>

रामबाण उपाय जो दिला देगा काले जादू से मुक्ति

काले जादू के प्रभाव और लक्षण और काले जादू से बचने के उपाय

आज के समय में काला जादू की बात कहना भी बेवकूफी के समान है क्योंकि लोगों का मानना है कि काला जादू जैसा कोई कुछ नहीं होता है। लेकिन यदि काला जादू जैसा कोई शब्द है तो उस शब्द का अर्थ भी जरूर है। जी हां, बेशक आज जमाना नए आ गया हो लेकिन कई सारी बातें आज भी पुरानी है फिर चाहें भूत-प्रेत का साया हो या काला जादू। दरअसल, काला जादू उसें कहा जाता है जब कोई अपने भले के लिए दूसरों का इस्तेमाल कर उसका नुकसान करता है और किसी को गुलाम बनाकर उसकी जिन्दगी को बर्बाद कर दें। चलिए आपको बता देते है कि काले जादू के क्या-क्या प्रभाव होते है।

काले जादू के प्रभाव और लक्षण

1. जब कोई किसी काले जादू का शिकार हो जाता है तो उस मनुष्य के व्यवहार में बदलाव होने लगता है। यदि आपको अचानक से अपने परिवार के किसी भी सदस्य में बदलाव लगें जैस उसका चिढ़चिढ़ा व्यवहार और अजीब हरकतें काले जादू होने का संकेत दे सकती है।

2. कई बार हमें अपने ही घर में बहुत डर लगने लगता है और हमें घर में से अजीब आवाजें आने लगती है तो हो सकता है कि हमारे घर पर किसी की बुरी नजरों ने घेर लिया हो और जलन के कारण हमारें घर पर काली शक्तियों छोड़ दी हो।

3. जब किसी मनुष्य के ऊपर काला जादू किया जाता है तो इसका असर उसके परिवार पर होने लगता और शुभ काम में बाधा आनी शुरू हो जाती है।

4. यदि हमारें घर में लगे हरे पेड़ पौधे और कास तौर पर घर में लगी तुलसी सुखने लगें तो समझों कि घर में किसी बुरी शक्ति का प्रवेश हो चुका है।

5. कभी-कभी ऐसा होता है कि घर में किसी सदस्य ही अकस्मात मृत्यु हो जाती है और बीमारी का कारण भी नहीं पता लग पाता तो इसका साफ कारण है कि उस सदस्य को काले जादू का शिकार बना लिया गया है।

6. सपने में बुरी और गंदी चीजों का दिखाई देना भी काली शक्तियों से होने वाले नुकसान का संकेत देता है।

7. कई बार ऐसा होता है कि हमारा काम में ध्यान नहीं लगता है और हम खुद ही अपने नुकसान को उतारू हो जाते है, इसे भी काले जादू का प्रभाव माना जाता है।

कुछ भक्त अपने ग्रह और राशि के अनुसार online kundali in hindi देखकर यह जानना चाहते हैं कि काले जादू या अशुभ प्रभाव से कैसे बचाव किया जा सकता है।

काले जादू (ब्लैक मैजिक) से बचने के उपाय

यदि कोई हमें इन काली शक्तियों और काले जादू से छुटकारा दिला सकता है, वो है परमात्मा। जी हां, दिव्य शक्ति ही काले शक्ति को मात दे सकती है इसलिए दिव्य शक्ति को खुश करने के लिए कुछ उपाय करें और काले जादू से सुरक्षित रहें। 

1. हर मंगलवार को श्री हनुमान चालिसा का जोर-जोर से पाठ करें क्योंकि कलयुग के देवता हनुमान की दिव्य शक्ति के आगे कोई भी काला जादू घर में प्रवेश नहीं कर सकता है।

2. जब आप घर से बाहर जाए तो अपने गले में नक्षत्र और हनुमान की मूर्ति पहनें...इससे रास्तें में भी कोई काला साया आपका पीछा नहीं कर पाएगा।

3. यदि आपको लगे कि आपका या आपके बच्चों का व्यवहार बदल रहा है तो एक नींबू ले और सात बार शरीर पर रगड़कर उतारें और बाहर फेक दे। इससे काली नजर और काले साया दूर भाग जाएगा।

4. माता काली को वो शक्ति है जिसने बड़े-बड़े राक्षकों का नाश किया है और जो भी मनुष्य मां काली की पूजा करता है। उसके आसपास भी बुरी शक्ति नहीं भटक सकती है।

5. हर रोज मंदिर जाए और भगवान शंकर भी जल चढ़ाकर थोड़ा जल घर में लाकर छिड़क दें, ऐसा करने से घर में अशुद्ध हवाएं प्रवेश नहीं करेंगी।

6. हर रोज गाय को जिमाएं और कालें कुत्तें को तेल से चिपड़ कर रोटी दें।

7. काली शक्तियों को घर से बाहर करने के लिए भिखारी को चावलों का दान करें।

यदि आप काले जादू या किसी अशुभ प्रभाव से प्रभावित हैं और अपनी जन्म कुंडली भविष्य देखना चाहते हैं ताकि सही उपाय चुन सकें, तो अनुभवी  ज्योतिष परामर्श से मार्गदर्शन लेना अत्यंत लाभकारी होता है।

 

 


Recently Added Articles
Nadi Dosh Kya Hota Hai
Nadi Dosh Kya Hota Hai

Nadi Dosh Kya Hota Hai यह शादी और कुंडली मिलान में क्यों जरूरी है, जानें इसके प्रभाव, पहचान के तरीके और ज्योतिष अनुसार आसान समाधान।...

Nadi Dosh Ke Upay
Nadi Dosh Ke Upay

Nadi Dosh Ke Upay जानें। कब दोष लगता है, कब खत्म होता है और शादी पर असर क्या पड़ता है — एक्सपर्ट गाइड 2026 में पढ़ें।...

संतान प्राप्ति के ज्योतिष उपाय: कारण और जल्दी असर करने वाले उपाय
संतान प्राप्ति के ज्योतिष उपाय: कारण और जल्दी असर करने वाले उपाय

संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है? जानें ज्योतिष अनुसार कारण और प्रभावी उपाय। Vedic expert द्वारा tested समाधान, आज ही पढ़ें।...

कुंडली में नाड़ी दोष
कुंडली में नाड़ी दोष

कुंडली में नाड़ी दोष कैसे बनता है, इसका असर क्या होता है और सही उपाय क्या हैं। Vedic Expert से Free, Accurate और Trusted रिपोर्ट, Instant Solution के ...