>
horoscope-icon

मिथुन राशिफल 2020


मिथुन राशिफल 2020 - मिथुन राशि वालों का सबसे बड़ा गुण उनकी जागरूकता और जिज्ञासा है। वहीं उनकी सबसे बड़ी कमी उनकी चंचलता है। मिथुन राशि वाले अत्यधिक महात्वाकांक्षी होते हैं। वे कुसाग्र बुद्धि के होंगे। मिथुन राशि वाले गीत संगीत तथा नृत्य में रूची रखते हैं। मिथुन राशि वाले अत्यधिक चतुर भी होते हैं। उनमें अपने विवेक से मानवता को समृद्ध करने की लालसा होती है। मिथुन राशि वालों का मूल वाक्य है 'मैं सोचता हूँ'होता है। उनका शुभ दिन बुधवार है जबकि उनका शुभ रंग हरा तथा हल्का पीला है। नीला तथा लाल रंग उनके लिए ठीक नहीं है । उनका शुभ अंक 5 एवं तीन है। मिथुन राशि वालों का शुभ रत्न पन्ना हीरा तथा गोमेद है। मिथुन राशि की कमी की हम बात करें तो उनकी सबसे बड़ी कमी यह होती है कि वह किसी भी एक चीज पर बहुत अधिक समय तक ध्यान नहीं लगा पाते हैं। किसी एक काम को करते हुए वह बहुत आसानी से थक जाते हैं और उस काम को छोड़ देते हैं जबकि कई बार उसी काम को करने से जल्द ही सफलता इनको प्राप्त होने वाली होती है। मिथुन राशि की चंचलता उनको हमेशा अन्य लोगों से पीछे रखे हुए रहती है। यदि इस चंचलता के ऊपर मिथुन राशि वाले काबू पा लें तो एवरेस्ट जैसी ऊंचाई को प्राप्त करना उनके लिए भी कोई मुश्किल नहीं होगा। साल  2020 मिथुन राशि वालों से मेहनत की मांग कर रहा है। अगर इस साल मिथुन राशि वाले मेहनत करते हैं और दिन और रात एक करके रखते हैं तो साल के अंत में इनको बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आ सकता है। जो लोग स्टार्टअप कर रहे हैं उनको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। साल के मध्य में इनको बड़ा फंड मिलता हुआ नजर आ सकता है। जो लोग इ कॉमर्स के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनको भी इस साल बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि साल 2020 मिथुन राशि वालों के लिए किस तरीके का जाने वाला है।

मिथुन राशिफल 2020 ओवरव्यू 

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष प्रवेश के समय उनका राशि स्वामी सातवें घर पर है जोकि अस्त है वह चार ग्रहों के साथ ओचर कर रहा है। आपके लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव के साथ साथ सामान्य ही रहेगा। खास करके वर्ष के पहले 3 महीने काफी धीमे रहेंगे। वर्ष के मध्य में कुछ सुधार जरूर होगा। फिर वर्षांत आपका सामान्य ही रहेगा। शादी प्रेम शिक्षा संस्थान के लिए यह वर्ष सामान्य है। आपका अधिक प्रयास और ग्रह उपासना ही आपको सफलता दे सकती है। हम एक बार फिर से याद दिला दें कि मिथुन राशि वालों को इस साल अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। हम यह बिल्कुल भी नहीं बोल रहे हैं कि मिथुन राशि वालों को इस साल सफलता नहीं प्राप्त होगी। हम बस आपको इतना बता रहे हैं अधिक सफलता करने से आपको साल के अंत तक बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है।

प्रेम, करियर, स्वास्थ्य, एवं आर्थिक जैसी समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोस्वामीजी पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

वर्ष 2020 के दौरान, मिथुन राशि वाले सहज रूप से व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से बढ़ने के लिए बहुत प्रयास करने वाले हैं। मिथुन राशि के सभी 12 राशियों में सबसे अधिक रचनात्मक, स्वप्निल और सहज चमकने के भी संकेत है। मिथुन राशि वाले अपनी खुद की कल्पनाशील दुनिया बनाते हैं और उसमें रहते हैं। मिथुन राशि वाले लोग दयालु और अच्छे दिल वाले होते हैं और इस तरह अगर कोई उनके साथ गलत करता है, तो वे इसे समझ नहीं पाते हैं। वे बहुत आसानी से चोटिल हो जाते हैं और अपनी भावनाओं के प्रति संवेदनशील होते हैं। यह आकर्षक हैं और आसानी से विपरीत लिंग के लिए एक चुंबक के रूप में कार्य करते हैं।

इस वर्ष आप पिछले वर्ष के लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। अधूरा काम इस अवधि में पूरे करेंगे। बड़े फैसले चाहे कितने भी कठोर क्यों न हों लेकिन इनको पूरा करने का सही समय साल के मध्य में आएगा। इस वर्ष आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में वृद्धि की बहुत गुंजाइश होगी। साल के आखरी समय में शिथिलता से बचें क्योंकि यह आपके लिए समय बम के रूप में कार्य कर सकता है। सख्त जरूरत के मामले में अपने निकट और प्रिय लोगों से मदद लें।

साल के शुरुआती 3 महीने जनवरी फरवरी और मार्च आप की विदेश यात्रा के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं साल की शुरुआत में आप विदेश जाते हुए नजर आ सकते हैं। साल के मध्य के 3 महीने अप्रैल मई और जून आपके व्यापारिक क्षेत्र के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं जिन लोगों का स्टार्टअप है उनके लिए तो यह है 3 महीने काफी अच्छे साबित होंगे। तो वह इंसान की अंतिम महीने आपके निजी और पर्सनल लाइफ के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं आखिरी महीनों में आपके लिए रिश्ते आएंगे और आपके रिश्ते पक्के होते हुए देख सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए भी यह महीने काफी अच्छे साबित होंगे।

मिथुन प्रेम संबंध राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि वाले प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए यह वर्ष संघर्ष भरा रहेगा। प्रेम के मामले में महत्वपूर्ण डिसीजन लेने का समय आ गया है। रिश्तो के मामलों में कुछ चीजें भूल कर आगे बढ़ जाना ही अच्छा है। जो जातक लंबे समय से शादी लेकर चिंतित है उन्हें इस वर्ष भी इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन आपको उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए साल के अंत में आपके लिए कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और यदि आप उन मौकों को गवा देंगे तब निश्चित रूप से आप को इस साल भी शादी को लेकर इंतजार करना पड़ सकता है। इस साल आपके रिश्ते पक्की हो सकते हैं और शादी अगले साल होती हुई नजर आ सकती है।

मिथुन करियर (नौकरी) राशिफल 2020

मिथुन करियर राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष मिथुन राशि के करियर के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। केंद्र में विराजित गुरु  कई मामलों में आपको बहुत उन्नति प्रदान करेगा। खासकर ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा, से संबंधित लोगों को बहुत अधिक फायदा प्राप्त होता हुआ नजर आएगा लेकिन साल के मध्य में अप्रैल से जुलाई तक जब गुरु नीच अवस्था में होगा तब आपके सामने समस्या उत्पन्न होने वाली है। खास करके व्यावसायिक कार्य से जुड़े हुए लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष अंत तक गुरु स्वग्रही हो जाएगा और इसके बाद आप एक बार फिर से लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा।

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष काफी अच्छा होगा अगर आप ने समय रहते बाजार का मिजाज समझ लिया तो आप इस वर्ष हीरो हो सकते हैं। खासकर वे लोग जो कपड़ा,शिक्षा,पेपर, ज्वेलरी तथा सर्विस किस क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह वर्ष काफी सफलताएं लाएगा। परंतु इस वर्ष कोई नया व्यापार ना करें यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार, इस साल आपका पेशेवर जीवन बहुत ही रचनात्मक दौर में प्रवेश करेगा। करियर राशिफल 2020 के अनुसार आपको अपने करियर की योजनाओं में कुछ विस्तार का अनुभव होगा। जब चीजें गलत हो जाएं, तो इंतजार करने में समय बर्बाद न करें, जब वे आते हैं तो अवसरों को पकड़ें। समय किसी का इंतजार नहीं करता। इस वर्ष आपके लिए निवेश पर बेहतर अवसर हैं। हर उस मौके को पकड़ें जो पेशेवर तरीके से बढ़ने का मौका पेश करे। अपने विचारों में स्पष्ट रहें और हर चीज के प्रति एक सही दृष्टिकोण मानें, तो आप एक पूरे पर बढ़ने के लिए प्रवण होंगे।

करियर को लेकर अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोस्वामीजी पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

मिथुन शिक्षा राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष काफी मेहनत भरा रहने वाला है। क्योंकि शिक्षा का स्वामी आठवें भाव में है जो कि कमजोर अवस्था का है। अगर कोई महत्वपूर्ण शिक्षा का साक्षात्कार देना है तो अक्टूबर 1 नवंबर महीने का त्याग करें। शिक्षा के लिहाज से एक तरह से यह वर्ष सामान्य ही रहेगा।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार राशि का स्वामी बुध वर्ष प्रवेश में अपनी राशि के सातवें भाव में है। वही आपकी राशि में राहु भी विराजमान है। सांस, फेफड़े और त्वचा सम्बंधित रोगों के संक्रमण की परेशानियों से आपका सामना हो सकता है। कभी-कभी ऐसी भी समस्याएं हो सकती है जिनमें बीमारियों का पता ही ना चले। गणेश पूजन करने से आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचेगा। इस वर्ष के दौरान, आपका सामान्य स्वास्थ्य पूरे वर्ष संतोषजनक रहेगा। स्वास्थ्य में मामूली झटके आने की आशंका है। यह वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर होगा जहाँ तक परेशानियों का सवाल है लेकिन मिथुन राशि के लोग आसानी से अवसाद और थकान से ग्रस्त हैं। घर में छोटे-मोटे झगड़ों और मुद्दों पर परेशान न हों, आपके शरीर को फिट रखने के लिए आपका मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। एक उदास प्रेमी मत बनो। भोजन के अधिक सेवन से अवांछित वजन बढ़ सकता है। खुद को फिट और ठीक रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम का आनंद लें। कभी-कभार खुद को रिचार्ज करने की कोशिश करें और काम के दबाव के कारण खुद को पूरी तरह से खत्म न होने दें। आराम करें, आनंद लें और अपनी आत्माओं को फिर से जीवंत करें जब तक कि आप वहाँ से बाहर नहीं आए, तब तक आप स्वस्थ रहें।

स्वास्थ्य को लेकर अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोस्वामीजी पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार आपकी राशि में परिवार का स्वामी भाग्य स्थान में विराजमान है। इस वजह से पूरे संकेत हैं कि आप अपने परिवार के उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे। वही जो आप अपने परिवार को दिखाना चाहते थे कि आप कुछ कर सकते हो वह लालसा इस वर्ष पूरा होगा। परिवार में एक दूसरे का साथ पूरा मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ काफी समय बिताएंगे। मिथुन राशि का सूर्य इस साल उतार व चढ़ाव से भरा हुआ रहने वाला है। सूर्य की वजह से इस साल आप अपने परिवार के साथ ज्यादा मेल नहीं खायेंगे लेकिन ऐसा साल की शुरुआत में होगा। अपने संसाधनों को अपने माता-पिता पर खर्च करें। हालांकि कोई भी उपहार आपके लिए उनके प्यार को प्राप्त नहीं कर सकता है, लेकिन छोटी चीजें आपकी देखभाल और प्यार के लिए बोलती हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ नए बंधन बनाएंगे। आपको अपने बच्चों के प्रति अधिक चौकस रहने की जरूरत है और देखें कि उनकी वृद्धि और पढ़ाई कैसी चल रही है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में कई नए लोगों से मिलेंगे और कई नए संपर्क बनाएंगे जो आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास में उपयोगी होंगे।

मिथुन धन राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए 2020 में धन की स्थिति काफी उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। अर्थात धन तो आएगा ही परंतु खर्च भी उसी गति से होगा। परंतु सकारात्मक चीज यह है कि आपका धन अच्छे कार्यों और भविष्य के योजनाओं पर खर्च होगा। धन संचय का इस साल ना सोचें तो अच्छा होगा। यह वर्ष आपको सुर्खियों में लाएगा और आप अपने पेशेवर क्षेत्र में बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। अपने आंतरिक आत्म के बारे में सुनिश्चित हो और लोगों को जो कहना है, उस पर अपना दिल न लगाएं स्पष्ट और सचेत मन से निर्णय लें। आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा और पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर होगा। यदि आप वर्ष की पहली छमाही में अपने खर्चों पर अंकुश लगाना सीखते हैं, तो आप वर्ष के अंत में अपने हाथों को पूरा कर लेंगे। लक्ष्मी कुबेर पूजा आर्थिक समस्याओं और धन से दूर रहने के लिए की जानी चाहिए।

मिथुन घर - वाहन राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार आपके लिए इस वर्ष नया घर या जमीन खरीदना संभव नहीं होगा। किंतु जिन लोगों के पास पहले से ही खरीदी जमीन है वे इस वर्ष घर बना सकते हैं। घर बनाते समय बजट पर ध्यान दें क्योंकि कभी-कभी बजट से बाहर जाने पर आपके घर बनने का काम लटक सकता है। घर बनाते समय वास्तु दोष पर जरूर ध्यान दें। घर के ऊपर अगर कानूनी कार्यवाही चल रही है तो इस साल वह आपकी हक में जाती हुई नजर आ सकती है।

मिथुन वाहन राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए इस वर्ष वाहन का योग तो है अगर आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो ना ले क्योंकि यह नुकसानप्रद हो सकता है। पुराने वाहन से सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन संतान राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार संतान के लिहाज से वर्ष 2020 मिथुन राशि वालों के लिए चिंताजनक है इसका कारण यह है कि संतान घर का स्वामी शत्रु घर में विराजमान है। इस वर्ष आपके संतान आपके विचारों के विपरीत कार्य कर सकते हैं। वह कुछ जो आपके विचारों के अनुकूल करेंगे उन्हें भी कम सफलताएं ही हासिल होंगी। अर्थात दोनों अवस्था में चिंता है। निसंतान जातकों को वर्षांत में कुछ समाचार मिल सकता है।

मिथुन दांपत्य जीवन राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार आपके दांपत्य जीवन में इस वर्ष काफी संघर्ष रहेगा। खासकर को लोग सतर्क रहें दिन का संघर्ष पहले से ही चल रहा है। आपकी राशि से सातवें भाव में पंच ग्रह योग काफी खतरनाक है। जो लोग एक दूसरे पर विश्वास खो चुके हैं वे एक बार प्रयास करें एक दूसरे पर विश्वास करने का तभी आप सुखी रह पाएंगे।

दांपत्यजीवन को लेकर अधिक जानकारी के लिए एस्ट्रोस्वामीजी पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

मिथुन लाभ - व्यय राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार आपके लिए इस वर्ष लाभ पाना शेर के मुंह से निवाला छीनने जितना मुश्किल होगा। मतलब अत्यधिक संघर्ष के बाद आपको लाभ मिलेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी परंतु अन्य लाभ पाने में मुश्किलें आएंगी। वर्षभर पाने के लिए मंगल उपासना करें।

मिथुन व्यय राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपको व्यापार आदि में खर्च सोच समझ कर करना है। मांगलिक कार्य धार्मिक गतिविधियों एवं पूजन में खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है। भवन निर्माण में भी खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है। सर्च उतना ही करें जितना आप पर भारी ना पड़े।

आशा करते हैं ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोस्वामीजी के ओर से वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।