>
horoscope-icon

सिंह राशिफल 2021


सिंह राशिफल 2021 (Singh Rashifal 2021) - साल 2021 सिंह राशि (Leo) वालों के लिए मध्यम गति से आगे बढ़ता हुआ नजर आने वाला है। इस साल आपको कई जगहों पर उतार चढ़ाव दिखते हुए नजर आएँगे। यह उतार-चढ़ाव आपको कई जगह पर परेशान कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि यह साल आपके लिए बहुत अधिक बड़ी परेशानियां लेकर आ रहा है बल्कि बोला जा सकता है कि साल 2021 तक सिंह राशि वाले जातकों को इस दुनिया की सच्चाई को दिखाएगा और साथ ही साथ आपको और भी अधिक मजबूत बनाएगा। आने वाले समय में आप अधिक मज़बूती से सफलता प्राप्त करते हुए नजर आने वाले हैं। यह साल आपको बहुत कुछ सिखाने वाला साल बोला जा सकता है। इसलिए आप ऐसा बिल्कुल मत समझिए कि यह साल आपके लिए बहुत अधिक मुश्किलों से भरा हुआ साल है बल्कि बड़े ही सकारात्मक तरीके से इस बात को सोचिए कि यह साल तो आपको सिखाकर जाएगा।

समय से बड़ा कोई गुरु नहीं होता है। इस बात को आप आज से समझना शुरू कर दीजिए। साल 2021 आपके लिए गुरु का साल है। इस वाक्य के दो अर्थ निकलते हैं पहला तो अर्थ यह है कि यह साल आपको बहुत कुछ सिखाएगा तथा दूसरा अर्थ यह निकलता है कि यह साल बृहस्पति का साल है और बृहस्पति ग्रह की वजह से सिंह राशि वाले जातकों को व्यवसाय में बेहद अधिक लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। जो व्यक्ति राशन से जुड़ा हुआ काम करते हैं उनके लिए यह साल सोने पर सुहागा गुजरने वाला है।

सिंह राशिफल 2021 ओवरव्यू

सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2021 (Singh Varshik Rashifal 2021) के अनुसार, सिंह राशि के जातक जो कि कपड़ों का काम करते हैं, उनको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन साल के मध्य समय में उनकी सभी तरीके की परेशानियां खत्म होने लगेंगी और जैसे-जैसे अगस्त का महीना आएगा आपको और अधिक लाभ प्राप्त होने लगेगा। सिंह राशि के जातक जो कि विदेश में फंसे हुए हैं और अपने देश वापस आना चाहते हैं तो आपको इस साल भारत वापस आने का मौका प्राप्त होगा। सरकार आपकी मदद करती हुई नजर आएगी और आप अपने घर लौट कर काफी खुश होंगे। ऐसे जातक जिनके दांपत्य जीवन में अनबन बनी रहती है और लगातार पति पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, ऐसे सिंह राशि के जातकों को ऐसा एक दूसरे के ऊपर विश्वास करने के कई मौके प्राप्त होंगे। यह साल आपको महसूस कराएगा कि आपके झगड़ों की वजह से दूसरे लोग अपना मनोरंजन करते आ रहे हैं और यह देखकर आप समझ जाएंगे कि आपको एक दूसरे की ताकत बनना है ना कि कमज़ोरी बनना है। जो लोग नौकरी-पेशा करते हैं और लगातार उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो नौकरी पेशा करने वाले लोगों को मालूम चलेगा कि ऑफिस में किस तरीके के लोगों से यह घिरे हुए रहते हैं। कौन अपना कौन-पराया, ऐसा ज्ञात आपको इस साल होने वाला है तथा ऐसे जातक जो की नौकरी बदलने का प्लान कर रहे हैं, उनको साल 2021 में शुरुआती समय के अंदर नई नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आएगी और इसके लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना होगा।

free-astrology-app

Rashifal 2021 के अनुसार, सिंह राशि के जातक जो कि खेल जगत से जुड़े हुए हैं या फिर जो खेल जगत में अपना करियर बना रहे हैं, उनको इस साल काफी अधिक लाभ मिलता हुआ नजर आने वाला है। साल 2021 में यह लोग विदेश में जाकर देश का नाम रोशन करते हुए नजर आएँगे और आपको गोल्ड मिलने के पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है। ऐसे जातक जो खेल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको हमारी सलाह है कि आपको इस साल मेहनत करते रहनी है और आपकी यही मेहनत आपको लाभ प्रदान करती हुई नजर आएगी। 2021 में सिंह राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य का अपना ध्यान रखना होगा, इनको स्वास्थ्य को लेकर बड़ी परेशानियां होती हुई नजर आ सकती हैं। साल के शुरुआत में जहां कोरोनावायरस जैसी चीजें आपको तकलीफ दे सकती हैं तो वहीं साल के मध्य भाग में मस्तिष्क से जुड़ी हुई गंभीर बीमारी हो सकती है किन्तु सभी लोग परेशान ना हों आगे ध्यान दें। ऐसे लोग जो कि ही अपने जीवन में हर चीज से परेशान हैं और उसकी टेंशन लेकर बैठे रहते हैं तो ऐसे जातकों को हमारी सलाह है कि आपकी यह टेंशन आपको इस साल बेहद परेशान करती हुई नजर आ सकती हैं। आप यदि अपने परिवार को खुश रखना चाहते हैं और उनको परेशान नहीं करना चाहते हैं तो आपको टेंशन करना छोड़ देना होगा। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ तो आपका हो ही जाएगा, इसलिए आपको बहुत अधिक चीजों के लिए टेंशन में खुद को नहीं लाना है। मेहनत करनी है और जो मेहनत आप कर रहे हैं उसके फल प्राप्त होते हुए नजर आएँगे। साल 2021 में ऐसा नहीं होगा कि आप दो वक्त की रोटी के लिए किसी के आगे हाथ फैलाते हुए नजर आए, इसलिए एस्ट्रोस्वामीजी के ज्योतिषाचार्य कि आपको सलाह है कि टेंशन और चिंता तो बिल्कुल भी ना करें। यह साल  आपको आपके माता पिता के पास लेकर जाएगा, आप अपने माता-पिता के नजदीक जाएंगे और उनके प्यार के दम पर एक बार फिर से वापिस से दुनिया में खड़े होते हुए नजर आएँगे। जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी हमारी सलाह है कि वे माता-पिता के आशीर्वाद से और उनकी सलाह से ही नया काम शुरू करें। माता-पिता और बड़े भाइयों की मदद से आप जो भी काम करेंगे उसमें सफल होने की उम्मीद बहुत अधिक होने वाली है।

सिंह राशि के जातक जिनकी शादियां पिछले काफी समय से नहीं हो पा रही है तो यह साल काफी उत्तम साल है। इस साल आपकी शादी होती हुई नजर आएगी। हमारी आपको सलाह है कि आप शादी के लिए जो भी व्यक्ति खोजें वह अपने देश का ही खोजें। देश के बाहर आप शादी के बाद जाएंगे तो आपके लिए यह  विदेश यात्रा नुकसानदायक साबित हो सकती है। जो जातक इस साल पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह साल काफी अच्छा है। आप जिस भी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं जिसमें क्षेत्र की पढ़ाई कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलती हुई दिखने वाली है।

कैसा रहेगा साल 2021 आपके प्रेम, वैवाहिक, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए? परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो से और पायें हर सवाल का सटीक जवाब।

सिंह प्रेम संबंध राशिफल 2021

सिंह प्रेम राशिफल 2021 (Leo Love Horoscope 2021) के अनुसार, प्रेम संबंधों की बात करें तो साल 2021 आपको यहां पर उतार चढ़ाव दिखाता हुआ नजर आ सकता है जो लोग अपने साथी पर बहुत अधिक विश्वास करते थे या फिर आँख बंद करके उसके ऊपर भरोसा करते थे उनके लिए इस साल हमारी सलाह है कि आप अपनी आंखे खोले और सामने वाले को पहचानने की कोशिश करें। आपके रिश्ते इस बार टूटते हुए नजर आ सकते हैं और इसको लेकर आप काफी दुखी रहते हुए दिख सकते हैं। इस साल आप दिल से टूटे हुए इंसान बोले जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपकी किस्मत यहां पर कई बार धोखा देती हुई नजर आएगी।

सिंह करियर (नौकरी) राशिफल 2021

सिंह करियर राशिफल 2021 (Leo Carrier Horoscope 2021) के अनुसार, करियर के लिहाज से देखें तो साल 2021 आपके लिए अच्छा साल है। साल 2021 में नई नौकरी आपको प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है जो लोग एकदम अभी प्रेशर हैं और नए नए काम के सिलसिले में नौकरी तलाश रहे हैं तो उनको भी नौकरियाँ मिलेंगी, मौके प्राप्त होंगे। आपको अच्छी नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आएगी। Singh Carrier Rashifal 2021 के अनुसार, सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उनको मेहनत करते हुए 5 साल से अधिक समय हो गया है तो ऐसे लोगों को सफलता मिलने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है।

सिंह शिक्षा राशिफल 2021

सिंह शिक्षा राशिफल 2021 के अनुसार, सिंह राशि वाले जो जातक अभी पढ़ाई कर रहे हैं और विद्यार्थी हैं तो उनके लिए यह साल अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। आप जिस तरीके की मेहनत करेंगे आपको उसी तरीके का फल प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। ऐसे जातक जो कि अभी बोर्ड की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो उनको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको शुक्र के चलते कई जगहों पर हानि उठानी पड़ सकती है। आपकी बुद्धि खराब होती हुई नजर आ सकती है या फिर आप जल्दी-जल्दी चीजें भूल सकते हैं लेकिन आपको इसके ऊपर ध्यान देना है। विद्यार्थी वर्ग को हमारी सलाह है कि आप योग की मदद से अपनी याददाश्त को पहले से बेहतर बना सकते हैं। साथ ही साथ आपको माता सरस्वती की पूजा करने कि हम सलाह देते हैं। मां सरस्वती की मदद से निश्चित रूप से आपको शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी।

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2021

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार, स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए साल 2021 को देखें तो शुरुआती समय में हल्की पूरी बीमारियाँ आपको गिरती हुई नजर आ सकती हैं आपको केवल और केवल कोरोनावायरस जैसी बीमारी से खुद का बचाव करना है आप साल के शुरुआती समय में बहुत अधिक लंबी लंबी यात्राएं ना करें और यदि आपको यात्राएं करनी भी पड़ रही हैं तो ऐसे समय में लोगों से दूरी बनाए रखें और उन नियमों का पालन करें जो कि कोरोनावायरस से बचने के लिए बेहद आवश्यक हैं। साल की शुरुआत में जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में जब मंगल राशि परिवर्तन करेंगे तो यह आपके लिए थोड़े कष्टकारी हो सकते हैं। सिंह राशि के जातक जो कि नशापान बहुत अधिक करते हैं उनकी भगवान हनुमान सुनवाई नहीं करते हैं ऐसे लोगों को दिक्कतों का सामना उठाना पड़ सकता है। हमारी आपको सलाह है कि आप नशे से दूर रहें और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का जाप करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर साल के मध्य में कोई बहुत अधिक बड़ी बीमारियाँ नहीं होंगी लेकिन जो लोग टेंशन लेते हैं उनके लिए समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि ऐसे लोगों को मस्तिष्क से जुड़ी गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। साल का अंतिम समय स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है, इस समय में आप को बड़ी दिक्कत नहीं होगी।

सिंह पारिवारिक राशिफल 2021

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार, परिवार के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए साल 2021 सही जाता हुआ नजर आएगा। यहां पर आपको बहुत अधिक बड़ी दिक़्क़तों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शुक्र की स्थिति को देखकर और सूर्य की पांचवे घर में स्थिति इन दोनों से अनुमान लगाया जा सकता है कि आपका परिवार का क्षेत्र अच्छा गुजरने वाला है। परिवार के लोगों का पूरा पूरा साथ आपको मिलता हुआ नजर आएगा। बेशक आपके पास धन कम आये लेकिन परिवार वाले आपको पूरा पूरा सपोर्ट करते हुए नजर आएँगे और यही आपकी ताकत बनकर इस साल आपकी मदद करते हुए नजर आएँगे जो लोग पिछले काफी समय से अपने परिवार वालों से दूर हैं तो वह लोग भी अपने परिवार वालों के पास पहुंचते हुए नजर आने वाले हैं। परिवार के लिहाज से देखें तो सिंह राशि वालों के लिए यह साल बेहद अच्छा गुजरने वाला है।

सिंह धन राशिफल 2021

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में सूर्य राशि का स्वामी सूर्य, आपकी कुंडली में पांचवे घर में विराजमान हैं तो इससे एक निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि 2021 के अंदर आपको धन प्राप्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। ऐसा नहीं है कि आप बैठे रहेंगे या फिर मात्र भाग्य की मदद से ही आपको धन प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। इस साल आपको धन प्राप्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी और ऐसा भी नहीं बोलेंगे कि धन प्राप्ति नहीं होगी आप जिस तरीके से मेहनत करेंगे आपको उतनी ही मात्रा में धन प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। जो लोग स्टार्टअप क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनको धन प्राप्त होगा और साल 2021 में आपका स्टार्टअप आपको लाभ प्रदान करता हुआ दिखने वाला है। सबसे अच्छी बात यह रहेगी कि जो लोग राशन और परचून से जुड़ा हुआ काम कर रहे हैं उनका काम सबसे अच्छी तरीके से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा।

सिंह घर - वाहन राशिफल 2021

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार, जो लोग मकान खरीदना चाहते हैं तो साल 2021 में ऐसे सिंह राशि वाले जातक मकान के ऊपर पैसा खर्च करते हुए नजर आएँगे। मंगल इस बार आपकी कुंडली में मकान का योग बनाता हुआ नजर आ रहा है लेकिन ऐसा नहीं है कि आप बड़ी ही आसानी से इस बार और इस साल अपने लिए घर बना लेंगे या फिर खरीद लेंगे। आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और मेहनत के दम पर आप अपना मकान खरीदते हुए या बनाते हुए नजर आ सकते हैं। जो लोग किसी के साथ पार्टनर-शिप में या फिर भाई या बहन के साथ पार्टनर-शिप में मकान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उनको इस बात के ऊपर एक बार फिर से विचार करना चाहिए और शायद इस विचार को छोड़ देना चाहिए।

सिंह संतान राशिफल 2021

सिंह संतान राशिफल 2021 (Leo Children Horoscope 2021) के अनुसार, संतान के लिहाज से बोलें तो आपको इस साल संतान प्राप्ति के पूरे-पूरे आसार नजर आ रहे हैं। शुक्र आपकी ही राशि में चतुर्थ भाव में केतु के साथ बैठे हुए हैं जिससे कि आसार बन रहे हैं कि आप इस साल पुत्र प्राप्ति के भी हकदार उत्पन्न हों। लेकिन हमारी आपको सलाह है कि बच्चों में अंतर करना ना सीखें। बेटा हो या बेटी आपके लिए इस साल जो भी पुत्र उत्पन्न होगा वह आपको आने वाले समय में काफी सुख देता हुआ नजर आएगा इसलिए खुश रहें और संतान यदि प्राप्त होती है तो उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद दें।

सिंह दांपत्य जीवन राशिफल 2021

राशिफल 2021 द्वारा दांपत्य जीवन (Leo Marriage Horoscope 2021) की बात करें यह तो साल 2021 में सिंह राशि वाले जातकों के लिए दांपत्य जीवन अच्छा जाता हुआ नजर आने वाला है। दांपत्य जीवन के लिए शुक्र एक महत्वपूर्ण ग्रह होता है, यह अच्छी स्थिति में बैठा हुआ है और जिस तरीके के योग उत्पन्न कर रहा है उसके अनुसार आपका दांपत्य जीवन साल 2021 में मधुर जाएगा। आपके रिश्ते पहले से और अच्छे होते हुए नजर आएँगे और किसी भी तरीके की खटास जो भी आपके बीच रही होगी वह खत्म होती हुई नजर आएगी। जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है वह लोग इस साल 2021 में और भी अच्छा समय बिताने के लिए यात्रा करते हुए नजर आ सकते हैं। आपकी यह यात्रा समुद्र के किनारे हो सकती है और अगस्त महीने के बाद आप इस यात्रा के लिए तैयार होते हुए दिख सकते हैं।

free-kundali

सिंह लाभ - व्यय राशिफल 2021

लाभ के लिहाज से सिंह राशि के लिए साल 2021 देखें तो यह साल आपके लिए लाभ वाला साल बोला जा सकता है। आपको बहुत बड़ी हानियां कहीं उठानी नहीं पड़ेगी लेकिन आपको लाभ के लिए जरूरी है कि खुद के ऊपर विश्वास करना है। अपने किसी दोस्त के ऊपर अपना काम धंधा या नौकरी को नहीं छोड़ना है। लाभ प्राप्त होगा, आपको नौकरी में सैलरी बढ़ती हुई नजर आएगी। व्यापार में आपको भगवान बृहस्पति की मदद से और गुरु, जब मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे तो उस समय आपको अचानक सही अपने व्यवसाय में एक बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2021 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।