>
horoscope-icon

कर्क राशिफल 2021


कर्क राशिफल 2021 (Kark Rashifal 2021) - 2021 में जनवरी महीने के अंदर जब सूर्य, धनु राशि में आयेंगे और मंगल वृश्चिक राशि में जाते हुए नजर आएँगे तो यह दोनों ही परिवर्तन आपके लिए काफी अच्छे साबित होते हुए नजर आने वाले हैं। सूर्य का यह परिवर्तन निश्चित रूप से आपके जीवन में कई सारे बदलाव लेकर आने वाला है। Kark Varshik Rashifal 2021 के अनुसार, यदि आप जनवरी महीने में सकारात्मक रहेंगे तो सकारात्मक चीजें ही आपके पीछे-पीछे आना शुरू कर देंगी। वहीँ दूसरी तरफ जो व्यक्ति हर चीज को लेकर नकारात्मक रहते हैं और खुद के ऊपर भी शंका उत्पन्न करते रहते हैं तो उनके लिए इससे बुरा साल कुछ नहीं होगा। कर्क राशि वाले जातकों के लिए एस्ट्रोस्वामीजी के ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि आप इस साल सकारात्मक रहें और ऐसी ऊर्जा जो कि ना सिर्फ आपके जीवन में बल्कि समाज में रहने वाले लोगों के जीवन में परिवर्तन लेकर आए ऐसी ऊर्जा के ऊपर आपको काम करना है। कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए साल 2021 अच्छा गुजरता हुआ नजर आने वाला है। आकर्षण का सिद्धांत इस साल आपके ऊपर पूरी-पूरी तरह से काम करेगा। हम बार-बार बोल रहे हैं जो चीज आप अपनी तरफ आकर्षित करेंगे इस साल वही चीज आपकी तरफ आती हुई नजर आएगी। सूर्य और मंगल आपकी कुंडली में इस साल काफी अच्छी स्थिति में बैठे हैं लेकिन आपको इन दोनों ही ग्रहों को ऊर्जा प्रदान करनी है। यदि आप भगवान सूर्य की आराधना करना शुरू कर देंगे और साथ ही साथ दिन में एक से दो बार हनुमान चालीसा का जाप करेंगे तो आप किसी भी काम को अपने लिए संभव करते हुए नजर आएँगे। 

कर्क राशिफल 2021 का ओवरव्यू

Kark Rashifal 2021 के अनुसार, कर्क राशि वाले जातकों के लिए साल 2021 में जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने कर्क राशि वालो के लिए नई नौकरी के अवसर लेकर आ रहे है। आप इस समय नई नौकरी करते  हुए नजर आएँगे और यह नौकरी आप लंबे समय तक करने वाले हैं। एक अच्छी कंपनी में आप प्रोमोशन प्राप्त करेंगे, जहां पर आपको मान सम्मान और अच्छे पैसे प्राप्त होते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे लोग जो अपने काम से खुश नहीं हैं और जो अपने व्यवसाय को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं तो इन लोगों के लिए भी शुरुआती 3 महीनों में अच्छी ख़बरें प्राप्त होती हुई नजर आएँगी। कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, आपके घर का कोई सदस्य आपके काम में आपकी मदद करता हुआ नजर आएगा, जिसकी मदद से आप तरक्की करते हुए दिखेंगे। कर्क राशि वाले जातक को धन प्राप्ति के कई मौके इस साल प्राप्त होने वाले हैं। आप उन मौक़ों को किस तरीके से बना पाते हैं यह आपके ऊपर निर्भर करने वाला है। यदि आप नकारात्मक लोगों के साथ रहेंगे तो गलत तरीके का पैसा आपके पास आएगा जो कि आने वाले समय में साल के अंत तक आपको और आपके परिवार को बहुत अधिक दुख देता हुआ प्रतीत होगा, इसलिए हमने पहले ही बताया कि आकर्षण का सिद्धांत इस साल कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर काम करने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक काम से ही धन अर्जित करने के बारे में सोचें। 

free-astrology-app

Kark Varshik Rashifal 2021 में शिक्षा के लिहाज से बात करें तो शिक्षा में  कर्क राशि वालों के लिए साल 2021 अच्छा जाता हुआ प्रतीत होगा। मार्च महीने में जब बृहस्पति ग्रह वृश्चिक राशि में आएँगे तो यह समय आपके लिए अच्छा होगा और जो लोग सोचते हैं कि काफी मेहनत करने के बाद भी उनको सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है तो बृहस्पति का यह परिवर्तन आपके लिए बेहद अच्छा साबित होने वाला है। गुरू ग्रह जब वृश्चिक राशि में जाएंगे तो मार्च 8, 2021 के आसपास से आपके जीवन में शिक्षा को लेकर चीजें परिवर्तित होती हुई नजर आएँगी। आप जो पढ़ेंगे वहीं काम आता हुआ नजर आएगा और जो लोग विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के बारे में विचार कर रहे हैं उनको भी मार्च से अप्रैल के बीच में मौके प्राप्त होते हुए नजर आएँगे। वीजा से जुड़ा हुआ काम अगर किसी का रूका हुआ है तो उसको मार्च और अप्रैल महीने शुरू कर देना चाहिए। इस महीने में काफी उम्मीदें हैं कि बृहस्पति की मदद से आप की यह समस्या भी हल होती हुई नजर आ जाए।

Kark Rashifal 2021 के अनुसार, साल 2021 के अंदर कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों की बात करें तो यह साल आपके लिए इस क्षेत्र में भी काफी अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। शुक्र सही स्थिति में आपकी कुंडली में विराजमान है और शुक्र ही एक ऐसे ग्रह हैं जो कि दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों से संबंधित हैं और यह आपकी कुंडली में शांत भाव में इस साल बैठे हुए नजर आएँगे। जिन लोगों के रिश्ते पिछले काफी समय से एक ही व्यक्ति से चल रहे हैं उस व्यक्ति से इस साल शादी होने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है। आप उस व्यक्ति को अपने घर पर बुलाकर माता-पिता से मिलवा सकते हैं। माता-पिता भी उस व्यक्ति से मिलकर आप दोनों की शादी का प्रस्ताव आगे रखते हुए नजर आएँगे। साल 2021 प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा साल है, जहां पर आपको किसी भी तरीके की कोई निराशा हाथ नहीं लगेगी। हां जो व्यक्ति अभी नए संबंधों में बने हैं उनको बहुत जल्दी सामने वाले के ऊपर विश्वास नहीं करना है। यदि आप आँख बंद करके बहुत जल्दी किसी पर विश्वास करेंगे तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

Rashifal 2021 के अनुसार, साल 2021 में कर्क राशि वाले विदेश जाते हुए नजर आएँगे। नौकरी के काम से या व्यवसाय के काम से आप विदेश यात्रा करते हुए दिख सकते हैं। विदेश में जाकर आप अपने काम के से जुड़ी हुई कई जरूरी चीजों को इकट्ठा करके देश में लाएंगे और फिर नए सिरे से अपने व्यवसाय को रखते हुए दिखेंगे।

कैसा रहेगा साल 2021 आपके प्रेम, वैवाहिक, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए? परामर्श करे विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषियो से और पायें हर सवाल का सटीक जवाब।

कर्क प्रेम संबंध राशिफल 2021

कर्क प्रेम राशिफल 2021 (Cancer Love Horoscope 2021) प्रेम संबंधों की बात करें तो यह साल प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही अच्छा साल जाने वाला है। इस साल आपके रिश्ते अपने साथी के साथ अच्छे रहेंगे और प्रेमी जोड़े इस साल शादी करते हुए नजर आने वाले हैं। पूरा साल आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा ही बोला जा सकता है। इसमें एक भी महीना ऐसा नजर नहीं आ रहा है कि जिसकी वजह से आपको दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। हां छोटी मोटी अनबन तो हर किसी में बनी रहती है तो वह तो चलती रहेगी लेकिन ऐसा नहीं है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के द्वारा धोखा खाए जो कि लंबे समय से आपके साथ हैं आपके रिश्ते शादी में परिवर्तित होते हुए दिखने वाले हैं।

कर्क करियर (नौकरी) राशिफल 2021

कर्क राशिफल 2021 (Cancer Carrier Rashifal) करियर के लिहाज से साल 2021 काफी अच्छा साल गुजरता हुआ नजर आने वाला है। जनवरी फरवरी और मार्च महीने में ही आपको नौकरी प्राप्त होती हुई दिख सकती है और यह नौकरी एक बड़ी कंपनी में आपको उच्च पद पर बैठाती हुई नजर आ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और करियर आपका इस साल जमता होता हुआ देखने वाला है।

कर्क शिक्षा राशिफल 2021

शिक्षा के लिहाज से बात करें तो साल का शुरुआती समय तो शायद आपके लिए उतना अच्छा नहीं जाएगा लेकिन अप्रैल के महीने के बाद बृहस्पति ग्रह आपकी मदद करते हुए नजर आएँगे। आपको इस साल एक नई नौकरी प्राप्त हो सकती हैं और साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में आपको बहुत अधिक सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए हमारी सलाह है कि आप साल के मध्य भाग में किसी भी और काम में अपना समय बर्बाद ना करें। पढ़ाई के ऊपर ध्यान दें और यही पढ़ाई किस साल आपको भारत से निकालकर विदेश तक की यात्रा कराती हुई नजर आ सकती है। आपको स्कॉलरशिप भी प्राप्त हो सकती है।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2021

कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो साल 2021 में शुरुआती समय में आपका स्वास्थ्य सही गुजरता हुआ नजर आने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर आपको इस समय में कोई बहुत अधिक बड़ी दिक्कतें सामने नहीं आएँगी। हल्की-पूरी बीमारी या सर्दी-जुकाम जैसी चीजें आपको होती हुई नजर आ सकती हैं लेकिन इससे बड़ी चीजें आपको परेशान नहीं करेंगी लेकिन मध्य भाग में जब बृहस्पति मार्च महीने में अपना घर का परिवर्तन करेंगे तो यह परिवर्तन आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा और यह केवल और केवल आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता हुआ नजर आएगा। आप इस समय में अपना ध्यान रखें, बाहर के खाने पर रोक लगाना आपके लिए बेहद आवश्यक हो जाएगा। इस समय में पेट से जुड़े हुए लोग आपको परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं। साल के अंतिम भाग में एक बार फिर से सारी चीजें सामान्य होने लगेंगी और स्वास्थ्य को लेकर दिवाली के बाद से फिर से किसी तरीके की बड़ी समस्याएं उत्पन्न नहीं होने वाली है।

कर्क पारिवारिक राशिफल 2021

कर्क परिवार राशिफल 2021 (Cancer Family Horoscope 2021) के अनुसार, परिवार के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए साल 2021 उतार-चढ़ाव वाला साल बोला जा सकता है। इस साल में परिवार का साथ आपको साल की शुरुआत में तो मिलता हुआ नजर आएगा लेकिन अंतिम समय में यही परिवार जो आपके साथ खड़ा था वह आपसे अलग होता हुआ नजर आने वाला है लेकिन आपको इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति और समय के अनुसार आपको खुद को समझाना होगा और फिर से जब चीजें बदलेंगी तो यही परिवार आपके साथ आ जाएगा।

कर्क धन राशिफल 2021

कर्क धन राशिफल 2021 (Cancer Finance Horoscope 2021) के अनुसार, धन के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए यह साल अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा, ऐसा नहीं है कि आप बिना मेहनत के ही धन प्राप्त कर लेंगे आपको धन प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी और आपकी मेहनत के दम पर आपको धन प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। ऑफिस में आपकी पदोन्नति होती हुई नजर आ सकती हैं। साल के शुरुआती समय में ऑफिस में आपकी सैलरी बढ़ती हुई नजर आएगी। साथ ही साथ व्यवसाय में भी मार्च महीने तक आपको लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। इस समय में आपको फ़िजूल-खर्ची से बचना होगा और आपको जो धन प्राप्त होगा उसका सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा। बृहस्पति जब मार्च महीने में  वृश्चिक राशि के अंदर आ जाएंगे तो यह परिवर्तन भी आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस समय में आप यदि कोई नया काम शुरू करेंगे तो उसके सफल होने की पूरी पूरी संभावना बनती हुई नजर आ रही है। स्टार्टअप करने वालों को दिवाली के समय तक फंडिंग प्राप्त होती हुई दिख सकती है।

कर्क घर - वाहन राशिफल 2021

कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, साल 2021 में कर्क राशि वाले ऐसे लोग जिनके पास अभी तक एक भी घर नहीं है तो वह अपना घर लेते हुए नजर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष की तरफ से भी आपको कुछ पैसे मिलेंगे जिसकी मदद से आप घर लेते हुए देख सकते हैं। यदि कर्क राशि वाले पुरुष लोग अपनी पत्नी के नाम से इस साल घर खरीदेंगे तो यह एक अच्छा फल देता हुआ नजर आएगा। यह घर आपको सुख तो देगा ही देगा, साथ ही साथ आगे लाभ प्रदान करता हुआ भी नजर आने वाला है। साल 2021 में जिन लोगों के पास पहले से ही घर हैं वह लोग साल के अंत तक नए और बड़े घर में जाते हुए नजर आ सकते हैं। साल 2021 घर के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए अच्छा साल है।

कर्क संतान राशिफल 2021

कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, संतान के लिहाज से देखें तो यह साल यहां पर आपके लिए दिक्कत उत्पन्न करता हुआ नजर आ सकता है। संतान का स्वास्थ्य आपके लिए इस साल थोड़ी समस्या बनी रहेगी लेकिन ऐसा नहीं है कि कोई बड़ी बीमारी आपके बच्चों को होगी। बच्चों की शिक्षा की तरफ से आपको किसी भी तरीके की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। यदि आपके बच्चे विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो उनको विदेश जाने का मौका मिलेगा और स्कॉलरशिप की मदद से वह आपका नाम रोशन करते हुए नजर आएँगे।

कर्क दांपत्य जीवन राशिफल 2021

कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, दांपत्य जीवन की बात करें तो कर्क राशि वालों का दांपत्य जीवन भी इस साल अच्छा जाता हुआ नजर आने वाला है। दांपत्य जीवन के स्वामी शुक्र की मदद से आप इस बार खुद को आशावादी घोषित कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में जो लोग ऐसे मुकाम पर खड़े हुए हैं जिनका रिश्ता खत्म होने वाला है तो 2021 में उनको एक बार फिर से अपने रिश्ते को नए सिरे से शुरू करना चाहिए। यह साल आपके लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

free-kundali

कर्क लाभ - व्यय राशिफल 2021

कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, लाभ की बात करें तो कर्क राशि वालों की कुंडली में लाभ का घर इस बार काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको व्यवसाय में भी लाभ प्राप्त होता हुआ दिखेगा तो वहीँ आपको नौकरी के काम में भी लाभ प्राप्त होता हुआ दिखने वाला है। घर बैठकर काम करने वालों के लिए यह साल अच्छा जाएगा। वर्क फॉर्म होम के काम के लिए यह साल अच्छा है। आप इसके लिए मना ना करें, इससे आपका धन बचा हुआ नजर आएगा और जो धन बचेगा उसको आप मकान या वाहन पर खर्च करते हुए नजर आने वाले हैं।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2021 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।