>
करवा चौथ 2025 का व्रत 10 अक्टूबर, 2025 को है जानिए करवा चौथ 2025 डेट,का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व। करवा चौथ त्यौहार को लेकर हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं बेहद उत्सुक नजर आ रही हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए वह अभी से ही शॉपिंग में लग गई हैं। इस दिन वह सबसे हटकर लगने के लिए गहनों और साड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। अगर कोई महिला शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही है, तो यह उसके लिए और भी अधिक खास बन जाता है। आइए हम आपको साल 2025 के करवा चौथ के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उसके महत्व के बारे में बताते हैं। इस दिन पूजा करने से न केवल आपके पति की आयु लंबी होगी, बल्कि आपकी और भी महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी।
सफलता, शांति और संतुलन पाने के लिए अपने जीवन की दिशा तय करें अनुभवी विद्वानों द्वारा दिए गए ज्योतिष परामर्श से।
इस बार 10 अक्टूबर, 2025 को करवा चौथ का शुभ मुहूर्त है। 10 अक्टूबर, 2025, शुक्रवार के दिन शाम 5:46 से 6:50 तक ही यह मुहूर्त रहेगा। इसका मतलब आप करीबन 1 घंटे के बीच यह पूजा कर सकते हैं। इस दिन की पूजा दो चांद के दीदार के बाद ही पूरी होती है। अर्थात आपके पति और आसमान का चांद। करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय है करीब रात 8:00 बजे से 8:40 के बीच।
कई महिलाएं पूछती हैं करवा चौथ व्रत 2025 कब है? इसका उत्तर है – 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन वह पूरे चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर पूरे दिन बिना कुछ खाए और पानी पिए रहती हैं महिलाएं। चंद्रोदय के बाद महिलाएं उगते हुए पूरे चांद को छलनी में घी का दिया रख कर देखती हैं और चंद्रमा को अर्ध्य देकर पति के हाथों पानी पीती हैं। इसके बाद ही उनका व्रत पूरा माना जाता है। यदि महिलाओं ने चांद देखने से पहले इस व्रत को तोड़ दिया, तो यह व्रत खंडित हो जाता है। यह व्रत सूर्योदय से पहले ही 4:00 बजे के बाद शुरू हो जाता है। इसमें भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
करवा चौथ जैसे व्रत के साथ-साथ शादी से पहले कुंडली मिलान करना भी वैवाहिक जीवन को सुखमय और लंबा बनाने में महत्वपूर्ण माना जाता है।
करवा चौथ 2025 के व्रत में शुभता बढ़ाने और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए रत्न धारण करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
भारत में हर साल मनाया जाने वाला करवा चौथ का त्यौहार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा राज्य में काफी प्रचलित है। हालांकि कई जगह अविवाहित महिलाएं भी अच्छे पति की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। करवा चौथ में खाया जाने वाला भोजन: करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले जो सरगी खाई जाती है। उसमें मठरी मिठाई, काजू, किसमिस, ड्राई फ्रूट्स और अन्य पदार्थ शामिल होते हैं। इसके अलावा व्रत पूरे होने के बाद महिलाएं अपने परिवार के साथ छोले पूरी, शाही पुलाव जैसे अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठा सकती हैं।
करवा चौथ पूजन विधि और पूजन सामग्री 2025
करवा चौथ पूजन विधि 2025 में महिलाएं सजधज कर करवा चौथ पूजन सामग्री इकट्ठा करती हैं। karva chauth shubh muhurat puja vidhi के अनुसार सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन सभी महिलाएं नए वस्त्र पहनकर, गहने पहनकर तैयार होती हैं। वह मेहंदी लगे हाथों से थाली सजाती हैं, जिसमें घी का दीपक, धूप, अगरबत्ती,फल, फूल होते हैं। साथ में पानी का लोटा होता है। पूजा साम्रगी एकत्रित करने के बाद भगवान गणेश जी की पूजा के बाद उनमें से एक महिला सभी को करवा चौथ की कथा सुनाती है। सभी महिलाएं पूजा सुनने के बाद एक—दूसरे से अपनी थाली बदलती हैं और भगवान से प्रार्थना करती है कि उनके पति की आयु लंबी हो। करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के बाद महिलाएं भगवान गणेश भगवान, शिव, पार्वती को फूल, फल चढ़ाकर घी के दीपक से आरती करती हैं। पूजा समाप्त होने के बाद लोटे के जल को सूर्यास्त होने से पहले सूर्य भगवान को चढाती हैं। बाद में सभी महिलाएं चांद के दीदार ये पहले परिवार वालों के लिए पकवान बनाना शुरु कर देती हैं, ताकि रात को चांद देखने के बाद वह पूरे परिवार सहित भोजन ग्रहण कर सकें।
तो इस बार करवा चौथ 2025 के व्रत को रखते समय करवा चौथ पूजन विधि, करवा चौथ शुभ मुहूर्त पूजन और पूजन सामग्री का विशेष ध्यान रखें। सही विधि से पूजा करने पर यह व्रत आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।
करवा चौथ व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि की जानकारी यहाँ उपलब्ध है। - Karwa Chauth 2025
Govardhan Puja से जुड़े अन्य विशेष लेख यहाँ पढ़ सकते हैं। - significance of govardhan puja | Govardhan Puja 2025 | गोवर्धन पूजा 2025
यहाँ पाएँ धनतेरस उत्सव की पूरी कहानी और पूजा रीति की जानकारी - Dhanteras 2025 | Dhanteras in Hindi
दीपावली के महत्व और पूजा विधि की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें। - दिवाली 2025 | Diwali 2025 |कब है दिवाली| When is Diwali
जानें भाई दूज की पूजा विधि और पावन परंपराओं के महत्व के बारे में। -Bhai Dooj 2025 | Bhaidooj in hindi
यहाँ पाएँ छठ पूजा की पूरी कहानी और उत्सव से जुड़ी जानकारी- Chhath Puja| Chhath Puja 2025
विवाह पंचमी पर भगवान राम और माता सीता के पावन विवाह से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें - Ram Vivah Panchami | Vivah Panchami 2025
Angarak Dosh से मुक्ति पाने के लिए शक्तिशाली ज्योतिषीय उपाय, प्रभाव, लक्षण और Angarak Dosh ke upay जानें।...
Ram Vivah Panchami - जानिए Vivah Panchami kab hai और इस पावन त्योहार का महत्व, जिसमें भगवान राम और माता सीता के दिव्य विवाह का उत्सव मनाया जाता है। सभ...
Ahoi Ashtami in Hindi - अहोई अष्टमी 2025 सोमवार, 13 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पूजा मुहूर्त: शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक। अहोई माता व्रत की विधि, कथा और म...