>

मकर राशि वालों को साल 2019 में भाग्य का साथ काफी मिलने वाला है। खासकर कर्मभाव में शुक्र के साथ चंद्रमा होने की वजह से आप जैसा करियर, नौकरी  अपना जीवन चाहोगे वैसा ही कुछ आपको प्राप्त होता हुआ नजर है। इस साल 2019 में आप अपने करियर को दिशा देते हुए जरूर नजर आने वाले हैं। पारिवारिक जीवन के क्षेत्र में राहु सातवें घर में है और इस वजह से थोड़ा तनाव रहेगा और आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। साल 2019 के शुरुआती महीनों में मकर राशि के जातक इसलिए परेशान रहने वाले हैं क्योंकि उनके खर्चे बढ़ते हुए दिखेंगे। आपको बता दें कि जनवरी से मार्च के महीने में आपके खर्चें इतने बढ़ जाएंगे कि जिसके चलते आप चिंता में रहने लगेंगे। इस समय पीरियड में आप अगर किसी को उधार धन देते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। फिजूल के खर्चे करने से बचें तो बेहतर होगा।

साल 2019 के अप्रैल से अगस्त के बीच में आप की नौकरी में और आप के पद में बढ़ोतरी होती हुई आपको नजर आएगी। जिसके चलते आपकी सैलरी भी बढ़ेगी और यह आपको सुकून देने वाले पल होंगे, जो लोग अपना व्यापार करते हैं उनके लिए भी यह समय काफी सही साबित हो सकता है। जो लोग कुछ नया शुरू करना चाहते हैं उनको जल्द से जल्द इसी समय में अपने काम शुरू कर देना चाहिए। बृहस्पति और मंगल दोनों ही आपकी मदद करते हुए नजर आएंगे।

 

साल 2019 का अंत आपके लिए स्वास्थ्य में ज़रूर कई तरीके की परेशानियां लेकर आ सकता है। आपका काम और आपका व्यवसाय तो सही चल रहा होगा लेकिन आप अपने परिवार या फिर अपने स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

 

करियर

करियर के स्वामी शुक्र स्वयं राशि में बैठे हैं। शुक्र का चंद्रमा के साथ होना आपने शुभ संकेत है। तो करियर के लिहाज से यह वर्ष मकर राशि वालों के लिए नयी ऊँचाइयाँ लाएगा। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा बोला जा सकता है।  जो लोग विदेश के लिए प्रयासरत हैं तो उनके लिए इस वर्ष प्रबल योग हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह वर्ष काफी अच्छा है। जो लोग अपने व्यापार को विस्तृत करना चाहते थे तो यह वर्ष आपके लिए उत्तम है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ या भरोसेमंद की सलाह से निवेश करें तो यह आपको अधिक लाभ देगा।

 

लव लाइफ

लव लाइफ के स्वामी शुक्र दशम घर में चंद्रमा के साथ विराजमान हैं। जो लोग पहले से लव अफेयर में हैं, वह इस वर्ष अपने प्रिय के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत पाएंगे और एक दूसरे को अच्छा समय भी दे पाएंगे। जिन लोगों को अपने प्रिय का इंतजार है उनके जीवन में भी मनपसंद साथी जुड़ने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में आपसी मन-मुटाव हो सकता है। आपको विचार करना पड़ेगा कि आप अपने साथी के लिए कहाँ कमी कर रहे हो। अपने रिश्ते को मज़बूती प्रदान करने के लिए आप लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बना रहना चाहिए। आप एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा वक्त दें और आपसी तालमेल बिठाने की कोशिश करें।

 

फाइनेंस

साल 2019  अंदर फाइनेंस के स्वामी 12वें घर में बैठे हैं और लाभ के स्वामी मंगल पराक्रम भाव में बैठे हैं। धन वृद्धि की गति काफी अच्छी है इस वर्ष, हालांकि आप इसमें और इजाफा कर सकते हैं। आप मेहनत में कमी न आने दें और आलस्य का त्याग करें। कुछ बड़ा निवेश करने का भी योग बन रहा है क्यूंकि आपके लाभ के स्वामी पराक्रम भाव में है तो आपको अधिक मेहनत करनी होगी और आपका आर्थिक जीवन सुचारू रूप से बढने लगेगा।

 

स्वास्थ्य

साल 2019 में स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य के लिए साल का पहला महीना कुछ ज्यादा सही साबित नहीं होने वाला है। शुरुआती साल में आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट और सांस संबंधी रोग अगर आपको लगातार रहते हैं तो आपको कुछ ज्यादा ही ध्यान रखने की आवश्यकता है। साल 2019 के मध्य के अंदर आपको मंगल स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद करता हुआ नजर आएगा। तो साल के अंत में एक बार फिर से आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं और इस समय भी आप बाहर का खाना खाने से बचें तो बेहतर होगा।

मकर दैनिक राशिफल

अभी देखे

मकर सप्ताहिक राशिफल

अभी देखे