>
horoscope-icon

मीन राशिफल 2021


2021 (Meen Rashifal 2021) - मीन राशि (Pisces) वाले जातक 2021 में प्रवेश करते ही बहुत सारी परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। दूसरी ओर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आत्मविश्वास से परेशानियों को दूर करने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही आपकी सामाजिक रुप से अच्छी पकड़ बनेंगी। लोग आपसे सहायता के लिए हाथ बढ़ाएंगे और आप एक मजबूत और विश्वास पात्र व्यक्तित्व का परिचय देते हुए उनकी सहायता करेंगे। इतना ही नहीं आप सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे कि आपको अपने व्यक्तित्व की बहुत सी खासियत के बारे में मालूम होगा। काई बातें जो अभी तक आपके लिए भी एक रहस्य बनी हुई थी, उनसे पर्दा उठेगा। मीन वार्षिक राशिफल 2021 (Meen Varshik Rashifal 2021) के अनुसार, स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ समय के लिए खत्म हो सकती हैं। लेकिन इनसे पूरी तरह से छुटकारा पाना आपके लिए एक बड़ी समस्या बनकर सामने आएगी। इतना ही नहीं आपकी लाइफ पार्टनर के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल कष्टकारी जा सकता है। जिसका सीधा असर आप की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। यदि आप समय रहते हैं परेशानियों को भांपने में सफल रहते हैं, तब यह परेशानियां काफी हद तक कम की जा सकती हैं।

मीन राशिफल 2021 का ओवरव्यू

मीन राशिफल 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार, पारिवारिक रिश्तों की दृष्टि से आपके लिए यह वर्ष बहुत अच्छा जाने वाला है। परिवार के सदस्य के बीच आपसी मनमुटाव की स्थिति कम होती हुई नजर आ सकती है। किसी बड़े आयोजन के लिए भी आप तैयारियाँ करते हुए समय बिताएंगे। लेकिन इस बात का ख्याल रखना आपके लिए आवश्यक है कि भाई बहन से लिया गया धन समय पर लौटा दें या फिर उनसे धन लेने से बचें। पारिवारिक संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद भी अब कुछ समय के लिए शांत हो जाएगा लेकिन समझौते पर पहुँचना आसान नहीं होगा। जीवन में किसी भी चीज की अति करने से बचें, चाहे वह रिश्ते हो, चाहे धन हो, परिवार हो या फिर बच्चे हो किसी भी चीज को अगर आप समेट कर चलना चाहेंगे तो यह स्थिति आपके लिए दुखदाई उत्पन्न हो सकती हैं। सबको स्वतंत्रता के साथ छोड़ दें और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने दें। यदि आप किसी को अपने तरीके से पाना चाहेंगे। तब दूसरे आपसे दूर होते हुए नजर आएँगे। Rashifal 2021 अनुसार, साल 2021 में मीन राशि वाले जातक घूमने के लिए एक अच्छा प्लान बनाते हुए नजर आएँगे और परिवार के साथ आप मौज मस्ती करने और छुट्टियां मनाने जाते हुए दिखने वाले हैं। कुल मिलकर परिवार के लिहाज से बात करें तो यह साल अच्छा जाएगा। आप पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हुए दिखेंगे और एक अच्छा और क्वालिटी यादों को संजोते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसा समय शायद पिछले सालों में बहुत ही कम आपके पास आया हो।

free-astrology-app

Meen Rashifal 2020 अनुसार, दांपत्य जीवन के लिहाज से बात करें तो दांपत्य जीवन में भी साल 2021 में स्थितियाँ आपके हाथ में रहेंगी। ऐसा बहुत ही कम होगा की स्थिति आपके हाथ से निकल जाए। इसका अर्थ यह है कि आपके बीच में अनबन तो होगी लेकिन यह नाराज़गी आपसी बातचीत से खत्म होती हुई नजर आ सकती है और ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो पाएगी कि दूसरे आप दोनों में बीच बचाव करते हुए या फिर सुलह कराते हुए नजर आए। इतनी भी बुरी स्थिति से आप बचे रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं और अपने गुस्से के ऊपर पूरे तरीके से कंट्रोल करना चाहिए, तब स्थिति बेहतर बनी रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बात करें तो बच्चों का स्वास्थ्य आप के लिए थोड़ी परेशानी खड़ा करता हुआ नजर आ सकता है। साल भर आप बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मीन राशिफल 2021 के अनुसार, इस साल 2021 में यदि आप कहीं पर बहुत बड़ा ख़र्चा करने वाले हैं तो वह बच्चों की शिक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका ख़र्चा होगा। इस खर्चे को आप नहीं रोक पाएंगे। वाहन की बात करें तो साल 2021 के अंदर आप वाहन खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। यह वाहन खरीदने के लिए अच्छा साल है। माता लक्ष्मी की कृपा से आप अपने लिए वाहन खरीदते हुए नजर आ सकते हैं और यह वाहन आपको और आपके घर वालों को खुशी प्रदान करने वाला होगा। घर की बात करें तो साल 2021 में अब घर खरीदने का भी प्लान बनाते हुए नजर आ सकते हैं। मध्य समय में अपने लिए और अपने परिवार वालों के लिए घर खरीदने में कोई रुकावट भी नहीं आएगी। अब यदि परिवार में सबसे बड़े हैं तो आपका फर्ज है कि आप सभी का ध्यान रखकर इसको ख़रीदे। यदि आप केवल और केवल अपने बारे में सोचकर प्लानिंग करेंगे। तब आने वाले समय में स्थिति आपके लिए बिगड़ती हुई नजर आ सकती है और उस समय में आपको काफी तकलीफ़ होगी। समाज में आपके ऊपर आरोप प्रत्यारोप होंगे और उसको आप झेल नहीं पाएंगे। मीन राशि वाले व्यक्ति जो की फिल्म और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो उन जातकों की फिल्में बड़ा नाम कमाती हुई नजर आएँगी। आप की फिल्मों के सुपर डुपर हिट होने के आसार दिख रहे हैं। साल 2021 में आपको खूब पहचान मिलेगी। साथ ही साथ खूब सारा काम भी मिलता हुआ नजर आने वाला है। ऐसे जातक जो कि अपने गुस्से के ऊपर काबू नहीं रख पाते हैं साल 2021 उनके लिए बेहद खराब रहेगा। शनि की दृष्टि को देखकर बोला जा सकता है कि आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है। यदि आपने अपने गुस्से को खुला छोड़ दिया तब शनि आपके ऊपर हावी हो जाएंगे और तब स्थितियाँ और परिस्थितियां दोनों ही आपके के लिए बिगड़ सकती हैं।

राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में आप कोर्ट कचहरी और पुलिस के विवाद में फंसते हुए नजर आ सकते हैं और यदि ऐसा हुआ तो आपको भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता हैं। साल 2021 को प्रेम संबंधों के लिहाज से देखें तो यह साल काफी अच्छा है। इस समय में अपने मनपसंद साथी को प्राप्त करते हुए नजर आएँगे और नए साथी के साथ शादी पर विचार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे जातक जो मांगलिक हैं और जिनकी शादियां काफी समय से नहीं हो पा रही थी साल 2021 में आपके ऊपर भी भगवान की पूरी पूरी कृपा रहेगी। बस आप भगवान शिव की पूजा करें और आपके काम बनते हुए नजर आने वाले हैं।

कैसा रहेगा साल 2021 आपके प्रेम, वैवाहिक, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए? परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो से और पायें हर सवाल का सटीक जवाब।

मीन प्रेम संबंध राशिफल 2021

मीन प्रेम राशिफल 2021 (Pisces Love Horoscope 2021) के अनुसार, प्रेम संबंधों की बात की जाए तो प्रेम संबंध में साल 2021 अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। आपको प्रेमी साथी की तरफ से पूरा पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही साथी आपकी बातें सुनता हुआ और समझता हुआ आपका पूरा पूरा साथ देगा। स्थिति पूरी तरह से आपके हाथों में रहेगी। हल्के पूरे विवाद और झगड़े हो सकते हैं लेकिन प्यार से ही यह झगड़े खत्म कर लिए जाएंगे। साल 2021 में ऐसे जातक जो काफी समय से एक साथ रिश्ते में हैं वह लोग अपने माता पिता से बात करते हुए नजर आ सकते हैं और आने वाले समय में आप शादी विवाह कर सकते हैं।

मीन करियर (नौकरी) राशिफल 2021

मीन करियर राशिफल 2021 (Pisces Career Horoscope 2021) के अनुसार, करियर के लिहाज से साल 2021 को देखें तो साल अच्छा बोला जा सकता है। इस साल आपको नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आएगी। ऐसे जातक जिनको नौकरी प्राप्त नहीं हो पा रही है साल की शुरुआत में ही आप देखेंगे कि आपको अच्छी नौकरी मिल रही है। ऐसे जातक जो कि विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए स्थिति शायद 2021 में इतनी अच्छी ना बन पाए और आपको बहुत ही कम मौके प्राप्त हो पाए लेकिन देश के अंदर आपको नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आएगी। नौकरी के अंदर आपको मान सम्मान मिलेगा और पद भी बढ़ता हुआ नजर आने वाला है।

मीन शिक्षा राशिफल 2021

मीन शिक्षा राशिफल 2021 (Pisces Education Horoscope 2021) के अनुसार, साल 2021 के अंदर शिक्षा की बात करें तो ऐसे छात्र जो की पढ़ाई कर रहे हैं और बोर्ड की परीक्षाएं इन बच्चों की आने वाली हैं तो आपके लिए यह साल अच्छा जाने वाला है। आपकी मेहनत जितनी भी रहेगी उससे अधिक आपको प्रणाम प्राप्त होते हुए नजर आएँगे। मां सरस्वती की पूजा करना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। परीक्षाओं से पहले आप मां सरस्वती को एक बार निश्चित रूप से नमस्कार करके ही घर से निकलें। मां सरस्वती की कृपा से आप देखेंगे कि आपको बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होते हुए नजर आएंगे। ऐसे छात्र जो की बड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और खासकर एमबीबीएस, डॉक्टर के क्षेत्र में जो बच्चे अपना करियर बनाना चाहते हैं उनको सफलता प्राप्त होती हुई नजर आने वाली हैं।

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2021

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Pisces Health Horoscope 2021) अनुसार, साल 2021 के अंदर यदि मीन राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब रहता हुआ और कुछ समय में सही रहता हुआ नजर आने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से साल मध्यम स्तर का बोल सकते हैं। ऐसा नहीं है कि इस साल आपको बिल्कुल भी बीमारियाँ नहीं होंगी लेकिन हल्की पूरी छोटी मोटी बीमारी आपको होंगी और जल्द ही आप इनसे रिकवर करते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2021 के अंदर जिस तरीके से शनि आपके लिए नीच के स्थान पर बैठे हुए हैं तो वह आपके लिए मुश्किलें खड़ी करते हुए नजर आने वाले हैं। आप यदि बाहर का खाना खाना खाते हैं और घर से दूर रहते हैं तब स्थिति आपके लिए भी खराब हो सकती हैं। आपको हमारी सलाह है कि आप अप्रैल से अगस्त के महीने तक अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखें। इस समय में स्वास्थ्य को लेकर आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती हैं। अक्टूबर के बाद समय आपके लिए फिर से एक बार सही जाता हुआ नजर आने वाला है।

मीन पारिवारिक राशिफल 2021

मीन परिवार राशिफल 2021 (Pisces Family Horoscope 2021) के अनुसार, परिवार के लिहाज से साल 2021 को देखें तो इस साल आपकी और आपके परिवार के बीच में दूरियाँ खत्म होती हुई नजर आएँगी। अभी तक जो भी विवाद थे वह खत्म होने लगेंगे और आपको परिवार वाले अपने साथ रखते हुए नजर आएँगे और साथ ही साथ आपके काम में वह इन्वेस्ट करते हुए या पैसा लगाते हुए दिखने वाले हैं। यह समय परिवार के लिहाज से एक अच्छा समय है। परिवार वाले इस साल आपकी ताकत बनते हुए दिखेंगे। हल्की-पूरी अनबन हो सकती है अन्यथा बड़ी समस्याएं आपके और आपके परिवार के बीच में नहीं होने वाली।

मीन धन राशिफल 2021

मीन धन राशिफल 2021 (Pisces Finance Horoscope 2021) के अनुसार, धन के लिहाज से साल 2021 को देखें तो इस समय में आपको धन प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। धन के लिए यह साल बहुत बुरा नहीं बोला जा सकता है। धन आने की गति बेशक शुरुआत में काफी धीमी रहेगी लेकिन धीमे धीमे धन की गति बढ़ने लगेगी और साल 2021 में आप बोलेंगे कि यह साल धन के लिहाज से काफी अच्छा गया है। माता लक्ष्मी की आपके ऊपर इस साल पूरी पूरी कृपा रहेगी और साल के मध्य से आपको अचानक ही लाभ प्राप्त होते हुए नजर आएँगे। आपके व्यवसाय में आपको लाभ होना शुरू हो जाएगा। साल 2021 धन के लिहाज से एक अच्छा साल बोला जा सकता है। आप बेचैन ना हो और अपना धैर्य ना खोयें, शुरुआत में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन घर - वाहन राशिफल 2021

मीन मकान राशिफल 2021 (Pisces House Horoscope 2021) के अनुसार, साल 2021 में मकान की बात करें तो आप मकान खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। मध्य साल के अंदर आप मकान खरीदने के लिए काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत सफल होती हुई नजर आने वाली है। साल 2021 में ऐसे जातक जिनके पास अभी तक मकान नहीं है वह लोग भी मकान खरीदते हुए नजर आएँगे। आप यदि परिवार में बड़े हैं तो आप सभी के लिए एक मकान खरीदे, यदि आप केवल और केवल अपने लिए मकान खरीदेंगे और घर से अलग होने का फैसला लेंगे तब स्थिति आपके लिए बिल्कुल ही उलट हो सकती हैं और आपके ऊपर आरोप लगते हुए नजर आ सकते हैं। यही स्थिति आपके लिए खराब हो सकती है इसलिए सबको एक साथ जोड़कर और एक साथ लेकर आगे बढ़ें।

मीन संतान राशिफल 2021

मीन संतान राशिफल 2021 (Pisces Children Horoscope 2021) के अनुसार, संतान की बात करें तो आपको संतान प्राप्ति के इस बार आसार नजर आ रहे हैं। साल 2021 में आप माता-पिता बनते हुए नजर आ सकते हैं। इस ज़िम्मेदारी को अच्छे से निभाए और बेहतर तरीके से बच्चे का लालन पोषण करें। जिन लोगों को पिछले काफी समय से बच्चे प्राप्त नहीं हो रहे थे उनको साल 2021 में यह सुख प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। साल के अंत तक आप देखेंगे कि आपका आंगन बच्चे से हरा भरा है और आपके आंगन में एक बच्चा खेल रहा है।

मीन दांपत्य जीवन राशिफल 2021

मीन दांपत्य जीवन राशिफल 2021 (Pisces Marriage Horoscope 2021) के अनुसार, दांपत्य जीवन की बात करें तो आपका दांपत्य जीवन इस साल अच्छा गुजरता हुआ ही नजर आने वाला है। पति-पत्नी के बीच में हल्के पूरे विवाद हो सकते हैं और यह विवाद आप खुद ही सुलझाते हुए नजर आएँगे। ऐसा नहीं है कि इन विवादों के लिए आपको किसी और की आवश्यकता होगी। पति पत्नी अपने इस अच्छे समय का अच्छे से इस्तेमाल करते हुए दिखेंगे और आप अपने इस रिश्ते को और अधिक मजबूत बना लेंगे। समाज में आपके रिश्ते का उदाहरण दिया जाएगा। साल 2021 में शुरुआती समय में हल्की अनबन हो सकती है लेकिन धीमे धीमे यह सब दिक्कतें खत्म हो जाएंगी और आपके लिए साल अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा।

free-kundali

मीन लाभ - व्यय राशिफल 2021

मीन लाभ राशिफल 2021 (Pisces Profit Horoscope 2021) के अनुसार, साल 2021 में मीन राशि वालों को लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा और साथ ही साथ नौकरी पेशा करने वाले लोगों को भी काम के सिलसिले में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। इस साल आपके खर्चे बहुत अधिक नहीं होंगे बल्कि आप पैसा जोड़ते हुए, लाभ प्राप्त करेंगे। यहां तक कि आपको ससुराल पक्ष या फिर अपने पैतृक संपत्ति की तरफ से भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। साल 2021 को लाभ के लिहाज से देखें तो यह क्षेत्र आपका सबसे अच्छा क्षेत्र बोला जा सकता है।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2021 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।