>
horoscope-icon

धनु राशिफल 2021


धनु राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal 2021) - साल 2021 धनु राशि (Sagittarius) वाले जातकों के लिए बड़ा ही उतार-चढ़ाव वाला साल बोला जा सकता है। इस साल कुछ क्षेत्रों में जो परिणाम आपको प्राप्त होंगे वह आपकी आशाओं के विपरीत प्राप्त होने वाले हैं। आपकी अपेक्षाएँ लोगों से पूरी नहीं हो पाएगी और यह देखकर आपको काफी दुख उठाना पड़ेगा। यदि आप लोगों से अधिक अपेक्षाएँ करना छोड़ दें तो यह बात आपके लिए अधिक बेहतर होगी। अपेक्षाएँ व्यक्ति को दुख देती हुई नजर आती हैं। धनु वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में आपको भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आने वाला है। भाग्य की तरफ से आपको दुखी नहीं रहना पड़ेगा लेकिन अकेले भाग्य के हवाले बैठकर आप के काम सफल होते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। भाग्य को छोड़कर आपको अपने कर्मों के ऊपर विश्वास करना होगा और कर्म करना शुरु करना होगा। ऐसे जातक जिनके लिए पिछला साल काफी खराब गया है और वह किस्मत के ऊपर निर्भर रहते हुए नजर आए हैं तो उनको एस्ट्रोस्वामीजी की सलाह है कि आप अपने किस्मत के लिए ना रोयें बल्कि अपने कर्मों को सही करना शुरू कर दें। कर्म के आधार पर आपको अच्छे फल प्राप्त होना शुरू हो जाएंगे। यह साल उतार-चढ़ाव वाला साल रहेगा।

धनु राशिफल 2021 का ओवरव्यू

धनु राशिफल 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार, आपको साल की शुरुआत में जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने में अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे लेकिन ऐसा नहीं है कि आपको साल की शुरुआत में ही निराश हो जाना है। साल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो उसके बाद मई के बाद जब सूर्य और बृहस्पति अपने सर्वोच्च पराकाष्ठा के स्तर पर होंगे और आपकी कुंडली में सुख व धन के क्षेत्र में विराजमान होंगे तब उस समय आपके लिए अच्छे परिणाम प्राप्त होते हुए नजर आने वाले हैं। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलती हुई दिखेगी। भाग्य स्थान में 2021 के अंदर जब सूर्य, बुध, गुरु और शनि की युति बनाते हुए नजर आएँगे तो यह आपके भाग्य वृद्धि के संकेत होंगे। धनु वार्षिक राशिफल 2021 (Dhanu Varshik Rashifal 2021) के अनुसार, इस समय में आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा तो वहीं दूसरी तरफ जो लोग नौकरी करते हैं उनको भी पदोन्नति में वृद्धि होती हुई दिखने वाली है। स्वास्थ्य से लेकर पैसों के लाभ तक सभी क्षेत्रों में आपको फायदा पहुँचता हुआ नजर आने वाला है। साल 2021 में ऐसा समय मई के बाद का समय बोला जा सकता है। मई से अक्टूबर-नवंबर के बीच का समय आपके लिए अति शुभ रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। साथ ही साथ अष्टम भाव में विराजित मंगल भी आपको पूरी तरह से लाभान्वित करते हुए नजर आने वाले हैं। इस समय में आपको स्वास्थ्य में कोई बहुत बड़ी दिक़्क़तों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही साथ जो जातक सोने से जुड़ा हुआ काम करते हैं उनके लिए तो यह समय अति उत्तम बोला जा सकता है। मंगल की कृपा से जो जातक खेल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए भी इस जगह पर सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। ऐसे जातक जो कि कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और फिल्म के क्षेत्र में काम करते हैं ऐसे जातकों को भी मंगल की कृपा से लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है।

free-astrology-app

Dhanu Rashifal 2021 के अनुसार, धनु राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य साल की शुरुआत में खराब होता हुआ नजर आ सकता है। साल का शुरुआती भाग स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं बोला जाएगा। इस समय में आपको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गले से जुड़ी हुई बीमारियाँ या फिर पेट से जुड़ी हुई बीमारियाँ आपको परेशान करती हुई नजर आ सकती हैं। साल का शुरुआती समय आपके लिए अस्पताल के चक्कर लेकर आ सकता है। यह समय आपको परिवार के साथ बिताना चाहिए और धैर्य के साथ इस समय में काम करना आपके लिए उचित होगा। फ़ाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो इस साल आपकी फ़ाइनेंशियल कंडीशन ना तो बहुत अधिक नीचे गिरती हुई नजर आएगी और ना ही ऐसा है कि आप बहुत तेजी से ऊपर बढ़ जाएंगे। आपकी आर्थिक वृद्धि इस साल सामान्य स्तर की बोली जा सकती है। आपको जितने धन की आवश्यकता रहेगी वह धन आपको काम से मिलता हुआ नजर आएगा। ऐसा नहीं है कि धन की बहुत बड़ी दिक्कत- किल्लत आपको होने वाली है। धनु राशिफल 2021 के अनुसार, परिवार की तरफ से आपको पूरा-पूरा साथ मिलता हुआ नजर आने वाला है। शनि जब मकर राशि में इस साल की शुरुआत में प्रवेश करेंगे तब यह परिवर्तन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा फलदाई बोला जा सकता है। आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी हुई जो भी समस्याएं पिछले कुछ समय रही होंगी वह धीमे-धीमे खत्म होती हुई नजर आएँगी। दांपत्य की बात करें तो दांपत्य जीवन के लिए इस बार शुक्र उच्च स्तर का बनकर बैठा हुआ है जिसकी वजह से दांपत्य जीवन काफी अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। पति-पत्नी में बनती हुई नजर आएगी और आप दोनों भविष्य के लिए सुनहरे सपने बुनते हुए देखने वाले हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह साल कष्टकारी साबित हो सकता है। पुराने रिश्ते खत्म होते हुए दिख सकते हैं तो वही जो लोग पिछले काफी समय से अकेले हैं उनको और भी इंतजार करना पड़ सकता है।

2021 Rashifal अनुसार, संतान के लिहाज से साल 2021 आपके लिए सही गुजरता हुआ नजर आएगा। आपकी संतान आपका नाम रोशन करती हुई नजर आएगी। वहीँ पढ़ाई के क्षेत्र में आपके बच्चे उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए दिखने वाले हैं। समाज में आपके बच्चे आपको मान सम्मान प्रदान करते हुए देखेंगे और यह देखकर आपको अपने ऊपर या अपनी औलाद के ऊपर घमंड बिल्कुल नहीं करना है बल्कि इसके लिए ईश्वर को यदि आप धन्यवाद देंगे तो ज्यादा बेहतर साबित रहेगा। कुल मिलाकर 2021 को देखें तो वित्त के लिहाज से साल 2021 काफी अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। फ़ाइनेंशियल स्तर भी आपका सही जाएगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को नई नौकरी मिलने के भी पूरे पूरे चांस नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ जो लोग स्टार्टअप कर रहे हैं तो स्टार्टअप करने वाले लोगों को भी इस बार फंडिंग प्राप्त होती हुई नजर आएगी लेकिन एक बात का आपको ध्यान रखना है कि यदि आप अपने काम से दिल चुराएंगे और आलस करेंगे तब उस स्थिति में निश्चित रूप से आपको लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको अपनी मेहनत को और बढ़ाना होगा।

कैसा रहेगा साल 2021 आपके प्रेम, वैवाहिक, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए? परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो से और पायें हर सवाल का सटीक जवाब।

धनु प्रेम संबंध राशिफल 2021

धनु प्रेम राशिफल 2021 (Sagittarius Love Horoscope 2021) अनुसार, प्रेम संबंधों के लिहाज से साल 2021 पर नजर डालें तो इस साल आप अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुँचाते हुए नजर आ सकते हैं। प्रेमी साथियों के बीच में और जोड़ों के बीच में अनबन खत्म होती हुई नजर आएँगी और आप अच्छे संबंध बनाते हुए दिख सकते हैं। प्रेमी लोगों के बीच में बहस का मुद्दा यह भी बन सकता है कि कौन किसको ज्यादा प्यार करता है और यह प्रश्न आपके लिए एक बड़ी समस्या खड़ा करेगा। बड़े झगड़े आपके बीच में नहीं होंगे और यह देखकर आपको अच्छा लगेगा। साल 2021 प्रेमी जोड़े पूरी तरीके से एंजॉय करते हुए नजर आएँगे।

धनु करियर (नौकरी) राशिफल 2021

धनु करियर राशिफल 2021 (Sagittarius Career Horoscope 2021) अनुसार, करियर के लिहाज से साल 2021 की बात करें तो इस साल आपका करियर काफी अच्छी गति से आगे बढ़ता हुआ नजर आने वाला है। आपको नई नौकरी मिलेगी और नई नौकरी आपको विदेश में भी लेकर जा सकती है। ऐसे जातक जो कि पिछले काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मार्च-अप्रैल और मई महीने में उनको एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है जो लंबे समय तक इनको राहत प्रदान करेगी। जो बच्चे या जो लोग पिछले काफी समय से एक ही जगह पर नौकरी कर रहे हैं उनकी पदोन्नति होती हुई नजर आएगी और साथ ही साथ आपकी सैलरी भी बढ़ जाएगी।

धनु शिक्षा राशिफल 2021

धनु वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, शिक्षा के लिहाज से साल 2021 को देखें तो यह साल भी आपके लिए कई सारे नए मौके लेकर आने वाला है। जो विद्यार्थी अभी 12वीं तक की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अधिक समस्याएं यहां पर खड़ी नहीं होंगी, वह इस क्षेत्र में बहुत अधिक सफलता प्राप्त करते हुए नजर आएँगे और जिन बच्चों की बोर्ड की परीक्षाएं होने वाली है वह भी बड़ी आसानी से पास होते हुए दिखने वाले हैं। यदि आपको उच्च कोटि के अंक प्राप्त करने हैं तो आपको उच्च कोटि की मेहनत भी करनी होगी। जो बच्चे सिविल सेवाओं की परीक्षा तैयारी कर रहे हैं उनको इस साल बहुत अधिक सफलता प्राप्त होती भी नजर नहीं आए, लेकिन आप को हताश नहीं होना है आने वाला समय आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा।

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2021

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Sagittarius Health Horoscope 2021) अनुसार, स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2021 को देखें तो यह साल काफी अच्छा गुजरता हुआ नजर आने वाला है। साल की शुरुआत में आपको बड़ी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ सकता है। गले और पेट से जुड़ी हुई बीमारियाँ आपको परेशान कर सकती हैं। साल के शुरुआती समय में आपको कोरोनावायरस जैसी बीमारी से भी अपना बचाव करना है लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा और मई महीने के बाद आप देखेंगे कि स्वास्थ्य के लिए आज से सारी परेशानियां गायब होने लगेंगी। शुरुआती तीन से चार महीने आप को दिक्कतें हो सकती हैं तो कुल मिलाकर बोले तो साल 2021 स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा है। मात्र शुरुआती 4 महीने आपको अच्छे से काटने हैं इसके बाद आपके लिए कोई भी बड़ी परेशानियां साल 2021 में नहीं होंगी।

धनु पारिवारिक राशिफल 2021

धनु परिवार राशिफल 2021 (Sagittarius Family Horoscope 2021) अनुसार, परिवार के लिहाज से साल 2021 को देखें तो इस साल में आपको माता-पिता व बड़े बुजुर्गों का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। परिवार का हर व्यक्ति चाहे वह छोटा है या बड़ा व्यक्ति है हर व्यक्ति आपको पूरा पूरा सम्मान देता हुआ नजर आने वाला है। यह सम्मान आपके लिए काफी फलदाई साबित होगा। आपको अच्छा लगेगा कि आपके परिवार वाले आप की कद्र कर रहे हैं और आपको पूरी वैल्यू प्रदान कर रहे हैं। आपको भी परिवार वालों का दिल नहीं तोड़ना है उनकी अपेक्षाओं पर आपको खरा उतरना चाहिए। आपको उनके साथ नम्रता से व्यवहार करना बेहतर रहेगा।

धनु धन राशिफल 2021

धनु धन राशिफल 2021 (Sagittarius Finance Horoscope 2021) अनुसार, धन के लिहाज से साल 2021 की बात करें तो इस साल धन प्राप्ति को लेकर बहुत अधिक समस्याएं आपके सामने उत्पन्न नहीं होने वाली हैं। यह साल धन के लिहाज से सही जाता हुआ नजर आने वाला है। ना तो बहुत अधिक कमी आपके पास रहने वाली है और ना ही ऐसा है कि बहुत अधिक पैसा आपके पास आ जाएगा लेकिन आप की जितनी भी आवश्यकताएं होंगी वह सभी आवश्यकता साल 2021 में पूरी होती हुई दिखने वाली हैं। साल 2021 में आपको आपका वह पैसा प्राप्त होता हुआ नजर आ सकता है जो कि पिछले काफी समय से कहीं पर रूका हुआ है। ऐसे लोग जो अभी तक आपका पैसा देने के लिए तैयार नहीं थे, वह अचानक से आपका हिसाब करते हुए नजर आ सकते हैं। साल 2021 आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी प्रदान कर सकता है।

धनु घर - वाहन राशिफल 2021

धनु मकान राशिफल 2021 (Sagittarius House Horoscope 2021) अनुसार, साल 2021 के अंदर हम मकान की बात करें तो आप मकान खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। साल की शुरुआत में ही आप मकान के लिए मेहनत करनी शुरू कर देंगे। इस साल ऐसा हो सकता है कि आप सारे पैसे अपनी तरफ से ना लगाकर या तो अपने आसपास के लोगों से मदद ले ले सकते हैं या फिर माता पिता की मदद आपको स्वयं प्राप्त होती हुई नजर आएगी लेकिन हमारी आपको एक सलाह है कि उधार किसी से ब्याज पर पैसा ना लें। यह ब्याज आपको इस साल काफी दुख देती हुई नजर आ सकती है।साल 2021 में मकान को खरीदने के योग उत्पन्न होते हुए देख रहे हैं आप मध्य साल तक नए घर में प्रवेश करते हुए नजर आ सकते हैं।

धनु संतान राशिफल 2021

धनु राशिफल 2021 के अनुसार, संतान के लिहाज से 2021 की बात करें तो आपको 2021 में संतान प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। आप इसके ऊपर प्लानिंग करते हुए भी देख सकते हैं और पति पत्नी के बीच आपसी समझौते बनते हुए नजर आ सकते हैं।

धनु दांपत्य जीवन राशिफल 2021

धनु दांपत्य राशिफल 2021 (Sagittarius Marriage Horoscope 2021) अनुसार, साल 2021 में दांपत्य जीवन की बात करें तो पति पत्नी के बीच भी अच्छे संबंध बनते हुए नजर आएँगे। साल 2021 आपके लिए इस क्षेत्र में भी अच्छा जाता हुआ दिखने वाला है। मध्य महीने जिनमें कि अगस्त से लेकर अक्टूबर, नवंबर का महीना है इस समय में आप दूसरे  लोगों की वजह से लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। हम आपको सलाह देते हैं कि आप दूसरे लोगों को अपने इस रिश्ते में आने के लिए जगह बिल्कुल भी ना दें। आप एक दूसरे को समझते हैं और एक दूसरे को प्यार करते हैं तो एक दूसरे के ऊपर विश्वास करना भी सीख लेना चाहिए। साल 2021 आपके लिए अच्छा साल है इसे बेवजह के झगड़ों में बिल्कुल भी खराब ना करें।

free-kundali

धनु लाभ - व्यय राशिफल 2021

धनु राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में लाभ की बात करें तो यह साल आपका साल बोला जा सकता है। आपको व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। लाभ के दृष्टिकोण से अगर हम ओवर ऑल इस साल को देखें तो इस साल में बहुत अधिक हानियां आपको नहीं उठानी पड़ेगी। आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका रुका हुआ पैसा आपको मिलता हुआ नजर आएगा। यहां तक कि कोर्ट कचहरी की वजह से यदि कोई ज़मीन जायदाद का विवाद चल रहा है जिसके अंदर आपको काफी समय से घाटा हो रहा है तो वह भी हल होते हुए दिखने वाले हैं। साल 2021 आपके लिए मध्यम गति से लाभ प्राप्त करने का साल बोला जा सकता है।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2021 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।