>

साल 2019 मेष राशि के लिए कुछ नए खट्टे और मीठे अनुभव लेकर आने वाला है। यह साल शुरुआत में मेष जातकों के लिए कुछ नये खर्चे लेकर आने वाली है। यह जो नये खर्चे होंगे, शुरुआत में तो आपके ऊपर भारी पड़ते हुए नजर आयेंगे लेकिन भविष्य में इन खर्चों का आपको अच्छा खासा लाभ भी  मिलने वाला है। यह ख़र्चे आपके लिए एक अच्छी इन्वेस्टमेंट का काम करते हुए दिखने वाले हैं। खर्च में से कुछ राशि प्रोपर्टी पर भी लगने वाली है और इसके फल भी अच्छे होंगे।

 

इस वर्ष अच्छी खासी इन्वेस्टमेंट हो जाने से घर का खर्च चलाने मे आपको मुश्किलें आ सकती हैं पर ज्यादा विचलित ना हों तो अच्छा होगा।  लग्नेश पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव होने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। मंगल की वजह से कई।बार जहाँ पर आपको क्रोध नहीं करना चाहिए, वहां पर भी क्रोध आ सकता है। यदि आपने अपने क्रोध पर कंट्रोल नहीं किया, तो यह बुरा हो सकता है।

 

सूर्य और शनि के भाग्य स्थान मे स्थिति होने से यह आपके लिए अच्छा योग नहीं बन रहा है। आप जल्दबाजी में अतिउत्साह का शिकार हो सकते हैं। जल्दबाजी करने से बचें। साल भर आपको अतिउत्साह से बचकर रहना होगा।  सोच समझकर जो भी काम किया जायेगा वह आपको लाभ पहुँचाएगा।

 

वर्ष आरंभ में जो समस्याएं शुरूआती दौर में देखने को मिली हैं, वह धीरे धीरे सुलझती हुई नजर आएंगी। फरवरी से समस्याएँ खत्म होना शुरू होंगी लेकिन जुलाई के बाद फिर से ध्यान रखना होगा। आपको आक्रामक होने से बचना है। खासकर अक्टूबर तक का समय थोड़ा भारी पड़ सकता है। साल का अंत एक बार फिर लाभदायक सिद्ध होगा। यह साल आपका मुख्यतः पार्टी और फैमिली कार्यक्रम में बीत जाएगा।

 

आप हनुमानजी की पूजा अवश्य करें। 1,5,9 का अंक अच्छा सिद्ध होगा। 4 और 8 ऐसे दो अंक हैं जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी चाहिए।

 

 

करियर

आपको करियर को लेकर थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों के लिए कार्यालय में थोड़ा संभलकर रहनेका समय है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अपने गुस्से से जरा बचकर रहना होगा।  आपकी मेहनत मेहनत रंग लाएगी, इसलिए मेहनत करने से  साल भर दिल ना चुराएं। दसम भाव में स्थित केतु की स्थिति अच्छी नहीं बन रही है। मेष राशि वाले मार्च के अंत तक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आपको विदेश में नौकरी मिलने का योग बन रहा है। जो लोग विदेश जाना चाह रहे हों उनके लिए साल 2019 अच्छा है।

 

स्वास्थ्य

 

साल 2019 की शुरूआत में मेष राशि के जातकों का मन थोड़ा बुझा बुझा और शांत रहेगा। कमजोरी की शिकायत हो सकती है। आपको अपने मन पर काबू रखने की जरूरत है। बेमतलब के विचार मन को आघात पहुँचा सकते हैं। उच्च रक्तचाप और अचानक से आपरेशन जैसी चीजें से परेशानी हो सकती है।

 

ऊँ क्रां क्रीं भोभाय नमः मंत्र का जाप करें। मंगलवार को हनुमानजी को लड्डू चढाएं, ऊपाय करने से समस्यायों की स्थिति में लाभ होगा। इस वर्ष सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

 

फाइनेंस

इस वर्ष खर्च होने की संभावना काफी दिख रही है। परंतु माता लक्ष्मी जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। काफी सारे खर्चे, विशेषकर घर बनाने पर खर्च होने की संभावना है लेकिन खर्च को लेकर ज्यादा समय तक डरने की जरूरत नहीं है। धीरे धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साल की शुरुआत में बेशक आप के कुछ खर्चे हो सकते हैं लेकिन यह खर्चे जो आप कर रहे हैं वह आपके जीवन में मील का पत्थर साबित होंगे। आपको बता दें कि आप अपने परिवार वालों पर इस साल अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

 

 

लव

मेष राशि वाले निश्चित रूप से आप इस वर्ष अपनी प्रेमिका को मनाने में सफल हो जायेंगे। आपका प्रेमी साल 2019 के अधिकतर समय आपसे खुश रहने वाला है।  पूरा साल आपका रोमांस में बीतेगा। रोमांस पर भी आपका खर्च काफी होगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग इस वर्ष कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के दौरान मिलता रहने वाला है।

 

साल 2019 मेष राशियों के लिए अच्छा ही जाने वाला है। व्यापार के लिए यह साल अच्छा है जो लोग अपना काम शुरू करने वाले हैं उनको इस साल अपने काम के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा| इस साल मेष राशि वाले परिवार जनों के लिए भी अच्छा समय निकाल लेंगे जिसके चलते परिवार वालों की आपसे शिकायत ही खत्म हो जाएंगी। साथ ही साथ यह साल आपको समाज में मान प्रतिष्ठा भी दिलाता हुआ नजर आएगा।

मेष दैनिक राशिफल

अभी देखे

मेष सप्ताहिक राशिफल

अभी देखे