>

Saptahik Rashifal - साप्ताहिक राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021

मेष राशि

साप्ताह के आरंभ में मंगल की स्थिति कन्या राशि में है। बुध और सूर्य के साथ मंगल अति शत्रु घर में होने के कारण आप अपने परिवार तथा स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं , परेशान कर सकती  हैं परंतु आर्थिक रूप से आपकी उन्नति होगी। साप्ताह मध्य में कुछ टेंशन खासकर के कार्य क्षेत्र के बारे में हो सकती हैं। इसके लिए आप अपने किसी शुभचिंतक तथा सलाहकार से सलाह ले सकते हैं, आपको उसका लाभ प्राप्त होगा। आप अपने घर को सजाने संवारने में अधिक समय बिताएंगे और आप खुद को भी कुछ समय देने वाले हैं। मानसिक रूप से आप इस साप्ताह बहुत ही सकारात्मक और काफी अच्छा महसूस करेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावनाएं भी बन रही है। ओम नमो नारायण मंत्र का जाप करें। भगवान विष्णु की पूजा करने से यह साप्ताह आपका काफी अच्छा रहने वाला है।

पढ़े मेष राशि वार्षिक राशिफल 2022

jyotish-pramarsh

वृषभ राशि

वृषभ राशिमें स्थित राहु आपको मानसिक रूप से चिंता और परेशानियां देगा। कुछ इस प्रकार की स्थिति बन रही है। पांचवा घर मजबूत होने के कारण आपके डिसीजन निश्चित रूप से आपको लाभ की तरफ ले जाने वाली है। आपको इस समय अपने रिलेशन और बिजनेस पर फोकस करना है। इसके साथ ही लव लाइफ के ऊपर भी ध्यान देने की जरूरत है। भाग्य का सपोर्ट आप को पूर्ण रूप से प्राप्त हो रहा है। लेकिन 100% भाग्य के भरोसे बैठना भी अच्छी बात नहीं है। बिजनेस में कोई बहुत बड़ी डील जिसमें कि आपका बहुत सारा पैसा उधार जा रहा हो या फिर उधार आप ले रहे हो, ऐसा कार्य नहीं करें तो अच्छा रहेगा। बड़े फैसले आने वाले समय पर छोड़ दीजिएगा, इसे मैं आपको लाभ रहेगा। ओम महालक्ष्मी नमः इस मंत्र का जाप करें और माता लक्ष्मी का पूजन करने से आपका यह साप्ताह काफी अच्छा व्यतीत होगा।

पढ़े वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2022

मिथुन राशि

यह साप्ताह आपका बहुत ही रोमांचक साथ में एक अलग सी ताकत आप अपने अंदर महसूस करेंगे और काफी कुछ आप अपने जीवन में परिवर्तन करने के लिए अग्रसर होंगे। पिछले काफी समय से आप जिन विचारों में खोए रहते हैं उन विचारों को असली रूप देने का यह बहुत ही अच्छा समय आपके पास है। यदि आप अपना घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं या फिर बिजनेस में कुछ नया सेटअप का प्लान कर रहे हैं तो समय काफी अच्छा है। आप को आर्थिक रूप से अपने खर्चों के ऊपर कुछ कंट्रोल करने की भी जरूरत इस समय रहने वाली है। वृषभ राशि में स्थित राहु आपको अचानक से बड़े खर्चा करवा सकता है। भाग्य का मध्यम सपोर्ट रहेगा स्वास्थ्य की भी कुछ चिंताएं आपको करनी चाहिए। ओम शनिश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें शनि देव का पूजन करने से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2022

कर्क राशि

यह साप्ताह कुछ मानसिक चिंताओं से और उत्तेजना से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। आपकी पर्सनल लाइफ में कुछ अजीब सा घटता हुआ भी दिखाई दे रहा है। । जिस पर कि आपका बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं है। इस समय आपको बहुत सोच समझदारी के साथ ही आगे बढ़ना है। खास करके आपको अपने प्रेमी को समझना होगा अपनी कोई भी बात उनके ऊपर जबरदस्ती लागू ना ही करें तो उसमें ही आपकी भलाई है। सामाजिक रूप से इस समय आपकी ख्याति चारों तरफ फैली कि आपके दोस्त रिश्तेदार और साथ काम करने वाले लोग आपके पूरा सपोर्ट देंगे। अचानक से धन लाभ होने की और कुछ यात्राएं होने की भी संभावनाएं बन रही है। कुछ आपको संभल कर चलने की भी जरूरत है। क्योंकि अचानक आया वाला लाभ को परेशानी में भी डाल सकता है।

पढ़े कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2022

सिंह राशि

यह साप्ताह आपके लिए निश्चित रूप से अपनी सत्ता पर पुनः काबिज होने का बहुत ही अच्छा मौका है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ संघर्ष के बाद अनेक प्रकार के लाभ भी प्राप्त होने वाले हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय बेहतर दिखाई दे रहा है। लेकिन मेहनत कुछ ज्यादा ही इस साप्ताह होने वाली है। परिवार में भी आपको कुछ समय देना होगा। कुछ दोस्तों की तरफ से आपको असामान्य व्यवहार का भी शिकार होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है। कोई डिसीजन लेते समय जल्दी बाजी ना करें, उसका आपको नुकसान भी हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करें और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से यह साप्ताह आपका काफी अच्छा व्यतीत होगा।

kundli

पढ़े सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2022

कन्या राशि

यह साप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आप कुछ नए डिसीजन और कुछ नए विचार आपके मन में आएंगे कुछ बड़े अधिकारियों के साथ भी आपके मुलाकातें होंगी जो कि आपके भविष्य को लेकर के काफी बेहतर स्थिति बता रही है। सामाजिक रूप से आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में भी आपको बहुत संभल कर के कोई कार्य करना है। और यदि किसी के ऊपर आप विश्वास कर रहे हैं तो उसे भी आपको थोड़ा समय देने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको भविष्य में परेशान कर सकता है। भाग्य का आपको सपोर्ट मध्यम रहेगा। आप यदि अपने से बड़ों को मान सम्मान देंगे और उनकी बात मानेंगे तो निश्चित रूप से यह साप्ताह आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। आपको कुछ समय शांति में बिताना चाहिए उससे आपके काफी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी आपको भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े कन्या र राशि वार्षिक राशिफल 2022

तुला राशि

आपका यह साप्ताह अपने परिवार के लोगों के बीच तथा दोस्तों के बीच गुजरने वाला है। हो सकता है। कि आप अपने परिवार में कोई बड़ा मुकाम हासिल करें जिससे कि आपको मान सम्मान की प्राप्ति भी होगी। पैतृक संपदा से संबंधित कोई विवाद या कोई समस्या आ सकती है। उसमें आपको बहुत समझदारी से काम लेना है। घर में कोई पूजा पाठ का माहौल भी बनने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। दांपत्य जीवन में कुछ चीजें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। किसी के बहकावे में आकर के आपको डिसीजन ना लें उससे आपको नुकसान होने की संभावना रहेगी। खर्चे बहुत अधिक होने की संभावनाएं इस साप्ताह रहने वाली है। कुछ भी कार्य करें उसमें दूसरे की राय ले जरूर लेकिन उतना ही माने जितना आपके लिए फायदेमंद हो। भगवान गणेश जी की पूजा और ओम गं गणपतए नमः इस मंत्र से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े तुला राशि वार्षिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं आपको इस साप्ताह चिंता में डाल सकती हैं। खास करके आपको दांतों की समस्या चेहरे से संबंधित कुछ समस्याएं आपके स्वाभिमान को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आभाव में आके ऐसा कार्य ना करे जिससे कि आपको भविष्य में कोई बड़ी समस्या का सामना करना पड़े। संबंधों में भी आपको कई प्रकार की चिंताओं और टेंशन का समय दिखाई दे रहा है। परंतु सामाजिक रुप से आपकी स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र से भी आपको कई प्रकार के लाभ होते हुए इस साप्ताह दिखाई देते हैं। भाग्य का सपोर्ट आपको मध्यम रहेगा किसी खास व्यक्ति से दुश्मनी हो सकती है।, इसलिए आपको सोच विचार करके दूसरे लोगों से बातचीत करनी चाहिएदूध का दान और चंद्र के मंत्र के जाप से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2022

धनु राशि

इस साप्ताह आपकी कुछ विशेष यात्राएं हो सकती हैं जो कि भविष्य के लिए आपको काफी फायदा देने वाले होंगे। यदि आप बहुत लंबे समय से विदेश यात्रा के लिए कोशिश कर रहे हैं। तो कह सकते हैं कि अब आप की विदेश यात्रा होने का समय आ गया है। कुछ काम जो पिछले काफी समय से अटक रहे थे और आगे नहीं बढ़ रहे थे वह कार्य भी अब आगे की तरफ बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र से आपको काफी बेहतर लाभ प्राप्त होने की संभावना ही दिखाई दे रही हैं। पर्सनल लाइफ में कुछ समस्याएं जरूर आपको घेर सकते हैं। लेकिन आप इस समय सभी प्रकार की समस्याओं का डेट करके सामना करेंगे भाग्य का आपको पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। यह साप्ताह आपके मन के मुताबिक होने वाला है। भगवान सूर्य की पूजा करें गायत्री मंत्र का जाप करने से आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।

पढ़े धनु राशि वार्षिक राशिफल 2022

मकर राशि

शनि के मकर राशि में बृहस्पति के साथ होने के कारण खर्चों में बेहिसाब बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य की चिंता भी इस साप्ताह आपको परेशान कर सकते हैं। साथ में घर परिवार में भी वैचारिक उठापटक आपको आंतरिक रुप से चिंता में डाल सकती है। इस समय आपको सभी प्रकार के आलस्य को त्याग करके अपने कार्यों को और अपने परिवार की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। कोई बाहरी व्यक्ति आपको अपने विचारों से आकृष्ट करने का प्रयास कर सकता है और भविष्य में आपको कोई कष्ट प्रदान कर सकता है तो आपको हर फैसला सोच और समझदारी के साथ लेना है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का आपको सहयोग रहेगा, लेकिन अन्य क्षेत्र में उतना नहीं रहेगा भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजा करने से आपको काफी अच्छा फल प्राप्त होगा और यह साप्ताह सामान्य रूप से व्यतीत होगा।

पढ़े मकर राशि वार्षिक राशिफल 2022

astrology-app

कुंभ राशि यह साप्ताह आपके लिए कुछ परीक्षा वाला होगा। आपकी कठिन मेहनत इस साप्ताह होने वाली है और आपको दो प्रकार से अपने आप को साबित करना पड़ सकता है। एक तरफ तो आपके सारी क्षमताओं की परख होगी साथ ही मानसिक समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि का राहु आपको बहुत प्रकार से चिंताओं में डाल सकता है। आपको अपने पर्सनल जीवन में भी बहुत ध्यान से कोई कार्य करना है। कोई डिसीजन लेना है, लेकिन इस साप्ताह आपका भाग्य आपको पूरी तरीके से साथ देने वाला है। इसके साथ ही आपको कई प्रकार के लाभ भी प्राप्त होंगे प्रॉपर्टी में भी आपको अच्छे खासे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, वहां से भी आपको काफी अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना है। भगवान गणेश जी की पूजा करें पन्ना रत्न धारण करने से आपको काफी अच्छा रहेगा।

पढ़े कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2022 

मीन राशि

यह साप्ताह आपके लिए काफी खास होने जा रहा है। पिछले बहुत समय से आप जिस चीज के आस लगाए हुए बैठे थे, निश्चित रूप से आपको प्राप्त होगी। कई प्रकार के लाभ आपको मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं जिसमें आर्थिक उन्नति शैक्षिक उन्नति और सामाजिक उन्नति भी शामिल है। परिवार के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे समाज में आपको बहुत ही अच्छी दृष्टि से देखा जाएगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी व्यापार में बढ़ोतरी होने के काफी चांस दिखाई दे रहे हैं। भाग्य का सपोर्ट आपको मध्यम रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले विचार करना अति आवश्यक है। किसी लालच में फसने पर आपको भविष्य में समस्या पैदा हो सकती है। हनुमान जी का पूजन करें और सुंदरकांड का पाठ करने से यह साप्ताह आपका काफी बेहतर रहने वाला है।

पढ़े मीन राशि वार्षिक राशिफल 2022 


Recently Added Articles