>
horoscope-icon

वृषभ राशिफल 2021


वृषभ राशिफल 2021 (Vrishabha Rashifal 2021) - वृषभ राशि वालों का एक सबसे बड़ा गुण होता है कि यह व्यक्ति बहुत अधिक धैर्यवान होते हैं और शांत स्वभाव के साथ अपने काम करते हुए नजर आते हैं। यही इनका गुण, साल 2021 में वृषभ राशि (Taurus) वालों को अत्यधिक लाभ पहुँचाता हुआ नजर आने वाला है। वृषभ राशि वाले जातक साल 2021 के अंदर देश से लेकर विदेश तक अपना काम करते हुए और देश का नाम रोशन करते हुए नजर आएँगे। राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 वृषभ राशि वालों के लिए एक ऐसा सुनहरा साल है जो कि इनके लिए सभी विकल्प खोल देगा। यदि वृषभ राशि वाले एक संतुलित गति के साथ आगे बढ़ते रहेंगे तो इस साल के अंत तक यह लोग बेहतर परिणाम प्राप्त करते हुए दिखने वाले हैं। वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा इस साल वृषभ राशि वाले जातकों के चारों तरफ साल भर रहने वाली है और इस सकारात्मक रोशनी से ना सिर्फ वृषभ राशि वाले बल्कि इनके आसपास के लोग भी खुद को सकारात्मक महसूस कर पाएंगे। वृषभ राशि वालों की कुंडली में लग्न में स्थित इस साल राहु अच्छे धन प्राप्ति के संकेत देता हुआ नजर आ रहा है। लग्न में उपस्थित यह राहु आपको धन लाभ तो देगा ही देगा, साथ ही साथ आपके व्यापार को भी एक नए मुकाम पर पहुंचाता हुआ नजर आएगा। भाग्य की बात करें तो इस साल भाग्य भी  वृषभ राशि वालों का पूरा पूरा साथ देता हुआ नजर आएगा। भाग्य के हवाले वैसे आपको बैठना तो नहीं है लेकिन आप जो भी काम करेंगे वह थोड़े ही प्रयास से आगे बढ़ते हुए नजर आने वाले हैं।

वृषभ राशिफल 2021 ओवरव्यू

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2021 (Vrishabha Rashifal 2021) वृषभ राशि वालों के लिए यह साल अति उत्तम नजर आ रहा है। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलता हुआ दिखेगा। भागेश में शनि भाग्य स्थान पर विराजित है और यह आपके लिए अति उत्तम संकेत उत्पन्न कर रहा है। शनि की सहायता से आप विदेश यात्रा भी करते हुए नजर आ सकते हैं और यदि आप पिछले काफी समय से अपना व्यापार शुरू करने की सोच रहे थे या फिर आपने हाल ही में कोई व्यापार शुरु किया है तो उसके अंदर आपको इस साल विशेष लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। साथ ही साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। अभी तक यदि आप यह बोलते थे भाग्य आपका साथ नहीं देता है तो यह साल आपको यह बात बोलने के मौके नहीं देगा। भाग्य का साथ तो मिलेगा लेकिन इसके साथ-साथ आपको मेहनत भी करते रहनी है। आप यदि अपने किसी काम में 50 प्रतिशत मेहनत करेंगे तो आगे का बचा हुआ 50 प्रतिशत काम भाग्य के हवाले पूरा होता हुआ नजर आने वाला है।

free-astrology-app

वृषभ राशि 2021 वार्षिक राशिफल के अनुसार, साल के शुरुआती 3 महीने जनवरी, फरवरी और मार्च आपके लिए अति उत्तम नजर आ रहे हैं। इस समय में आप अपने काम के अंदर पैसा लगाते हुए नजर आएँगे और साथ ही साथ आपको विदेश से फंडिंग प्राप्त होती हुई भी नजर आ सकती है। घर परिवार की बात करें तो साल 2021 के शुरुआती समय में सब कुछ सही जाता हुआ नजर आएगा जिन लोगों के रिश्ते नहीं बन पा रहे थे उनको भी साल 2021 की शुरुआत में अच्छे मौके प्राप्त होते हुए नजर आएँगे। वृषभ राशि वालों की कुंडली में इस साल 12वे स्थान पर मंगल बैठे रहेंगे जो कि आपको दांपत्य जीवन में बहुत ही लाभ प्रदान करने वाले हैं। यदि आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली नहीं रहती थी और लगातार क्लेश उत्पन्न होते रहते थे तो इस साल आपको ऐसे कई मौके प्राप्त होंगे जिनकी मदद से आप अपने दांपत्य जीवन को पहले से बहुत अधिक बेहतर करते हुए नजर आएँगे। साल 2021 में वृषभ राशि वालों के लिए वाहन खरीदारी के भी योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। साल के अंतिम समय में या फिर बोले दिवाली तक आप अपने लिए चार पहिए का कोई नया वाहन खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। घर और मकान की बात करें तो यह साल आपके लिए घर और मकान से जुड़ी हुई भी कोई अच्छी खबर लेकर आ सकता है। आप इस साल घर के लिए पैसे इकट्ठा करके, घर पर निवेश करते हुए नजर आ सकते हैं। आपके लिए एस्ट्रो स्वामी जी के ज्योतिषचार्य की सलाह है कि आप यदि साल 2021 में प्लॉट खरीद कर, घर बनाएँगे तो यह आपके लिए अति उत्तम रहेगा। फ्लैट से अधिक आपको प्लॉट के ऊपर ध्यान देना चाहिए। आने वाले समय में यही प्लॉट आपको लाभ प्रदान करता हुआ दिखेगा और हो सके तो आप घर और ऑफिस को एक साथ जोड़ने की कोशिश करें घर के निचले हिस्से में ऑफिस बनाएं और ऊपरी हिस्से में रहें। इससे भी आप को व्यापार में बहुत अधिक लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा और साथ ही साथ घर के नजदीक रहने से आप अपने दांपत्य जीवन और अपने घर परिवार वालों को भी समय देते हुए नजर आएँगे।

Vrishabha Rashifal 2021 में बच्चों की शिक्षा की बात करें तो इस साल बच्चे नाम रोशन करते हुए नजर आएँगे और यदि आप खुद अभी विद्यार्थी हैं और आपकी राशि वृषभ है तो आपके लिए यह साल 2021 अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। आपको सरकारी नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है या फिर आप विदेश यात्रा करते हुए दिख सकते हैं। देश में प्रतिष्ठित संस्थानों में आपका एडमिशन होता हुआ नजर आ सकता है। आपने अभी तक जो मेहनत की है उसके दम पर आप इस साल कुछ ऐसा करते हुए नजर आ सकते हैं जिससे कि समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा।

कैसा रहेगा साल 2021 आपके प्रेम, वैवाहिक, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए? परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो से और पायें हर सवाल का सटीक जवाब।

वृषभ प्रेम संबंध राशिफल 2021

वृषभ प्रेम राशिफल 2021 (Taurus Love Horoscope 2021) के अनुसार, प्रेम संबंधों के लिए यह साल मिला जुला हुआ जाता हुआ दिख सकता है। साल 2021 में जो लोग पिछले काफी समय से अकेले हैं उनको साथी प्राप्त होता हुआ नजर आ सकता है और जिन लोगों की शादी पिछले काफी समय से रूकी हुई है उनको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस साल भी शायद कोई अच्छा रिश्ता मिलता हुआ नजर नहीं आएगा लेकिन आपको इस बात से बिल्कुल भी परेशान नहीं होना है क्योंकि आने वाले समय में आपके लिए निश्चित रूप से ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ रहने वाली हैं। वृषभ राशि वालों का सबसे बड़ा गुण धैर्य होता है इसलिए आपको धैर्य बनाकर रखना है। इस साल यदि जल्दबाजी में आप किसी से रिश्ता जोड़ेंगे तो आगे चलकर यह रिश्ता आपको नुकसान पहुँचाता हुआ नजर आएगा।

वृषभ करियर (नौकरी) राशिफल 2021

वृषभ करियर राशिफल 2021 (Taurus Career Horoscope 2021) करियर के लिहाज से वृषभ राशि वालों के लिए साल 2021 ना तो बहुत अधिक अच्छा गुजरेगा, ना ही बहुत बुरा जाता हुआ नजर आएगा। आपको नौकरी प्राप्त होगी और आप विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते हुए नजर आ सकते हैं। आपका करियर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होना चाहिए। यदि आप अपने करियर को इस साल हल्के में लेंगे तो 1 साल और आप खराब करते हुए नजर आएँगे। भाग्य का साथ तो मिलेगा लेकिन यदि आप मेहनत करते रहेंगे तो आपका करियर इस साल दीवाली के समय चमकता हुआ नजर आ सकता है।

वृषभ शिक्षा राशिफल 2021

वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार, शिक्षा के लिहाज से बात करें तो वृषभ राशि वालों के लिए यह साल अच्छा जाएगा। आप उच्च कोटि की सफलता प्राप्त करते हुए नजर आएँगे, जो विद्यार्थी काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उनको इस साल नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। मार्च का समय आपके लिए अच्छा है। होली तक आपको कोई एक अच्छी खबर मिलती हुई नजर आ सकती है तथा जो बच्चे विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनके लिए भी यह साल अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है और नवंबर 2021 तक आपको विदेश में जाने का मौका प्राप्त हो सकता है।

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2021

वृषभ राशिफल 2021(Vrishabha Rashifal 2021) के अनुसार, साल 2021 में वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ के लिए शुरुआती समय सही नजर आ रहा है। शुरुआती समय में आपको हल्की मौसमी बीमारियाँ तो हो सकती हैं लेकिन कोई बड़ी गंभीर बीमारी शायद परेशान नहीं कर पाएगी लेकिन साल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो मध्य भाग में अप्रैल से लेकर अगस्त के बाद के भाग तक आपको बड़ी बीमारियाँ घेरती हुई नजर आ सकती हैं। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही समय नहीं बोला जा सकता है। शनि की दृष्टि और साथ ही साथ बुध का मिलान आपसे नाराज़ होकर कुंडली में बैठे रहेंगे। यह आपके लिए शुभ संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। साल 2021 में इस साल आपको स्वास्थ्य की बड़ी बीमारियाँ हो सकती हैं लेकिन यह साल का मध्य समय होगा। आपको अपने लिए समय निकालना है आपको चिंता नहीं करनी है, यदि आप व्यर्थ की चिंता करेंगे और लगातार पैसा पैसा करते रहेंगे तो इससे आप अपने शरीर को बहुत अधिक हानि पहुँचाते हुए नजर आएँगे।

वृषभ राशि भविष्यफल 2021 में Astroswamig की आपको सलाह है कि आप साल के मध्य भाग में बहुत अधिक मेहनत ना करें और साथ ही साथ चिंता तो बिल्कुल भी ना करें। व्यर्थ की चिंता आप के लिए इस समय में काफी घातक साबित हो सकती हैं। पेट से जुड़े हुए रोग आपको परेशान कर सकते हैं और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। साल 2021 के अंतिम भाग की बात करें तो यहां पर एक बार फिर से चीजें सही होना शुरू हो जाएंगी और इस समय में आप वापिस से एक बार फिर से काम और अपने व्यवसाय पर ध्यान देते हुए नजर आएँगे। साल 2021 के मध्य भाग में कोविड-19 करोना वायरस से जुड़ी हुई बीमारी परेशान कर सकती है। आपके लिए भविष्यवाणी है कि आप इस समय में अपना ध्यान रखें। आप को ये गंभीर बीमारी घेरती हुई नजर आ सकती है। आपके घर के बड़े बुजुर्गों को भी इस बीमारी से इस समय में बचाना होगा। यह बीमारी आपको इस साल कहीं ना कहीं किसी तरीके से परेशान करती हुई नजर आ सकती हैं। भगवान हनुमान की पूजा करना आपके लिए बेहद लाभदायक होगा और मंगलवार को मछलियों को दाना खिलाने से भी आपको इस तरीके की विपत्तियों से लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2021

परिवार के लिहाज से वृषभ राशि वालों के लिए साल 2021 शुरू से ही अच्छा जाता हुआ नजर आने वाला है। जैसा कि हमने बताया कि साल 2021 के शुरुआती समय में भाग्य का साथ आपको मिलेगा और शनि अच्छी स्थिति में होने की वजह से परिवार में चारों तरफ से आपको ख़ुशियाँ प्राप्त होती हुई नजर आने वाली हैं। होली का समय आपके लिए ऐसा होगा कि इस समय में आप उन लोगों से भी मिलेंगे जिन लोगों से आप अभी काफी समय से मिल नहीं पाए हैं या फिर इन लोगों के साथ आपके विवाद चल रहे थे। आप इन लोगों से मिलकर खुश होंगे और अच्छे तरीके से यह लोग भी आपके साथ व्यवहार करते हुए नजर आने वाले हैं। परिवार की यही एकता आपको आगे बढ़ाती हुई नजर आएगी। साल 2021 में बुध की स्थिति आपके लिए अच्छी दिख रही है और वह आपके लिए जैसे कि एक अच्छा योग बनाता हुआ नजर आ सकता है जैसे कुंडली में व्यक्ति के लिए राजयोग होता है उसी तरीके से परिवार के लिहाज से आप यह समझिए कि आपके लिए अच्छा योग इस साल बनता हुआ नजर आ रहा है। साल के मध्य भाग में हल्की अनबन होती हुई परिवार वालों के साथ नजर आ सकती है लेकिन यह अनबन उससे आगे बढ़ नहीं पाएगी।

वृषभ धन राशिफल 2021

वृषभ राशिफल 2021 (Vrishabha Rashifal 2021) के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए धन के विषय पर इस  साल 2021 में बहुत बड़ी परेशानियां नहीं आने वाली हैं। धन के लिहाज से साल 2021 को देखें तो वृषभ राशि वालों के लिए यह साल अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। आपको धन प्राप्त होता हुआ दिखने वाला है। आपको या तो ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्त हो सकता है या फिर अपने माता-पिता की तरफ से भी पैतृक संपत्ति में आपको अच्छा धन प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। व्यवसाय और नौकरी की बात करें तो यहां पर भी आपको धन और लाभ प्राप्त होता हुआ दिखने वाला है। पुराना धन जो पिछले काफी समय से कहीं रुका हुआ है या फिर आप की संपत्ति पर कोई अदालती रुकावट बनी हुई है तो साल 2021 में वह रूकावटें खत्म होती हुई नजर आने वाली हैं। राशिफल 2021 के अनुसार, मंगल और बृहस्पति का मेल वृषभ राशि वालों के लिए साल के अंतिम भाग में बहुत अधिक लाभ पहुँचाता हुआ नजर आएगा। स्टार्टअप करने वालों के लिए भी सलाह है कि धन से जुड़ी हुई समस्याओं पर इस बार ध्यान नहीं देना है, आपको फंडिंग प्राप्त होती हुई नजर आएगी।

वृषभ घर - वाहन राशिफल 2021

Vrishabha Rashifal 2021 के अनुसार, साल 2021 में मकान से जुड़े हुए विषय के ऊपर वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आने वाला है। साल 2021 में आप अपने लिए मकान खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। यदि आपने पिछले काफी समय से कोई मकान या कोई प्लॉट देखकर रखा हुआ है तो इस साल आप धन के आगमन पर उस मकान या प्लॉट को खरीदते हुए दिख सकते हैं। यदि आप प्लॉट खरीदें तो यह आपके लिए अधिक बेहतर साबित होगा। वृषभ राशि वालों के लिए मकान के लिहाज से यह साल अच्छा है। इस साल दिवाली तक तो निश्चित रूप से अपने लिए, अपने द्वारा जुड़े हुए धन की मदद से मकान खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। इस साल एक अच्छी बात यह भी रहने वाली है कि आपको पैतृक संपत्ति की तरफ से भी धन प्राप्त होता हुआ या फिर मकान से जुड़ा हुआ लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा।

वृषभ संतान राशिफल 2021

Rashifal 2021 की बात करे तो संतान की तरफ से साल 2021 में वृषभ राशि वालों को थोड़ा परेशान रहना पड़ सकता है। बच्चे शुरू से ही आपसे शिकायत करेंगे कि आप उनको समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए बच्चों को समय देना काफी आवश्यक है और लगातार उनको समय देते रहें। संतान का स्वास्थ्य साल के शुरुआत में खराब रहता हुआ नजर आ सकता है। यदि आपके बच्चे की राशि वृषभ राशि है तो साल की शुरुआत में आपको अपने बच्चे को कोरोनावायरस जैसी बीमारी से बचा कर रखना है। साल का अंतिम भाग आपके लिए अच्छा जाएगा और संतान इस समय में आपका नाम रोशन करती हुई नजर आएगी।

वृषभ दांपत्य जीवन राशिफल 2021

वृषभ दांपत्य जीवन राशिफल 2021 (Taurus Marriage Horoscope 2021) के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन के विषय पर यह साल अच्छा गुजरता हुआ दिखने वाला है। भाग्य का साथ आपको मिलने वाला है और इस साल आप अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए सोचते हुए दिख सकते हैं। साल के मध्य भाग में यदि आप परिवार को बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं तो इस समय में आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है और इस समय में यदि आप संतान उत्पत्ति का सोचते हैं तो ऐसी संतान आपको आगे चलकर दुख देती हुई नजर आएगी। साल का अंतिम भाग आपके लिए अच्छा जाएगा और दांपत्य जीवन का मजा लेते हुए आप नजर आने वाले हैं। पुराने समय से जो क्लेश पति पत्नी में चलते हुए आ रहे हैं वह भी खत्म होते हुए नजर आएँगे। साल की शुरुआत में आप अपने जीवन का एक बेहतरीन समय बिताते हुए दिखने वाले हैं। शुक्र की स्थिति को देखकर बोला जा सकता है कि यह साल दांपत्य जीवन के लिहाज से काफी अच्छा गुजरने वाला है।

free-kundali

वृषभ लाभ - व्यय राशिफल 2021

Vrishabha Rashifal 2021 में लाभ की बात करें तो साल 2021 में आपको भाग्य का साथ मिलता हुआ दिखेगा और आप शुरुआत से ही लाभ प्राप्त करते हुए नजर आएँगे। नौकरी की बात करें तो आपको नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। साथ ही साथ आपकी सैलरी डबल होती हुई नजर आ सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए यह साल अच्छा जाने वाला है। साल के अंतिम समय में आपको विशेष रूप से लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। जो लोग कपड़े से जुड़ा हुआ, मिट्टी, रेत, सीमेंट से जुड़ा हुआ या फिर खाने से जुड़ा हुआ होटल का काम करते हैं उनके लिए साल का अंतिम समय काफी अच्छा जाने वाला है। पिछला साल यदि आपके लिए अच्छा नहीं गया है तो यह साल आपके लिए मुनाफ़े वाला साल साबित होने वाला है।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2021 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।