>

यह वर्ष 2019 मिथुन राशि वालों के लिए काफी उठा-पटक वाला होगा। कई मौकों पर मिथुन राशि वाले इस साल दुनिया जीतते हुए नजर आयेंगे, तो कई बार आप खुद से ही लड़ रहे होंगे। यह साल आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला भी होगा। खासकर यदि आप घर लेने की सोच रहें हैं या फिर घर बनाना चाहते हो तो यह शुभ फल देगा। साथ ही साथ आपको बता दें कि साल 2019 में मिथुन राशि वालों के पुराने प्रापर्टी के विवाद भी खत्म होने की संभावना बन रही है।

 

इस साल 2019 में मिथुन राशि के जातकों की अपनों से बेरूखी हो सकती है। आपके किसी निर्णय से आपके अपने ख़ास लोगों को निराशा हो सकती है। लेकिन वहीँ आपको बता दें कि आपके कठिन निर्णय भी कहीं दूर जाकर आपके अपनों के लिए सही साबित होंगे। आपके अपनों के लिए भी यह निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे।

 

इस वर्ष 2019 में मिथुन राशि वालों के अच्छी यात्राओं के योग बनते दिख रहें हैं। आप समुद्री इलाकों की यात्रा कर सकते हैं। वस्तुतः यह वर्ष कपडों की खरीदारी, रोमांस और महिलाओं के शापिंग के मौके लेकर आएगा।

 

महिलाओं के जीवन में नये पुरुष मित्र शामिल हो सकते हैं जो उम्र में छोटे होंगे परन्तु इनका आपके जीवन में प्रभाव काफी महत्वपूर्ण होगा।

 

विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष 2019 लाभकारी सिद्ध होगा और इस वर्ष छात्र अपने समय को अच्छे से इस्तेमाल करते हुए, एकाग्रता के साथ पढाई करते दिखेंगे। यह वर्ष कई तरह की विविधताओं को लेकर आएगा। बड़े अधिकारियों से बड़े ही अच्छे और मधुर संबंध बनेंगे और सरकारी क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा।

 

यदि आप सरकारी क्षेत्र खासकर, डिफेंस या आर्मी मे प्रयत्न कर रहे हों तो मेहनत रंग लाएगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। विशेषकर एलर्जी और संक्रमण जैसे संक्रामक रोगों से खुद को बचाएँ। कुछ शत्रु हैं जो गुप्त रूप से आपको हानि पहुंचाना चाहते हैं। वह आपके कार्यालय या आपके आसपास हो सकते हैं। उनसे बचने के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करें। गणेश आपके इष्ट देवता हैं और "ॐ गं गणपतये नमः " मंत्र का जाप करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

 

फाइनेंस

 

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह वर्ष 2019 वित्तीय नजरिए से अच्छा सिद्ध होगा। आपको धन संबंधित किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हो या बहुत समय से कोई कार्य पैसे की वजह से रुका हुआ है तो वह इस वर्ष शुरू होता हुआ नजर आएगा। आपको व्यवसाय में नये नये मौके मिलते नजर आएंगे। तो कुल मिलाकर यह वर्ष वित्तीय मामलों में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होता हुआ जान पड़ता है। साथ ही साथ आपको साल के प्रारम्भ और अंत में काफी अच्छे अवसर भी मिलते हुए नजर आने वाले हैं।

 

करियर


मिथुन राशि वालों के लिए साल 2019 करियर के क्षेत्र में उतना अच्छा नहीं बोला जा सकता है। आपको इस साल साल 2019 में करियर को लेकर कई बार परेशान होना पड़ सकता है। आपके सामने बड़ी विकराल समस्याएं आ आ सकती हैं। लेकिन घबरायें नहीं क्योकि अगर आपने सही समय पर सही लोगों से सलाह ले ली तो आपको आराम मिलेगा और आपकी समस्याएँ भी खत्म होने लगेंगी। कारोबारियों के लिए यह साल अधिक मेहनत करने वाला होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपका पीछा करेंगे और आपको पछाड़ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। समय समय पर बड़े बुजुर्गों की सहायता लेते रहें। परामर्श से समस्या हल हो सकती हैं।

 

हेल्थ

 

मिथुन राशि वालों के लिए साल 2019 का यह साल शुरुआत में ताजगी भरा रहेगा, परन्तु वर्ष के मध्य में आपको थोड़ा आलस्य का सामना कर पड़ सकता है। आपको दिनचर्या को सही तरह से ध्यान रखने की आवश्यकता है।आपका स्वास्थ्य आपको तब अधिक परेशान करने वाला होगा जब आप कभी यात्रा पर निकलने वाले होंगे। आपको इस साल योग और ध्यान करने की जरूरत है। योग और व्यायाम से आपको लाभ होगा। जंक फूड का सेवन करने से बचें और टेंशन ना लें।

 

लव लाइफ

 

यह वर्ष 2019 मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में बहुत अच्छे पल लेकर आने वाला है। आपको साल की शुरुआत में खोया हुआ साथी मिल सकता है। बेहतर होगा कि आप इस बार पहले से अच्छा व्यवहार इस बार करें। मीठी अनबन और आपके सहयोगी के रुठने मनाने में इस बार समय बीत जाएगा। आप खुद को अपने सहयोगी के बहुत करीब पाएंगे। थोड़े बहुत मनमुटाव के अलावा यह वर्ष आपके लिए दाम्पत्य जीवन में सुखद रहेगा।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

अभी देखे

मिथुन सप्ताहिक राशिफल

अभी देखे