>

लघुरुद्र पूजा

पूजा का विवरण

हिंदू धर्म के अनुसार लघुरुद्र पूजा का अपना विशेष महत्व है। रुद्र शब्द की महिमा का गुणगान धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। यह भगवान शिव का भी नाम है इसलिए इसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है। भगवान शिव को लघुरुद्र पूजा के द्वारा प्रसन्न किया जाता है। भगवान शिव भक्तों के समस्त दुखों का नाश कर उनका कल्याण करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं लघुरुद्र पूजा के लाभ और उसके महत्व के बारे में। 1. लघुरुद्र पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव की उन पर कृपा बरसती है और सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। 2. भगवान शिव को बेलपत्र और सफेद रंग के फूल बहुत पसंद है इसलिए कोशिश करें कि लघुरुद्र पूजा में आप भगवान शिव को बेलपत्र और सफेद रंग के फूलों चढ़ाये। इससे भगवान जल्द से जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे। 3. लघुरुद्र पूजा का एक विशेष नियम है। इसकी पूजा पंचामृत से की जाती है। इसमें प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आपका पुराने समय से चला आ रहा कर्जा और संपत्ति विवाद सुलझ जाता है। 4. लघुरुद्र पूजा करते हुए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें और 10 अध्यायों का पाठ रूपक या सड़क पाठ से कहा जाता है उसे करें इसमें पाठ करते समय भगवान शिव के बार बार में याद करें और भगवान शिव को बारंबार प्रणाम करें इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और वह आपको आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं 5. लघुरुद्र पूजा को आप मंदिर अथवा घर दोनों पर ही कर सकते हैं। कुवांरी कन्याओं के लिए यह पूजा विशेष फलदायक होती है। इससे कन्याओं का विवाह जल्दी हो जाता है।