>
horoscope-icon

मकर राशिफल 2021


मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021) - मकर राशि (Capricorn) वाले जातक साल 2021 में बेहतर निर्णय लेते हुए नजर आएँगे। साल 2021 में कुछ मुश्किल निर्णयों को भी आप बड़ी ही सूझबूझ और समझदारी के साथ लेंगे और यह देखकर दूसरे लोग काफी खुश होंगे कि आप अपने निर्णय लेने लगे हैं। आप अपनी जिंदगी को साल 2021 में काफी सीरियस लेने वाले हैं, आप किसी भी काम को ऐसे हल्के में नहीं लेंगे और उसको अधूरा नहीं छोड़ेंगे। राशिफल 2021 के अनुसार, आप जो भी काम अपने हाथों में लेंगे उसको पूरा करते हुए नजर आने वाले हैं। आपकी कुंडली में साल 2021 के अंदर बुध की स्थिति देखें तो बोला जा सकता है कि बुद्ध आपको एनर्जी और नई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हुए नजर आएँगे और यह नई ऊर्जा और सकारात्मक शक्ति साल भर आपके साथ चलते रहने वाली है।साल 2021 में आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिसके कारण साल के अंतिम समय में आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है।

मकर राशिफल 2021 का ओवरव्यू

मकर राशिफल 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल व्यापार की दृष्टि से देखें तो आपके लिए यह साल काफी अच्छा गुजरता हुआ नजर आ सकता है। आप अगर पुराने समय से अपना ही काम कर रहे हैं तो साल 2021 के अंदर आपको उस काम को आगे और बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। साल 2021 में यदि आप पिछले साल काफी बीमार रहे थे और बड़ी बीमारी आपको परेशान करती हुई नजर आई थी तो इस साल के शुरुआत में आपको उसके अंदर अत्यधिक लाभ होगा और आप स्वस्थ होते हुए नजर आने वाले हैं। आपकी बीमारी आपको अधिक परेशान नहीं कर पाएगी।

Rashifal 2021 के अनुसार, साल 2021 के अंदर आपको पुराने दोस्तों से मिलने का एक मौका मिलेगा और आप इस मौके का पूरा पूरा लाभ उठाते हुए नजर आएँगे। ऐसे दोस्त जिनसे आप सालों से नहीं मिले हैं आप ऐसे लोगों से मिलकर काफी खुश होंगे और आने वाले समय में इन्हीं लोगों के साथ मिलकर कुछ नया शुरू करते हुए नजर आएँगे तो जातक स्टार्टअप के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या फिर कुछ नया शुरू करने का प्लान कर रहे हैं उन लोगों के लिए साल 2021 में मौके लेकर आने वाला है। राशिफल 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार, मकर राशि (Capricorn) वाले जातक इस साल अपना काम शुरू करते हुए नजर आएँगे। ऐसे जातक जो कॉल सेंटर या फिर आईटी क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं तो उनके लिए यह साल काफी अच्छा है। इस साल तो आपको कुछ ना कुछ अपना काम शुरू कर देना चाहिए। यहां तक कि ऐसे लोग जो कि अपना छोटा मोटा काम डालना चाहते हैं और परचून की दुकान से संबंधित काम उनके दिमाग में लगातार चलता रहता है तो हमारी सलाह है कि साल 2021 में आपको केवल सोचना नहीं है बल्कि काम शुरू कर देना है। सोचने वाले व्यक्ति जिंदगी भर सोचते रहते हैं और जो काम करना चाहते हैं वह सोचते कम, काम अधिक करते हैं। आपको साल 2021 में काम करना चाहिए ना कि बेवजह की बातों या फिर भी वजह के विचारों में समय बर्बाद करना चाहिए। साल 2021 में यदि परिवार और संतान की तरफ से आपको परेशानी आए तो आपको बहुत जल्दी ही विचलित नहीं होना है। परिवार के सदस्यों के बीच में अनबन होती हुई नजर आ सकती हैं। संतान की तरफ से भी आपको समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको बहुत जल्दी घबरा जाना है। समय आने पर सब सही हो जाएगा और उस सही स्थिति के लिए आपको इंतजार करना चाहिए।

free-astrology-app

Makar Varshik Rashifal 2021 अनुसार, चंद्रमा आपकी कुंडली के अंदर भाग्य स्थान पर विराजित है, इसका अर्थ होता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले और साल 2021 में कुछ ऐसा ही आपके साथ हो रहा है। चंद्रमा भाग्य स्थान पर बैठे हुए हैं और भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देता हुआ नजर आएगा। भाग्य की मदद से आप असंभव से असंभव काम भी आसानी से करते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2021 में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर आपको अपने ऊपर काम करना चाहिए। तनाव कम करने के लिए आपको योगा की मदद लेनी चाहिए। तनाव आपके लिए इस साल बड़ा दुश्मन साबित होने वाला है। राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 की शुरुआत में अप्रैल महीने तक आपको स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं खड़ी होती हुई नजर आएँगी। शुरुआती समय में आपको तनाव जैसी चीजों से बचना है और तनाव से बचने के लिए एक सबसे बड़ा साधन योग होता है। आप योग और मेडिटेशन की मदद से अपने तनाव को दूर करते हुए नजर आ सकते हैं। आप को बहुत अधिक चिंता नहीं करनी है समय आने पर सब चीजें सही होने लगेंगी। मकर वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, पति पत्नी के बीच साल 2021 के अंदर तनाव बना हुआ रहेगा और यह एक बड़ी समस्या बनती हुई नजर आएगी। पति पत्नी के लगातार हो रहे झगड़े आपको बहुत अधिक नुकसान पहुँचाते हुए नजर आ सकते हैं। यहां तक कि आप इतना परेशान रहेंगे की अपने रिश्ते को खत्म करने के बारे में भी सोचने लगेंगे लेकिन आपको इंतजार करना चाहिए। धीमे-धीमे परिस्थितियां बदल सकती हैं और चीजें सही होती हुई दिखने वाली हैं। पति पत्नी के बीच यदि विवाद काफी बढ़ गया है और और पति पत्नी का झगड़ा अदालत तक पहुंच चुका है तो ऐसे में आपको बड़े बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। आप यदि अपनी बुद्धि और विवेक से काम करेंगे तब निश्चित रूप से आप अपने रिश्ते को खराब करते हुए नजर आ सकते हैं। आपको बड़े बुजुर्गों की मदद लेनी चाहिए। वह कहेंगे तो सोच समझ कर ही कहेंगे।

Makar Rashifal 2021 में धन और लाभ के घर को देखें तो यहां पर बृहस्पति सही स्थिति में विराजमान है। साल 2021 में मकर राशि वालो को धन और लाभ प्राप्त होने वाला है। ऐसा पैसा जो कि आपने पिछले साल कहीं पर इन्वेस्ट किया था और वह आपको डूबता हुआ नजर आ रहा था, ऐसा पैसा भी वापस आता हुआ दिखेगा जो आपके लिए अच्छी खबर है। साल 2021 धन और लाभ के लिए अच्छा साल है। इस साल आपको पैसे की प्राप्ति होती रहेगी। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए भी इस बार अच्छी खबरें आती हुई नजर आने वाली हैं। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है या फिर अपनी नौकरी में ही आपके पैसे बढ़ते हुए नजर आ सकते हैं। समाज के अंदर मान-सम्मान भी बढ़ता हुआ दिखने वाला है।

कैसा रहेगा साल 2021 आपके प्रेम, वैवाहिक, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए? परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो से और पायें हर सवाल का सटीक जवाब।

मकर प्रेम संबंध राशिफल 2021

मकर राशि प्रेम राशिफल 2021 (Capricorn Love Horoscope 2021) अनुसार, प्रेम संबंधों के लिए साल 2021 अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। साथ ही एक दूसरे को समझते हुए दिखेंगे और ऐसे जातक जिनकी अभी शादी नहीं हुई है वह इस साल शादी का प्लान बनाते हुए नजर आने वाले हैं। आपका साथी आपको पूरा पूरा सुख प्रदान करने वाला है। हर तरीके से वह आपकी बात को स्वीकार करेगा और आप पूरी आजादी के साथ इस संबंध में जीवन जीते हुए नजर आएँगे। साल 2021 प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा साल जा सकता है।

मकर करियर (नौकरी) राशिफल 2021

मकर राशि करियर राशिफल 2021 (Capricorn Career Horoscope 2021) अनुसार, करियर के लिहाज से साल 2021 को आपके लिए देखें तो आप इस क्षेत्र में भी लाभान्वित होते हुए दिखने वाले हैं। बुद्ध की सही स्थिति आपको भाग्य की मदद से करियर बनाने में भी मदद करेगी और साथ ही साथ आप नौकरी के क्षेत्र में, ऑफ़िस के अंदर काफी मान सम्मान प्राप्त करते हुए दिखने वाले हैं। साथी लोग आपको काफी इज़्ज़त प्रदान करेंगे और साथ ही साथ आपका बॉस आपकी बातें मानता हुआ नजर आएगा। करियर के क्षेत्र को देखें तो साल 2021 में अच्छे अनुभव प्राप्त होते हुए नजर आ सकते हैं।

मकर शिक्षा राशिफल 2021

Rashifal 2021 अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र के लिए साल 2021 अच्छा साल जाने वाला है। इस साल आप उच्च कोटि की सफलता प्राप्त करते हुए दिखने वाले हैं। बड़ी परीक्षाओं में जो बच्चे पिछले काफी समय से लगे हुए हैं और सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे हैं, उनको साल 2021 में सफलता प्राप्त होती हुई नजर आ सकती हैं। इस साल आपको नौकरी प्राप्त होती हुई दिख सकती है। आप नई नौकरी में काफी मेहनत से काम करते हुए दिख सकते हैं। ऐसे बच्चे जिनकी बोर्ड की परीक्षा इस साल होने वाली हैं उनके लिए इस साल अच्छे परिणाम निकल कर सामने आने वाले हैं। आपके माता-पिता आपके इस परिणाम से काफी खुश होंगे।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2021

मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Capricorn Health Horoscope 2021) अनुसार, साल 2021 के अंदर यदि आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल आपका स्वास्थ आपको परेशान करता हुआ नजर आ सकता है। शुरुआती समय में तो स्थितियाँ आपके हाथ से निकलती हुई और बात बिगड़ती हुई भी नजर आ सकती है। आप अगर अभी से योग और फिटनेस के ऊपर ध्यान देने लगें तो आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। योग और फिटनेस की मदद से आप अपने कष्ट को आगे आने वाले समय के लिए कम करते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे जातक जो कि लगातार यात्राएं करते रहते हैं ऐसे जातकों को हमारी सलाह है कि साल 2021 की शुरुआत में आपको यात्राओं की तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा और मध्य समय में पहुँचेगा तो अगस्त के बाद स्थितियाँ सही होनी शुरू हो जाएगी और आपको स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। साल के अंत तक स्वास्थ्य अच्छा होता हुआ दिख सकता है। हल्की छुटपुट बीमारियाँ बनी रह सकती हैं। जिन जातकों को किडनी जैसी समस्या है तो उन जातकों को इस साल अपना ध्यान रखना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि आप साल 2021 में ऑपरेशन कराते हुए नजर आ जाए।

मकर पारिवारिक राशिफल 2021

मकर राशि परिवार राशिफल 2021 (Capricorn Family Horoscope 2021) अनुसार, परिवार की बात करें तो परिवार में साल 2021 के अंदर अनबन होती हुई नजर आ सकती है। आपकी यह अनबन आपको परेशान करती हुई नजर आएगी और तनाव में डालती हुई दिखने वाली है। आपको तनाव में नहीं आना है परिवार के बीच में जो भी विवाद अभी चल रहे हैं वह खत्म होते हुए नजर आएँगे। आपको अपने गुस्से के ऊपर पूरा पूरा कंट्रोल करना चाहिए। गुस्से के अंदर हम कुछ भी किसी को बोल जाते हैं जो हमें नहीं कहना चाहिए। यह एक समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मकर धन राशिफल 2021

मकर राशि धन राशिफल 2021 (Capricorn Finance Horoscope 2021) अनुसार, धन के लिहाज से साल 2021 को देखें तो आपके लिए साल 2021 अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। आपको अपना पैसा बढ़ता हुआ दिखने वाला है। आपकी यह आर्थिक वृद्धि आपको मान सम्मान प्रदान करेगी लेकिन साथ ही साथ आपको यह आंतरिक संतुष्टि भी देने वाली है। आप खुश हो जाएंगे कि आपका पैसा बढ़ रहा है। ऐसे जातक जो कि अपना व्यापार करते हैं और पिछले काफी समय से व्यापार में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उनको लाभ मिलता हुआ नजर आने वाला है। धन लाभ आपके लिए इस साल अच्छा कारण बनेगा जिसकी वजह से आप खुश होते हुए नजर आएँगे। चंद्रमा भाग्य स्थान में मौजूद है जो कि इशारा कर रहा है कि नौकरीपेशा वाले लोगों के साथ-साथ व्यवसाय करने वाले लोगों को भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है।

मकर घर - वाहन राशिफल 2021

मकर राशि मकान राशिफल 2021 (Capricorn House Horoscope 2021) अनुसार, साल 2021 में मकान की बात करें तो आप मकान खरीदते हुए आप नजर आ सकते हैं। अपने लिए पहले से अधिक अच्छा घर खरीदने का प्लान बनाते हुए दिख सकते हैं। सूर्य की मदद आपको इस बार भाग्य के साथ मकान जैसे क्षेत्र में भी मिलने वाली है और भगवान शिव की मदद से आप अपने लिए नया मकान खरीदते हुए दिख सकते हैं। आप नया मकान साल के मध्य भाग में मई से अगस्त के बाद में कभी भी खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। आप मकान के लिए प्लान साल के शुरू में ही बनाना शुरु कर देंगे लेकिन उन पर अमल करना साल के मध्य भाग में करेंगे।

मकर संतान राशिफल 2021

मकर राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 के अंदर यदि संतान की बात करें तो इस साल संतान की प्राप्ति आपको प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। संतान के सुख से आपको काफी संतुष्टि प्राप्त होती हुई दिखने वाली है। ऐसे जातक जो पिछले काफी समय से संतान के लिए प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन उनको अपने करियर की वजह से इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही थी तो साल 2021 आपके लिए एक अच्छा साल है। इस साल आपको प्लानिंग करनी ही चाहिए। इस साल आप यदि बच्चे की प्लानिंग करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर दांपत्य जीवन राशिफल 2021

मकर राशि दांपत्य जीवन राशिफल 2021 (Capricorn Marriage Horoscope 2021) अनुसार, दांपत्य जीवन की बात करें तो पति पत्नी के बीच विवाद होते हुए नजर आएँगे। आपके यह विवादित इतने बिगड़ जाएंगे कि आप अदालती मामलों में भी फँस सकते हैं। आपको अपने गुस्से के ऊपर कंट्रोल रखना चाहिए और आप जल्दबाजी में कोई भी ऐसा फैसला ना लें जिससे कि बात पूरी तरीके से बिगड़ती हुई नजर आ जाए। साल 2021 में आपके दांपत्य के झगड़े काफी बढ़ने वाले हैं। इन झगड़ों से बचने के लिए हम आपको सलाह देंगे कि आप कुछ भी निर्णय लेने से पहले कुछ समय के लिए यदि दूर-दूर रह लें तो ज्यादा बेहतर रहने वाला है।

free-kundali

मकर लाभ - व्यय राशिफल 2021

लाभ के लिहाज से भी साल 2021 काफी अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। आपको इस साल व्यापार और नौकरी में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। आप जो भी काम करेंगे उसके अंदर आपको लाभ ही मिलने वाला है। स्टार्टअप से जुड़े जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। ऐसे जातक जो कि लोहे से जुड़ा हुआ काम कर रहे हैं उनके लिए थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको यदि समस्याएं परेशान कर रही हैं तो आपको भगवान शनि की मदद लेनी चाहिए। इस मदद से आप अपने काम में तरक्की करते हुए नजर आ सकते हैं।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2021 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।