>
horoscope-icon

कन्या राशिफल 2021


कन्या राशिफल 2021 (Kanya Rashifal 2021) - साल 2021 में कन्या राशि (Virgo)वाले जातक देश और विदेश दोनों ही जगहों पर अपना और अपने परिवार वालों का नाम रोशन करते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2021 आपके लिए एक सुनहरा साल है जिसके अंदर आपको कुछ करने के बहुत अधिक मौके मिलते हुए नजर आएँगे। साल 2021 में आपके ऊपर एक कहावत पूरी तरीके से लागू होने वाली है कि जो सोवत है वह खोवत है और जो जागत है सो पावत है। ऐसे जातक जो इस साल आलसी रहेंगे और सोते रहेंगे उनको कुछ भी प्राप्त नहीं होने वाला है और यह सुनहरा साल जिसमें कि आपकी कुंडली के अंदर बुधादित्य योग जैसे शुभ और मंगल योग उत्पन्न हो रहे हैं वह भी आपके आलसीपन की वजह से खराब होते हुए नजर आ सकते हैं। कन्या राशिफल 2021 के अनुसार, इस साल कन्या राशि वाले जितनी मेहनत करेंगे वह आपके लिए अच्छा रहेगा, आपकी यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी और आप इस साल खुद के स्वास्थ्य के ऊपर और साथ ही साथ परिवार वालों की ख़ुशियों के लिए बहुत अधिक पैसा खर्च करते हुए नजर आएँगे। जनवरी, फरवरी और मार्च का समय लोगों से मिलने-जुलने और प्लानिंग का समय बोला जा सकता है। इस समय में आप बहुत अधिक लोगों से मिलते हुए नजर आएँगे, यहां तक कि आप राजनैतिक लोगों से भी मिलेंगे और उनसे मिलकर आगे के अपने प्लान के ऊपर काम करते हुए नजर आ सकते हैं। होली तक का समय मेल मिलाप का समय बोला जा सकता है। आप पुराने दोस्तों से भी मिलेंगे, जिन लोगों से आप सालों से नहीं मिल पाए हैं। दुश्मन जैसे लोगों से भी मिलते हुए आप नजर आएँगे। आप समाज में कई मुद्दों पर आवाज़ उठाते हुए भी दिखने वाले हैं। सामाजिक मुद्दे आपको इसी समय में मान-सम्मान भी देते हुए दिखेंगे।

कन्या राशिफल 2021 ओवरव्यू

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2021 (Kanya Varshik Rashifal 2021) के अनुसार, बृहस्पति और शुक्र की युति आपको इस साल दांपत्य जीवन में थोड़ा संघर्ष कराती हुई नजर आ सकती है। आप जब समाज में लोगों से मिलेंगे तो शायद ऐसा हो सकता है कि आप परिवार वालों को थोड़ा समय ना दे पाए। इसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में और परिवार में आपका अपने अपने लोगों से झगड़ा होता हुआ नजर आ सकता है लेकिन यह झगड़े ऐसे नहीं है कि बहुत अधिक बढ़ जाएंगे। छोटी मोटी अनबन होगी जो बाद में संभलती हुई नजर आएँगी। कन्या राशि के ऐसे बच्चे जो अभी शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं तो उनके लिए साल 2021 को लेकर हमारी भविष्यवाणी है कि आपके लिए यह साल अच्छा गुजरने वाला है। आपको पढ़ाई के क्षेत्र में सफलताएँ मिलती हुई दिखेंगी, आप जिस भी जगह या जिस कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं वहां आपको प्रथम से लेकर तृतीय स्थान हासिल होता हुआ नजर आ सकता है। उच्च परीक्षाओं में जो बच्चे अपने आपको लगातार प्रयास करते हुए और फेल होते हुए देखते थे तो साल 2021 में शुरुआती समय के अंदर ही अप्रैल महीने तक जब बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे तो उस समय में इनको सफलता प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। कन्या राशि का स्वामी बुध सूर्य के साथ चौथे घर में शुक्र के नक्षत्र में विराजमान है। इसका सीधा-सीधा सा अर्थ यह है कि यह साल आपके लिए बेहद ही मंगलकारी गुजरने वाला है। लंबे समय से जो काम नहीं बन पा रहे थे वह भी बनते हुए नजर आएँगे। वीजा जैसी समस्या की वजह से जो लोग विदेश में नहीं जा पा रहे थे उनके लिए साल 2021 में विदेश जाने के योग उत्पन्न होंगे और अपने व्यापार को आप नई ऊंचाई तक पहुँचाते हुए नजर आने वाले हैं। Kanya Rashi Varshik Rashifal 2021 के अनुसार, साल 2021 के अंदर खेल क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा और यह लोग सफलता प्राप्त करते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2021 में जमीन और घर से जुड़े हुए जो भी विवाद पिछले कुछ समय से अदालत में हैं वह सभी हल होते हुए नजर आएँगे। यह फैसले आपके हक में जाएंगे और यह देखकर निश्चित रूप से आपको खुशी प्राप्त होगी। अगर व्यवसाय की बात करें तो आपका व्यवसाय आपको साल 2021 में लाभ प्रदान करता हुआ नजर आएगा। आप अपनी मदद से अपने व्यापार को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएंगे और लाभ की स्थिति भी पहले से बहुत अधिक बेहतर होती हुई नजर आने वाली है।

free-astrology-app

Rashifal 2021 के अनुसार,साल 2021 एक ऐसा साल है जो काफी सालों बाद इतने बेहतर रूप में आपके सामने आने वाला है। यह साल आपके लिए नए मौके बनाता हुआ नजर आ सकता है। संबंधों की बात करें तो प्रेम संबंधों में भी यह साल अच्छा गुजरेगा। प्रेमी जोड़े घूमते हुए नजर आएँगे और अपने माता-पिता से बात करते हुए दिखने वाले हैं। साल 2021 में आप लोग अपनी शादी का प्लान बना सकते हैं जिन लोगों की शादी पिछले काफी समय से नहीं हो पा रही थी उनको भी इस बार साथ ही मिलने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले ऐसे जातक जिनकी उम्र 70 के आसपास हो चुकी है ऐसे जातकों को साल 2021 में अपना ध्यान रखना है। स्वास्थ्य के लिए यह साल आपके लिए बड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। साल 2021 में कन्या राशि वाले जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। आपका स्वास्थ्य एक बड़ी समस्या उत्पन्न करता हुआ नजर आ सकता है।

कैसा रहेगा साल 2021 आपके प्रेम, वैवाहिक, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए? परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो से और पायें हर सवाल का सटीक जवाब।

कन्या प्रेम संबंध राशिफल 2021

कन्या प्रेम राशिफल 2021 (Virgo Love Horoscope 2021) अनुसार, प्रेम संबंधों के लिए बात करें तो साल 2021 प्रेम संबंधों के लिए भी एक अच्छा समय बोला जा सकता है। इस साल आप अपने साथी के साथ बहुत अच्छे से व्यवहार करते हुए दिखेंगे और खुशी से इस समय का आनंद लेते हुए नजर आएँगे। 2021 राशिफल के अनुसार, साल 2021 में मामूली अनबन उत्पन्न हो सकती है लेकिन कोई बड़े विवाद उत्पन्न नहीं होंगे। आप दोनों एक दूसरे के साथ खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में जो लोग अभी तक धोखा खा रहे थे उनको इस साल एक अच्छा साथी प्राप्त होता हुआ नजर आएगा, जिसके साथ इसी साल आप विवाह करते हुए भी दिख सकते हैं।

कन्या करियर (नौकरी) राशिफल 2021

करियर राशिफल 2021 (Virgo Career Rashifal 2021) कन्या राशि वालो के  संकेत दे रहा है की साल 2021 आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा।करियर के लिहाज से साल 2021 काफी अच्छा साल है। आपको यहां पर नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आने वाली है। करियर में ऐसे जातक जो कि आईटी के क्षेत्र से संबंध रखते हैं और विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो इनको विदेश में नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। आपकी यह नौकरी आपको मान सम्मान प्रदान करेगी। साल 2021 करियर के लिहाज से बेहद अधिक अच्छा साल रहने वाला है जिन लोगों की अभी तक नौकरी नहीं लग पा रही थी उनको भी नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आएगी।

कन्या शिक्षा राशिफल 2021

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में कन्या राशि वालों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में यह साल अच्छा गुजरता हुआ नजर आने वाला है। यदि आप इस साल मेहनत नहीं करेंगे और दिल लगाकर पढ़ाई नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से आप एक बहुत ही अच्छे और सुनहरे साल को खराब करते हुए नजर आएँगे। ऐसा समय बार-बार नहीं आता है। 2021 में जो बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनको उच्च स्थान प्राप्त होता हुआ नजर आएगा और साथ ही साथ उच्च परीक्षाओं में जो विद्यार्थी लगे हुए हैं उनको भी अच्छी नौकरियाँ प्राप्त होती हुई नजर आएँगी। यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं और दिल लगाकर पढ़ रहे हैं तो आईएएस जैसी परीक्षाएं भी आप पास करते हुए नजर आ सकते हैं। यह साल 2021 शिक्षा के लिए बेहद अच्छा साल है।

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2021

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Virgo Health Horoscope 2021) के अनुसार, कन्या राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो साल 2021 में आपके स्वास्थ के लिए यह साल बहुत अधिक अच्छा नहीं बोला जा सकता है। शुरुआत में ही ही आपको दिक्कतें होती हुई नजर आ सकती हैं जो लोग किडनी जैसी बीमारी से ग्रसित हैं, उन लोगों को अपना और अधिक ध्यान रखना है। साल 2021 के अंदर आपको दिल से जुड़ी हुई बीमारियाँ होती हुई दिख सकती हैं जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और घुटनों में दर्द रहता है उनको भी अधिक समस्याएं होती हुई नजर आ सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आपके लिए साल 2021 स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी तरीके से खराब चला जाएगा। आपको एस्ट्रोस्वामीजी के ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि आप भगवान शिव की आराधना करना शुरू कर दें और साथ ही साथ इस महामृत्युजय मंत्र का लगातार जाप करें। एक दिन में कम से कम 1000 बार आप इस मंत्र का जाप करेंगे तो निश्चित रूप से आपके बड़े से बड़े कर्म और बड़ी से बड़ी बीमारी भी ही भगवान शिव की कृपा से बड़ी ही आसानी से आपसे दूर रहती हुई नजर आने वाली है। निश्चित रूप से भगवान शिव की पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप आपकी सभी परेशानियों को इस साल खत्म करता हुआ नजर आएगा। यही एकमात्र उपाय आपके लिए सबसे अधिक कारगर है।

कन्या पारिवारिक राशिफल 2021

Kanya Rashifal 2021 के अनुसार, परिवार के लिहाज से साल 2021 को देखें तो इस साल परिवार में स्वास्थ्य को लेकर आपको समस्याएं उत्पन्न होती हुई नजर आएँगी। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ आपके लिए एक बहुत बड़ी समस्या रहने वाली है और यही समस्या आपके लिए गंभीर चुनौती होगी। इस समय में जब सब कुछ सही नहीं चल रहा हो तो आपको धैर्य के साथ काम लेना है। ऐसा नहीं है कि यदि आप चिंता करेंगे और बेवजह गुस्सा करेंगे तो इससे समस्या हल हो जाएंगी। आपको धैर्य रखना है, बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य धीमे धीमे सही होता हुआ नजर आएगा। स्वास्थ्य के ऊपर भी आप खर्च करते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2021 में परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। ख़ुशियाँ बनी रहेंगी लेकिन बस परिवार वालों का स्वास्थ एक बड़ी समस्या रहने वाली है।

कन्या धन राशिफल 2021

कन्या राशिफल 2021 (Kanya Rashifal 2021) के अनुसार, धन के लिहाज से 2021 की बात करें तो कन्या राशि वालों के लिए यह साल धन के लिहाज से अच्छा नजर आ रहा है। आपको इस साल धन से जुड़ी हुई समस्याएं फेस नहीं करनी पड़ेगी। धन के लिहाज से यह साल काफी अच्छा है। कुंडली में अगर धन का स्वामी बृहस्पति और गुरु 5 वे भाग में उच्च के होकर बैठे हुए हो तो साल धन के लिए अच्छा बोला जाता है। आपके लिए यह साल धन के लिहाज से बेहद अच्छा दिख रहा है। साल 2021 में धन से जुड़ी हुई समस्याएं आपके सामने उत्पन्न नहीं होने वाली हैं। मार्च का महीना तो आपके लिए अति उत्तम महीना बोला जा सकता है। इस महीने में आपको अकस्मात ही धन प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। साथ ही साथ है आपको पैतृक संपत्ति भी इस साल में मिलती हुई नजर आ सकती है। धन से जुड़ी हुई जो भी समस्याएं या फिर बोले कि आपका धन कहीं पर रुका हुआ था तो वह भी निकलता हुआ नजर आएगा। 

कन्या घर - वाहन राशिफल 2021

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में मकान की बात करें तो आप मकान और दुकान दोनों ही तरफ से काफी खुश रहने वाले हैं। मकान खरीदने की प्लानिंग है जो जातक पिछले काफी समय से कर रहे थे और आप मकान नहीं ले पा रहे थे तो आप अप्रैल महीने के बाद एक बार फिर से प्रयास करना चाहिए। अप्रैल महीने के बाद स्थितियाँ सही होने लगेंगी और आप मकान खरीदते हुए नजर आएँगे। यह आपके लिए ख़ुशियाँ लेकर आएगा। निश्चित रूप से साल 2021 में ऐसे जातक जिनके नाम अभी तक कोई भी मकान नहीं है वह लोग भी इस साल घर खरीदने का प्रयास कर सकते हैं। आपको सफलता मिलने की पूरी पूरी उम्मीद है।

कन्या संतान राशिफल 2021

संतान के लिहाज से बोलें तो साल 2021 में संतान आपको पढ़ाई के क्षेत्र में तो काफी अधिक सुख देती हुई नजर आएगी लेकिन उनका स्वास्थ्य जब खराब होगा तो उसकी वजह से आप परेशान होते हुए नजर आ सकते हैं। आपके बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहता हुआ नजर आ सकता है। साल की शुरुआत में ही उनको कोरोनावायरस जैसी बीमारी से बचाना आपके लिए बेहद आवश्यक है।

कन्या दांपत्य जीवन राशिफल 2021

कन्या दांपत्य जीवन राशिफल 2021 (Virgo Marriage Horoscope 2021) अनुसार, दांपत्य जीवन की बात कर दो साल 2021 में दांपत्य जीवन अच्छा गुजरता हुआ दिखेगा। अनबन होती हुई नजर आ सकती हैं लेकिन बाकी सब कुछ अच्छा गुजरता हुआ दिखने वाला है। शुक्र आपकी कुंडली में आठवे भाग में बैठे हुए हैं यह आपकी बुद्धि भ्रष्ट नहीं होने देंगे और आप अच्छा व्यवहार करते हुए नजर आने वाले हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से यह साल बड़ा ही शुभ समय है। पति-पत्नी के बीच के विवाद रहे हो इस साल में विवाद खत्म होते हुए नजर आ सकते हैं।

free-kundali

कन्या लाभ - व्यय राशिफल 2021

कन्या वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में लाभ की बात करें तो आपको लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। आपको धन भी प्राप्त होगा और साथ ही साथ आप जो भी व्यवसाय करते हैं या फिर नौकरी करते हैं दोनों ही क्षेत्रों में आपको लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। आपका यह लाभ आपको सुकून प्रदान करेगा। आप पैसा जोड़ेंगे और इस जोड़े हुए पैसे से वाहन या फिर मकान खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। आपके लिए साल 2021 धन के लिहाज से अच्छा है।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2021 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।