>

यह वर्ष 2019 सिंह राशि वालों को विद्या के क्षेत्र में काफी फलदायक साबित होने वाला है। खासकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यह वर्ष उत्तम है। इसलिए बोला जा सकता है कि आप इस साल 2019 में शिक्षा के क्षेत्र पर अधिक से अधिक ध्यान दें। साल की शुरुआत में आपको कुछ मेहनत करने पड़ सकती है परन्तु इस परिश्रम का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। इसलिए अगर आपको इस साल कुछ जगह पर संघर्ष भी करना पड़े तो आपको निराश नहीं होना है।

 

कुल मिलाकर देखा जाए तो सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। चाहे पारिवारिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र या कार्यक्षेत्र, आप सभी क्षेत्रों मे ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

साल 2019 में आपकी ग्रहों की चाल और आपकी पत्रिका बता रही है कि वर्ष के आरंभ में आपकी लोगों से मित्रता की वजह से लाभ और मौके आपको मिलेंगे।  अतिआत्मविश्वास और क्रोध से बचें। बच्चों के साथ प्यार से पेश आएं, परिवारजनों के साथ प्यार से पेश आएं। यह वर्ष 2019 सिंह राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी भी हो सकता है। आपको अपने परिजनों और रिश्तेदारों से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। आप इस वर्ष कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं जिसका विचार आप लंबे समय से करते आ रहे हों।

 

 

करियर

इस वर्ष 2019 में सिंह राशि वाले जातक जो भी मेहनत करेंगे उनके फल के लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जो कार्य आपके लंबे समय से पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं, वह इस वर्ष पूरे होते दिख रहे हैं। आपके मन की एकाग्रता आपके कार्यक्षेत्र में बनी रहेगी। बृहस्पति का योग , शुक्र चंद्र का योग और मंगल का योग इस वर्ष आपके लिए काफी सपोर्टिव साबित होगी। फैशन डिजाइन से जुड़े लोग, टैक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष लाभकारी सिद्ध होगा। जिनके करियर में उछाल नहीं आ रहा है या जो अपने करियर के मार्ग से खुश नहीं हैं, ऐसे लोगों के लिए यह वर्ष मंगलमयी सिद्ध होगा।

 

फाइनेंस

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से यह वर्ष खट्टा मीठा अनुभव लाएगा। नये विचारों पर आपका काफी खर्चा होने की संभावना है। पर आपके जो भी खर्च होंगे वह उचित जगहों पर खर्च होंगे, जैसे कि निवेश में, एजुकेशन में, या प्रापर्टी में। स्टार्टअप वाले लघु स्तर से शुरुआत करें। पैसों के अनावश्यक खर्च करने से बचें ।

 

स्वास्थ्य

सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष 2019 स्वास्थ्य के माध्यम से यह वर्ष लाभकारी है। हालांकि आपको पेट और किडनी से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं। दवाओं से रियेक्शन की आशंका है। किसी भी परेशानी पर खुद उपचार करने से बचें और विशेषज्ञ से सलाह लें। नशों की समस्या भी आपको तंग कर सकती है। इसलिए इन मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। वस्तुतः यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा, अगर आप उपरोक्त बातों का ध्यान रखें।

 

लव लाइफ

 

यह वर्ष 2019 सिंह राशि वालों के रोमांटिक जीवन में उतार चढाव आ सकते हैं। आपको किसी भी अनैतिक कार्य करने से बचना होगा क्योकि इनकी वजह से आप परेशानी में फंस सकते हैं। आप अनावश्यक विवाद में फंस सकते हो। आप अपनी संगति को अच्छा बनाए रखें। आपको इस वर्ष जीवन के अहम मोड़ पर अपने प्रिय का साथ मिलेगा। आपके बीच थोड़ा तनाव जरूर हो सकता है, पर वर्ष के अंत तक आप अपने रिश्ते में और गहराई और मजबूती पाएंगे।

 

कुल मिलाकर देखा जाए तो सिंह राशि वालों के लिए साल 2019 काफी अच्छे फल देने वाला साबित हो सकता है। बस आपको अपने चरित्र और अपने व्यवहार के ऊपर किसी भी तरीके निशान नहीं लगने देना है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यदि इस साल आपकी समाज में मान-सम्मान को किसी भी तरीके की ठेस लगी तो यह आपके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। सिंह राशि वालों के लिए 1, 9 और 5 आपके लिए शुभ अंक हैं और 8 एवं12 अशुभ हो सकते हैं।

आप ऊँ नमो सूर्याय नमः मंत्र का उच्चारण करें  भगवान सूर्य को तांबे के पात्र से सुबह अर्घ्य दान करें।

सिंह दैनिक राशिफल

अभी देखे

सिंह सप्ताहिक राशिफल

अभी देखे