा देखा जा रहा है। सप्ताह के मध्य के बाद से कुछ आलस्य और कुछ परेशानियों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यदि एक बड़े लेवल पर देखें तो आपको काफी प्रकार के फायदे होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस समय आपका जो कार्यक्षेत्र है। उससे निश्चित रूप से आप कोई खास लाभ प्राप्त कर लोगे इस प्रकार के संभावनाएं आ रही हैं। आप इस समय काफी सकारात्मक रहेंगे और लोग भी आपको काफी सपोर्ट करेंगे भाग्य का आपको 100% सपोर्ट मिल रहा है। कुल मिलाकर के यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतर साबित हो रहा है। आपको अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए और ॐ बृहस्पतए नमः इस मंत्र का जाप करने से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है।

पढ़े मेष राशि वार्षिक राशिफल 2022

jyotish-pramarsh

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह जो सप्ताह रहने वाला है थोड़ा असमंजस वाला जरूर रहेगा किंतु कुछ लंबे समय से कुछ पेंडिंग पड़े हुए काम बनने शुरू होंगे मकान वाहन से संबंधित जो कुछ डील अटकी पड़ी थी जो विशेष काम कागजी कार्रवाई के कारण रुके हुए थे वह इस सप्ताह पुरे हो जायेंगे प्रेम संबंधों में भी यह सप्ताह आपके लिए बेहतर दिखाई दे रहा है। साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा दांपत्य जीवन में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रह सकता है। आपसी समझदारी से इस चीज को भी आप बैलेंस कर सकते हो थोड़ा स्वास्थ्य के मामले में जरूर अपना ध्यान रखें खासकर खान-पान का ध्यान आपको रखना होगा भाग्य का सहयोग पहले के मुकाबले इस हफ्ते ज्यादा मिलेगा कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी और इसका लाभ भी आपको मिलेगा। इस सप्ताह धन आने का योग भी बन रहा है।आपको आपके दोस्तों से या फिर आपके सहयोगी यों से कोई खास शुभ समाचार मिल सकता है। जिसके कारण आपके परिवार में एक खुशी का माहौल भी बनेगा। इसके साथ ही आपका मन इस समय अपने परिवार के साथ तथा पुराने दोस्तों के साथ बहुत ही उमंग और बहुत ही सकारात्मक तरीके से बीतने वाला है। हो सकता है कि किसी छोटी मोटी तकरार के कारण थोड़ा सा जीवन में खट्टा मीठा अनुभव भी आपको इस सप्ताह होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। भाग्य का सपोर्ट आपको करीब-करीब अच्छा मिल रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कई प्रकार के लाभ दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखें भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें शिव मंदिर में खीर का दान करने से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2022

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपका काफी बेहतर जा रहा है। आपके जीवन में खुशहाली और रोमांच रहेगा। इसके साथ ही आप अपने परिवार के साथ होने की खुशी भी आपके मन में रहेगी संभावना है। आप किसी बड़ी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने का सुखद अनुभव भी आपको होना जा रहा है। जिसके कारण आपको परिवार में समाज में काफी मान प्रतिष्ठा मिलने की भी उम्मीद है। आप के फैसले भी काफी अच्छे होने जा रहे हैं। सामाजिक रुप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति का भी समय देखने में आ रहा है। हो सकता है कि आप प्रॉपर्टी के ऊपर या फिर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं। जिसका कि भविष्य में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है। साथ ही आपका इस समय प्रेम प्रसंगों के क्षेत्र में भी काफी लाभ होने की संभावना देखी जा रही है। आपके मित्र के द्वारा आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आपके जीवन में एक सुखद अनुभव रहेगा। स्वास्थ्य भी इस समय आपका साथ दे रहा है। कुछ छिटपुट शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन इस समय उनके दाल बिल्कुल नहीं गलने वाली है और आपका जो सकारात्मक जो रवैया है वह निश्चित रूप से आप को काफी लाभ देने वाला रहेगा। आपको भगवान शनि की पूजा करनी चाहिए साथ में ओम प्राम प्रीम प्रौम सम शनिश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें और सरसों के तेल का दान करने से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2022

कर्क राशि

आपके लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है। आपका अधिकतर ध्यान परिवार आर्थिक उन्नति इसके साथ ही धार्मिक भी रहने वाला है। आप काफी अच्छा अनुभव करेंगे एक अद्भुत ऊर्जा आप अपने अंदर महसूस करेंगे आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे निश्चित रूप से उसको पूरा करके ही छोड़ेंगे और इसका काफी सकारात्मक प्रभाव में रहेगा। लाभ के क्षेत्र में राहु का प्रभाव काफी अच्छा है। इसलिए बहुत से लाभ आपको प्राप्त होने की पूर्ण संभावना दिखाई दे रही है। इसके साथ ही तीसरे घर में बुध की स्थिति काफी मजबूत है। आप किसी बड़े सामाजिक व पारिवारिक झगड़े में बीच बचावो की भूमिका में जा सकते हैं। जो की एक सकारात्मक पहल होगी जिससे कि आपको काफी प्रसिद्धि और ख्याति प्राप्त होगी। परंतु आपको किसी भी कार्य में अपना आपा नहीं खोना है। अपने बुद्धि के ऊपर अपनी पूरी पकड़ बना करके रखनी है। ताकि कोई भी ऐसा बात या फिर कोई ऐसा कार्य आपके द्वारा ना हो जाए जिससे कि आपको भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़े। आपके कार्यक्षेत्र में और इसके साथ में आपके व्यापार में भाग्य का संपूर्ण प्रभाव रहेगा और आपको लाभ प्राप्त होगा इसके साथ ही आपको नया कार्य भी प्रारंभ कर सकते हैं। जिससे कि आपको अच्छा लाभ होगा। आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए और पीले चावलों का दान करना चाहिए। आपका यह सप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होगा।

पढ़े कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2022

सिंह राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी ऊर्जा और संघर्ष से भरा हुआ रहेगा इस प्रकार ग्रहों का प्रभाव दिखाई दे रहा है। चंद्रमा की स्थिति काफी मजबूत है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य की स्थिति तुला राशि में होने के कारण किसी भी कार्य को करने से पहले आप उस पर कई बार विचार करेंगे, जिसके कारण से कार्य को होने में थोड़ा सा विलंब जरूर हो सकता है। लेकिन यह भी कह सकते हैं मंगल की स्थिति सूर्य के साथ में कार्य विलंब से जरूर होगा लेकिन होगा काफी अच्छे प्रकार से और इससे आपको एक आत्मा आनंद की अनुभूति निश्चित रूप से होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का आपके साथ ही आपके जो भी कार्य में सहयोगी होंगे। वह बहुत बड़ाई करेंगे और उसका मान सम्मान भी आपको देंगे। परिवार में थोड़ा सा समय कम मिलने के कारण आपका थोड़ा बहुत मनमुटाव भी हो सकता है। जिसका कि आपको मन में काफी रोष उत्पन्न होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। आपकी ग्रहों की स्थिति को देखकर कहा जा सकता है। इस समय आपका जो मन और ध्यान है वहां खुद को कहीं ना कहीं साबित करने में लगा हुआ है और आप निश्चित रूप से इसको करके बताएंगे क्योंकि आप जो भी कार्य अपने हाथ में लेते हैं उसको बहुत अच्छे प्रकार से करते हैं। इस चीज का अनुभव आपके सहयोगी आपके मित्र और आपके पारिवारिक लोग कई बार देख चुके हैं। इस समय आपके जो बातें होंगी आपके जो विचार होंगे वह लोगों के ऊपर बहुत ही प्रभावी तरीके से काम करेंगे सामान्य तौर पर कहे तो लोग आपके बातों को मानेंगे और उस पर अमल भी करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान देना है। यदि आप कोई भी कार्य एक जैसा कर रहे हैं। तो उसमें थोड़ा सा बदलाव कीजिए उससे आपको काफी अच्छा लाभ रहेगा। हनुमान जी की पूजा कीजिए और हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए आपका सप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होगा।

kundli

पढ़े सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2022

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी सकारात्मक रहने वाला है। आपका राशि का स्वामी बुध सप्ताह के शुरुआत में आपकी राशि में ही रहने वाला है। किंतु सप्ताह के मध्य में यह स्थान परिवर्तन करेगा और आपके धन भाव में सूर्य मंगल और बुध के साथ विचरण करेगा। आपका रुका हुआ धन मिलने के आसार ज्यादा है और कहीं से नया धन आने का योग भी बनेगा। स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं आपको रह सकती है। सूर्य मंगल और बुध का दूसरे घर में होना आपकी राशि से शिर दर्द और नेत्र से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पराक्रम में केतु आपको सप्ताह के मध्य में थोड़ा आलसी बना सकता है। आपकी राशि से चौथा शुक्र आपके सुख में वृद्धि कर रहा है। आपकी लग्जरी लाइफ में वृद्धि कर रहा है। इस सप्ताह किसी नए वाहन यह मकान का लाभ मिल सकता है। पांचवी घर का शनि और गुरु दोनों मार्गी है। संतान संबंधी चिंताएं और धीरे-धीरे दूर होंगी प्रेम संबंध चिंता है। वह धीरे-धीरे दूर होंगी पहले से काफी बेहतर परिणाम मिलेंगे आपकी राशि से सातवें घर को शनि की तीसरी दृष्टि भी देखती है जो कि परिवार में खासकर के दांपत्य जीवन मैं थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। नए घर का राहु आपको भाग्य की तरफ से पूर्ण सहयोग करेगा। अगर कोई चीज आपकी अटकी पड़ी हो तो वह आपकी पूर्ण होगी। सप्ताह के अंत में आपको धन खर्च पर थोड़ा सा कंट्रोल करना होगा। अंता आपका जो सप्ताह है। वह काफी मिलाजुला दिखाई दे रहा है।

पढ़े कन्या र राशि वार्षिक राशिफल 2022

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ दिखाई दे रहा है। लग्न में सूर्य मंगल की स्थिति आपके जीवन में अनेक प्रकार की खुशियां लाएंगे। सप्ताह के मध्य में बुध का आगमन भी आपको हर्षोल्लास ही देगा। नीच का सूर्य होने के कारण अपनी फिटनेस के प्रति आपको ध्यान रखना होगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा अग्नि से दूर रहना है। आपकी राशि से दूसरे स्थान में केतु होने से अचानक धन लाभ का योग भी बन रहा है। पैतृक संपत्ति से संबंधित शुभ समाचार भी आपको इस सप्ताह मिल सकता है। आपकी राशि से तीसरा शुक्र लंबे समय से भाई बहनों से मुलाकात करवा सकता है। जिससे आपका जीवन में खुशियां आएंगी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी और लंबे समय से थकावट बड़े कार्य करने के कारण आपको यह सप्ताह सुकून देने वाला रहेगा। आपकी राशि से चौथे घर में शनि गुरु आपकी माता से संबंधित चिंताएं दे सकता है। घर में मांगलिक कार्य के संकेत वाहन सुख की वृद्धि दिखा रहा है। आपकी राशि से पांचवा घर का स्वामी शनि चौथे घर में होने के कारण प्रेम संबंधों में थोड़ा सा संघर्ष दिखाई देगा। संतान से संबंधित चिंताएं भी आपको सदा सकती हैं। दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह काफी शुभ दिखाई दे रहा है। पति-पत्नी के संबंधों में मिठास दिखाई देगी। आठवां राव सप्ताह के अंत में यात्रा का संकेत भी दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रसन्नता मिलेगी कार्य करने का मन रहेगा। आपकी राशि से 11 चंद्रमा मन के मुताबिक चीजें देने के लिए बाध्य है। धन की वृद्धि का योग भी बन रहा है। सत्ता के पूर्वार्ध में बार-बार बुध घर के साधु सम्मान के लिए कुछ धन भी खर्च करवा सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

पढ़े तुला राशि वार्षिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। लग्न का केतु आपको खुशियां तो जरूर देगा किंतु साथ में असमंजस की स्थिति भी रखेगा और इस समय असमंजस की स्थिति से आपको निकलने में थोड़ा सा परेशानी हो सकती है। धन भाव का शुक्र आपके घर में साधु सम्मान से संबंधित खर्चे करवा सकता है। परंतु साथ ही धन लाभ का लक्ष्मी आगमन का योग भी दिख रहा है। शुक्र की सप्तम दृष्टि आठवें घर में होने से यात्राओं में भी खर्चा हो सकता है। किसी करीबी को खुश करने के लिए भी आप इस सप्ताह खर्चा करेंगे। पराक्रम क्षेत्र का शनि और गुरु आप की स्थिति को मजबूत बनाता है। सप्ताह के मध्य में जरूर थोड़ा सा आप अपने आप को आलसी महसूस करेंगे। किंतु आपके कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान में रुकावटें नहीं आएंगे शनि की तीसरी दृष्टि आपकी पंचम भाव में जाती है। संतान और प्रेम संबंध से संबंधित खुशियां आपको निश्चिंत मिलेंगी। बृहस्पति का साथ होने के कारण इन खुशियों में घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आशीर्वाद भी आपके साथ रहेगा। आपकी राशि से सातवें घर का राहु आपके दांपत्य जीवन में आपको एक रिस्पांसिबल इंसान बनाएगा। अपने जीवनसाथी को समझने का उनकी भावनाओं का आदर करने का पूर्ण योग आपको दिखाई दे रहा है। कर्म भाव का चंद्रमा आपके कर्म स्थिति को मजबूत दिखाता है। आपके कार्य की प्रशंसा और आपका कार्य का इनाम चंद्र अब आपको मन के मुताबिक देगा। लाभ का बुध आपको धन लाभ बदलाव देने के लिए प्रतिबद्ध है और कुछ स्थान परिवर्तन से संबंधित शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। नेत्र पीड़ा से आप परेशान रह सकते हैं। साथ में पिता और बड़े भाई से संबंधित कुछ फाइनेंसियल मदद आपको करनी पड़ सकती है। यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

पढ़े वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2022

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह सप्ताह काफी शुभ दिखाई दे रहा है। आपकी राशि में शुक्र का होना काफी समृद्ध है। स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं इस सप्ताह आपकी दूर होंगी और आप अपने आप को फिट और निरोगी महसूस करेंगे। आपकी राशि से द्वितीय स्थान में शनि और गुरु का सहयोग आपको थोड़ा कंजूस तो बना रहा है। साथ में जरूरतमंदो को आप जरूर अपने दिल से मदद भी करेंगे। जिससे आपको अपार खुशी मिलेगी। कार्य करने से क्षणिक विराम मिलने के कारण आप अपने समय को अपनी फिटनेस और अपने ऊपर और अपने परिवार के लिए देंगे। जीवन से जुड़ी सुख सुविधाओं से लेकर वाहन मकान आदि चीजों का भी योग बन रहा है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। संतान से संबंधित चिंताएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह अति उत्तम दिखाई दे रहा है। लंबे समय से दांपत्य जीवन से जो लोग दूर हैं। एक साथ रहना शुरू कर सकते हैं। आपकी राशि सेना में भाव का चंद्रमा भाग्य का प्रबल सहयोग दे रहा है। कार्यक्षेत्र में बुध को आपको लीडरशिप प्रदान करने की क्षमता दिखाई दे रहा है। लाभ का सूर्य मंगल इस सप्ताह धन लाभ की क्रांति आपको देता है। खर्चा जरूर होगा धन भी आप का पूर्ण रूप से आएगा। यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

पढ़े धनु राशि वार्षिक राशिफल 2022

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ दिखाई दे रहा है। शनि गुरु लग्न में या आपकी राशि में होने के कारण पेट से संबंधित परेशानियों का आपको ध्यान रखना होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। भारी वस्तु और अधिक थकावट देने वाले खेलकूद से इस सप्ताह दूर रहे धन की स्थिति आपकी इस सप्ताह काफी अच्छी दिखाई दे रही है। बुध का आगे 1 सप्ताह के मध्य में आपके कर्म भाव में होने के कारण कार्यक्षेत्र में आपको उपाधि मिल सकती है। सूर्य मंगल कर्म भाव में होने के कारण आपके कार्यपरिषद की पैनी दृष्टि होगी और उसमें आपको सफल भी बनना है और अपने आप को आप साबित भी करेंगे। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमता को दर्शाता है। आपकी राशि से पंचम राव आपके संतान से संबंधित आपके प्रेम से संबंधित आपके शिक्षा से संबंधित चीजों की चिंता है। दांपत्य जीवन का स्वामी चंद्रमा या कहें आपकी राशि से सातवें घर का स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से आठवें घर में विराजमान रहेंगे। परिवार को समय देने के कारण आपको संतुष्टि मिलेगी और अपने पार्टनर के साथ हाथ बताने से भी आपको प्रशंसा मिलेगी। भाग्यश्री आपको सप्ताह के शुरुआत से ही आपको लाभ दे रहा है। लाभ का केतु आपको इस सप्ताह अच्छे लाभ के संकेत दे रहा है। कुछ पुराने रुके हुए धन संबंधित काम भी इस सप्ताह आपके पूर्ण होंगे। बार-बार शुक्र सप्ताह के अंत में विदेश यात्रा या घर से कहीं दूर की यात्रा भी करवा सकता है। जो कि आपके लिए लाभप्रद रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है।

पढ़े मकर राशि वार्षिक राशिफल 2022

astrology-app

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती 2 दिन आपके लिए काफी बिजी रहेंगे। इसमें आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित ध्यान भी रखना है और अपने परिवार से संबंधित जरूरतें भी पूरी करनी है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए अपने समय को जरूर बातें जिससे कि आपको घर और बाहर किसी प्रकार की दुविधा नहीं होगी। आपकी राशि से दूसरे घर का स्वामी बृहस्पति बारहवें घर में विराजमान है। यह सब तो आपका खर्चीला भी है और धन को लाने वाला भी है। किंतु खर्च करते हुए विशेष ध्यान रखें क्योंकि भाव में आकर प्रेम में आकर आप ज्यादा खर्चा कर सकते हो इस चीज का विशेष ध्यान रखें। पराक्रम का स्वामी मंगल आपकी राशि से 8 नवाब घर में होने के कारण भाग्य का साथ और कर्म का साथ आपको एक साथ मिलेगा। आपकी मेहनत इस हफ्ते रंग लाती भी दिखाई देगी। साथ ही मकान वाहन से संबंधित लाभ आंशिक हो सकते हैं। पंचम घर का स्वामी बुध आपकी राशि से पांचवा घर का स्वामी बुध संतान और प्रेम संबंधित चिंताएं आपको दे सकता है। दांपत्य जीवन भैया समय उत्तम दिखाई दे रहा है। पूरा सप्ताह ही आपके लिए खुश में और मंगल में बना रहेगा। कैरियर क्षेत्र में आप फिर अपने आप को इस हफ्ते भी साबित करोगे। अपनी क्षमता का लोहा मनवा लोगे। लाभ घर का शुक्र निश्चित करके आपको धन लाभ देता हुआ दिखाई दे रहा है। यात्रा में धन होने का योग भी धन खर्च होने का योग भी बन रहा है। यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर शुभ दिखाई दे रहा है।

पढ़े कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2022 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद दिखाई दे रहा है। राशि का स्वामी लाभ घर में शनि के साथ विचरण करेंगे जो कि आपकी स्पष्ट आपके जीवन में धन कार्य से संबंधित लाभ आपको देंगे ही देंगे दूसरे घर का स्वामी आपके धन का स्वामी मंगल सूर्य के साथ आपकी राशि से आठवें घर में विचरण कर रहे हैं। यह मंगल आपको कोई बड़ा यस बड़ा पद बड़ा धन लाभ दिलवा सकता है। सूर्य के साथ विचरण करने से उस बात की और मजबूती बढ़ जाती है। पराक्रम का राहु आपकी राशि से तीसरा राहु आपके पराक्रम क्षमता को बढ़ाएगा। आपके कार्य करने की क्षमता आपकी बुद्धि बता को दर्शाएगा जिससे लोग प्रभावित भी होंगे। सुख भाव का स्वामी सप्तम घर में विराजमान होने से इस हफ्ते आपकी खुशियों का राज आपके जीवन साथी की खुशियों से जुड़ा हुआ है। अगर आप उनको खुश रख पाए तो निश्चित है। आपके जीवन में आपके परिवार में खुशियां ही खुशियां रहेंगे। प्रेम संबंध का स्वामी चंद्रमा छठे घर में होने के कारण थोड़ा निराशा मिल सकती है। संतान पक्ष से भी थोड़ा सा निराशा मिल सकती है। दांपत्य जीवन मंगल में दिखाई दे रहा है। भाग्य आपका आशीष होने के कारण प्रबल सहयोग देने वाला दिखाई दे रहा है। धार्मिक गतिविधियों पूजा-पाठ आदि में आप की स्थिति लगी रहेगी। धर्म-कर्म में इस सप्ताह बिजी रहोगे करो भाव का शुक्र आपके कार्यक्षेत्र से आपको खुशियां देगा प्रसन्नता देगा लाभेश शनि गुरु लाभ से ही रहे हैं। हां सप्ताह के अंत में आपका धन खर्च भी हो रहा है। धन खर्च करते विशेष ध्यान रखें यह सप्ताह आपके लिए शुभ दिखाई दे रहा है।

पढ़े मीन राशि वार्षिक राशिफल 2022 


Recently Added Articles
माँ दुर्गा के 32 नाम
माँ दुर्गा के 32 नाम

पुराणों और वेदों में माँ दुर्गा के 32 नामों का उल्लेख मिलता है। मार्कंडेय पुराण और दुर्गा सप्तशती में इन नामों का विशेष महत्व बताया गया है।...

माँ सिद्धिदात्री - नवरात्रि का नौवां  दिन
माँ सिद्धिदात्री - नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की नौवीं रूप सिद्धिदात्री की पूजा से उनके भक्तों को महान सिद्धियाँ ...

माँ कालरात्रि - नवरात्रि का सातवां दिन
माँ कालरात्रि - नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि देवी दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं। मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों को शक्ति...

माँ कुष्मांडा
माँ कुष्मांडा

नवरात्रि के चौथे दिन, माँ दुर्गा को माँ कुष्मांडा देवी के रूप में पूजा जाता है। माँ कुष्मांडा देवी हिंदू धर्म के अनुसार एक शेर पर सवार हैं और सूर्यलोक...