>

Mars Transit 2020 - मंगल राशि परिवर्तन 2020, वृश्चिक से धनु राशि

Mars Transit 2020 - मंगल राशि परिवर्तन 2020, वृश्चिक से धनु राशि में गोचर

मंगल ग्रह व्यक्ति के व्यवसाय और व्यवहार को प्रभावित करता है। मंगल ग्रह 7 फरवरी 2020 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में अपनी कक्षा बदल रहे हैं। धनु राशि में जब इस बार मंगल प्रवेश करेंगे तो उसके बाद कुछ राशियों पर इस परिवर्तन का शुभ फल होगा तो वहीँ कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक परिवर्तन पड़ने वाला है।

मंगल ग्रह जब इस बार वृश्चिक से धनु राशि में आयेंगे तो उसका असर शेयर मार्किट पर भी पड़ने वाला है। शेयर मार्किट अब धीरे-धीरे ऊपर जाता  हुआ नजर आएगा लेकिन वहीँ दूसरी तरफ राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह परिवर्तन मुश्किल भरा हुआ हो सकता है।

मेष

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए मिला-जुलाकर अच्छा ही रहेगा। इस राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों में संघर्ष करना पड़ सकता है। धन का आगमन निश्चित होगा, अनावश्यक चीजों पर खर्च भी कुछ ज्यादा ही होगा । व्यापारी वर्ग के जातक इस सप्ताह  अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। प्रेम भरे जीवन में पार्टनर के साथ खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में बढ़ते मधुमेह से परेशानी हो सकती है। शुरुआती 2 दिन यानी कि आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

वृष

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों का जॉब से जुड़ा कोई रुका कार्य सफल हो सकता है। आप धन के व्यय को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे, क्योंकि अधिक खर्च से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। यात्रा के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ेगा। विदेश में उच्च शिक्षा की लालसा रखने वाले शिक्षार्थियों को सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु  किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। शुरूआती 7 दिनों में आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने पार्टनर को कोई उपहार भी दे सकते हैं। यात्रा करने से बचें।

मिथुन

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए शुरूआती 7 दिन बहुत अच्छा फल देगा। नौकरी पेशा जातकों को अपने दफ्तर में प्रशंसा और सफलता की प्राप्ति होगी। इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्रों के  प्लेसमेंट के आसार बनेंगे। आपकी सफलता से परिजन खासकर पिता प्रसन्न एवं गौरवान्वित रहेंगे। जो दंपति लंबे समय से संतान की कामना रखते हैं उन्हें कोई शुभ समाचार जरूर प्राप्त होगा। आप जिसको चाहते हैं, उससे दिल की बात कह दें क्योंकि प्रेम के लिहाज से यह दिन आपके लिए उत्तम हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर उदर विकार से परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर यह परिवर्तन आपके लिए काफी संतुष्टिदायक होगा।

कर्क

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति वाला होगा। नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर में किसी बात को लेकर तनाव  हो सकता है, इसे नजरअंदाज करें और संयम से काम लें। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी प्रकार की खरीद बिक्री करने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और हो सकता है कि आपको किसी सदस्य से उपहार की प्राप्ति हो। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में भी मतभेद रह सकता है। यह परिवर्तन आपके स्वास्थ्य सुख के लिए बहुत अच्छा रहेगा, पर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस  परिवर्तन के मंगलवार से लेकर गुरुवार तक के दिन आपके लिए आर्थिक लेनदेन के लिए उत्तम हैं।

सिंह

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा। किसी पैतृक संपत्ति की समस्याएं हल होती दिखेंगी। आईटी और मीडिया में कार्य करने वाले जातक अपनी सफलता से खुश रहेंगे। परिवार के साथ आप का समय अच्छा बीतेगा और परिवार के लोगों से आपको लाभ एवं सहयोग दोनों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख में आपको अब बीपी और मधुमेह से कष्ट संभव है। प्रेम में घर से दूर रोमांटिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस परिवर्तन के शनिवार एवं रविवार का दिन का समय आपके लिए शुभ होगा।

कन्या

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि में जो लोग मेडिकल, ला और मीडिया से जुड़े हैं अपने कैरियर को परिश्रम से नया मोड़ देंगे। आप अपने घर के कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजन एवं साज सज्जा की चीजों पर धन का व्यय कुछ ज्यादा होगा और यह आपको चिंतित कर सकता है। जो लोग लंबे समय से जॉब चेंज करना चाहते हैं, वह कुछ अहम फैसले सकते हैं। घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी लव लाइफ सुखद एवं प्रेमपूर्ण होगी। संतान से सुख समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सामान्य ही रहना चाहिए। शुरुआती 2 दिन आर्थिक लिहाज से आपके हित में नहीं।

तुला

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए यह मिलाजुला ही रहेगा। बैंकिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारियों को खुश रखेंगे। छात्रों के लिए भी यह भाग्यवृद्धि कारक है। व्यापारी गण अपने व्यवसाय में उन्नति एवं वृद्धि से गदगद रहेंगे। जो लोग लंबे समय से दफ्तर में नौकरी में छुट्टी ढूंढ रहे हैं, उनकी अर्जी अब सुनी जाएगी। परिवार इस व्यवस्थाओं की वजह से थोड़ा नजरअंदाज रहेगा। प्यार में आपको अपने पार्टनर से कोई अच्छा उपहार प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे खासकर हृदय रोग वाले। मंगलवार का दिन आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है।

वृश्चिक

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वाले लोगों के लिए संघर्ष से भरा होगा। जो लोग आईटी और मीडिया फील्ड से जुड़े हैं उन्हें आज कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोग किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। धन के आगमन के नए स्रोत बनेंगे, और किसी मित्र को दिया गया वापस आने के भी आसार हैं। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे एवं उनसे मिले सहयोग और प्रेम से आपका मनोबल मजबूत रहेगा। दामपत्य जीवन में प्यार और विश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में परेशानी रहेगी खासकर नेत्र विकार से परेशान हो सकते हैं। शनिवार का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा होगा पर इसके बाद स्थिति बेहतर होगी।

धनु

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वाले लोगों के लिए अच्छा होगा। मेडिकल, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े इस  राशि वाले जातक अपनी सर्विस में उन्नति करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग भी लाभान्वित होंगे। जो लोग लंबे समय से दफ्तर में स्थानांतरण की उम्मीद कर रहे हैं उन्हें सफलता हाथ लगेगी। अपने लगन एवं व्यक्तित्व की वजह से आप समाज में प्रतिष्ठा के पात्र बनेंगे। आपका परिवार आपकी सफलता से प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में मन की बात कहने का आपके पास शानदार अवसर है। आज आप चाहें तो विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत, खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें। रविवार और सोमवार का दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

मकर

 

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए यहकुछ खास नहीं बीतेगा। शुरुआती दिनों में आप स्वस्थ और मायूस रहेंगे, आपको पूरे लगन और मेहनत के साथ कार्य क्षेत्र में कार्य करना है वरना इसका नुकसान आपको भविष्य में भुगतना पड़ेगा।  आपको जॉब में छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। हालांकि मैनेजमेंट , आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। तनाव से बचने के लिए आप अपने परिवार के साथ उचित समय बताएं क्या आपको हर्षित एवं उल्लास प्रदान करेगा। दाम्पत्य जीवन में अनबन रह सकता है, पर आप रिश्ते के बीच क्रोध को जगह न दें। स्वास्थ्य साधारण रहेगा और  रक्त विकार की संभावनाएं रहेंगी।

कुंभ

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों का धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। कॉलेज के छात्रसफल रहेंगे। सेल्स, मार्केटिंग और बैंकिंग से सम्बद्ध  लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। शुरुआत के दिनों में आप वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। लोहे एवं खनिज के व्यापार से जुड़े लोगों को हो सकता है घर से दूरयात्रा पर जाना पड़े। प्रेम में विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य लाजवाब रहेगा, परंतु खानपान एवं दवा को लेकर अनियमितता ना बरतें । सोमवार और मंगलवार का दिन यात्रा के लिहाज से आपके हित में नहीं।

मीन

मंगल राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए आने वाले सामान्य ही रहने वाला है। इंजीनियरिंग और एम बीए के छात्र इस सप्ताह अपने कैरियर में मिली सफलता से प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में आपको उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ भी विवाह की परिणती की तरफ जा रही है। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। सोमवार और मंगलवार का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा खासकर आर्थिक लिहाज से।

परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यो से और जाने मंगल गोचर का सम्पूर्ण प्रभाव आपकी राशि अनुसार।


Recently Added Articles
Mata Katyayani
Mata Katyayani

नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। इनके चार भुजाएं होती हैं। ऊपर वाले दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में वर मुद्...

माता शैलपुत्री - 2024 की नवरात्रि का पहला दिन
माता शैलपुत्री - 2024 की नवरात्रि का पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन, ऐसे ही माता शैलपुत्री की पूजा करें। इस पूजा से वह आपको धन समृद्धि से आशीर्वाद देंगी।...

राहुकाल
राहुकाल

ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को एक महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस समय में किसी भी शुभ कार्य का आरंभ नहीं किया जाता है, ...

लोकसभा चुनाव 2024 ज्योतिषी भविष्यवाणी
लोकसभा चुनाव 2024 ज्योतिषी भविष्यवाणी

भारत में 2024 में लोकतंत्र का महा पर्व, 18वीं लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। आप सभी पाठकों को यह जानकर खुशी होगी कि हमने 2019 में पिछली 17वीं लोकसभा ...