>
जिस तरह हथेली पर बनी रेखायों को देख कर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है कुछ उसी तरह आपका चेहरा भी आपके भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में बता सकता है। एक इंसान के चेहरे और उसके भाग्य के बीच गहरा संबंध होता है। अगर प्राचीन चीनी सभ्यता की माने तो आपका चेहरा आपकी आंतरिक रूह दर्शाता है। हम सिर्फ चेहरे और उसके अंग को देखकर किसी इंसान के व्यक्तित्व और उसके भाग्य के बारे में जान सकते हैं। विभिन्न प्रकार के चेहरे विभिन्न व्यक्तित्व को दर्शाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में भी एक व्यक्ति और उसके व्यक्तित्व और भाग्य के संबंध की व्याख्या की गई है। ज्योतिष विद्या में शरीर का अध्ययन कर व्यक्तित्व और भाग्य बताने कीे विधि को सामुद्रिक शास्त्र कहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र विद्या में चेहरे और अंगों को देखकर एक व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। चेहरा पढ़कर भाग्य बताना सामुद्रिक शास्त्र के अंदर ही आता है। समुद्रशास्त्र के द्वारा चेहरा देखकर किसी व्यक्ति की आर्थिक संपन्नता भी पता की जा सकती है। आपका चेहरा आपके नौकरी, करियर और बिजनेस के बारे में भी बताता है।
आज के समय में लोग इस प्रकार की जानकारी online kundali in hindi के माध्यम से भी समझने का प्रयास करते हैं।
आपका चेहरा एक खुली किताब की तरह पढ़ा जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके चेहरे का हर भाग आपके बारे में एक अलग चीज बताता है। आपके चेहरे का आकार, आपके नाक की बनावट, आपके आँखें, आपका मुख, यह सारे आपके बारे में अलग-अलग चीजें बताते हैं। यदि आप ध्यान से चेहरा देखें तो आप अपने या किसी भी व्यक्ति के भाग्य और चरित्र के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए आपके चेहरे की बनावट और आकार को देखकर आपके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं-
इस तरह के विश्लेषण में अनुभवी ज्योतिष परामर्श अत्यंत सहायक माना जाता है।
इसे अंग्रेजी में राउंड फेस कहते हैं। गोल आकार के चेहरे वाले लोग बहुत ही संवेदनशील और दूसरों की देखभाल करने वाले होतेे हैं। ये लोग दूसरों का दुख-दर्द बांटने में सबसे आगे रहते हैं और बहुत ही अच्छे व्यवहार के होते हैं। इनकी एक अच्छी बात यह है कि ये दूसरों के सुख-दुख के बारे में हमेशा सोचते रहते हैं। गोल चेहरे वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। अच्छे भाग्य की वजह से इन्हें काफी सफलता मिलती है। हालांकि, ये अपनी सफलता के लिए परिश्रम भी करतें हैं। भाग्य और परिश्रम का मिश्रण ही इन्हें असली ऊंचाइयों पर पहुचाता है। गोल चेहरे वाले लोग खासकर अच्छे पार्टनर साबित होते हैं।
अंग्रेजी में इसे स्क्वेयर फेस कहते हैं। चौकोर चेहरे वाले लोग दृढ़ नुश्चयी, बुद्धिमान और तार्किक होते हैं। इनकी तकदीर बहुत मजबूत होती है। ये लोग अगर एक बार किसी चीज के बारे में निश्चय कर ले, तो उसे पूरा करके ही मानते हैं और यह इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। इनका अस्तित्व किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता हैं।
इन गुणों का उल्लेख अक्सर astrology in Hindi में व्यक्तित्व विश्लेषण के संदर्भ में किया जाता है।
इसे अंग्रेजी में रेक्टेंगुलर फेस कहते हैं। आयताकार चेहरे वाले लोग ईमानदार, नम्र और कूटनीतिक भी होते हैं। इस प्रकार के लोग नेतृत्व करने में अव्वल होते हैं और इसी वजह से ये अच्छे पदों पर भी होते हैं। ईमानदारी और बुद्धिमानी का संतुलन इनके चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता होती है। आयताकार चेहरे वाले लोग बहुत ही प्रैक्टिकल और जमीन से जुड़े होते हैं। ऐसे लोग अपनी शक्तियां और कमजोरियां अच्छी तरह से जानते हैं और इसी वजह से ये नई ऊंचाइयों को छूने की क्षमता रखते हैं।
इसे अंग्रेजी में ट्राएंगल फेस कहते हैं। त्रिकोणीय चेहरे वाले लोग अक्सर बुद्धिमान और अकलमंद होते हैं। ऐसे लोग जन्म से ही प्रतिभाशाली होते हैं। ये लोग बहुत ही रचनात्मक एवं थोड़े गरम स्वभाव के होते हैं। अपनी बात मनवाने में इन्हें शायद ही कोई टक्कर दे सकता है। साथ हि ये अपनी अकलमंदी से किसी पर भी बड़ा प्रभाव डालने में सक्षम होते हैं। अपनी रचनात्मकता की वजह से ये बहुत ही कलात्मक होते हैं और कला के क्षेत्र में अक्सर सफलता भी प्राप्त करते हैं। अपनी रचनात्मकता की मदद से ये हर संकट से निकलने का एक अनोखा उपाय ढूंढ लेते हैं और इन्हें अपने कार्यों के बीच कोई भी रुकावट पसंद नही आता है । त्रिकोणीय चेहरे वाले लोग अक्सर शारीरिक रूप से पतले होते हैं।
इसे अंग्रेजी में ओवल फेस कहते हैं। अंडाकार चेहरे वाले लोग आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं और ये जहां भी जाते हैं, अपनी पहचान बना लेते हैं। ये मुश्किल से मुश्किल घड़ी में ठंडे दिमाग से सोचने की काबिलियत रखते हैं और इसकी मदद से ये हर स्थिति को नियंत्रित करना जानते हैं। इनके अंदर बड़ी से बड़ी उपलब्धियों को हासिल करने की आंतरिक क्षमता होती है और यही कारण है कि ये बहुत ही जोशीले और जिद्दी होते हैं। अपने काम और गोल के प्रति इनका लगाव अद्वितीय होता है।
इसे अंग्रेजी में लॉन्ग फेस कहते हैं। लंबे चेहरे वाले व्यक्ति खेल-कूद में बहुत ही आगे होते हैं। शारीरिक रूप से यह बहुत ही मजबूत होते हैं। इनमें आगे बढ़ने की और अडिग रहने की मानसिकता होती है जिसके कारण इन्हें कभी-कभार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है परंतु अंत में यही अडिगता और आगे बढ़ने की मानसिकता इन्हें सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। अगर आपका चेहरा लंबा है तो आपको व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद है और आप बड़ी से बड़ी उलझनों को जल्दी ही सुलझा देते हैं।
1. ऊपरी माथा यानी फोरहेड की रेखाएं आपके यात्रा जीवन के बारे में बताती हैं। अगर किसी व्यक्ति के फोरहेड की रेखाएं सीधी हैं और टूटी-फूटी नहीं है तो उसे अपने यात्राओं में सफलता मिलती है। ऐसे लोग अपनी यात्राओं से सीखते हैं और जीवन में आगे भी बढ़ते हैं।
2. झुका हुआ फोरहेड का आकार किसी व्यक्ति का तेज होना दर्शाता है। इस आकार के माथे वाले व्यक्ति पल भर में ही बड़ी से बड़ी निर्णय में सक्षम होते हैं। हालांकि यह अपने निर्णय लेने में अक्सर आवेगशील होते हैं।
3. समुद्रशास्त्र के अनुसार बड़े आकार के माथे वाले लोग बहुत ही बुद्धिमान और तेजस्वी होते हैं और इसके साथ ही इन्हें अनेक चीजों के बारे में भी ज्ञान होता हैं। ऐसे व्यक्ति आगे चलकर अपने जीवन में बुद्धि के बल पर बहुत कुछ हासिल करते हैं।
4. पतले आकार के माथे वाले व्यक्ति बहुत ही भावुक और हमदर्द होते हैं। ये व्यक्ति दूसरों की पीड़ा को समझते हैं और किसी के भी दुःख में उनका साथ देते हैं परंतु इन्हें शायद ही कोई समझ पाता है। इनकी भावुकता ही इनकी सबसे बड़ी मजबूती होती है।
इन संकेतों के आधार पर भाग्य को मजबूत करने के लिए कई बार रत्न धारण करने की भी सलाह दी जाती है।
1. समुद्रशास्त्र के अनुसार झुके हुए नाक वाले लोग आर्थिक रुप से हमेशा परिपूर्ण रहते हैं। ऐसे लोगों को शायद ही कभी धन-दौलत की कमी होती है। इनमें नौकरी और बिजनेस करने की प्राकृतिक प्रतिभा होती है। साथ ही नाक के छिद्र का छोटा होना को शुभ माना गया है।
2. समुद्रशास्त्र के अनुसार 'तोते' जैसी आकार के नाक वाले लोगों का काफी उज्जवल भविष्य होता है। ऐसे लोग किसी भी नौकरी में बड़े पद पाने का भाग्य रखते हैं। साथ ही ऐसे लोग बहुत ही समझदार भी होते हैं। समझदारी और भाग्य के मिलन से यह जीवन में बहुत आगे बढ़ते हैं और किसी भी चीज को करने की क्षमता रखते हैं।
3. बड़े नाक वाले व्यक्तियों के जीवन में विलासिता भरपूर मात्रा में होती है। इसका मतलब ऐसे व्यक्ति भोगी प्रवृत्ति के होते हैं। जीवन का एक बड़ा भाग ये भोग विलास में बिता देते हैं। अपनी सुख-सुविधा इन लोगों के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है और इसके बीच ये किसी को भी नहीं आने देते हैै।
4. सीधी नाक वाले व्यक्ति काफी धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि ऐसे व्यक्ति काफी सादा जीवन जीते हैं और जीवन के तामझाम से दूर रहते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति अपना जीवन ईश्वर की आराधना में बिता देते हैं। इन्हें दुनिया की मोह-माया से ज्यादा लगाव नहीं रहता और यह आपने श्रद्धा में लगे रहते हैं।
5. बहुत बड़ी या छोटी नाक का होना अशुभ माना गया है। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्तियों के पास अक्सर धन की कमी रहती है।
6. नीचे की ओर झुके नाक वाले व्यक्ति काफी अलग स्वभाव के होते हैं, वे काफी मनमौजी होते हैं। जीवन जीने का इनका अलग ही ढंग होता है। वही नाक चपटी हो तो ऐसे व्यक्ति बड़े ही मजाकिया होते हैं। अपने आसपास की चीज़ो को रोचक बनाने की इनकी प्रवृत्ति अनोखी होती है। ये जहां भी जाते हैं छा जाते हैं और अपने मजाकिया प्रवृत्ति से लोगों का मन लुभाते हैं। लोगों में घुल-मिल जाने की इनकी प्रतिभा बहुत ही शक्तिशाली होती है।
1. सुंदर और बारीक भौंहें वाले व्यक्तियों को विशेष धन लाभ होता है। इन्हें अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता है। ऐसे लोग धन के मामले में अत्यंत भाग्यशाली होते हैं।
2. जिन लोगों की दोनों भौंहें मिली होती हैं वे दूसरों के मुकाबले ज्यादा बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने बुद्धिमत्ता के बल पर बहुत सारी ऊंचाइयों को छूते हैं।
3. जिन लोगों की भौंहों के बाल रूखे, सख्त और बेजान होते हैं, उन्हें जिंदगी में धन की कमी का सामना करना पड़ता है। साथ ही बिजनेस में भी बाधाएं थोड़ी ज्यादा आती हैं।
4. समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की भौंहें चौड़ी होती हैं और आपस में नहीं मिलती हैं, ऐसे लोगों को अपने जीवन में पूर्ण ऐश्वर्य मिलता है। ऐसे व्यक्ति संपत्तिशाली और संपन्न होते हैं। धन-संपत्ति की भी इन्हें कमी नहीं होती। कुल मिलाकर कहे तो ऐसे लोग भाग्यशाली और तकदीर से मजबूत होते हैं।
कैसा रहेगा साल 2025 आपके प्रेम, वैवाहिक, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए? परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो से और पायें हर सवाल का सटीक जवाब।
यहां अन्य आर्टिकल्स पाएं: - Sawan 2025 Date इस दिन होंगे सावन व्रत 2025 तिथि और महत्व | Sawan ka Dusra Somwar | Kamika Ekadashi 2025 | Raksha Bandhan 2025 - कब है रक्षाबंधन पर्व का शुभ मुहूर्त | Aja Ekadashi 2025: कब है अजा एकादशी व्रत और शुभ मुहूर्त