>
horoscope-icon

वृषभ राशिफल 2020


वृषभ राशिफल 2020 (Vrishabha Rashifal 2020) - वृषभ राशि वालों का सबसे बड़ा गुण उनका धैर्य और लगनशीलता है। वहीं उनकी सबसे बड़ी कमी उनकी दुराग्रह है। वृषभ राशि वाले जातक अत्यंत सामाजिक होते हैं। संगीत तथा सौंदर्य के शौकीन होंगे। वृषभ राशि वाले गंभीर, शांतिप्रिय, विचारशील और दयालु भी होते हैं। वृषभ राशि वाले पक्के स्वाभाव के भी होते हैं। आप छोटे छोटे कामों को भी पूरा करने में लंबा समय लेते हैं। अच्छे वस्त्रों के शौकीन होते हैं। आपका मूल वाक्य है ‘मेरे पास’ है। राशिफल 2020 के अनुसार आपका शुभ दिन शुक्रवार व शनिवार है। आप का शुभ रंग सफेद, हरा एवं गुलाबी है। वृषभ राशि वाले यह कड़ी मेहनत से चट्टान को भी तोड़ सकते हैं। शुक्र, वृषभ द्वारा शासित है, हालांकि, कामुक सुख के लिए भी वृषभ राशि वाले उग्र हो जाते हैं लेकिन खुद पर काबू रखने से सब कुछ सही हो सकता है। वृषभ राशि वालों के लिए यह साल उसी स्थिति में अच्छा जा सकता है जब यह लोग खुद को पहचान सके। वृषभ राशि वाले अगर खुद के गुण और अवगुणों से अवगत हो जाएंगे तो उस स्थिति में अपना भला और बुरा यह लोग अच्छी तरीके से सोच सकेंगे। वृषभ राशि वाले बहुत मेहनती तो होते हैं लेकिन कई बार हार्ड वर्क से ज्यादा महत्वपूर्ण स्मार्ट वर्क हो जाता है। स्मार्ट वर्क के मामले में वृषभ राशि वाले अगर कमजोर पड़ जाएंगे तब उस स्थिति में यह खुद का नुकसान करते हुए नजर आएंगे। 

वृषभ राशिफल 2020 ओवरव्यू

वृषभ राशिफल 2020 - वृषभ राशि वालों के वर्ष प्रवेश के समय राशि का स्वामी शुक्र भाग्यस्थान में है और मकर राशि में विराजमान है। परिणामस्वरूप यह वर्ष वृषभ राशि वालों के लिए अत्यधिक भाग्यशाली सिद्ध होगा। कई प्रकार की उलझन और समस्या आने के बावजूद भाग्य आपका प्रबल साथ देगा। वहीं जो लोग भाग्य साथ न देने के कारण भाग्य को कमजोर समझ रहे हैं वह इस वर्ष अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विशेषकर एक बात का ध्यान दें कि 23 अक्टूबर से 18 नवंबर तक का समय चिंताजनक हो सकता है। इस दौरान विशेष कार्य ना ही करें तो अच्छा है। कुल मिलाकर व्यापार, जॉब और दामपत्य जीवन के लिहाज से वर्ष 2020 काफी अच्छा रहेगा और साथ ही आपके परिवार के लोग भी आपके उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। वृषभ राशि 2020 का राशिफल कहता है कि यह साल सभी वृषभ राशिवालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस साल आप सभी के लिए जीवन में बहुत सारे बदलाव होंगे। इस वर्ष होने वाले नकारात्मक परिवर्तनों के साथ-साथ सकारात्मक परिवर्तन भी होंगे, जो आपके व्यक्तिगत जीवन से सम्बंधित होंगे। राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए एक रोलर कोस्टर राइड की तरह होगा, जिसमें आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के अनुभव होंगे। बृहस्पति आपके लिए इस साल महत्वपूर्ण ग्रह साबित होने वाला है जो आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण घटना के रूप में चिन्हित होगा। इसलिए, वृषभ 2020 की भविष्यवाणियों के अनुसार, यह सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य की उचित देखभाल करें क्योंकि इस बात की संभावना है कि आप कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं, विशेष रूप से वे जो आपके घुटनों और पेट को प्रभावित कर सकते हैं। तो, एक नज़र रखें और वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार स्वस्थ वर्कआउट और उचित आहार का आनंद लेने की कोशिश करें। यह साल आपकी तरफ से बहुत अधिक मेहनत वाला होगा, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में आपको मेहनत करनी होगी।

प्रेम, करियर, स्वास्थ्य, एवं आर्थिक जैसी समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोस्वामीजी पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

वृषभ राशि 2020 वार्षिक राशिफल के अनुसार, यदि आप किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको उसी पर अधिक जोर देना पड़ सकता है। यह समय प्यार और अन्य रिश्तों को नए सिरे से शुरू करने का है इसलिए प्रेमी का ध्यान भी आपको जरूर रखना चाहिए। आपको यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करने पड़ सकते हैं कि आप अपने प्रेमी से बेहद प्यार करते हैं। अच्छी खबर यह है कि आपका साथी हमेशा आपके साथ रहेगा, इस वर्ष आपकी शादी की बात भी पक्की हो सकती है। वृषभ कुंडली के अनुसार आपके व्यक्तिगत और साथ ही पेशेवर जीवन में प्रेमी आपकी सहायता करेगा। यह वर्ष व्यवसाय और वित्तीय प्रबंधन के छात्रों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा और उन्हें अच्छे ग्रेड मिलेंगे। वृषभ राशि के लिए ज्योतिषाचार्य सलाह देते हैं कि सावधान रहें और मीठी बात करने वालों के आकर्षण के जाल में मत आओ। एक ही समय में हर जगह होने की कोशिश न करें और बहुत सारी चीजें हासिल करने की कोशिश ना करें। कोई भी चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहा है। इसलिए चमत्कार को छोड़कर परफॉर्म करने की कोशिश करें। वृषभ राशि के लिए, आपके जीवन में सूचनाओं, और विचारों का आदान-प्रदान करना एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अधिक ग्रहणशील बनने की कोशिश करें और वर्ष के दौरान दूसरों से जितना हो सके सीखें। जहां तक आपके करियर की बात है, तो यह वर्ष आपको आपके काम से जुड़े मामलों में बहुत सारे संशोधन दिखाएगा। आप बहुत सारे बदलाव देख सकते हैं और इस साल कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो आपके करियर को काफी प्रभावित करेगा। इस प्रकार, ऐसा करते समय शांत और समझदार बनें, चाहे वह व्यवसाय हो या नौकरी। आपके पास चुनने के लिए कई नए अवसर हो सकते हैं, जो आपके वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार, सीधे आपके करियर को प्रभावित करेगा। इसलिए, इस साल अपने करियर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सतर्क और स्मार्ट रहें।

वृषभ प्रेम संबंध राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम के लिहाज से वर्ष 2020 आपके लिए उत्साहजनक है। आप अपने मन की बात अपने प्रिय तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। परंतु रिश्तों को लेकर आपको सावधान भी रहना होगा वरना आप का प्यार और उत्साह दोनों कुछ दिनों में खत्म होता दिखेगा। अपने सारे रहस्य अपने प्रिय के साथ जल्दबाजी में शेयर न करें। वही जो लोग लंबे समय से प्रेम संबंध में है वह अब शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

वृषभ करियर (नौकरी) राशिफल 2020

वृषभ करियर राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष दसम शनि आठवें घर में स्थिति होने के कारण आपका करियर कुछ संघर्ष में तो जरूर रहेगा परंतु साल 2020 में कुछ ना कुछ सकारात्मक परिणाम भी आपको देखने को मिलने वाले हैं। अचानक से होने वाली ही पदोन्नति आपको धन लाभ स्थिति में लेकर आ जाएगी और यह धनलाभ आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। खिलाड़ी इस वर्ष 2020 में संघर्ष करते हुए नजर आएंगे लेकिन आपकी मेहनत बिल्कुल भी बेकार नहीं जाने वाली है।

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि वाले जो जातक दवाई सर्जीकल सामान केमिकल फुड बिजनेस और प्रॉपर्टी से संबंधित व्यावसाय में जुड़े हैं उनके लिए वर्ष 2020 काफी लाभप्रद सिद्ध होगा। एक बात का ध्यान रखें कि वर्ष 2020 में अगर आप कोई नया व्यावसाय प्रारंभ करना चाहते हैं तो जनवरी से लेकर 25 मार्च तक का समय आपके लिए सबसे उत्तम रहेगा। 25 मार्च से लेकर 20 जून तक थोड़ा आराम लें और इस दौरान नये व्यावसाय शुरू न करें। 20 जून के बाद वर्षांत तक का समय व्यापार के लिहाज से आपके लिए बेहद उतकृष्ट सिद्ध होता दिख रहा है।

करियर को लेकर अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोस्वामीजी पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

वृषभ शिक्षा राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा के लिहाज से वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष 2020 थोड़ा कठिन दिखाई देता है। विद्यार्थियों को आने वाले वर्ष में थोड़ा संघर्ष करना होगा। लक्ष्य तक पहुंचने में आपको थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। मन को शांत रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को इस वर्ष कुछ फायदा हो सकता है। आप शिक्षा के लिए देश से बाहर जाते हुए नजर आ सकते हैं। राशिफल 2020 के अनुसार विदेश में शिक्षा प्राप्त करना आपके लिए एक नया और अच्छा अनुभव हो सकता है। शिक्षा के लिए यह साल आपका थोड़ा कठिन जरूर दिखाई दे रहा है लेकिन अधिक मेहनत करने से आपकी सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं और आप सफल होते हुए नजर आ सकते हैं।

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए नववर्ष 2020 स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। शुक्र की स्थिति भाग्यस्थान में होने की वजह से लाभप्रद है । राशिफल 2020 के अनुसार 23 अक्टूबर से वर्षांत तक कुछ समस्याओं का आपको सामना करना पड़ेगा। ज्यादातर यह समस्याएं पुरानी होंगी जैसे कि बवासीर, टीबी, माइग्रेन एवं गुप्तरोग। इसी दौरान आपके सर्जरी के भी आसार बनते दिख रहे हैं। एस्ट्रोस्वामीजी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और जाने अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी जानकारी।

स्वास्थ्य को लेकर अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोस्वामीजी पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

वृषभ पारिवारिक राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष 2020 पारिवारिक लोगों के लिए कुछ करने का।है । निश्चित रूप से आप अपने परिवार या परिवार के किसी सदस्य के लिए कुछ खास करेंगे । परंतु इस बात का ध्यान रखें कि आप कुछ भी करें पर इसके बदले में कोई अपेक्षा ना रखें। आपको अपने परिवार के लिए निस्वार्थ कार्य करना होगा वरना आप अपने पथ से भटक सकते हैं। वर्ष 2020 में परिवार का सहयोग तो सामान्य है पर आप परिवार के लिए बहुत कुछ करेंगे।

वृषभ धन राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि वालों धन के लिहाज से वर्ष 2020 अतिउत्तम है। खासकर उन जातकों के लिए जो आईटी, कपड़ा, टैक्नोलॉजी, और मारकेट आदि के व्यापार से जुड़े हैं। उनके लिए एक तरह से यह समय गोल्डन पीरियड है। आप इस साल धन की कमी महसूस नहीं करेंगे। आपको केवल इस बात की ध्यान रखना है कि आपके आयस्रोत अच्छे हैं। राशिफल 2020 के अनुसार गलत रास्ते या तरीक़े से पैसे कमाने के बारे में न सोचें। यह भविष्य में आपको भारी संकट में डाल सकता है। इस साल आपको कई जगह से धर्म के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में आप को बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। साल के मध्य तक आपको सकारात्मक खबरें मिलनी शुरू हो जाएगी। आपका बैंक बैलेंस जब बढ़ेगा तब निश्चित रूप से आप को सबसे अधिक खुशी प्राप्त होगी। स्टार्टअप करने वालों के लिए भी है साल अच्छा जाने वाला है।

वृषभ घर - वाहन राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि वाले लोग वर्ष 2020 में घर एवं जमीन से जुड़े कार्य बेहद सोच समझकर करें। घर और जमीन के योग तो बन रहे हैं पर किसी प्रकार के धोखे की भी आशंका है। साथ ही इस वर्ष अपने घर या जमीन को किसी असामाजिक कार्यों में न इस्तेमाल होने दें। साल के शुरुआती महीनों में अगर आप घर या जमीन लेने की सोच रहे हैं तो थोड़े समय तक आप रुक जाए। बृहस्पति की स्थिति सही ना होने की वजह से आपको जनवरी से मार्च के महीने में घर लेने से बचना चाहिए। अप्रैल के बाद में आप घर या जमीन लेने के बारे में विचार कर सकते हैं लेकिन इस समय भी घर लेते समय आपको सतर्क रहना चाहिए जो व्यक्ति आपके संपर्क में नहीं है उस व्यक्ति के साथ जुड़कर घर या जमीन खरीदने की हिम्मत आप बिल्कुल ना करें, यह लोग आपको धोखा देते हुए नजर आ सकते हैं। साल के अंत तक आपके पास अपना खुद का घर हो सकता है और यह आपके लिए अच्छी खबर है। साल 2020 के अंदर आप अपने सपनों के घर को साकार कर सकते हैं।

वृषभ वाहन राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वाहन सुख का योग बन रहा है। परन्तु वाहन का रखरखाव और इस्तेमाल सावधानी से करें। किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने गाड़ी की जिम्मेदारी न सौंपे न ही किसी पर भरोसा करें। जिन लोगों के पास पहले से ही गाड़ी है वह दूसरी या नई गाड़ी खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। लग्जरी गाड़ी के लिए साल 2020 आपके लिए अच्छा नजर आ रहा है। इस साल नई गाड़ी या नई कार खरीदते हुए नजर आ सकते हैं।

वृषभ संतान राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष 2020 संतान के मामले में चिंताजनक दिख रहा है। आपको इस वर्ष संतान संबंधित कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर निराश भी रहेंगे और चिंता भी बनी रहेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान अगर आप पहले से ही रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। साथ ही अगर आप बृहस्पति ग्रह की पूजा करते रहते हैं और भगवान विष्णु को घर में विराजित करते हैं तब आप को संतान के स्वास्थ्य में थोड़ा रिलीफ मिल सकता है।

वृषभ दांपत्य जीवन राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष 2020 में दामपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच हल्का मनमुटाव के बावजूद काफी रोमांचक और रोमांटिक रहने वाला है। वहीं जो दंपति काफी दिनों से एक दूसरे से दूर रह रहे हैं, वे अडर प्रयास करें तो इस वर्ष वापस एक हो सकते हैं। वहीं जो दंपति अलग होना चाहते हैं, उन्हें भी इस वर्ष सफलता मिल जाएगी। राशिफल 2020 के अनुसार जिन लोगों की शादी काफी समय से रुकती हुई नजर आ रही है या फिर जिन लोगों की शादियों में रुकावट आ रही हैं इस साल उनके लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है इस साल आपकी शादी होती हुई नजर आ सकती है।

दांपत्यजीवन को लेकर अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोस्वामीजी पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

वृषभ लाभ - व्यय राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार 2020 वृषभ राशि वालों के संतोषजनक लाभ लेकर आएगा। साथ ही इस वर्ष की गई मेहनत का फल आपको भविष्य में ज्यादा प्राप्त होगा। पुराने किसी काम से साधारण लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ व्यय राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष निश्चित रूप से नये व्यावसाय तथा अन्य लाभान्वित कार्यों में आपका पैसा खर्च होगा। स्थायी प्रॉपर्टी बनाने या खरीदने में भी पैसे खर्च होंगे जिसका आपको भविष्य में सुखद परिणाम हासिल होगा। बेवजह के खर्चों से अगर आप दूर रहें तो आपके लिए बेहतर aहोगा।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।