>

बुधवार व्रत

जानिए बुधवार का व्रत क्यों रखा जाता है और इसकी विधि क्या है

जैसा कि आपको पता ही है कि बुध ग्रह का महत्व हमारे जीवन में बहुत है। जबकि बुधवार का व्रत वो लोग करते है जिनके ऊपर बुध ग्रह का कुप्रभाव होता है और वो इससे बचना चाहते हैं। बता दें कि बुध ग्रह व्यक्ति को विद्वता, वाद-विवाद की क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि यह  जातक के दांतों, त्वचा और गर्दन पर भी प्रभाव डालता है। तो आइये आज हम बुधवार व्रत के बारे में अच्छे और विस्तार से जानेंगे, तो चलिए शुरू करते है।

क्या है बुधवार के व्रत रखने का मुख्य उद्देश्य

सबसे पहले तो हम यह जानेंगे कि आखिर बुधवार का व्रत रखने का मुख्य उद्देश्य क्या है। तो जाने-माने ज्योतिषों के अनुसार इस व्रत को नियमित रूप में रखने से सर्व सुखों की प्राप्ति होती है। Astrology in Hindi के अनुसार बुधवार का संबंध बुध ग्रह से होता है, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इस व्रत के प्रभाव से भविष्य में जीवन में किसी भी प्रकार की कोई कमी या अभाव नहीं रहता और बुद्धि में निरंतर वृद्धि होती है।

बुधवार व्रत विधि

बुधवार व्रत से यह तो साफ हो जाता है कि यह व्रत बुधवार के दिन ही रखा जाता है और इसी कारण इसका नाम बुधवार व्रत है। वहीं अगर विधि की बात करें तो भक्तजनों को इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और घर की सफाई करनी चाहिए। इसके बाद अच्छे से नहा-धोकर तैयार हो जाएं। कहा जाता है कि जिस दिन बुधवार का व्रत रखा जाए उस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए, जो अधिक लाभदायक माने जाते हैं। Online kundli in hindi के अनुसार यह रंग बुध ग्रह को मजबूत करता है। इसके बाद भक्तों को पवित्र जल का घर में छिड़काव करना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भारत के जाने माने ज्योतिषियों द्वारा जाने भगवान बुध की पूजा विधि का सही तरीका।  अभी बात करने के लिए क्लिक करे।

ऐसा करने के बाद अभी घर में कहीं पवित्र जगह पर भगवान बुध या शंकर भगवान की मूर्ति या उनका कोई चित्र लगाएं और उनके सामने धूप और घी का दिया जलाएं और पूजा करें। इसके अलावा व्रत रखने वालों को निम्न मंत्र से बुध की प्रार्थना करनी चाहिए। बुध त्वं बुद्धिजनको बोधदः सर्वदा नृणाम्‌। तत्वावबोधं कुरुषे सोमपुत्र नमो नमः॥

इस दिन हो सके तो बुधवार व्रत से जुड़ी कथा जरूर पढ़ें और फिर आरती वाचन करें। वहीं प्रसाद में आप गुड़, भात और दही चढ़ा सकते है।

गौरतलब हो कि ज्योतिष ये कहते हैं कि अगर अच्छा फल पाना है तो इन सबके अलावा भक्तजनों को बुधवार व्रत वाले दिन भगवान को सफ़ेद फूल व हरे रंग की वस्तुएं चढ़ानी चाहिए। इससे अधिक लाभ होते हैं और भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही कुंडली मिलान के अनुसार बुध ग्रह के मजबूत होने से वैवाहिक जीवन, संवाद क्षमता और पारिवारिक सामंजस्य में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

बुधवार व्रत के लाभ

इसी बीच आपको बता दें कि बुधवार के दिन अगर आप भी व्रत रखते है तो फायदे बहुत होते है। जी हाँ, बुधवार व्रत से आपके जीवन में कोई अभाव नहीं रहता है और बुद्धि का विकास होता है। वहीं नियमित और सही समय पर यह व्रत करने से घर के दुःख दूर हो जाते है और सुख शांति बनी रहती है। इसके अलावा रोग नजदीक ही नहीं आते है। तो हम उम्मीद करते है कि आपको इस आर्टिकल से बुधवार व्रत से जुड़ी सारी जानकारी समझ में आ गयी होगी।

बुधवार व्रत विधि का अंग्रेजी अनुवाद पढ़ने के लिए क्लिक करे।


Recently Added Articles
Nadi Dosh Kya Hota Hai
Nadi Dosh Kya Hota Hai

Nadi Dosh Kya Hota Hai यह शादी और कुंडली मिलान में क्यों जरूरी है, जानें इसके प्रभाव, पहचान के तरीके और ज्योतिष अनुसार आसान समाधान।...

Nadi Dosh Ke Upay
Nadi Dosh Ke Upay

Nadi Dosh Ke Upay जानें। कब दोष लगता है, कब खत्म होता है और शादी पर असर क्या पड़ता है — एक्सपर्ट गाइड 2026 में पढ़ें।...

कुंडली में नाड़ी दोष
कुंडली में नाड़ी दोष

कुंडली में नाड़ी दोष कैसे बनता है, इसका असर क्या होता है और सही उपाय क्या हैं। Vedic Expert से Free, Accurate और Trusted रिपोर्ट, Instant Solution के ...