>

Vastu Tips - किस दिशा में लगाये सात घोड़ो की तस्वीर | Astroswamig

क्या हैं सात घोड़ो की तस्वीर का महत्त्व

घर में सकारात्मक और समृद्धि भरा वातावरण ना केवल आपकी उत्पादकता बढ़ाता है बल्कि आपकी सफलता और मानसिक शांति के लिए भी फायदेमंद होता है। किसी भी चित्र को देखने के पश्चात आपका मन सुख या दुख की स्थिति एवं भाव की कल्पना करता है। इस कारणवश घरों और कार्यालयों में दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगाने का प्रचलित उपयोग है। सात घोड़ों की पेंटिंग को लगाने का सही एवं उचित स्थान एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है जो हर व्यक्ति जानना चाहता है। घरों और कार्यालयों में सकारात्मक ऊर्जा, कंपन और सफलता महसूस करने के लिए सात घोड़ों की तस्वीर को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पेंटिंग सफलता और शक्ति को दर्शाती है एवं दोनों "सफलता और शक्ति", सुख और तृप्तिपूर्ण जीवन जीने का प्रतीकात्मक संकेत हैं। यदि आपके घर या कार्यालय में सात घोड़ों की पेंटिंग टंगी है तो आप अपने भीतर एक अलौकिक धार्मिक स्वभाव व गतिशीलता महसूस करेंगे। परंतु इस तस्वीर को लटकाने की उचित स्थान एवं दिशा बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है।

वास्तु अनुसार सात घोड़ो की तस्वीर का महत्त्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंक 7 को बहुत ही शुभ एवं महत्वपूर्ण माना गया है और इसके पीछे आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक कारण है। जैसा कि आप जानते हैं, एक सप्ताह में सात दिन होते हैं, संगीत में कुल मिलाकर सात स्वर होते हैं, "physics" विज्ञान में भी सात अक्षर होते हैं एवं हिंदू विवाहों में जोड़े सात फेरों में सात वचन लेते हैं। यही कारण है कि सात घोड़ों की तस्वीर को बहुत शुभ एवं मंगलमय माना गया है।

इस शुभता को समझने के लिए आजकल लोग online kundali in hindi के माध्यम से भी अपने जीवन पर इसके प्रभाव का अध्ययन करते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने से पहले कुछ तथ्यों से अवगत होना चाहिए

• आपको इस तस्वीर को अपने बेडरूम और शौचालय क्षेत्र के पास नहीं लटकाना हैं। ऐसी जगह में तस्वीर को लगाने से आपके निवास में वास्तु के सारे लाभ उत्पन्न नही हो पाते हैं।

• सात घोड़ों की पेंटिंग आपके करियर में गति, ऊर्जा और सफलता को दर्शाती है इसलिए आपको यह पेंटिंग लेने से पहले, तस्वीर की रंग और घोड़ों की संख्या को जरूर से जाँच लेना चाहिए।

• यदि किसी कारणवश आपको सात घोड़ों की पेंटिंग दिखने में भयावह लगे तो उसे बिल्कुल अपने दीवाल पर ना लटकाए।

• घोड़ों की संख्या सात होनी चाहिए अन्यथा तस्वीर का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

• पेंटिंग में सात घोड़ों की तस्वीर ऊपर से नीचे तक स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए एवं घोड़ों की दौड़ने की मुद्रा उतनी ही स्पष्टता से दिखनी चाहिए।

इन सभी नियमों का पालन करने के लिए ज्योतिष परामर्श लेना भी उपयोगी माना जाता है।

दौड़ते हुए सात घोड़ो की पेंटिंग को लटकाने का उचित स्थान

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार इस पेंटिंग को अपने घर या कार्यालय में दक्षिण या पूर्व दिशा में टांगना बहुत शुभ होता है। यह आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है और समृद्धि एवं सफलता लाता है। यदि आप पेशेवर काम कर रहे हैं तो यह तस्वीर आपकी अचानक से हुई पदोन्नति एवं आकर्षक वेतन प्रस्तावों का कारण बनेगी। वे लोग जो नाम और शोहरत चाहते हैं, इस तस्वीर को उत्तर दिशा में भी लटका सकते हैं। आप अपने घर और ऑफिस के पूरे वातावरण में सकारात्मकता भरा हुआ पाएंगे। यह तस्वीर आप पर और आपके निवास पर पर रही बुरी नजरों का भी विनाश करेगी। आपको इस तस्वीर को लगाने के वक्त उन जगहों का बचाव करना है जहां पर पहले से ही आराम किया जाता है। आपको सोच समझकर उस उचित स्थान का चयन करना है, जिस स्थान पर दौड़ते हुए सात घोड़ों की तसवीर की भव्यता बढ़ जाए।

वास्तु और astrology in Hindi के अनुसार यह तस्वीर आपके घर और ऑफिस के वातावरण में सकारात्मकता बनाए रखती है और नकारात्मक प्रभावों को दूर करती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके पास दौड़ते हुए सात घोड़ों की पेंटिंग है तो आपको अनेकों लाभ मिलते हैं।

• यह चित्र सात जीवंत शक्तिशाली घोड़ों से जुड़े अपने महान रथ पर चलते हुए सूर्य देव का भव्य प्रतीकात्मक संकेत है, जो हमारे इस अस्तित्व के केंद्र है।

• जीवन गति है, और यदि आपके पास गति नहीं है, तो आप मृत हैं इसलिए ये दौड़ते हुए घोड़े जीवन की गतिशील शक्ति का वर्णन करते हैं, जो गति जीवन में आगे बढ़ते रहने से आती है। यह तस्वीर युवा शक्ति की ताजगी भरकर आपकी आंतरिक क्षमता और ऊर्जा को बढ़ाती है।

• इस दुनिया को पैसा चलाता है एवं हर व्यक्ति पैसों का भूखा होता है। ऐसे में यह दौड़ते हुए सात घोड़ों की पेंटिंग आपके और आपके परिवार के भीतर सकारात्मक उर्जा भरकर आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाती है।

talk-to-astrologer

• यह दौड़ते हुए सात घोड़ों की पेंटिंग, आपको जीवन के हर पहलू में सफलता और तृप्ति प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। यह तस्वीर प्राण एवं शक्ति का एक स्पष्ट प्रदर्शन है जो ताकत, सफलता और प्रसिद्धि पाने के लिए आवश्यक है।

• वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार सात घोड़े क्रमशः आपकी सफलता, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, करियर, संतान, लोकप्रियता और ज्ञान को दर्शाते हैं। यह तस्वीर आपके जीवन के हर अवसर के द्वार को खुला रखेगी।

Read the benefits of Seven Horoses painting in English here.


Recently Added Articles
Nadi Dosh Kya Hota Hai
Nadi Dosh Kya Hota Hai

Nadi Dosh Kya Hota Hai यह शादी और कुंडली मिलान में क्यों जरूरी है, जानें इसके प्रभाव, पहचान के तरीके और ज्योतिष अनुसार आसान समाधान।...

कुंडली में नाड़ी दोष
कुंडली में नाड़ी दोष

कुंडली में नाड़ी दोष कैसे बनता है, इसका असर क्या होता है और सही उपाय क्या हैं। Vedic Expert से Free, Accurate और Trusted रिपोर्ट, Instant Solution के ...

Nadi Dosh Ke Upay
Nadi Dosh Ke Upay

Nadi Dosh Ke Upay जानें। कब दोष लगता है, कब खत्म होता है और शादी पर असर क्या पड़ता है — एक्सपर्ट गाइड 2026 में पढ़ें।...