>

साल 2019 का यह वर्ष कन्या राशि वालों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। निश्चित रूप से यह वर्ष खुद को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए बहुत अच्छा है। आप अपने व्यक्तित्व को, अपनी कार्यशैली की वजह से प्रसिद्ध करवा सकते हैं। आपको अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और भाई का पूरे वर्ष साथ मिलेगा। आपका सोशल इमेज में भी सुधार होगा और आर्थिक स्थिति में भी विकास निश्चित है।

 

मंगल और शनि की स्थिति आपकी कुंडली में इस साल के लिए सही जगह बनी हुई है। यही कारण है कि आप इस साल समाज में काफी मान-सम्मान प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। साथ ही साथ आपको बता दें कि आपकी बुद्धि और विवेक आपका अच्छी तरीके से साथ देगी जिसकी वजह से कार्यक्षेत्र में भी आपको काफी लाभ प्राप्त होने वाला है। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में आप के पद में पदोन्नति हो सकती है और साथ ही साथ आपकी सैलरी भी बढ़ेगी।

 

जिन लोगों का खुद का व्यवसाय हैं तो उनके लिए एक अच्छी खबर इन 3 महीनों में जरूर मिलेगी। जनवरी से मार्च महीने में मंगल आपका साथ देगा और मंगल की वजह से ही आप इस साल कहीं ना कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। जमीन और वाहन का लाभ आपको साल की शुरुआत में प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। अगर आपका कहीं पैसा काफी समय से फंसा हुआ है तो उसको प्राप्त करने के लिए भी आप के लिए शुरुआती 3 महीने काफी अच्छे हैं।

 

साल के मध्य में जरूर आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। साल के मध्य में आपको जरूर ऐसा लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है लेकिन अगर आप मेहनत करना ना छोड़े तो आपके काम बनते हुए आपको जरूर नजर आएंगे।

 

परिवारिक क्षेत्र में क्रोध करने से बचें। साल 2019 विद्यार्थियों के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है इसलिए इनको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सूर्य और शनि का चौथे घर में स्थित होना यह दर्शाता है कि आप पारिवारिक और निजी जीवन में अस्त व्यस्त रहेंगे। इस वर्ष धन से संबंधित क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। इस साल 2019 में आपको बुद्धि और विवेक के साथ काम करने की जरूरत है और साथ ही नकारत्मकता से बचे रहें।

 

फाइनेंस

साल 2019 आर्थिक संबंधित मामलों में अच्छा जाता हुआ दिख रहा है। मन एकाग्र रहेगा और यह आपको फायदा पहुंचाएगा। आपके खर्च में थोड़ी बढोत्तरी होगी परन्तु कमाई के स्रोत भी बढेंगे। सकारात्मक रवैया आपको फायदा पहुंचाएगा। ऑफिस में आपके काम की इस साल अच्छी चर्चा होगी। साल की शुरुआत में आपको कहीं से रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। साल के मध्य में भी धन की कोई समस्या नहीं होगी बस ध्यान रखें कि घमंड को ना आने दें।  

 

करियर

यह वर्ष 2019 करियर के लिहाज से थोड़ा संघर्षमयी हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको कुछ नये प्रयोग करने पड़ सकते हैं और आपके वक्त की बर्बादी हो सकती है। आपको मनचाही मंजिल इस वर्ष मिल सकती है बस उसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। वैसे तो ग्रहों की स्थिति अनुकूल है पर कहीँ कहीँ उतार चढाव आ सकते हैं। अधिकारी लोगों से आपको सतर्क रहना होगा, उनके साथ तालमेल बिठा कर काम करना आपके हित में साबित होगा।

 

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से भी साल 2019 आपके लिए कोई बहुत अधिक बुरा नहीं रहने वाला है। आपको इस साल मौसमी बीमारियों से बच कर रहना है। बड़ी बीमारी तो शायद आपको अधिक परेशान नहीं कर पाएगी लेकिन मौसमी बीमारियों से अगर आप सावधान नहीं रहे तो यही आपके लिए भारी पड़ सकती हैं। साल 2019 की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। जुलाई महीने तक आपको लगातार अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना है। साल के अंत होने तक स्वास्थ्य संबंधी सभी परेशानियां खत्म होने लगेंगी।

 

लव

साल 2019 में कन्या राशि के लव क्षेत्र में कई उतार-चढ़ाव नजर आ सकते हैं। आपकी प्रेमिका या आपका प्रेमी आपसे लगातार झगड़ते हुए नजर आएंगे और इसी के कारण आपका एक रिश्ता खत्म हो सकता है। जिन लोगों का विवाह काफी समय से नहीं हो पा रहा है या फिर विवाह लायक रिश्ते नहीं मिल पा रहे हैं तो साल 2019 के अगस्त महीने तक आपको जीवन साथी मिलने की उम्मीद लग रही है।

 

तो कन्या राशि के लिए साल 2019 अच्छा ही जायेगा। धातु संबंधित, कपड़ा संबंधित, कागजों से संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस वर्ष आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। प्रापर्टी संबंधी कार्य वर्ष के मध्य तक न करें। आपकी मेहनत आपके लिए भविष्य में फलदायी साबित होगी। गुरुवार के दिन हरे रंग का अगर आप वस्त्र पहनना आपको फायदा पहुंचाएगा।

कन्या दैनिक राशिफल

अभी देखे

कन्या सप्ताहिक राशिफल

अभी देखे