>
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं ।
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी...॥
मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे,
प्यारी बंसी मेरो मन मोहे ।
देख छवि बलिहारी मैं जाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी...॥
चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी ।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी...॥
दास अनाथ के नाथ आप हो,
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो ।
हरी चरणों में शीश झुकाऊं ।
॥ श्री बांके बिहारी...॥
श्री हरीदास के प्यारे तुम हो।
मेरे मोहन जीवन धन हो।
देख युगल छवि बलि बलि जाऊं।
॥ श्री बांके बिहारी...॥
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं।
अगर आप अपनी या किसी और की जन्म कुंडली बनाना चाहते हैं, तो पहले जान लें कि कुंडली कैसे बनाएं।
हमारा मिशन हमारे ग्राहकों को अपराजेय मूल्य पर प्रीमियम ज्योतिष परामर्श प्रदान करना है। इसके अलावा हम दैनिक ज्योतिष, साप्ताहिक राशिफल, वार्षिक राशिफल, ब्लॉग और मुफ्त ऑनलाइन कुंडली सॉफ्टवेयर जैसी ज्योतिष सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
8796706280
अगर आपको हमारे वेबसाइट में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है भुगतान से संबंधित, वेबसाइट या कोई अन्य समस्या तो स्क्रीनशॉट लें और ऊपर बताए गए हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।
Monday To Sunday | 24/7
आपको एक सत्यापन कोड एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है। कृपया सत्यापित करें कि जारी रखने के लिए नीचे 6 अंकों का कोड है।
पहले से ही अकाउंट है ? साइन इन करें