>

साल 2019 का प्रारंभ वृष राशि के जातकों के लिए विशेष खुशी लाने वाला होगा। इस साल 2019 में कुछ इस तरह के संकेत मिल रहे कि आप अपने रिश्तेदारों को अच्छा समय देंगे। कई बार आप वैसे इस साल के प्रारम्भ में अपने रिश्तेदारों के कारण परेशान होते हुए भी नजर आने वाले हैं लेकिन अगर आप अपने गुस्से पर काबू रखें तो बड़ी परेशानियों से आप बचते हुए नजर आएंगे। इस साल की शुरुआत में कुछ विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि पेट, स्किन, गुर्दा जैसे रोगों से परेशान रहते हुए नजर आने वाले हैं।

 

इस साल 2019 में आपकी पत्रिका के अंदर बृहस्पति का सप्तम में जाना, इस बात को दर्शाता है कि जमीन और जायदाद से जुड़े फायदे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। इस वर्ष आप धार्मिक आयोजन में भी काफी अच्छे से शामिल होने वाले हैं। किसी विशेष धार्मिक स्थलों पर जाने की संभावना बन रही है और इससे आपके मन को शांति और उल्लास की प्राप्ति होगी।

 

वृष राशि वाले इस साल अपने आप को खुशकिस्मत समझ सकते हैं क्योकि राहु के कारण एक प्रकार का आवरण आपके चारों तरफ इस साल बनेगा जो छलावे जैसा होगा। आपके सामने वाले, खासकर दुश्मनों को लगेगा कि आप ताकतवर हो और इस वजह से आप हर क्षेत्र में अजेय रहेंगे। यह वर्ष सामाज में आपका मान सम्मान भी बढाएगा।

 

इस वर्ष 2019 में वृष राशि वाले जातकों को अपने खर्च पर काबू पाने की भी जरूरत है। कुल मिलाकर आपका यह वर्ष मिला जुला रहने वाला है। आपको इस वर्ष फायदे और नुकसान दोनों होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष नौकरी की संभावना लेकर लायेगा। सरकारी नौकरी के भी आसार बनते दिख रहे हैं। इस वर्ष 6 और 10 अंक आपके लिए शुभ रहेंगे, जबकि 5 और 2 में आपको थोड़ा संभल कर चलना पड़ेगा।

 

करियर

वृष राशि वालों के लिए यह वर्ष संघर्ष के काऱण थोड़ा मुश्किल से कटने वाला होगा। खासकर करियर के क्षेत्र में वृष राशि वाले किसी भी प्रकार का निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। किसी भी प्रकार की लॉटरी आदि के चक्कर में ना पड़ें। शनि और सूर्य की परस्पर युति यह दर्शाती है कि आप करियर के बारे में परेशान रहेंगे। बड़े लोगों के साथ व्यवहार अच्छा बनाये रखें। आपके द्वारा किए गए अच्छे व्यवहार के परिणाम स्वरूप आपकी गरिमा में निखार आएगा। इंजीनियरिंग वालो के लिए यह वर्ष अच्छा है।

 

फाइनेंस

 

वृष राशि वालों के लिए 2019 का साल आर्थिक रूप से अच्छा होगा। आप धन को अच्छे से खर्च करोगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आपको इस साल आपके परिवार या परिवारजनों की तरफ से मकान या भूमि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकता है। फाइनेंस की स्थिति अच्छी होगी। आप साल 2019 में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परामर्श में संबंधित और फाइनेंस से संबंधित व्यापार शुरू करने के लिए यह साल अच्छा है। स्टार्टअप वालों के लिए यह साल फायदेमंद साबित होगा।

 

स्वास्थ्य

 

वृष राशि वाले जातकों के लिए  साल 2019 में स्वास्थ्य को लेकर कुछ बड़ी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। एस्ट्रोस्वामीजी के ज्योतिषाचार्य की आपको सलाह है कि इस साल घर के बड़े बुजुर्गों का विशेष ध्यान आप रखें। वृष राशि वालों को इस वर्ष सचेत रहना होगा। आपको समय पर भोजन और व्यायाम करने की आवश्यकता है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, नसों से संबंधित बीमारियों से आपको इस साल सावधान रहना होगा।

 

लव लाईफ

 

इस वर्ष साल 2019 में वृष राशि वालों के लिए यह साल रोमांस के मामले में काफी अच्छा साबित होने वाला है। आपको बता दें कि यह साल नए विवाहित प्रेमी जोड़ों के लिए काफी सकारात्मक सिद्ध होने वाला है। इस वर्ष आपके मन माफिक मुरादें पूरी होंगी। परिवार में नये सदस्य का आगमन हो सकता है। संगीत और रोमांस को लेकर उत्साह बना रहेगा। कुल मिलाकर प्रेम प्रसंग में आपका यह वर्ष अच्छा रहेगा। वृष राशि वालों के लिए विशेषकर मई और अगस्त का महीना शुभ होगा। अगस्त में नया काम करने से बचें।

 

इस तरिके से वृष राशि के जातकों के लिए साल 2019 काफी हद तक मिलाजुला जाने वाला है। यह साल जहां सामाजिक रूप से आपके लिए कई सारे मौके लेकर आएगा तो वहीं स्वास्थ्य को लेकर आपके लिए दिक्कतें भी खड़ी कर सकता है।

 

बेहतर होगा कि आप अपने बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें और खासकर बड़े बुजुर्गों की बात भी मानें।  जो लोग अपना व्यापार करते हैं उनको कई बार बेहतर मौके मिलते हुए नजर आएंगे लेकिन समय पर अगर आप उनका फायदा नहीं उठा पाए तो फिर पीछे पछताने का कोई फायदा नहीं होने वाला है

 

 

वृषभ दैनिक राशिफल

अभी देखे

वृषभ सप्ताहिक राशिफल

अभी देखे